रविवार, 16 फ़रवरी 2020

भेदभाव से अलग, मूल्यों पर किया कार्य

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पवित्र शिवाचार्य की परंपरा बहुत ही समृद्ध है। इसने जातिभेद से ऊपर उठकर, भारत के मूल्यों के लिए विपरीत परिस्थितियों में काम किया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को काशी स्थित जंगमबाड़ी मठ में जगद्गुरु विश्वाराध्य गुरुकुल के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “शिवाचार्य की परंपरा ने जातिभेद से ऊपर उठकर, भारत के मूल्यों के लिए विपरीत परिस्थितियों में काम किया है।” योगी बोले, “आपने 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के गौरव को लहराते हुए और भारत की आस्था को सम्मान पाते हुए देखा है। इस गुरुकुल की समृद्ध परंपरा के साथ प्रधानमंत्री का सान्निध्य प्राप्त होना भारत की आस्था को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा, “8वीं शताब्दी में रचे गए ‘श्री सिद्धांत शिखामणि’ जैसे पवित्र ग्रंथ का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद और उसके मोबाइल एप का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों से होने जा रहा है। इस अवसर पर इस पवित्र परंपरा से जुड़े सभी जगद्गुरुओं, संन्यासियों, संतगणों तथा भक्तों को हृदय से बधाई देता हूं।” योगी ने कहा कि जीव, जगत, ईश्वर, बंधन और मोक्ष का साक्षी यह ग्रंथ सचमुच पूरे जगत के प्रत्येक मनुष्य को उसके अभीष्ट लक्ष्य तक पहुंचाने में अत्यंत सहायक है।


पूर्व अध्यक्ष बनाएंगे हरियाणा में तीसरा मोर्चा

राणा ओबराय

पूर्व सांसद एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर बनाएंगे हरियाणा में तीसरा मोर्चा

करनाल। हरियाणा की राजनीति में पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने नए मंच के माध्यम से वापसी करने का करनाल से आज ऐलान कर दिया। उनके जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा आयोजित स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अशोक तंवर ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथों लेते हुए दिल्ली विधानसभा के नतीजों की तर्ज पर टीना (देयर इज नॉ ऑल्टरनेट) फैक्टर पर काम करने की राज्य में नया विकल्प खड़ा करने की घोषणा की। डॉ. भीमराव अंबेडकर, सर छोटू राम, राव तुलाराम, शहीद ए आजम भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, शहीद ऊधम सिंह आदि महापुरुषों के विचारों पर आदर्श एवं स्वाभिमानी व्यवस्था को कायम करने के लिए राज्य स्तर पर काम होगा। स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती, नरेश सारण, पूर्व सांसद प्रमोद कुरील, वृंदावन से आचार्य देवकी नन्दन, सन्त मंगला नन्द चांग, सन्त व्यास जी सहित राज्य भर से सन्त रविदास सभा, महर्षि वाल्मीकि सभा, कबीर महासभा, अम्बेडकर महासभाओं व राष्ट्रीय स्तर के अनेक सन्त समाज, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डॉ. अशोक तंवर को आगामी संघर्ष के लिए स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
अशोक तंवर ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथन ‘स्वाभिमानी लोग ही संघर्ष की भाषा समझते है’ और उसी तरह मान्यवर कांशीराम जी ने भी कहा कि ‘स्वाभिमानी लोग ही संघर्ष की भाषा समझते हैं’ से अपना संबोधन आरम्भ करते हुए कहा कि आज उसी स्वाभिमान का सहारा लेकर वे नई लड़ाई के लिए तैयार है। आपका साथ मिला तो 11-12 साल के हरियाणा में सक्रिय चुनावी राजनीति तथा कांग्रेस में 25-26 वर्ष के सांगठनिक अनुभव के आधार पर विश्वास दिलाता हूं कि आने वाला समय स्वाभिमानियों और संघर्षशीलों का होगा। तमिलनाडु, यूपी, बिहार, उड़ीसा आदि राज्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दशकों से कांग्रेस की वापसी इन राज्यों में नहीं हुई। इसी तरह हरियाणा में भी यही मॉडल आरम्भ हो चुका है और कांग्रेस की सरकार में माल कमाने वालों घोटालेबाजों को बस अपने आप को बचाने की चिंता है। हरियाणा, राजस्थान, एमपी और महाराष्ट्र के भाजपा और कांग्रेस के घोटालेबाज अब मिलकर सरकार चला रहे है। इसलिए नया विकल्प कांग्रेस और भाजपा मुक्त आपसी भाईचारे की व्यवस्था कायम करने का संकल्प लेना चाहिए और आने वाले दिनों में यही विकल्प विपक्ष का काम करेगा।
उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे अपने साथियों से आगामी तीन महीनों में नए संगठन की रणनीति तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने संग़ठन से जुड़ने के लिए नम्बर 8059904333 जारी करते हुए कहा कि इस नम्बर पर मिस कॉल कर आप संग़ठन से जुड़ सकते है। हरियाणा के हर गांव-शहर में स्वाभिमान के साथ जीना पसन्द करने वाले लोग रहते है। राजनीति को सौदेबाजी, किसान-मजदूर के विश्वास के साथ छल, घोटालों का बाजार करने वालों के खिलाफ नया विकल्प अच्छा नेतृत्व देगा। लाल व नीले रंग के गुब्बारों से सजे मंच से बोलते हुए अशोक तंवर ने बीजेपी को सीएए-एनआरसी के मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए देश की सवा सौ करोड़ आबादी को नोटबन्दी की तर्ज पर लाइन में खड़ा करने का तुगलकी फरमान है। इस काम पर साढ़े चार लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। जबकि आज बैंक आठ लाख करोड़ के एनपीए की वजह से डूबने की कगार पर है। वही किसान को फसल का भाव नही मिलता, सरकार का घाटा बढ़ रहा है। उन्होंने बीजेपी पर जाति-धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में आपकी नफरत की रोटी सेंकने की योजना भी धरी रह गयी। देश मे नफरत का आज ऐसा माहौल खड़ा हो गया दिल्ली के गार्गी कॉलेज में जय श्री राम का नारा लगाते हुए बेटियों को छेड़ने का काम हुआ। उन्होंने बांग्लादेश की लड़ाई में अपने पिता दिलबाग सिंह के अनुभवों का जिक्र करते हुए बताया देश को मुद्दों से भटकाने के लिए युद्ध उन्माद पैदा किया जा रहा है। जबकि सैनिक की पीड़ा और उनका दर्द आरएसएस महसूस नही कर सकता। उन्होंने कांग्रेस के आरक्षण बचाने व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन का विरोध करने को ड्रामा बताते हुए कहा कि अगर प्रमोशन में आरक्षण की चिंता पहले होती तो हरियाणा में बैकलॉग नही खड़ा होता। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधनियम ढंग से लागू किया गया होता तो गोहाना, मिर्चपुर, भगाना जैसी घटनाएं नहीं होती। उन्होंने कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से मिले अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस राजे-रजवाड़ो और सामंतों की पार्टी है जब तक माल कमाना जारी रहा तो पार्टी मजबूत और जब माल कमाना बन्द हुआ तो पार्टी कमजोर हुई। कांग्रेस में रहकर बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करने वालों के साथ ज्यादती हुई तो उन्होंने स्वाभिमान के पथ पर चलते हुए पार्टी छोड़ने में देर नही की। कांग्रेस को जल्लादों ने गरीब का बूचड़खाना बना दिया। आज स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम के चलते दलितों के सड़क पर उतरने का नाटक करने वाली पार्टी को यह नही भूलना चाहिए सुप्रीम कोर्ट में जिस अपील पर हाल का निर्णय आया है उस अपील को कांग्रेस के।मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार ने दाखिल किया था। उन्होंने सन्त रविदास की वाणी में कहा गया है कि ‘ हर फूल से अच्छा पराग लाकर शहद का निर्माण करती है। उसी तरह आने वाले समय में अच्छे लोगों को जोड़ना और आपसी भाईचारे के साथ एक आदर्श व्यवस्था स्थापित करने का काम करना है। गुटबाजी और अनुशासनहीनता कांग्रेस के डीएनए में है और वो पाताल तक कांग्रेस को देख कर आए है इसलिए सन्तों की वाणी के अनुसार एक छत्ते के रूप में एकजुट होकर काम करेंगे।
कार्यक्रम में डॉ. अशोक तंवर के जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा 44 किलो का केक काटा गया और झज्जर से आए समर्थकों ने मशहूर 44 किलो बर्फी भेंट की। इसी तरह राज्य भर के विभिन्न जिलों से आए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने फूलमालाओं, लड्डुओं, पगड़ी, हुक्का व ढोल-बाजे से अशोक तंवर का अभिनन्दन किया। स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में पहुंचने से पहले डा. अशोक तंवर को करनाल के मेन बाजार से जुलूस की शक्ल में आयोजन स्थल तक लाया गया। स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग से सेक्टर 12 तक दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। आयोजन में उमड़ी भीड़ से आयोजकों के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आई। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर डॉ. अशोक तंवर का गुलाब के फूलों की वर्षा कर स्वागत हुआ।


खट्टर के आयोजन से बड़ी लोकप्रियता

राणा ओबराय

मुख्यमंत्री खट्टर ने दक्षिण हरियाणा के विकास के लिए करी अनेको घोषणा, रैली के सफल आयोजन से मंत्री ओमप्रकाश यादव की बढ़ी लोकप्रियता

चंडीगढ़- महेंद्रगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की सडक़ों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में स्थाई समाधान सुनिश्चित करते हुए अब 6 करम या इससे अधिक चौड़ाई की सडक़ों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) के माध्यम से करवाया जाएगा। साथ ही 6 करम से नीचे की सडक़ें जो गांव को गांव से व गांव को मंडी से जोड़ती हैं, उनका निर्माण हर विधानसभा क्षेत्र में प्रति साल 50 किलोमीटर प्रति विधानसभा क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड की ओर से होगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज महेंद्रगढ़ जिला के गांव दौंगड़ा अहीर में आयोजित प्रगति रैली में की। रैली में पहुंचने पर स्थानीय नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल से ही महेंद्रगढ़ जिला के लिए 63.86 करोड़ रूपए की विकास योजनाओं व परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण विकास के लिए दस-दस करोड़ रूपए की राशि देने की भी घोषणा की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज वे दौंगड़ा अहीर गांव की भूमि से अपनी दूसरी पारी में लोगों से सीधा जुड़ रहे हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाया कि प्रदेश की जनभावनाओं के अनुरूप वे निरंतर जनसेवा को समर्पित होकर विकास कार्य करवाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। सडक़ निर्माण से संबंधित रखी गई मांगों पर मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की कि सडक़ तंत्र की मजबूतीकरण की दिशा में स्थाई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 करम की सडक़ों का निर्माण कार्य जहां प्रदेश भर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा वहीं 5 करम तक की सडक़ों का निर्माण हर साल प्रति विधानसभा क्षेत्र 50 किलोमीटर तक तथा 3 व 4 करम के रास्तों को खडंजे(टाइलों)से बनाया जाएगा जोकि हर साल हर विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक की मार्केटिंग बोर्ड से बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सडक़ों का जुड़ाव विकास का प्रतीक है और प्रदेश में बेहतर आवागमन सुविधा के लिए वे आज ये घोषणा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य का महेंद्रगढ़ जिला 2014 से पहले तक पूर्व सरकारों के कार्यकाल में अनदेखा रहा है, लेकिन जब से उन्होंने साल 2014 में हरियाणा के सेवक के रूप में जिम्मेवारी ली है उसके उपरान्त किसानों की खुशहाली के लिए सबसे पहले कदम उठाए और बेहतर ढंग से सिंचाई प्रणाली को सुदृढ़ किया गया। उन्होंने बताया कि नहरों व माइनर के माध्यम से अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए गए हैं। इस जिला में नहरी पानी का और अधिक योजनाबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए उन्होंने भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चै. धर्मवीर सिंह व नांगल चैधरी से विधायक डा.अभय सिंह यादव सहित पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा पूरी रूपरेखा तैयार कर रिपोर्ट देने को कहा ताकि उनके सुझावों के अनुरूप धरातल पर कार्य करते हुए सिंचाई का स्थाई समाधान निकाला जा सके।
जनसभा में उमड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से लागू की जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ उठाया जाए। आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि जैसी अनेक योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान हैं, ऐसे में अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से जुडना चाहिए। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिला द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सबसे अधिक पंजीकरण कराने पर जिला के किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इलाके की खुशहाली में सरकार के साथ ही किसानों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने हरियाणा सरकार की विकासात्मक गतिविधियों के बारे में बताया कि जनसेवा के साथ सरकार की ओर से योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। हर घर में जल पहुंचाने का लक्ष्य सामने रखते हुए सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक मानवता के आदर्श-श्रीराम का विमोचन भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दूसरी पारी की शुरूआत में दौंगड़ा अहीर में जनसभा रखकर इस इलाके का सम्मान किया है। यहां के लोगों के दिल साफ है। ये वीरों का इलाका है। मुख्यमंत्री के सामने जो भी मांगें रखते हैं वे हमेशा उसे पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में जिले में अभूतपूर्व विकास हुए हैं। माधोगढ़ के किला को पर्यटक क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है। खुडाना में आईएमटी की स्थापना का शिलान्यास हो चुका है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह इस इलाके के लिए गर्व की बात है कि दूसरी सरकार में पहला बड़ा कार्यक्रम इस जिले में हुआ है। मुख्यमंत्री का इस जिले से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति व नीयत साफ है। यहीं कारण है कि पिछले पांच साल में हर जगह समान विकास हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दौंगड़ा अहीर में आयोजित प्रगति रैली में आने पर स्वागत करते हुए अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री ने प्रदेश का समान विकास करवाया है। आने वाले पांच साल में यह इलाका विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए काम किया है। यहां उमड़ी यह भीड़ मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को साबित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि दक्षिणी हरियाणा की यह जनता निरंतर विकास में सहभागी बने।नांगल चैधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने कहा कि पिछले पांच साल में जो भी मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखी गई हैं उन सबको पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिला को विकास की मुख्य धारा से जोडने का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतिम छोर पर पानी पहुंचाकर असंभव को संभव कर दिखाया है। इस जिले में सरकार ने ढांचागत सुविधाएं मुहैया करवाने का काम किया है। जिले में राष्टड्ढ्रीय राजमार्गों के निर्माण का काम चल रहा है। लोजिस्टिक हब जैसी परियोजनाएं तैयार होते ही यहां पर उद्योगों का विकास होगा।


 


14 हजार किमी तक चली मादा भेड़िया

साथी की तलाश,14 हजार किमी तक चली मादा भेड़िया


कैलिफोर्निया। साथी को लेकर इंसान ही नहीं जानवर भी काफी संवेदनशील होते हैं। यूं तो भेड़िए अपना साथी ढूंढने के लिए मीलों पैदल सफर करते हैं लेकिन एक मादा भेड़िया (Female Wolf) ने अपने साथी की तलाश में पैदल 14 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। हालांकि दुखद है कि इस दौरान मादा भेड़िया की मौत हो गई। इस मादा भेड़िया को वैज्ञानिकों ने OR-54 नाम दिया था और काफा समय से इस पर नजर बनाए हुए थे।


वैज्ञानिक उसके गले में लगे ट्रांसमिटर कॉलर (Transmitter caller) से उसे ट्रैक कर रहे थे। वैज्ञानिक इस बात की जांच कर रहे हैं कि इस मादा भेड़िया की मौत क्‍यों हुई। क्‍या मौत उसके इतने चलने के कारण कोई बीमारी से हुई है या फिर वो अपने साथी के वियोग में कमजोर हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वुल्फ ने साथी की खोज में परिवार को छोड़ कैलिफोर्निया राज्य की सीमा को पार किया। अक्टूबर 2017 से जीपीएस-रेडियो कॉलर से ट्रैक हो रही यह मादा 2018 से एक दिन में औसतन 21 किलोमीटर की दूरी तय कर रही थी।lबीते दो वर्षों में OR-54 पहाड़ों और जंगलों में भटक गई थी। वह कभी-कभी खाने के लिए पशुओं को भी मार रही थी।


इस मादा भेड़िये ने जनवरी 2018 के बाद करीब 9 देशों से गुजरी थी और वापस दो बार कैलिफोर्निया आई थी। यह मादा भेड़िया कुछ समय के लिए नेवादा में भी रुकी थी। वैज्ञानिकों की मानें तो एक भेड़िया औसत तौर पर अपने साथी को खोजने के लिए 50 से 100 मील की यात्रा करता है और कुछ सैकड़ों मील तक की यात्रा करते हैं, लेकिन इतना चल पाना असंभव है। यंग वुल्फ का घर छोड़ना बेहद आम बात है। जब वुल्फ, डेढ़ से दो साल के हो जाते हैं तो वह साथी की खोज में निकल पड़ते हैं और अपना खुद का इलाका बनाते हैं। यहां तक OR-54 के पिता OR-7 ने भी ऑरेगन में बसने से पहले कई वर्षों तक साथी के लिए कैलिफोर्निया में समय बिताया था। कैलिफॉर्निया का ‘फिश और वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट’ उसकी मौत की वजह का पता लगाने में जुट गया है साथ ही, उन्होंने इस मामले में सूचना देने वाले को करीब 1 लाख 80 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


शाहीनबाग में बड़ी संख्या में आए प्रदर्शनकारी

नई दिल्ली। शाहीनबाग में रविवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठे हुए। दोपहर दो बजे वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास की ओर कूच करने वाले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन से इजाजत न मिलने पर उन्होंने मार्च नहीं निकाला। शाहीनबाग में अर्धसैनिक बल और क्यूआरटी टीम तैनात है। इजाजत नहीं मिलने पर शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों ने कानून हाथ में न लेने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते रहने का का फैसला लिया। प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर स्वयंसेवियों ने भीड़ को काबू में रखने के कलए अपनी तरफ से पूरी तैयारी की थी। उन्होंने रस्सियों और वहां रखी बैरिकेडों का भी सहारा लिया था। शाहीनबाग की तरफ से पुलिस प्रशासन से बात करने के लिए ‘दबंग दादियों’ को चुना गया और इसकी जानकारी वहां मौजूद महिलाओं ने ऐलान करके दिया। उन्होंने कहा, “हमारी तरफ से दादियां जाएंगी, जिनमें सरवरी दादी और बिल्किस दादी शामिल हैं। कुछ और बुजुर्ग लोग भी जाएंगे।” इजाजत न मिलने पर सरवरी दादी ने कहा, “हमें इजाजत नहीं मिली तो कोई बात नहीं, हम यहीं शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे, ये देश का सवाल है, संविधान बचाने की लड़ाई है।” इससे पहले, शाहीनबाग में मौजूद लोगों ने एक मानव श्रंखला बनाई और दूसरी ओर खड़े डीसीपी आर.पी. मीणा और एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश से दादियों की मुलाकात कराई गई। दादियों ने जब मार्च निकालने की इजाजत के बारे में पूछा और वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, “हमने आपकी चिट्ठी आगे बढ़ा दी है, जब हमें इजाजत के बाबत जानकारी मिल मिल जाएगी तो आपको बता देंगे।” एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने मीडिया से कहा, “हमने एप्लिकेशन आगे बढ़ा दिया है, अभी वह प्रोसेस में है। जब इजाजत मिलेगी तो इन लोगों को सुरक्षा के साथ ले जाएंगे।” आखिरकार इजाजत नहीं मिली। तब प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से शाीनबाग में अपनी जगह जाकर बैठ गए।


घाटी में बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा के माचिल और केरन शहरों के अलावा बांदीपोरा के गुरेज में बर्फ जमा होने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गयी है जिसके कारण पूरा क्षेत्र प्रभावित हुआ है। नियंत्रण रेखा के पास वाले गांवों के अलावा दर्जनाें अन्य गांवों में कई फीट बर्फ जमा होने तथा रविवार को हिमस्खलन की चेतावनी के कारण कई सड़क मार्ग अवरूद्ध रहे। जिला मुख्यालय कुपवाड़ा से कारनाह की ओर जाने वाली सड़कें कई सप्ताह तक बंद रहने के बाद शनिवार को दाेबारा खाेल दी गयी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुपवाड़ा-केरन और कुपवाड़ा-माचिल सड़कें बंद रहीं। सड़कों के दोनों ओर से बर्फ हटाने का काम शुरू हो चुका है। इसी बीच, बांदीपोरा से गुरेज की ओर जाने वाली सड़क पर भी बर्फ जमी हुई है और यह कई जगह से बंद है। गुरेज शहर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तीन ओर से घिरा हुआ है। इसके अलावा कश्मीर घाटी में सुबह कोहरे के बाद धूप खिलने के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया। घाटी में अगले 72 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक 19 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभों के मद्देनजर घाटी के अलग-अलग हिस्सों में 22 फरवरी से वर्षा अथवा बर्फबारी हो सकती है।


महामारी से लड़ने आए 'रोबोट और ड्रोन'

चुआनजीओ। चीन में अब ड्रोन और रोबोट जैसे हाईटेक उत्पादों को नोवल कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैनात किया जा रहा है। पूर्वी चीन के शानडोंग प्रांत के क्विंदाओ स्थित एक प्रौद्योगिकी कंपनी ने क्विंदाओ और पड़ोसी रिझाओ शहर के छह अस्पतालों में 30 किटाणुनाशक रोबोट्स दिए हैं। ऐसी संभावना है कि इस तरह के रोबोट्स का प्रांत के 20 और अस्पतालों में प्रयोग किया जाएगा। एक मीटर लंबा और दो व्हीलों पर चलने वाले रोबोट का आकार रेफ्रीजरेटर जैसा है और यह खुद ब खुद अलग-थलग किए गए वार्डो में जाता है और किटाणुनाशक का छिड़काव करता है। रोबोट के निर्माता और क्विंदाओ वेबुल इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी कोर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फांग के ने कहा, “रोबोट को खासकर के छिड़काव करने वाले संयंत्र की तरह डिजाइन किया गया है और यह अलग-थलग किए गए वार्डो के प्रत्येक कोनों में घुसकर किटाणुनाशक का छिड़काव कर सकता है।” क्विंदाओ विश्वविद्यालय में हुंगडाओ परिसर के सर्जरी विभाग के निदेशक लू यून ने इस कदम की सराहना की है। पहली बार 31 जनवरी को रोबोट का प्रशिक्षण यहीं किया गया था। उन्होंने कहा, “इंटेलिजेंट रोबोटिक प्रोडक्ट्स कुछ मामलों में प्रभावी तरीके से डॉक्टरों और नर्सो का स्थान ले सकते हैं, जिससे उनके संक्रमित होने की आशंका कम हो जाती है।” वहीं यहां के हुआंगडाओ जिले में इस महामारी से लड़ने के लिए ड्रोनों का भी प्रयोग किया जा रहा है। यहां ड्रोनो का प्रयोग आवासीय जगहों पर किटाणुनाशक का छिड़काव करने के लिए किया जाता है।


बस-स्कूटी की टक्कर, 13 लोगों की मौत

बिलासपुर। भरनी रोड पर रविवार को एक बस और स्कूटी दुपहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में दुपहिया सवार दो लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परसदा बस्ती निवासी सुरेश कैवर्त पिता चैतू, रामायण कैवर्त पिता भगउ कैवर्त और सतानंद कैवर्त पिता मुनीम तीनो अपनी दुपहिया वाहन में कोटा गए थे और वापस लौटते समय सीआरपीएफ गेट के पास बिलासपुर की तरफ से आ रही बस ने सामने से दुपहिया से जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही सुरेश कैवर्त एवं रामायण कैवर्त की मौत हो गई जबकि उनका साथी सतानंद गंभीर रूप से घायल हो जिस। घटना के बाद बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।दुर्घटना की सूचना किसी ने डायल 112 को दी 112 ने घायल सतानंद को अस्पताल में भर्ती कराया।


जहाज में सवार 355 में वायरस की पुष्टि

टोक्यो। जापान के योकोहामा तट के पास खड़े किये गये जहाज पर नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के 70 नये मामले सामने आने के साथ ही जहाज पर इस संक्रमण से ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़कर 355 हो गयी है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री कत्सुनोबो कातो ने रविवार को बताया कि जहाज पर सवार लोगों में से कुल 355 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। संक्रमण के 70 नये मामलों में 38 में बुखार और कफ जैसे कोई लक्षण नहीं हैं।मंत्रालय ने ‘डायमंड प्रिंसेज’ जहाज पर 1219 लोगों की जांच की है। इस जहाज पर 3700 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार हैं। इस जहाज पर हांगकांग से आये 80 वर्षीय बुजुर्ग यात्री में इस वायरस का संक्रमण पाये जाने के बाद इसे योकोहामा तट के पास दो सप्ताह के लिए अलग रखा गया है। यह अवधि बुधवार को समाप्त हो जायेगी लेकिन यात्रियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं होने पर ही उन्हें बुधवार को जहाज से उतरने की अनुमति दी जायेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उसने अब तक 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के यात्रियों की जांच पर ध्यान केंद्रित किया है और रविवार से वह इससे छोटी उम्र के यात्रियों की जांच करेंगे। इस जहाज पर यूनान के दो यात्री भी सवार हैं। यूनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन यात्रियों को अगले सप्ताह स्वदेश लाया जायेगा।


किसानों ने खेतों के अवशेष में लगाई आग

भटगांव- बिलाइगढ़। पवनी मेन रोड के किनारे भांचा ढाबा के पास 30 से 40 एकड़ खेतों में परावत/धान के अवशेष में किसानों ने आग लगा दी है। अपने सहूलियत को देखते हुए प्रत्येक वर्ष किसान अपने खेतों में धान के अवशेषों को आग के हवाले कर देते है, शायद किसानों को मालूम नहीं कि जलाने से खेत की उर्वरक शक्ति नष्ट हो जाती है, धीरे धीरे खेत बंजर की ओर चला जाता है। वहीं इस आग से पर्यावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाता है जिससे छोटे छोटे जीव जंतु भी नष्ट हो जाते हैं तथा इस आग से चारों तरफ धुंआ फैलने से पर्यावरण तो नुकसान हो रहा है। साथ ही जीव जंतुओं के लिए भी यह खतरनाक साबित हो रहा है। आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौके पर लोगों ने और पत्रकारों ने मोबाइल पर बिलाईगढ़ तहसीलदार, इस डी एम व अन्य अधिकारियों को जानकारी देने का प्रयास करते रहे। उल्लेखनीय है कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से खेत के परावत/धान के अवशेष को जलाने पर रोक लगाया गया है और कहीं कहीं पर किसानों को 2000 रुपए तक अर्थदंड भी लगा है। कानूनी कार्रवाई भी तय है।


भारतः चीन को चिकित्स सामग्री की आपूर्ति

नई दिल्ली। चीन में नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए, भारत वहां चिकित्सा सामग्रियों की एक खेप भेजेगा। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने रविवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। चीन में भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर खाते से पोस्ट किए गए वीडियो में राजदूत ने इस महामारी से लड़ने के खिलाफ चीनी लोगों और सरकार के प्रति एकजुटता दर्शाई। उन्होंने वीडियो में कहा, “महामारी से निपटने के मद्देनजर उठाए गए ठोस कदम के तहत, भारत तत्काल सहायता के रूप में चिकित्सा सामग्रियों की एक खेप भेजेगा और मुश्किल घड़ी से निकलने में चीन की मदद करेगा। यह एक मजबूत उपाय है, जो चीनी लोगों के साथ भारत और यहां के लोगों की एकजुटता, दोस्ती और सद्भावना को प्रदर्शित करेगा।” मिस्री ने यह भी कहा कि भारत संकट की इस घड़ी में चीन के लोगों का समर्थन करने के लिए अपने सामथ्र्य के हिसाब से मदद करेगा। राजदूत ने ट्वीट कर कहा, “वुहान शहर और हुबई प्रांत के लोग इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उनका भारतीय लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान है। बहादुरी और प्रभावी उपाय के साथ हम संकट की इस घड़ी से निकलने में कामयाब होंगे।” भारत में इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “मौजूदा समय में, भारत भी इस महामारी के फैलने के खतरे से जूझ रहा है। हमारा देश हमारे लोगों की स्वास्थ्य व सलामती के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रहा है।” विदेश मंत्रालय ने भी मिस्री के ट्वीट को रिट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की।


जहरीली शराब पीने से '13 लोगों की मौत'

रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है जहरीली शराब पीने से पांच लोग गंभीर हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी राहुल सिन्हा ने जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि जहरीली शराब पीने से मौत का मामला गिरिडीह जिले के दो अलग-अलग इलाके से सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के सरिया प्रखंड के फकिराफरी गांव में सात लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई वहीं देवरी प्रखंड के गादिकला गांव के रहने वाले छह लोगों मौत भी इसी वजह से हुई है। पांच लोग स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं।


बैंक गारंटी गंवा सकती हैं, दूरसंचार कंपनियांं

नई दिल्ली। सरकार, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (टीएसपी) के ‘तत्काल’ स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क व लाइसेंस शुल्क के भुगतान में विफल रहने पर उनके बैंक गारंटी को भुनाने की कार्रवाई कर सकती है। सरकार यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीते साल 24 अक्टूबर को स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क व लाइसेंस शुल्क को लेकर दिए गए आदेश के अनुपालन के मद्देनजर उठा सकती है। विभिन्न दूरसंचार सर्किल को लिखे पत्र में दूरसंचार विभाग (डीओटी) की जोनल दूरसंचार इकाइयों ने टीएसपी के साथ संचार में बैंक गारंटी के भुनाने का मुद्दा स्पष्ट रूप से नहीं उठाया है, लेकिन उन्होंने ‘बिना आगे किसी नोटिस के लाइसेंसिंग के तहत आवश्यक कार्रवाई’ का उल्लेख किया है, जो दो कार्रवाई की तरफ संकेत देता है- या तो बैंक गारंटी को भुनाना या लाइसेंस को रद्द करना। गुजरात दूरसंचार क्षेत्र के अंतर्गत सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को लिखे गए पत्र में डीओटी ऑफिस ऑफ द कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स ने कहा है कि 24 अक्टूबर, 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुपालन में लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क के भुगतान के संबंध में आप को लाइसेंस शुल्क व स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (एसयूसी) के साथ ब्याज, जुर्माना के भुगतान का निर्देश दिया जाता है। इसके साथ गुजरात टेलिकॉम सर्किल के लिए (अगर लागू हो) तो ब्याज व जुर्माना देने का निर्देश दिया जाता है। अगर बकाए का भुगतान तत्काल नहीं किया जाता है तो लाइसेंस एग्रीमेंट के प्रावधानों के तहत जरूरी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा बिना किसी नोटिस के किया जाएगा। इसे ‘मोस्ट अर्जेट’ मानकर कार्रवाई की जा सकती है। इसी तरह के पत्र डीओटी के राजस्थान के साथ-साथ कोलकाता टेलीकॉम सर्किल द्वारा टीएसपी को अपने संबंधित सर्कल के तहत जारी किए हैं। बीते शुक्रवार सुप्रीम कोर्ट ने डीओटी को जमकर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा 24 अक्टूबर को दिए गए आदेश के बावजूद डीओटी के एवरेज ग्रास रेवेन्यू (एजीआर) बकाए को एयरटेल सर्विस प्रोवाइडर से वसूलने में नाकाम रहने पर किया। इसके बाद डीओटी ने बकाया वसूलने के लिए कार्रवाई की। एयरटेल पर 35,500 करोड़ रुपये का ऋण है। एयरटेल ने कहा कि वह 20 फरवरी तक 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी और बाकी का 17 मार्च को अगली सुनवाई से पहले पहले भुगतान करेगी। वोडाफोन आइडिया ने शनिवार को कहा कि वह अपने 53,000 करोड़ रुपये के बकाए का भुगतान करेगी और वह राशि का आकलन भी कर रही है।


मजाक: तीनों को किया कार्य-मुक्त

रायपुर। जंगल सफारी में शेरों का गाड़ी के पीछे भागने का वीडियो वायरल हो गया और इस बात की खबर लगते ही वन विभाग भी हरकत में आ गया। तत्काल मामले की जांच की गई तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया। इस वीडियो को बनाने में जंगल सफारी के ही दो गाइड नवीन पुरैना और नरेंद्र सिन्हा के साथ ओमप्रकाश भारती ड्राइवर भी शामिल था। दरअसल गाड़ी के पीछे लटके हुड को शेर ने जबड़े में जकड़ लिया था।शेर की पकड़ से हुड छूटते ही ड्राइवर ने गाड़ी भगाई तो शेर उसके पीछे भागने लगा। ये देख गाइड ने उसे शूट कर लिया और फिर उसे वायरल भी कर दिया। जांच में सच सामने आने पर तीनों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। तीनों को ही रोजी रोटी देने वाले अपने विभाग का मज़ाक बनाना महंगा पड़ गया।


बरसाई गोली सास, साला, पत्नी की मौत

मोगा। पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने पत्नी-सास, साले और साले की पत्नी पर गोलियां बरसा दी। इस गोलीकांड में  साल की 10 साल की बेटी घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह ने इस हत्याकांड को अंजाम देने बाद थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया।  इस हत्याकांड के पीछे ससुराल में खोला सुअर फार्म बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार मोगा जिला के जलालपुर में रविवार सुबह पंजाब पुलिस के हैडकॉस्टेबल कुलविंदर सिंह ने AK-47 से गोलियां बरसा डाली। इस वारदात में उसकी पत्नी , सास, साला व पत्नी की मौत हो गई। कुलविंदर सिंह ने कुछ समय पहले एक सुअर फार्म खोला था और वह ससुराल की जमीन पर था । ससुराल वाले अपनी जमीन वापस मांग रहे थे। शनिवार की रात को वह पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था। रात को उसका जमीन को लेकर बहस हो गई और ससुराल वालों ने पुलिस में शिकायत कर दी। रात को पुलिस उसे पकड़ कर ले गई। सुबह उसे जब पुलिस ने रिहा किया तो वह सीधा ससुराल पहुंचा और वहां पर उसने सभी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।


29 देशों तक पहुंचा कोरोना वायरस

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर में पैदा हुआ कोरोनावायरस अब दुनिया के 29 शहरों में पहुंच चुका है। गुजरते समय के साथ ये वायरस और भी विकराल रूप लेता जा रहा है। खासकर चीन में लगातार लोगों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बीते बुधवार को ही कोरोनावायरस से संक्रमित 242 लोगों की मौत हो गई। ये आंकड़ा मंगलवार की तुलना में दोगुना है। साथ ही कोरोनावायरस फैलने के बाद से एक दिन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।



सारा अली ने पहने दुल्हन के कपड़े

भारती साहू


मुंबई। सारा अली खान एक तरफ अपनी फिल्मों से तो दूसरी तरफ अपने वीडियो से जमकर धमाल मचा रही हैं उनका फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है सारा अली खान इस वीडियो में दुल्हन के गेटअप में स्टेज पर रैंप वॉक कर रही हैं इस दौरान नागिन धुन भी बज रहा है सारा अली खान के रैंप वॉक को देखने आए लोगों ने इस दौरान खूब ताली बजाई सारा अली खान के फैन पेज से इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं


सारा अली खान सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं. बीते दिनों उन्होंने मालदीव में छुट्टियां मनाते उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं  हाल ही में उनकी फिल्म  ‘लव आज कल’ रिलीज हुई है. यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. उनकी फिल्म ने दो दिन में करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है


वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की ‘लव आज कल ‘ के बाद ‘कुली नंबर वन’ रिलीज होगी और उसके बाद वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी. यही नहीं, कार्तिक आर्यन का भी स्ट्रॉन्ग लाइनअप है कार्तिक आर्यन इसके बाद ‘भूलभुलैया 2’ और टीसीरीज की अगली एक्शन फिल्म में भी नजर आएंगे. इस तरह दोनों ही सितारों के फैन्स के लिए धमाकेदार फिल्में जल्द ही देखने को मिलेंगी।



कृष्ण के उपदेश में है जीवन सार

श्रीमद्भागवत गीता में जीवन का सार छिपा हुआ है। जिसने श्रीमद्भागवत गीता के उपदेशों को जीवन में उतार लिया समझो उसने जीवन का सफल बना लिया। महाभारत के युद्ध में जब अर्जुन दुविधा में फंस गए तब कुरूक्षेत्र में भगवान कृष्ण ने अर्जुन गीता का उपदेश सुनाया। गीता में जीवन का सार छिपा हुआ है। गीता व्यक्ति को अच्छे बुरे का भेद बताती है। जीवन की सफलता का मंत्र गीता के उपदेशों में छिपा है. मान्यता है कि गीता का पाठ करने से भगवान कृष्ण का आर्शीवाद प्राप्त होता है। भगवान कृष्ण अपने भक्तों पर कभी कष्ट नहीं आने देते हैं। गीता का सार व्यक्ति को महानता की ओर ले जाता है। आइए जानते हैं श्रीमद्भागवत गीता से आज का सक्सेस मंत्र…


कुछ साथ नहीं जाता है, सब यहीं रह जाता है


भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि व्यक्ति का जब जन्म होता है तो उसके हाथ खाली होते हैं,जब व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त हो जाता है तब भी व्यक्ति खाली हाथ ही जाता है। यानि इस दुनिया में सब मोह है। कुछ भी व्यक्ति के साथ नहीं जाता है, जो कुछ उसने अर्जित किया है। वह सब यहीं रह जाता है। लेकिन इस सत्य को व्यक्ति जानकर भी अंजान बन जाता है। लेकिन ऐसा नहीं होता है। मृत्यु ही सत्य है। जो पूरी जिंदगी मोह और तृष्णा में गुजार देते हैं। इनके पीछे भागते भागते अपने रिश्तेनाते, मित्र यहां तक की परिवार तक छूट जाता है। ऐसी तृष्णा किसी काम की नहीं होती है।


व्यक्ति को जीवन में संतोष का भाव रखना चाहिए। अधिक लालच के कारण वह अपना सुख चैन गवां देता है और अंत में उसे कुछ भी हासिल नहीं होता है। जैसा आया था वैसा ही चला जाता है। यही जीवन है और यही जीवन का सत्य भी है। जो आज तुम्हारा है, कल और किसी का था, परसों किसी और का होगा। तुम इसे अपना समझ कर मग्न हो रहे हो। बस यही प्रसन्नता तुम्हारे दु:खों का कारण है।


अमेरिकी दूतावास को निशाना बना दागा रॉकेट

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में एक बार फ‍िर अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाते हुए कई रॉकेट दागे गए। अमेरिकी सैन्य सूत्र ने कहा कि इस हमले का मकसद अमेरिकी संपत्ति को क्षति पहुंचाना था। हालांकि, अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकता है कि इसे हमले कितने लोग हताहत हुए हैं।


अक्टूबर, 2019 के बाद से यह 19वां हमला


एएफपी के संवाददाताओं ने ग्रीन ज़ोन के पास एयरक्राफ्ट सर्किलिंग के पास कई विस्फोटों को सुना, जहां अमेरिकी मिशन स्थित है। अक्टूबर, 2019 के बाद से यह 19वां हमला था। इसके पूर्व अमेरिकी दूतावास हमला किया गया था, जहां 5,200 अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया गया। पिछले महीने में  उत्तरी इराक में हुए ऐसे ही एक हमले में अमेरिकी कॉन्ट्रेक्टर की मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका की कार्रवाई में 25 लड़ाके मारे गए थे, जो ईरान के नजदीकी माने जाते हैं।


ईरान के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी को ड्रोन हमले में मार गिराया


गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव उस वक्त बहुत बढ़ गया, जब शुक्रवार को अमेरिका ने बगदाद में ईरान के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी को ड्रोन हमले में मार गिराया था। सुलेमानी को वहां हवाईअड्डे से बाहर निकलते समय निशाना बना गया था। इस हमले में ईरान के हशद अल-शाबी अर्द्धसैनिक बल के उप प्रमुख और कुछ अन्य ईरान समर्थित स्थानीय मिलिशिया भी मारे गए थे। 62 वर्षीय जनरल सुलेमानी को ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता अयातुल्लाह खामेनेयी के बाद ईरान का सबसे ताकतवर शख्सियत माना जाता था। उनके मारे जाने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। कुछ विशेषज्ञों ने तीसरे विश्‍व युद्ध की आशंका जताई थी।


सास का जन्मदिन मनाने पहुंचे 'बच्चन'

मनीष शर्मा


भोपाल। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने परिवार समेत चार्टर प्लेन से शनिवार को भोपाल पहुंचे। वह अपनी सास इंदिरा भादुड़ी का 90वां जन्मदिन मानने यहां आए थे।


दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने परिवार समेत चार्टर प्लेन से शनिवार को भोपाल पहुंचे। वह अपनी सास इंदिरा भादुड़ी का 90वां जन्मदिन मानने यहां आए थे। बच्चन परिवार कुछ घंटे यहां रुका और उसके बाद सभी वापस मुंबई लौट गए। सूत्रों के अनुसार, बच्चन परिवार शनिवार सुबह चार्टर प्लेन से भोपाल हवाईअड्डे पहुंचा।दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया, बेटा अभिषेक, बहू ऐश्वर्य राय बच्चन, बेटी श्वेता नंदा बच्चन और पोती आराध्या भी थे। अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी का शनिवार को 90वां जन्मदिन था। वह श्यामला हिल्स क्षेत्र स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहती हैं।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बच्चन परिवार वापस मुंबई लौट गया।


बच्चन परिवार के भोपाल आने की सूचना बहुत कम लोगों को थी, फिर भी कई प्रशंसक हवाईअड्डे पर उनकी एक छलक पाने के लिए पहुंच गए। वहीं इंदिरा भादुड़ी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही चार फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं।बिगबी की इस लिस्ट में शामिल है ‘चेहरे’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘झुंड’ और ‘गुलाबो-सिताबो’।फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे, ‘ब्रह्मास्त्र’ में बिगबी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।वहीं गुलाबो-सिताबो में बिगबी बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगे।इसके अलावा बिगबी कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन भी होस्ट कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है।


कॉफी को हेल्दी बनाती है दालचीनी

आज के लाइफस्टाइल में कॉफी पीना एक आम बात हो गई है। सर्दियों में तो कॉफी की बात ही कुछ और होती है लेकिन अगर चाय की तरह कॉफी भी अलग-अलग टेस्ट में पीने को मिले तो मजा आ जाता है। कुछ लोगों को बिना शुगर की कॉफी पीना पसंद होता है तो कुछ लोग ब्लैक कॉफी पीते हैं। कुछ लोगों को ज्यादा दूध वाली कॉफी पीना पसंद है तो कुछ को क्रीम वाली।
दरअसल लोग अपनी पसंद के हिसाब से कॉफी पीते हैं। आपको बता दें कि कॉफी को भी हेल्दी बनाया जा सकता है। वैसे तो कॉफी में कुछ भी मिला देना आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन सर्दियों के मौसम में एक चीज आपकी कॉफी को काफी हेल्दी बना सकती है और वो है दालचीनी।
आइए आपको बताते हैं कैसे। दालचीनी सर्दियों में इस्तेमाल होने वाली एक ऐसी चीज है, जो काफी हेल्दी होती है. अगर इसे कॉफी में मिला दिया जाए तो यह आपके हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इतना ही नहीं ये आपकी कॉफी को फ्लेवर देने और हेल्दी बनाने का काम करती है।
ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल
कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल सही बना रहता है। दालचीनी का स्वाद मीठा होता है। ऐसे में आपको कॉफी में ज्यादा शुगर लेने की जरूरत नहीं पड़ती। दालचीनी वाली कॉफी के सेवन के तुरंत बाद शरीर में इंसुलिन लेवल बैलेंस हो जाता है।
वजन घटाता है
दालचीनी भूख को शांत करती है। कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी शांत होती है। अनचाही भूख को शांत करने से आप बाहर का खाना खाने से बचते हैं।
सर्दी और बुखार में फायदेमंद
दालचीनी में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके साथ ही दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो फ्लू के कारण दर्द और असहजता को दूर करने में मदद करते हैं।
दिल के लिए हेल्दी दालचीनी दिल संबंधित रोगों और समस्याओं के खतरे को कम करता है। अगर आप सामान्य मात्रा में दालचीनी और कॉफी का सेवन करेंगे तो आपका दिल कई रोगों से दूर रहेगा।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
कॉफी में पोलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट बहुत अधिक मात्रा में होते हैं, जो मुक्त कणों को रोकने व नष्ट करने के लिए जाने जाते हैं। ये कण हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाने और एजिंग के लिए जिम्मेदार होते हैं। कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीने से आपकी कॉफी में एंटी-ऑक्सीडेंट का लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है और इससे आपकी त्वचा साफ व दमकती हुई नजर आती है।


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...