गुरुवार, 27 अगस्त 2020

चीन ने भारत को 'युद्ध' की धमकी दी

नई दिल्‍ली। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भारत के खिलाफ चीनी सेना के मिलिट्री एक्शन को लेकर चीनी लोगों से राय मांगी है। उसने ट्वीट करते इस बारे में जानकारी दी है कि पीएलए को चीनी नागरिकों का भरपूर समर्थन मिली है। ट्वीट में कहा गया है कि अखबार द्वारा किए गए सर्वे में 90 फीसदी चीनी लोगों ने भारत पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का समर्थन किया।


ग्लोबल टाइम्स और चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस (CICIR) ने हाल ही में चीन में 1,960 प्रतिभागियों के चीन-भारत संबंधों पर एक सर्वेक्षण किया और परिणामों से पता चला कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों का मानना है कि भारत ने चीन के खिलाफ दुश्‍मनों वाली नीति अपनाई है और सरकार को भारतीय उकसावों के खिलाफ जोरदार पलटवार करना चाहिए।                       


राष्ट्रपति ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया

भोपाल। मध्य प्रदेश में काम करने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश सरकार के अध्यादेश को खारिज कर दिया है। जिसमें महिलाओं को रात की पाली में काम करने के लिए बाध्य किया गया था। अब जबकि राष्ट्रपति ने अध्यादेश को मंजूरी नहीं दी है, राज्य सरकार ने अध्यादेश पर आपत्तियों को दूर करने के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। नए नियम के तहत महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट में काम करना जरूरी नहीं होगा।


बता दें कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने फैक्ट्रीज एक्ट के तहत महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देना अनिवार्य करने का प्रस्ताव तैयार किया था।                 


2 देशों के झगड़ों में कौन किसके साथ है ?

अंकारा/ एथेंस। पिछले कुछ हफ़्तों से पूर्वी भूमध्य सागर में तनाव बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत ऊर्जा संसाधनों की एक साधारण सी दिखने वाली होड़ से हुई। तुर्की ने नौसेना की सुरक्षा के साथ एक गैस खोजी अभियान चलाया। यहां पर तुर्की का ग्रीस के आमना-सामना हो चुका था मगर अब फ्रांस भी ग्रीस के पक्ष में उतर आया है।


इसी बीच यूएई की ओर से ग्रीस का साथ देने लिए कुछ एफ़-16 विमान क्रेटे एयरबेस पर भेजने का एलान किया गया।हालांकि, इसे एक रूटीन तैनाती बताया जा रहा है। उधर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का कहना है कि 'तुर्की एक क़दम भी पीछे नहीं हटेगा।'


लेकिन आख़िर यहां क्या हो रहा है?               


नई दिल्ली से लंदन तक रोड ट्रिप का मजा

लंदन। रोडट्रिप्स का अपना ही मजा है, खासकर लंबी रोड ट्रिप्स का अगर ऐसी की एक रोड ट्रिप दिल्ली से लंदन तक हो तो कैसा रहे? पढ़कर हैरान हैं लेकिन ऐसा संभव है। आप बस के जरिए दिल्ली से लंदन तक की दुनिया की सबसे लंबी रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। यह बस जर्नी मई 2021 में शुरू होने वाली है और इसे करा रही है।


दिल्ली से लंदन तक की बस यात्रा में 20000 किमी की दूरी कवर होगी। यह सफर 70 दिनों में पूरा होगा। यात्री चाहें तो पूरी यात्रा के लिए बुकिंग कर सकते हैं या फिर इसके 4 लैग्स में से चुनाव कर सकते हैं, जिनमें दक्षिण पूर्व एशिया (11 रातें, 12 दिन), चीन (15 रातें, 16 दिन), मध्य एशिया (21 रातें, 22 दिन) और यूरोप (15 रातें, 16 दिन) शामिल हैं।             


अमेरिका-रूस के बीच झड़प का मामला

मास्को/ वाशिंगटन डीसी/ डमस्कस। दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस के सैनिकों के बीच युद्धग्रस्‍त पूर्वी सीरिया में जोरदार झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने तेजी से आगे बढ़ते हुए अपने आर्मर्ड वीइकल से अमेरिकी सैनिकों को टक्‍कर मार दी। इस झड़प में कम से कम 4 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि रूस ने अपने हेलिकॉप्‍टर का भी इस्‍तेमाल किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर‍के कहा है कि यह घटना 25 अगस्‍त सुबह 10 बजे की है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तरपूर्वी सीरिया में उनके सैनिकों और रूसी सैनिकों का आमना सामना हो गया। इस दौरान विवाद हो गया और एक रूसी आर्मर्ड वीइकल ने अमेरिका के आर्मर्ड वीइकल को टक्‍कर मार दी। इससे कुछ सैनिक घायल हो गए। तनाव को कम करने के लिए हम उस इलाके से हट गए।               


रूस ने सबसे शक्तिशाली परमाणु बम गिराया

मास्को। अमेरिका के साथ तनाव के बीच रूस ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु बम विस्फोट का वीडियो जारी किया है। यह परमाणु बम विस्फोट दुनिया में अब तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु विस्फोट है और अमेरिका कभी भी इतना बड़ा परमाणु बम नहीं बना सका है।


'इवान' नाम के इस परमाणु बम की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह जापान के हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम से 3333 गुना ज्यादा विनाशकारी था। वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, रूस ने 30 अक्टूबर 1961 को शीत युद्ध के दौरान बैरट सागर में अपने जार बाम्बा (ज़ार बोम्बा) उपकरण का परीक्षण किया। यह लगभग 50 मेगाटन भारी था और यह 50 मिलियन टन के पारंपरिक विस्फोटकों के बराबर था।             


श्रद्धालुओं के भंडारे में 'आहुति' अर्पित की

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। गुरु गोरखनाथ श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। जिसके मुख्य यजमान जुगमैंदर सिंह प्रदेश संरक्षक हरियाणा हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आहुति प्रदान की गई।
करनाल रोड स्थित 'बालाजी' धाम मंदिर के पीछे बाबा भवानी 'नाथ' सिद्ध पीठ समाधि पर महंत श्री शेर नाथ जी की सहमति पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गुरु गोरखनाथ के श्रद्धालुओं द्वारा हिंदू युवा वाहिनी हरियाणा प्रदेश संरक्षक जुगमैंदर सिंह का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें पंडित लक्ष्मण कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण से मुख्य यजमान जुगमेंदर सिंह हरियाणा प्रदेश संरक्षक हिंदू युवा वाहिनी से यज्ञ संपन्न कराया आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने  प्साद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा बाबा भवानी नाथ की समाधि सिद्ध पीठ है। अगर व्यक्ति सच्चे मन से 40 दिन तक दीया जलाकर मन्नत मांगता है। उसकी इच्छा पूर्ण होती हैंl उन्होंने कहा भारत में करोना की महामारी फैल रही है। इसलिए आम नागरिकों अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों पालन करें इस अवसर पर बिट्टू कुमार  जिला प्रभारी ,चौधरी रविंदर सिंह कॉलखंडे  जिला संयोजक, अरविंद कौशिक  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सुधीर राणा प्रदीप निरवाल  अनुज गोयल जिला उपाध्यक्ष ,अभिषेक मलिक, राकेश ,प्रवीण ,आशीष निर्वाल, निशांत  सरोहा जिला मीडिया प्रभारी ,अनुराग गोयल जिला मंत्री, पंकज गुप्ता नगर प्रभारी, उपेंद्र द्विवेदी नगर संयोजक, मनोज रुहेला नगर अध्यक्ष, महेश गोयल नगर महामंत्री, मांगेराम नामदेव  नगर संगठन मंत्री, अभिषेक मलिक  ,मोनू मलिक, प्रवीण दरोगा जी,  भानु प्रताप उपाध्याय ,सन्नी निरवाल ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा हम गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना करते हैं की इस संसार में फैल रही कोरोना महामारी को खत्म कर प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ ठीक रखें सभी ने आम नागरिकों से अपील की इस महामारी के चलते हुए बाजारों में भीड़ ना लगाएं एक जगह इकट्ठे ना हो बार-बार हैंड वास करें मुंह पर मार्क्स लगाएं मोटरसाइकिल पर बेवजह सड़कों पर ना घूमे  क्योंकि आप लोगों का स्वास्थ्य अनमोल है। इसका विशेष ध्यान रखें।               


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...