शनिवार, 20 जून 2020

गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ किया। गरीब कल्याण योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को 125 दिनों का कार्य मिलेगा। इसे देश के राज्यों के उन जिलों में संचालित किया जाएगा, जिनमें प्रवासी कामगारों संख्या 25 हजार से अधिक है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान को फिलहाल छह राज्यों के 116 जिलों में लागू किया जाएगा। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं। अभियान में रोजगार एवं अवस्थापना सृजन के तहत 25 प्रकार के काम कराए जाएंगे। इस योजना पर 50 हजार करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी।


दुनिया को अस्थिर करने में लगा चीन

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा विवाद के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जारी तनाव को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा कि चीन दुनिया को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी हमले में भारतीय सैनिकों की शहादत पर हमें दुख है, हम भारत के साथ खड़े हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने भी कल कहा था कि भारतीय सीमा समेत कई मोर्चों पर चीन द्वारा की जा रही हरकतों से ऐसा लगता है कि वो फायदा उठाने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि बीजिंग का यह मानना है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण विश्व का ध्यान भटका है और वह उसका फायदा उठा सकता है। वहीं पूर्वी एशियाई एंव प्रशांत मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री डेविड स्टिलवेल ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का प्रशासन भारत-चीन की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। स्टिलवेल ने कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए पत्रकारों से कहा कि चीन की भारत में हालिया कार्यवाही उसकी डोकलाम सहित भारतीय सीमा पर पहले की गई गतिविधियों की तरह ही है। बीजिंग को ऐसा लगता है कि अभी दुनिया का ध्यान भटका हुआ है। स्टिलवेल ने कहा कि कई मोर्चों पर चीन द्वारा ऐसा करने के पीछे वजह यह हो सकती है कि बीजिंग को ऐसा लगता है कि अभी दुनिया का ध्यान भटका हुआ है और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से उबर रही दुनिया का पूरा ध्यान लोगों की जान बचाने पर है, इस मौके को उसने फायदा उठाने के एक अवसर के तौर पर देखा होगा। चीन के भारत सहित अपने पड़ोसी देशों के साथ आक्रामक रवैया अपनाने पर किए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं इस पर सरकार का आधिकारिक रुख स्पष्ट नहीं कर रहा हूं लेकिन सार्वजनिक तौर पर उसके द्वारा ऐसा करने के कई स्पष्टीकरण मौजूद हैं। स्टिलवेल ने कहा कि हम जाहिर तौर पर भारत-चीन सीमा विवाद पर करीबी नजर रख रहे हैं।


31 जिले चुनने पर योगी का आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारम्भ किये जाने पर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया और इसके तहत राज्य के 31 जिलों को चुने जाने पर उनका आभार जताया।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में गरीब कल्याण व ग्रामीण विकास को नया आधार देने के लिए प्रधानमंत्री की पहल पर संचालित किया जा रहा यह अभियान गांवों में आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री की आकांक्षाओं तथा अपेक्षाओं के अनुरूप गरीब कल्याण रोजगार अभियान को संचालित करते हुए इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है।


गौरतलब है कि वापस आये श्रमिकों तथा गांव के लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से देश के छह राज्यों के 116 जिलों में 125 दिन का यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में उत्तर प्रदेश के 31 जिले चुने गये हैं। राज्य के सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, गोण्डा, महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, जौनपुर, हरदोई, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बांदा, अम्बेडकरनगर, सीतापुर, वाराणसी, गाजीपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अयोध्या, देवरिया, अमेठी, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, फतेहपुर, मिर्जापुर, जालौन और कौशाम्बी को चुना गया है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कामगारों की रूचि और कौशल के अनुरूप रोजगार व स्वरोजगार के कार्य कराये जाएंगे। ग्रामीण सार्वजनिक परिसम्पत्तियों के निर्माण के तहत सड़क, ग्रामीण आवास, बागवानी, पौधा रोपण, जल संरक्षण एवं सिंचाई, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन, तथा जल जीवन मिशन आदि से जुडे़ 25 कार्य सम्मिलित किये गये हैं। इस अभियान के संचालन से रोजगार की तुरन्त आवश्यकता वाले कामगारों को विभिन्न कार्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे अपने ही गांव में जीविकोपार्जन की विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित भी होंगे।


गाजियाबादः ढील के कारण बड़ा संक्रमण

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद गाज़ियाबाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जहां पहले हर दिन 10-12 नए संक्रमित जुड़ रहे थे वहीं अब यह संख्या 40 के करीब पहुँच गई है।  


जिला स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार देर रात की गई जानकारी के अनुसार गाज़ियाबाद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 797 हो गई है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 40 नए कोविड19 (#Covid19) संक्रमितों की पहचान हुई है और 4 संक्रमितों की मृत्यु हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब 40 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को जो रिपोर्ट्स मिली हैं उनमें से 20 निजी तथा शेष रिपोर्ट्स जिले के विभिन्न सरकार अस्पतालों और लैब्स की है। 


यहाँ मिले नए संक्रमित


24 घंटों में मिले नए कोविड19 संक्रमितों में बृज विहार में रहने वाले माँ-बेटे, खोड़ा में रहने वाले 2 व्यक्ति, प्रताप विहार में रहने वाला एक व्यक्ति, मालीवाड़ा का एक युवक शामिल है। इसके अलावा नवयुग मार्केट, न्याय खंड, नन्द ग्राम, श्याम पार्क, पसौण्डा, बृज विहार, रामप्रस्थ, कृष्णा पुरम, पटेल नगर, शताब्दीपुरम, लोनी, ब्रह्मपुत्र, राज नगर एक्सटेंशन, सीमांत विहार, लाजपत नगर, वसुंधरा, विश्वास नगर और मुरादनगर में भी नए संक्रमित मिले हैं। शंकर लाल अस्पताल का एक कर्मचारी भी कोविड19 पॉज़िटिव पाया गया है। जिला प्रशासन के रेकॉर्ड में शुक्रवार को जो 4 मौतें दर्ज हुईं हैं उनमें से 2 पहले की हैं किन्तु उनके कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि शुक्रवार को हुई। इसके अतिरिक्त संतोष अस्पताल में भर्ती मोदी नगर की एक महिला और विजय नगर में रहने वाले एक पुरुष की मौत हुई है।


विक्ट्ररी-डे परेड में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को विक्टरी डे परेड में हिस्सा लेने के लिए रूस की यात्रा पर जायेंगे। यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। परेड का आयोजन रूसी सेना और अन्य की वीरता और बलिदान के सम्मान में किया गया है। रक्षा मंत्री सेर्गेई शोगुउ ने रक्षा मंत्री सिंह को इस परेड के लिए आमंत्रित किया है। यह परेड गत 9 मई को हाेनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। तीनों सेनाओं का 75 सदस्यीय दस्ता परेड में हिस्सा लेने के लिए पहले ही मास्को पहुंच चुका है।


भारत के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व सिख लाइट इन्फेन्ट्री के मेजर रैंक के अधिकारी करेंगे। यह रेजिमेंट द्वितीय विश्व युद्ध में बहादुरी के साथ लड़ी थी और इसे चार बैटल ऑनर तथा दो मिलिट्री क्रॉस मिले थे। विक्टरी डे परेड में भारत की भागीदारी रूस और अन्य राष्ट्रों की सेनाओं के बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने भी हिस्सा लिया और सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री ने रूस को विक्टरी डे की 75 वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजे थे। रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत और रूस के बीच विशेष सामरिक भागीदारी को और मजबूत बनायेगी।


यूपी में वायरस संक्रमण ने बढ़ाई चुनौती

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार, 24 घंटे में सर्वाधिक 817 नए केस निकले




अकांशु उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 817 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। ये एक दिन में अबतक की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार के पार हो गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या भी 500 के ऊपर चली गई है। शुक्रवार को प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 817 नए केस मिले हैं। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 16594 हो गई है। इनमें से 9995 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जबकि वर्तमान में राज्य में 6092 एक्टिव केस हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 507 हो गई है।


शुक्रवार को इन जिलों में निकले सबसे ज्यादा केस


नोएडा में 151, कानपुर 46, गाजियाबाद 36, लखनऊ 31, हापुड़ 31, बुलंदशहर 30, अलीगढ़ 27, सहारनपुर 26, मुज़फ्फरनगर 21, सुल्तानपुर व गाजीपुर 20-20 नए केस।


मेरठ कोरोना अपडेट


मेरठ में शुक्रवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 744 पहुंच गया है। वहीं, उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई है। जिसके बाद मौत का आंकड़ा अब 57 हो गया है।


प्रयागराज कोरोना अपडेट


प्रयागराज जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर सात हो गई है। वहीं, शुक्रवार को जिले में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 176 हो गई है। वर्तमान में वकोरोना के 39 एक्टिव केस हैं। 130 कोरोना पॉजिटिव मरीज अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं। शुक्रवार को 586 संभावित कोरोना संक्रमितों के सैंपल लैब भेजे गए हैं।


औरैया कोरोना अपडेट


औरैया जनपद में दो नए संक्रमित केस मिले हैं. दोनों मरीज महिलाएं हैं. जो अछल्दा क्षेत्र की बताई जा रही है. अब जिले में कुल संख्या बढ़कर 79 हो गई है. एक्टिव केस 33 हैं.


मुजफ्फरनगर कोरोना अपडेट


मुजफ्फरनगर में कोरोना के संक्रमण के बढ़ते मामलों से हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को जिले में 7 और नए पॉजिटिव केस मिले है। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 227 हो गई है। 109 कोरोना पॉजिटिव की एक्टिव संख्या है। शुक्रवार को 141 सैंपल रिपोर्ट में 7 सैंपल पॉजिटिव मिले। इनमें तीन रेजिडेंट डॉक्टर ,एक जानसठ, तीन सिटी इलाके के निवासी संक्रमित हैं। अपर जिला अधिकारी राजस्व ने संक्रमितों की पुष्टि की है। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से तीन संक्रमित व्यक्ति ठीक हुए हैं। इन जिलों में बढ़े कोरोना के केस


कानपुर में 54, नोएडा में 47, बुलंदशहर में 45, गाजियाबाद, हापुड़ में 32-32, मेरठ में 28, लखनऊ में 27, मथुरा में 26, हाथरस में 23, आगरा में 21, सहारनपुर, बागपत में 20-20, गाजीपुर में 19, फिरोजाबाद में 17, मुरादाबाद में 16, बस्ती में 15, मैनपुरी में 14, गोरखपुर, महाराजगंज में 12-12, कन्नौज में 11, अयोध्या में 10, अमेठी में 9, जालौन में 8, इटावा, बाराबंकी में 7-7, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, देवरिया, झांसी, शामली में 6-6, अलीगढ़, उन्नाव में 5-5, बलिया में 4, वाराणसी, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, गोंडा, अंबेडकरनगर, मऊ, शाहजहांपुर, कुशीनगर, कौशांबी में 3-3, सिद्धार्थनगर, संभल, पीलीभीत, भदोही, एटा, कासगंज में 2-2, बिजनौर, रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर, बांदा, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, हरदोई, महोबा, हमीरपुर में एक-एक रोगी मिलेंं।




उत्तराखंड में वायरस ने बढ़त जारी रखीं

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय बनते जा रहें है। आज एक ओर जहां देहरादून जनपद में लॉकडाउन है उसके ठीक दूसरी ओर आज केवल देहरादून जनपद से ही 33 संक्रमित मामले सामने आए है, जो कि चिंता का विषय है। इसके अलावा आज दोपहर को जारी उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा से 06, टिहरी गढ़वाल से 24 नए संक्रमित पाए गए है। वहीं चमोली से 07, हरिद्वार से एक पौड़ी गढ़वाल से 02, रुद्रप्रयाग से 04 संक्रमित सहित उत्तरकाशी और उधमसिंह नगर से 12-12 मामले सामने आए है। जिस प्रकार से आज कुल संक्रमितों का आंकड़ा 101 है। बताना जरूरी होगा कि, इन नए कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों के जुड़ने के साथ ही अब प्रदेश में मरीजों का कुल आंकड़ा 2278 पहुंच गया है। जबकि अभी तक 1433 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को लौट चुके है। साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 803 पहुंच गई है।


अब तक प्रदेश में 45,133 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 1,571 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि आज भी 1,279 सेंपल जांच के लिए भेजे गए। इस प्रकार अब 4,308 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर 62.93 प्रतिशत है, जिसके मुताबिक अब तक 1,433 मरीज इस बीमारी को मात देकर अपने घर जा चुके हैं।


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...