शनिवार, 20 जून 2020

विक्ट्ररी-डे परेड में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को विक्टरी डे परेड में हिस्सा लेने के लिए रूस की यात्रा पर जायेंगे। यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। परेड का आयोजन रूसी सेना और अन्य की वीरता और बलिदान के सम्मान में किया गया है। रक्षा मंत्री सेर्गेई शोगुउ ने रक्षा मंत्री सिंह को इस परेड के लिए आमंत्रित किया है। यह परेड गत 9 मई को हाेनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। तीनों सेनाओं का 75 सदस्यीय दस्ता परेड में हिस्सा लेने के लिए पहले ही मास्को पहुंच चुका है।


भारत के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व सिख लाइट इन्फेन्ट्री के मेजर रैंक के अधिकारी करेंगे। यह रेजिमेंट द्वितीय विश्व युद्ध में बहादुरी के साथ लड़ी थी और इसे चार बैटल ऑनर तथा दो मिलिट्री क्रॉस मिले थे। विक्टरी डे परेड में भारत की भागीदारी रूस और अन्य राष्ट्रों की सेनाओं के बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने भी हिस्सा लिया और सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री ने रूस को विक्टरी डे की 75 वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजे थे। रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत और रूस के बीच विशेष सामरिक भागीदारी को और मजबूत बनायेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...