सोमवार, 24 अगस्त 2020

कोमा में पहुंचें 'तानाशाह' किम जोंग

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन कोमा में है और उनकी बहन किम यो-जोंग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों को संभालने की तैयारी कर रही हैं। दक्षिण कोरिया के दिवंगत नेता किम डे जंग के पूर्व सहयोगी ने किम जोंग के कोमा में जाने की बात को लेकर एक पोस्ट किया है। दिवंगत नेता किम डे जंग के समय में राजनैतिक मामलों के सचिव का पदभार संभालने वाले चांग सॉन्ग मिन ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर दावा किया है कि उत्तर कोरिया का कोई भी नेता अपनी शक्ति और अधिकार किसी दूसरे नेता को तब तक नहीं सौंपेगा जबतक वो शासन के लिए बहुत बीमार ना हो उसे तख्तापलट के माध्यम से ना हटा दिया गया हो। चांग सॉन्ग मिन ने आगे लिखा कि मेरा मानना है कि किम जोंग उन कोमा में है लेकिन उनकी मौत नहीं हुई है। उत्तर कोरिया में एक पूर्ण उत्तराधिकार संगठन का निर्माण नहीं किया गया है, इसलिए किम यो जोंग को सामने लाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय तक पद को खाली नहीं रखा जा सकता। चांग ने दावा किया है कि चीन के एक स्रोत से जानकारी मिली है कि किम बेहोश और निष्क्रिय हैं। हालांकि राष्ट्रीय इंटेलीजेंस एजेंसी का कहना है कि नए सिस्टम किसी तरह के गंभीर स्वास्थ्य दिक्कत से नहीं जुड़ी हुई है। चांग का दावा तब आया जब किम जोंग उन ने अपने स्वास्थ्य को लेकर उठ रही अटकलों पर सार्वजनिक मंच पर आकर कोई बयान नहीं दिया। हालांकि केसीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक दो मई को किम जोंग उन को फर्टिलाइजर फैक्टरी का फीता काटते हुए देखा गया था लेकिन चांग ने उन तस्वीरों को झूठा बताया था।               


चाय की वजह से ज्यादा जीते है 'जापानी'




टोक्यो। जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला और मसाजो नोनाका सबसे उम्रदराज पुरुष हैं। केन की उम्र 115 साल और मसाजो की उम्र 112 साल है। दोनों ही जापान से हैं और सर्टिफाइड जीवित उम्रदराज इंसान हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मसाजो नोनाका ने हाल ही में अपना 112वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जापान के ज्यादातर लोग 100 साल से अधिक जीते हैं।


दूसरे देशों के मुकाबले ये काफी कम बीमार होते हैं। इसका सीक्रेट है इनकी लाइफस्टाल। सबसे ज्यादा उम्रदराज बुजुर्गों का रिकॉर्ड अभी भी जापान के नाम है। जानते हैं जापान के लोगों की इतनी लंबी उम्र का राज क्या है।


1- स्पेशल चाय : दिन में कई बार पीते हैं : जापानी कॉफी के मुकाबले चाय अधिक पीते हैं।


ये आम चाय नहीं होती है। इस चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो रोगों से लड़ने के साथ चेहरे पर एजिंग होने से बचाते हैं। ये एक खास तरह के पाउडर से तैयार की जाती है। इसे माका कहते हैं। ये पाउडर विशेष पत्तियों से बनाया जाता है।


2- साफ-सफाई: दिन में दो बार नहाते हैं : जापानी शिंतोवादी हैं। साफ-सफाई शिंतोवाद की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा यहां के लोग जरा सी भी गंदगी नहीं होने देते। गर्मियों में लोग दिन में दो बार नहाते हैं। यहां कम्युनल बाथ सिस्टम हैं जहां कई लोग जाकर नहा सकते हैं लेकिन गाइडलाइन को फॉलो करना बेहद जरूरी है। 3- आउटिंग: घर में नहीं, बाहर बिताते हैं ज्यादा समय : जापानियों का फोकस खुश रहने और फैमिली व दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर ज्यादा होता है। इसके लिए वे घर में कम और बाहर ज्यादा समय बिताते हैं। ये लोग काफी सोशल होते हैं और ज्यादातर लोगों से मिलने के लिए बाहर की जगह का चुनाव करते हैं। इसका एक कारण इनके घरों का छोटा होना भी है।


4- फिटनेस मंत्र : बैठना नहीं, चलें या खड़े रहे: खाने के अलावा इनका पूरा फोकस शारीरिक तौर पर फिट रहने पर होता है। यहां के लोग बहुत कम बैठते हैं, या तो ज्यादातर काम खड़े रहकर करते हैं या चलते-फिरते रहते हैं। ज्यादातर जापानी लोग स्टेशन पैदल चलकर जाते हैं, वहां खड़े रहते हैं। इसके अलावा ट्रेन और वर्कप्लेस में भी ज्यादातर खड़े रहना ही पसंद करते हैं।


5- दिन की शुरुआत: सुबह रेडियो के वॉयस ओवर से रेडियो टेसो वर्कआउट : रेडियो टेसो, एक तरह ही जापानी मॉर्निंग एक्सरसाइज है। इसे जापान में सुबह-सुबह रेडियो पर टेलीकास्ट किया जाता है इसकी धुन और वॉयस ओवर के अनुसार लोग वर्कआउट करते हैं। ये एक तरह की वॉर्मअप एक्सरसाइज है। ये वर्कआउट यहां के लिए एक रिवाज की तरह है जिसे लोग रोजाना फॉलो करते हैं। रेडियो टेसो की शुरुआत अमेरिका से हुई थी जिसे बाद जापान में लागू किया गया।


6- खास तरह से तैयार करते हैं खाना: इनका खाना भी अलग तरह से तैयार किया जाता है। ये लोग ज्यादातर उबला, भाप में पकाया, हल्का फ्राई, धीमी आंच पर पका और फर्मेंटेड फूड खाना पसंद करते हैं। खाने में बेहद कम तेल और मसालों का प्रयोग करते हैं। जापानी लोग खाने में ताजी सब्जियों का अधिक शामिल करते हैं। इसलिए इनके खाने में पोषक तत्व अधिक रहते हैं।


7. छोटी प्लेट: ताकि खाना कम खाएं और चर्बी न बढ़े: जैपेनीज कुजीन की सबसे खास बात है कि यहां छोटी प्लेट, बाउल और चोपास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। फूड कोई भी हो एक प्लेट में एक फूड रखा जाता है ताकि कम मात्रा में भूख मिटे और शरीर में चर्बी न बढ़े। इसके अलावा बर्तनों में फूड काफी कम मात्रा में सर्व किया जाता है। यहां जापानी में कहावत है जिसका मतलब है कि भूख का 80 फीसदी ही खाना लेना चाहिए।


8- ताजा खाना : फूड की पैकिंग पर ताजगी का जिक्र होता है: यहां ताजा और मौसमी फूड ही डाइट में शामिल किए जाते हैं। डाइट में हेल्दी फूड जैसे अनाज और मछलियों को अधिक खाते हैं। दुनियाभर के खानपान पर किताबें लिखने वाली नाओमी मोरियामा की 'जैपेनीज वीमन डोंट गैट ओल्ड और फैट' किताब के अनुसार यहां के मार्केट में फल और सब्जियों का पैकेट कितने घंटे पुराना है इसकी जानकारी तक मौजूद होती है ताकि लोगों को ताजा फूड मिल सके।





भ्रष्टाचार का खेल कभी खत्म नहीं होगा

क्यों कमीशन खोरी के लिए चेयरमैन रंजीता धामा द्वारा रचे जा रहे हैं नए-नए प्रपंच


सचिन विशौरिया


गाजियाबाद। क्या नगर पालिका परिषद लोनी के भ्रष्टाचार का खेल कभी समाप्त नहीं होगा ? यह एक बड़ा सवाल है, जी हां हम आपको बता दें कि लोनी नगर पालिका कि कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार पर जहां स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शिकंजा कसते हुए रोक लगाई हुई है। वहीं लोनी नगर पालिका के चेयरमैन कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार करने के नए तरीके ढूंढ ही लेती हैं। यहां हम आपको बताते चलें कि पूर्व में नगर पालिका द्वारा एक ऑटोमेटिक स्वीपिंग मशीन खरीदी गई थी। जो कि करोड़ों रुपए की लागत से लोनी की सड़कों की सफाई करने के लिए लाई गई थी। लेकिन लोनी की सड़कों की सफाई करने की जगह वहां से कमीशन खाकर केवल उसे गलने के लिए छोड़ दिया गया। जोकि लोनी की सड़कों पर एक बार भी दिखाई नहीं दी और वह खड़ी-खड़ी गल गई। जिसको नगर पालिका द्वारा कबाड़े में दबा दिया गया है। वहीं अगर आज की बात करें तो लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीत धामा फिर से ऑटोमेटिक स्विपिंग मशीन खरीदने वाली है। जिसमें कि मोटा कमीशन लेकर उसको गलने के लिए छोड़ दिया जाएगा और बहाना बनाया जाएगा कि लोनी की सड़कें इन मशीनों के लायक नहीं थी। अब आप लोग इस बात को सोचेंगे जब पहले भी लोनी की सड़कें इस लायक नहीं थी और आज भी इस लायक नहीं है तो क्यों लाखों करोड़ों रुपए लगाकर यह ऑटोमेटिक मशीन खरीदी जाती है। निजी स्वार्थ और मोटा कमीशन खाने के चक्कर में जनता की गाढ़ी कमाई को दांव पर लगाया जाता है।


देश में तेजी से फैल रहा है संक्रमण

बुजुर्ग दंपति का कोविड अस्पताल में चल रहा था इलाज

लखनऊ। देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आगरा में कोरोना का रफ्तार पहाड़ बनके टुट रहा है। आम आदमी से लेकर नेता और अधिकारी भी अछूते नहीं रह गए है। वहीं इसकी चपेट में आगरा मंडलायुक्‍त के माता पिता और बहन भी आ गए है। रविवार कल सुबह आगरा के कमिश्नर अनिल कुमार के पिता का निधन कोरोना की वजह से हो गया था।पिताजी के देहांत के २४ घंटे बाद सोमवार आज सुबह उनकी माँ का भी निधन हो गया है। दोनों लोग कोरोना संक्रमित थे। जिसके चलते दोनों का नोएडा के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

बता दें कि कमिश्नर कैंप ऑफिस में 7 अगस्त को हुए रेंडम टेस्ट में कमिश्नर के माता-पिता समेत छह लोग पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद कमिश्नर के माता, पिता और बहन समेत छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कमिश्नर, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कमिश्नर के माता-पिता को पहले आगरा में एमजी रोड स्थित प्राइवेट कोविड सेंटर में भर्ती किया था।

 

यहां हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। उन्हें नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रमेश चंद मीणा ने शनिवार रात 12 बजे अंतिम सांस ली। रविवार सुबह 10.30 बजे उनका शव आगरा आया। पिता की मौत के 24 घंटे बाद 69 वर्षीय मां विजय लक्ष्मी ने भी दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।       

सोना-चांदी के दामों में गिरावट जारी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव का असर पिछले सप्ताह घरेलू वायदा बाजार पर हुआ जिससे दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले सप्ताह में भी कीमती धातुओं में गिरावट रही थी। बीते सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना और चाँदी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। एमसीएक्स में सोना सप्ताहांत पर पिछले सप्ताह की तुलना में 570 रुपये टूटकर 51,841 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह से सोना मिनी भी 636 रुपये उतरकर 52,010 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। समीक्षाधीन अवधि में चाँदी 695 रुपये फिसलकर 67,700 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी मिनी 759 रुपये लुढ़ककर 67,741 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।           


अवैध शराबी कारोबारी अरेस्ट, बरामदगी

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


अवैध शराब का कारोबारी गिरफ्तार 30000 की शराब बरामद


हापुड़। थाना हाफिजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 08 पेटी(360 पव्वे)देशी शराब बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1-रवि उर्फ पिन्टू पुत्र रमेशचन्द शर्मा निवासी ग्राम मोरपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़।
बरामदगी का विवरण: 1-08 पेटी(360पव्वे) देशी शराब कीमत लगभग 30000/-रुपये।
कृत कार्यवाही: उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाफिजपुर पर मु0अ0सं0 145/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।                 


डीएम को समस्याओं से अवगत कराया

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। जिला अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। विद्यालयों को आर्थिक सहायता वह विद्यालय खोलने के संबंध में जिला अधिकारी के कार्यालय पर सभी ब्लॉक अध्यक्ष वह जिला अध्यक्ष इकट्ठे होकर अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के बैनर तले जो समस्याएं विद्यालयों के सामने आ रही है। विद्यालय आर्थिक रूप से संकट के दौर से गुजर रहे हैं अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट वह अपने कर्मचारियों के वेतन की समस्या खड़ी हो गई है कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण मार्च से सभी विद्यालय बंद चल रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है। बच्चे जीरो होते जा रहे हैं और स्कूल शुल्क प्राप्त ना होने के कारण अपने कर्मचारियों एवं अन्य स्कूल से संबंधित खर्चे नहीं कर पा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप विद्यालयों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। एक से कक्षा 8 तक सभी विद्यालय भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को स्कूलों की समस्याओं से अवगत करा रहे हैं ताकि सरकार कुछ विद्यालयों के बारे में विचार विमर्श करें और विद्यालयों को आर्थिक सहायता प्रदान करें।           


फीस वापसी की मांग, किया हंगामा

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


स्कूल का घेराव व हंगामा मान्यता समाप्ति को लेकर अभिभावकों ने किया


हापुड़। नगर के एक इंग्लिश मीडियम इंटर कॉलेज की हाईस्कूल व इंटर की कक्षाओं की मान्यता समाप्त होने के विरोध में अभिभावकों ने सोमवार को कॉलेज का घेराव, हंगामा व नारेबाजी करते हुए फीस वापसी की मांग की।


हापुड़ के दिल्ली रोड़ स्थित एक प्राईवेट इंटर कॉलेज की हाईस्कूल व इंटर की मान्यता रद्द होनें के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा बच्चों के एडमिशन पिलखुवा में करवानें की बात कहनें पर अभिभावक भड़क गए। सोमवार की सुबह सैकड़ों अभिभावकों ने कॉलेज पहुंच कर कॉलेज का घेराव व हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि जब कक्षाओं की मान्यता रद्द हो गई थी तो बच्चों के प्रवेश क्यों लिए गए और वो पिलखुवा में अपने बच्चों के एडमिशन क्यों करवाएं। फीस वापसी व कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा व नारेबाजी की।              


1 वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


गुढ़मुक्तेश्वर/हापुड। पुलिस अधीक्षक हापुड के आदेश अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे थाना गढ़मुक्तेश्वर द्वारा मु0अ0स0 297/20 धारा 2/3 गैंगेस्टर अधि0 मे वांछित अभि0 गुड्डू उर्फ़ शहजाद पुत्र शाहिद नि0 वैट थाना सिम्भावली हापुड़ को गिरफ्तार किया गया तथा मु0अ0स0 241/20 धारा 382, 34, 411 भादवि मे वांछित अभि0 कामिल पुत्र दिलशाद नि0 दोताई थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को मय बरामदा माल 4100 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया ! दोनों अभि0गणो के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।                 


भाकियू के अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत। जनपद हापुड़ के मेरठ बाईपास पर किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत इस दौरान हापुड़ के मेरठ रोड बाईपास पर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए वही कुछ नए कार्यकर्ताओं को भी किसान यूनियन भानु में शामिल होने का मौका मिला इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने सरकार से गन्ना भुगतान को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा सरकार जल्द से जल्द किसानों का मैं भी आज के गन्ना भुगतान करें अन्यथा किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेंगे वही किसान यूनियन भानु मैं शामिल हुए कृष्ण वीर सिंह गब्बर ने कहा जनपद हापुर के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं उन्हें सुरक्षित स्थान के लिए पहुंचाया जाए उनकी मदद की जाए किसानों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए किसानों के ट्रैक्टर से चलने वाले इंप्लीमेंट छूट के साथ किसानों को दिया जाना चाहिए किसानों को मिलने वाले खाद की लगातार हो रही कमी को लेकर सरकार को जल्द से जल्द बड़ा कदम उठाना चाहिए। अन्यथा किसान यूनियन आगे की प्रक्रिया तय करेगी और दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया।       


12 घंटे बाद दूसरी चोरी से क्षेत्र में हड़कंप

12 घण्टो में दूसरी चोरी से क्षेत्र हड़कम्प


अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना क्षेत्र मैं चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है 12 घंटे में चोरों ने दूसरी चोरी की वारदात को देख क्षेत्र में हड़कंप मच हुआ है। आपको बता दे कि जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र गांव जैतपुर में मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखो के आभूषण व हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए है दरअसल 12 घण्टे नही हुए क्षेत्र में वारदातों  को बढ़ता ग्राफ देख लोगो मे हड़कम्प मचा हुआ है। वही सबसे बड़ी यह है कि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...