शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

हत्याकांड में 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जगवलिया। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया छलका के समीप हुई फायरिंग और छात्र हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में मृत छात्र के पिता रामबाबू रजक के बयान पर 11 लोगों को नामजद किया गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हर किशोर राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उसमें सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरपितों की धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है।


भारत ने फिर पाक को लगाई लताड़

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में अयोध्या राम मंदिर निर्माण मुद्दा उठाने पर उस पर ‘हिंसा की संस्कृति’ फैलाने और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया है। भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन की एक काउंसलर पौलोमी त्रिपाठी ने कहा, “पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ‘शांति की संस्कृति’ की बात करना कुछ और नहीं बल्कि अल्पसंख्यकों के प्रति अपने खुद के शर्मनाक रिकॉर्ड से ध्यान हटाने के लिए हथकंडा है। उसने अपने घर में और अपनी सीमाओं पर ‘हिंसा की संस्कृति’ को जारी रखा है।


उन्होंने पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम की अयोध्या और कश्मीर के बारे में की गई टिप्पणी के जवाब में कहा, “भारत के खिलाफ बेतुके आरोप लगाने से पहले, जहां सभी धर्मों के लोगों के समान अधिकारों की गारंटी संविधान द्वारा दी गई है, पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को अपनी प्रणाली और अल्पसंख्यकों की रक्षा के रिकॉर्ड को देखना चाहिए।” उन्होंने अकरम पर शांति की संस्कृति पर असेंबली के उच्च-स्तरीय फोरम का ‘भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाले मंच’ के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कहा कि पाकिस्तान के खराब मानवाधिकारों के रिकॉर्ड और धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के भेदभावपूर्ण व्यवहार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए लगातार चिंता का कारण है।


पौलोमी ने कहा कि पाकिस्तान में ईश निंदा कानूनों का इस्तेमाल धार्मिक अल्पसंख्यकों जैसे कि हिंदू, ईसाई और सिखों के खिलाफ किया जाता है, उनके मानवाधिकारों और सम्मान का उल्लंघन किया जाता है। महिलाओं और लड़कियों को अगवा करके दुष्कर्म किया जाता ह,ै जबरन धर्मांतरित किया जाता है और उनके साथ वहशीपन करने वालों के साथ ही उनकी शादी करा दी जाती है। अकरम ने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ढहाना और वहां एक हिंदू मंदिर का निर्माण ‘अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘भाजपा-आरएसएस के चरमपंथियों ने सैकड़ों अन्य मस्जिदों और ऐतिहासिक इस्लामिक धार्मिक स्थल को नष्ट करने की धमकी दी है। त्रिपाठी ने कहा कि दुनिया ने (कोविड-19) महामारी के दौरान हिंसा, और भेदभाव में वृद्धि देखी है। उन्होंने कहा कि हम भारत में धर्मों, संस्कृतियों और जनजातीय समूहों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के महत्व को समझते हैं।


उन्होंने कहा कि इसी भावना से हम दुनिया भर में समझ की भावना के साथ सेतु का निर्माण (कोविड -19) संकट से उबरने और बेहतर दुनिया की नींव तैयार करने के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।                   


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


हमले में मां और 2 बच्चों की हुई मौत

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव में एक ही परिवार पर आरोपियों ने प्राणघातक हमला किया। हमले में जहां मां और दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं पिता और दो बच्चों के साथ उनकी दादी को गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल कराया गया है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस ने मृतक के परिवार के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार ओस कुमार गायकवाड़ परिवार के सदस्य लहुलूहान नजर आए। प्राणघातक हमले की वजह से जहां ओस कुमार की पत्नी जागृति (40 वर्ष), बेटी टीना (16 साल) और बेटा मनीष की मौत हो गई थी, वहीं ओस कुमार (43 वर्ष), उसकी बुजुर्ग मां अनार बाई (65 वर्ष), बेटा ओमन (20 वर्ष) और बेटी गीतांजलि (18 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घाय़लों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं मामले में पुलिस परस गायकवाड़ (62 वर्ष) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों एक ही परिवार के हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। आरोपी फरसराम 3 माह पहले ही हत्या के आरोप से जेल से रिहा हुआ था।                  


वायरसः दुनिया में चीन की हुई बेज्जती

बीजिंग/ लंदन। बिट्रेन में चीन के राजदूत के ट्विटर अकाउंट से एक पॉर्न वीडियो लाइक करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल, कुछ दिनों पहले चीनी राजदूत लियू शियाओमिंग के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक पॉर्न वीडियो को लाइक किया गया था। इसके बाद ट्विटर पर चीनी राजदूत को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि चीनी राजदूत को इस पर सफाई देनी पड़ी। लियू शियाओमिंग का कहना है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर किसी ने ये वीडियो लाइक किया है। लंदन में चीनी एम्बेसी ने ट्विटर से तुरंत इस मामले की जांच करने को कहा है। लियू शियाओमिंग के अकाउंट से लाइक किया गया ये वीडियो हटाने से पहले ट्विटर के लाइक्ड सेक्शन में करीब एक घंटे तक रहा। इस एक घंटे में लोगों ने चीनी राजदूत पर जमकर भड़ास निकाली और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।


चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में जारी कर कहा, ‘कुछ चीन विरोधी तत्वों ने राजदूत लियू शियाओमिंग के ट्विटर अकाउंट को बड़े शातिर तरीके से अपना निशाना बनाया है। दूतावास ने ट्विटर को इसकी सूचना दी है और आग्रह किया है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए।


बयान में कहा गया है, ‘दूतावास अपने अधिकार के तहत आगे की कार्रवाई करेगा और लोगों से उम्मीद की जाती है कि वो इस तरह की अफवाहों पर ना तो भरोसा करें और ना ही इसे फैलाए। लियु ने खुद चीनी दूतावास की ओर से किए गए ट्वीट को रिट्वीट किया है और एक कहावत लिखी- लुहार को हथौड़े से क्या डर। लियू शियाओमिंग को चीन के सबसे प्रभावशाली राजनयिकों में से एक माना जाता है। लियू ने पिछले साल अक्टूबर में अपना ट्विटर अकाउंट बनाया था और उनके 85,000 से अधिक फॉलोवर्स हैं।


इस पूरे मामले पर ट्विटर के प्रवक्ता ने कोई भी बयान देने से साफ मना कर दिया है। आपको बता दें कि चीन में ट्विटर और पोर्नोग्राफी आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित है।                 


चीन का एक नया वीडियो सामने आया

नई दिल्ली/ बीजिंग। चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में सीमा के पास दोनों देशों के सैनिक आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को चीन के मीडिया संस्थान साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने ट्वीट किया है। यह वीडियो कब का है, इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ये माना जा रहा है कि यह मई से पहले का है, क्योंकि उसके बाद दोनों ही देशों ने सैनिकों की संख्या अपने-अपने इलाके में बढ़ा दी है।


SCMP के ट्वीट किए गए वीडियो के मुताबिक जिस जगह दोनों देशों के जवानों के बीच झड़प हुई वह गलवान घाटी क्षेत्र का है। क्योंकि झड़प वाली जगह पर गलवान नदी स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही है। भारत औऱ चीन के सैनिक हाथ-पैर और डंडों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ भारतीय सैनिकों के पास रायफल भी है लेकिन कोई उनका उपयोग करता नहीं दिख रहा है।


चीन के सैनिक डंडों और रायट शील्ड से मारपीट कर रहे हैं और खुद को बचा रहे हैं। SCMP का दावा है कि यह वीडियो सबसे पहले 8 सितंबर 2020 को ऑनलाइन दिखाई दिया। चीन के मिलिट्री स्रोत ने कहा कि यह कुछ महीने पुराना है।भारत कहता है कि उसके 20 जवान 15 जून को शहीद हो गए थे, जब चीनी सैनिकों के साथ उनकी झड़प हुई थी।               


नियंत्रण रेखा एलएसी पर बढ़ा तनाव

बीजिंग/ नई दिल्ली। चीन की करतूतों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)पर तनाव बढ़ा दिया है। बातचीत के टेबल पर शांति का नाटक करने वाला चीन लगातार साजिशें रच रहा है। यही वजह है कि लद्दाख में टेंशन बढ़ती जा रही है और युद्ध के आसार  बनते  दिख रहे है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चीन ने अचानक LAC पर सैनिकों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी शुरू कर दी है।


पैंगोंग लेक के उत्तरी किनारे पर नए सिरे से चीनी सैनिकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। उत्तरी किनारे पर फिंगर इलाके की रिजलाइन पर चीनी सैनिकों बड़ी संख्या में जमा हो रहे हैं। 7 सितंबर को दक्षिणी किनारे पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने के बाद यह जमावड़ा हो रहा है। बुधवार की शाम से चीनी सेना (पीएलए) की गतिविधियां इस इलाके में बढ़ गई है। चीन सीमा से सटे पठारी इलाकों में सैन्य साजो सामान की आमद बढ़ा रहा है. चीन देश के अलग अलग हिस्सों से हथियार और दूसरे सैन्य उपकरण यहां मंगवा रहा है। दोनों देशों की सेना एक दूसरे के काफी करीब आमने-सामने हैं। पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे को 8 फिंगर में बांटा गया है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल फिंगर 8 पर है लेकिन चीन फिंगर 4 रिजलाइन पर रूका हुआ है।


भारत के लद्दाख क्षेत्र में ब्लैक टॉप समेत कई रणनीतिक मोर्चों पर बढ़त बनाने के बाद चीन बार-बार आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है और एक्चुअल लाइन ऑफ कंट्रोल को पार करने की कोशिश कर रहा है। 29-30 अगस्त की रात से 8 सितंबर तक ऐसी कई नाकाम कोशिशें कर चुका है।


विशेषज्ञों का मानना है कि जो हालात बन रहे हैं, उसमें कभी भी किसी छोटे से उकसावे पर भी दोनों देशों के बीच युद्ध की चिंगारी भड़क सकती है। इसके कुछ कारण भी विषेषज्ञों ने बताए हैं। एलएसी पर हालात 1962 से भी ज्याद गंभीर हो गए हैं 45 साल पुराना समझौता टूट चुका है। पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना की मजबूत पैठ से चीन पूरी तरह बौखलाया गया है। यही वजह है कि दूसरा फ्रंट खोलने के लिए चीन लागातर हथियार देकर पाकिस्तान को मजबूत कर रहा है।               


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...