मंगलवार, 15 सितंबर 2020

मुंगेली जिले में 1 हफ्ते का लॉकडाउन लगा

छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगाया। गया एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन कलेक्टर ने जारी किया आदेश।


मुंगेली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते मुंगेली जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन 17 से लगाया जाएगा। जो 23 सितंबर तक रहेगा। कलेक्टर ने आज इसका आदेश जारी किया। सरकारी व निजी कार्यालयों को बंद करने के आदेश दिए हैं। कर्मचारियों को घर से काम करने कहा गया है। इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे। मेडिकल खाद्य व अन्य जरूरी सेवाओ को सशर्त छूट दी गई है। बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 781 हो गई है। वहीं इलाज के बाद 319 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।अभी जिले में 462 एक्टिव केस है।               


राज्यों में ऑक्सीजन की कमी का संकट

देश में बेलगाम हुआ कोरोना वायरस। राज्यों में ऑक्सीजन की कमी का संकट बढ़ा केंद्र सरकार को जारी करना पड़ा ये आदेश।


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी का संकट भी बढ़ता जा रहा है। कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का आलम यह है कि राजस्थान और महाराष्ट्र सरकार ने दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक लगा दी। वहीं गुजरात सरकार ने अपने लिए 50 फीसदी ऑक्सीजन रिजर्व रखने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र सरकार के फैसले के बाद ऑक्सीजन की कमी की रिपोर्ट मध्य प्रदेश। कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों से मिली हैं। कई राज्यों में कमी की वजह से ऑक्सीजन वाले सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। असल में कई राज्य ऑक्सीजन सप्लाई के लिए दूसरे राज्य में स्थित कंपनियों पर निर्भर हैं। दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक से उपजे संकट के बीच केंद्र सरकार को इसे लेकर एक आदेश जारी करना पड़ा है। अंग्रेजी न्यूज पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक नहीं लगाने को कहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले के बाद केंद्र को यह आदेश जारी करना पड़ा। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोकने नहीं लगाने की अपील की है। वास्तव में  ? महाराष्ट्र में भी ऑक्सीजन की कमी की रिपोर्ट है। इसलिए सीएम उद्धव ठाकरे दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक की बात कर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले महाराष्ट्र सरकार की कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और डिप्टी सीएम अजीत पवार ने स्वीकार किया था। कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी महसूस की जा रही है। पुणे में एक प्राइवेट अस्पताल के निदेशक का कहना है।कि उनके यहां ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो रही है। रोजाना 25 जंबो सिलेंडर की आवश्यकता होती है। लेकिन सप्लाई सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। महाराष्ट्र सरकार के ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक लगाने के बाद से मध्य प्रदेश के जबलपुर और शिवपुरी सहित पूरे महाकौशल में ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया है। जबलपुर में कोरोना केस बढ़ने से ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई है। जिला प्रशासन छत्तीसगढ़ से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कवायद में जुटा हुआ है। अकेले जबलपुर में 1200 ऑक्सीजन सिलेंडर की प्रतिदिन की खपत है। जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के भिलाई से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है। कि एमपी के देवास छिंदवाड़ा, दामोह में भी ऑक्सीजन का संकट दिख रहा है।


ऑक्सीजन सप्लाई पर लगाई रोक।


राजस्थान सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दूसरे राज्यों में। ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगा दी है। राजस्थान के भिवाड़ी अलवर और नीमराणा में ऑक्सीजन का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इन इलाकों से उत्तर प्रदेश गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे जगहों पर ऑक्सीजन जाती है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राजस्थान सरकार ने रोक लगाने की बात कही है. राजस्थान सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर के इंडस्ट्रियल इस्तेमाल पर भी रोक लगा रखी है।


गुजरात सरकार ने दूसरे राज्यों में ऑक्सीजन सप्लाई पर रोक तो नहीं लगाई है।लेकिन उसने इस फैसले को दूसरे तरीके से लागू किया है।गुजरात ने राज्य में 50 फीसदी ऑक्सीजन रिजर्व रखने को कहा है।कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गुजरात में उत्पादित ऑक्सीजन के स्टॉक में से प्रतिदिन 350 टन रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है। गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार गई है। गुजरात से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ऑक्सीजन सप्लाई होती है।गुजरात में प्राइवेट कंपनियां रोजाना 750 टन ऑक्सीजन का उत्पादन करती हैं। कोरोना मरीजों के बढ़ने की वजह से गुजरात के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की रोजाना डिमांड 200 टन से बढ़कर 300 टन हो गई है।गुजरात के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल कहते हैं कि ऑक्सीजन उत्पादन करने वाली कंपनियों को आदेश दिया है कि राज्य में 50 फीसदी ऑक्सीजन रिजर्व रखा जाए।


ऑक्सीजन की कमी से अब्दुल्ला चिंतित।


नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी जम्मू के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा।कि ऑक्सीजन की कमी की समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के जवाब के दौरान अब्दुल्ला ने कहा कि स्थिति विशेष रूप से पिछले एक सप्ताह के दौरान।         


मूंछ ऊंची रखने पर युवक की हत्या की

श्रीगंगानगर। प्रदेश में बढ़ते अपराध और पुलिस का अपराधियों में डर चला गया है। इसी का नतीजा है कि अपराधी बेखौफ कई तरह की घटना को अजांम दे रहे है। इसी तरह का एक मामला जिले के हिंदुमलकोट पुलिसथाना का सामने आया है। जिसमें स्थानीय युवक को मान सम्मान का प्रतीक मूंछ को रखना भारी पड़ गया। इसी के चलते युवक को दंबगो ने गोली मार कर हत्या कर दी।             


तीन पुजारियों की हत्या में 5 लोग गिरफ्तार

कर्नाटक में तीन पुजारियों की हत्या के मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार


कर्नाटक। कर्नाटक के मांड्या में मंदिर के तीन पुजारियों की हत्या के मामले में सोमवार तड़के एनकाउंटर के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मांड्या के एसपी परशुराम के. ने बताया कि इस मामले में शामिल नौ लोगों में से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अभी फरार हैं। आठ आरोपी मांड्या और रामनगर जिले से हैं जबकि एक आंध्र प्रदेश के चित्तूर का रहने वाला है। मांड्या के अर्केश्वर मंदिर में 10 सितंबर की रात इन नौ आरोपियों ने तीन पुजारी आनंद, गणेश और प्रकाश की निर्मम हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मांड्या जिले के मद्दुर तालुक में एक बस स्टैंड पर घूम रहे हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। जब पुलिस ने उन्हें घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर तेजधार वाले हथियारों से हमला कर भागने की कोशिश की और एक इंस्पेक्टर को घायल कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। इसमें तीन आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस इनके अन्य अपराधों में शामिल होने की जांच कर रही है। संदेह है कि इन्होंने शहर के अन्य मंदिर में भी डाका डाला है।


जया ने किया रवि किशन- कंगना पर हमला

जया बच्चन का रवि किशन पर हमला, कहा- जिस थाली में खाते हैं। उसी में छेद करते हैं।


नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले तीन महीनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इण्डस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया। जया बच्चन ने सरकार से फिल्म उद्योग के सदस्यों को लगातार कोसे जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।                     


ड्रग्स का कारोबारी गिरफ्तार, मुंबई लायें

गोवा में गिरफ्तार ड्रग का कारोबारी मुंबई लाया गया।


मंबई। गोवा में गिरफ्तार ड्रग्स के एक कारोबारी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इस ड्रग पेडलर की गिरफ्तारी की थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।                     


यमुना नदी में 6 लोग हुए लापता, मौत

 पानीपत में हंसती-खेलती जिंदगियों ने जान गवांई
पानीपत। हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले के समालखा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव जलमाना में यमुना नदी में 6 लोग लापता हो गए। जिनमें से तीन लोगों को ढूढ़ निकाला गया है लेकिन अफसोस वह अब इस दुनिया नहीं रहे हैं।बाकी के तीन लोगों का पता लगाया जा रहा है।गोताखोरों की एक टीम यमुना नदी में तलाश अभियान चला रही है।इधर मौके पर पुलिस के कई बड़े आलाधिकारी भी मौजूद हैं।


बतादेंकि, आजकल नाले, नहरें और नदियां उफान पर हैं।तेज बहाव में लिप्त हैं।ऐसे में इनके पास जाकर लापरवाही दिखाना खतरे से भरा हुआ हो सकता है। बरहाल, इस खबर को लेकर विस्तृत जानकारी अभीतक नहीं मिल पाई है इसलिए इस खबर से जुड़े अपडेट मिलने पर यह खबर अपडेट होती जाएगी।              


प्याज की बढ़ी कीमतें, हरकत में सरकार

प्याज की कीमतें आसमान छूने लगीं, हरकत में आई सरकार, एक्सपोर्ट पर लगाई रोक।


कविता गर्ग


नई दिल्ली। प्याज की कीमतों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। इसको देखते ही सरकार चौकन्नी हो गई है। अब सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
दरअसल, सरकार प्याज की बढ़ती कीमतों को देखकर तुरंत एक्शन में आ गई। सरकार ने इसलिए देश में प्याज की उपलब्धता को बढ़ाने और घरेलू बाजार में इसकी लगातार बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए तुरंत प्याज के निर्यात पर बैन लगाने का फैसला लिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है।’
दरअसल, इस बार महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश के चलते प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते घरेलू बाजार में प्याज की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। थोक मंडियों में भी प्याज की कीमत बढ़ रही है। गौरतलब है कि भारत ने अप्रैल से जून के बीच लगभग 20 करोड़ डॉलर के प्याज का निर्यात किया है।                           


दुनिया में संक्रमितों की संख्या-2.91 करोड़

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.91 करोड़ के पार।


वाशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 91 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि 927,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया।कि मंगलवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 29,182,198 रही और मरने वालों की संख्या बढ़कर 927,015 हो गई।               


भारतः संक्रमितो का आंकड़ा 59 लाख पार

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 49 लाख पार


24 घंटे में 1054 मरीजों की मौत।


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है।अबतक 80 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों का आंकड़ा पचास लाख के करीब पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं।इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं 24 घंटे में 1054 लोगों की जान चली गई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 79,292 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 लाख 30 हजार हो गई है।इनमें से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है।एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 90 हजार हो गई और 38 लाख 59 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
5 करोड़ 83 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक, 14 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 83 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.63% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 20% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है।कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                  


सीमा झगड़े पर चारों खाने चित किया ड्रैगन

सीमा पर चारों खाने चित हुआ ड्रैगन,अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कुर्सी खतरे में।


नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रातों की नींद उड़ी हुई है। कहने को तो जिनपिंग चीन के सर्वशक्तिशाली, सर्वमान्य नेता हैं लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें एक डर खाए जा रहा है।चालाक और शातिर जिनपिंग ने 2012 में सत्ता हासिल करने के बाद कैसे अपनी ताकत बढ़ाई दुनिया जानती है। लेकिन जिनपिंग की तानाशाही अब उनपर भारी पड़ रही है।
शी जिनपिंग का काउंटडाउन शुरू।
ब्रिटिश अखबार एक्सप्रेस का दावा है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है।कम्युनिस्ट पार्टी के दबाव की वजह से जिनपिंग की कुर्सी खतरे में है। दरअसल कम्युनिस्ट पार्टी का आरोप जिनपिंग कोरोना को सही तरीके से संभाल नहीं पाए। ऐसे में जिनपिंग को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
आपको बता दें, जिनपिंग के इशारों पर ही चीन ने कोरोना का सच पूरी दुनिया से छिपाया, पिछले साल सितम्बर से ही कोरोना फैलना शुरू हो गया था। लेकिन जिनपिंग ने इस सच को दुनिया से छिपाया और पूरी दुनिया को कोरोना के मुंह में झोंक दिया।
दुनिया को डराने वाला खुद क्यों डरा हुआ है।
चीन में बिना जिनपिंग की मर्ज़ी के पत्ता भी नहीं हिल सकता।लेकिन सत्ता का यही केंद्रीकरण अब जिनपिंग की सत्ता हिलाने वाला है। चीनी जनता हो या चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सब जिनपिंग की डिक्टेटरशिप से आजिज़ आ चुके हैं।
आतंक एक्सपोर्ट करने वाला क्यों खुद आतंकित है।
जिनपिंग को भी इस सच्चाई का एहसास है और यही वजह है कि जिनपिंग डरे हुए हैं.आतंकित हैं क्योंकि सत्ता से चिपके रहने के लिए जिस जिनपिंग ने संविधान में बदलाव करवा लिया और आजीवन राष्ट्रपति बने रहने का प्रावधान करा लिया वो उसी सत्ता से बेदखल होने के डर से विचलित हैं।
क्या जिनपिंग को है बगावत का डर।
खुद कम्युनिस्ट पार्टी में जिनपिंग के खिलाफ बगावत की चिंगारी सुलग रही है। 2022 में होने वाले नेता के चुनाव में जिनपिंग को डर है कि पार्टी से उन्हें कितना समर्थन मिलेगा। जिनपिंग को लेकर जनता में जिस तरह का सेंटीमेंट है वो कम्युनिस्ट पार्टी का रवैया तय करेगा।क्योंकि भले ही जनता सीधे राष्ट्रपति के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी लेकिन उसका मूड काफी हद तक पार्टी का रुख तय करेगा और जनता का मौजूदा मूड जिनपिंग के कत्तई खिलाफ है।
13 करोड़ से ज़्यादा लोग बेरोज़गार हो चुके हैं। बेरोज़गारी की दर 12 फीसदी से ज़्यादा है।1990 के बाद चीन ने ऐसी बेरोज़गारी नहीं देखी।कोरोना को लेकर जनता में भारी नाराज़गी है। उसकी बानगी वुहान के आसपास विरोध प्रदर्शनों में दिखी. इसलिए शी जिनपिंग को डर है कि उनकी कुर्सी कभी भी खिसक सकती है।               


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...