बुधवार, 5 अगस्त 2020

साधारण याचिका को पीठ को सौंप दिया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के सवर्ण गरीबों को आर्थिक आधार पर नौकरियों और स्कूल व कॉलेज में प्रवेश के लिए दस फीसद आरक्षण देने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को पांच जजों की संविधान पीठ को सौंप दिया है। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बुधवार को यह मामला एक बड़ी बेंच को सौंपते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले को चुनौती देने वाली 35 याचिकाओं पर सुनवाई अब संविधान पीठ ही करेगी। 'जनहित अभियान' और 'यूथ फॉर इक्वालिटी' समेत गैर सरकारी संगठनों ने केंद्र सरकार के जनरल कैटेगरी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को दस फीसद आरक्षण देने के फैसले को चुनौती दी है। इससे पहले सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया था।


केंद्र सरकार ने इससे पहले अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि संविधान (103वें संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत दस फीसद आरक्षण का प्रावधान उन 20 करोड़ लोगों के लिए किया गया है जो जनरल कैटेगरी के हैं और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। यह फैसला उनको गरीबी की रेखा से ऊपर लाने के लिए किया गया है। जबकि इस फैसले का विरोध करने वाली याचिकाओं में दलील दी गई है कि भारत के संविधान में आरक्षण का प्रावधान आर्थिक आधार पर नहीं किया गया है और इस आधार पर इसे केवल जनरल कैटेगरी तक सीमित नहीं किया जा सकता है।             


भारत के पीएम अब फस गए हैंः इमरान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत का पिछले साल उठाया गया कदम एक बड़ी भूल थी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब फंस गए हैं।      


एक साल पहले आज ही के दिन भारत ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर उसे केंद्र-शासित प्रदेश घोषित कर दिया था। इसके साथ ही उसे दिए गए विशेष अधिकार भी वापस ले लिए गए थे। उसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। यहां तक कि एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपना नया नक्शा जारी करते हुए कश्मीर के विवादित क्षेत्रों को अपना बता डाला है।                       


राम भक्तों के बलिदान का परिणाम मिला

राम भक्तों के सदियों के निरंतर त्याग का परिणामः शाह


अत्यंत भावुक और आह्लादित करने वाला पलः राजनाथ


नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया, जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कर दिया। लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद आए इस शुभ अवसर को देश के कई अन्य शीर्ष नेताओं ने भी ऐतिहासिक बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। एक नए युग की शुरुआत है।             


सरयू नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल क्षेत्र में बुधवार शाम सरयू नदी में नाव पलटने से तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि नौ को सुरक्षित बच गये हैं। एसडीएम बरहज सुनील सिंह ने बताया कि आज शाम मऊ जिले के मधुबन क्षेत्र से एक नाव देवरिया जिले के तेलिया कला गांव की ओर आ रही थी। उन्होंने बताया कि सरयू नदी में नाव पलटी गई। इस हादसे में पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई,जिसमें दो महिलाएं और तीन बच्चें हैं। उन्होंने बताया कि पांचों के शव नदी से बरामद कर लिये गये है। उन्होंने बताया कि नाव पर कुल 15 लोग सवार थे, जिसमें से नौ लोग सुरक्षित बच गये हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के अधिकारियों को निर्देश दिए है। सीएम योगी ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।           


सोने के दाम ने 1 बार फिर आसमान छुआ

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में सोने का दाम एक बार शिखर को छू गए हैं। बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव अब तक के नए उच्चतम स्तर पर 56,181 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पूर्व मंगलवार को यह 54,816 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान सोने में 1365 रुपए प्रति 10 ग्राम की सबसे बड़ी तेजी दर्ज हुई है। मुंबई में सोने के दाम बढ़कर 55201 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। जनवरी से जुलाई के बीच घरेलू बाजार सोने के दामों में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो चुकी है। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी के दाम पहली बार 72,726 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए है।

लगातार क्यों हो रही है बढ़ोतरी : कोरोना काल में सोने में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। प्राकृतिक आपदा, महामारी और राजनीतिक तनाव के समय सोने में निवेश सुरक्षित माना जाता है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर डॉलर, केंद्रीय बैंकों के ओर से प्रोत्साहन उपायों और बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों से सोने जैसे सुरक्षित निवेश में बढ़ोतरी हुई है। कोरोनाकाल में सोने का ठप पड़ा आयात भी दामों में बढ़ोतरी का एक कारण है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़े दाम : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव आज 2020 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.9% की बढ़त के साथ 2.039 डॉलर पर बंद हुआ। इस साल वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी आई है। चांदी में भी बंपर उछाल : बुधवार को दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी के दाम 66,754 रुपए से बढ़कर 72,726 रुपए हो गए हैं। इस दौरान कीमतों में 5972 रुपए की जोरदार तेजी आई है। मुंबई में चांदी के दाम बढ़कर 69225 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।                       

तस्करी का अड्डा बना भगवानपुर क्षेत्र

तस्करी का अड्डा बना सीमा क्षेत्र भगवानपुर


तस्करी पर अंकुश लगाने में सभी विभाग हुए फेल


सुनील शर्मा 


महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर में तस्करों की दबंगई से तमाम विभाग बैक फुट पर नजर आ रहे हैं। पिछले एक वर्ष पूर्व शराब तस्करी के मामले में सिपाही और तस्कर के बीच हाथापाई के बाद ऐसा लगा कि यहां तस्करी पर नकेल लगाने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाये जायेंगे। मगर कुछ ऐसा होता प्रतीत नहीं हो रहा है। पुलिस पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर चुप बैठ गई। मगर भगवानपुर क्षेत्र में तस्करी का आलम ज्यौं का त्यौं है। खाद, खाद्यान्न, कपड़े का गठिया, कनाडियन मटर, पाकिस्तानी छुहारा, काली मिर्च व जंगल के लकड़ी बेखौफ सीमा पार आर-पार किया जा रहा है। जिससे राजस्व को लाखों का चूना लग रहा है।


राजस्व एकत्र करने का मुख्य विभाग कस्टम, यदाकदा ही इस क्षेत्र का रुख करता है और पुलिस भी विवाद के बजाय अब कुछ ले-देकर ही चुप्पी साधने को अच्छा समझ रही है। तस्करी के इस खेल में सेटिंग-गेटिंग की चर्चा अब सरेआम हो गई है। जहां भगवानपुर, रेहरा सीमावर्ती क्षेत्र तस्करी का यह खुलेआम खेल देख आसपास के गांवों के बेरोजगार युवक भी तेजी से इस खेल में शामिल हो रहे हैं। भगवानपुर के पास के अहिरौली, रेहरा, रघुनाथपुर, मैनिहवा व श्याममकाट में भी अब तस्करी परवान पर है। सूत्रों का बताना है कि तस्कर लाइन लेने के लिए पुलिस व कस्टम विभाग को हफ्ता देते हैं। जिससे वह राजस्व नुकसान के इस खेल में आंख बंद कर लेते हैं।             


एक बार फिर रुपए ने पकड़ी मजबूती

नई दिल्ली। बुधवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ एक बार फिर 75 के स्तर से नीचे आ गया। घरेलू करंसी में ये बढ़त डॉलर में कमजोरी की वजह से देखने को मिली। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजारों से शुरुआती कारोबार के दौरान सकारात्मक संकेत मिलने से बुधवार को अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 74.94 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा 11 पैसे की मजबूती के साथ 74.93 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर खुली थी।
कारोबार के दौरान रुपया 12 पैसे के सीमित दायरे में ही बना रहा। दिन के दौरान रुपये ने 74.83 प्रति डॉलर का उच्चतम स्तर और 74.95 रुपये प्रति डॉलर का निचला स्तर छुआ। कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 74.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 75.04 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख रहा है।


उधर, अमेरिकी मुद्रा दुनिया के अन्य मुद्राओं के समक्ष कमजोर पड़ी है। वहीं शेयर बाजारों में विदेशी फंड का प्रवाह बना हुआ है। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 93.20 अंक पर रहा।           


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...