सोमवार, 30 दिसंबर 2019

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 31, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-146 (साल-01)
2. मंगलवार, दिसंबर 31, 2019
3. शक-1941, पौष - शुक्ल पक्ष, तिथि- चतुर्थी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:15,सूर्यास्त 05:37
5. न्‍यूनतम तापमान -4 डी.सै.,अधिकतम-14+ डी.सै., शीत लहर के साथ बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


रविवार, 29 दिसंबर 2019

मुलायम की तबीयत बिगड़ी,हॉस्पिटल में भर्ती

मुंबई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। मुलायम सिंह को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह यादव पेट संबंधी दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके 80 वर्षीय मुलायम सिंह को 3 दिन पहले ही डॉक्टरों ने अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी है। मुलायम सिंह के एक सहयोगी नेता ने कहा कि वे पेट संबंधी कुछ दिक्कतों से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. मुलायम सिंह को डॉक्टरों की सलाह के बाद ही भर्ती कराया गया है। 
80 वर्षीय नेता, जो पूर्व रक्षा मंत्री भी रहे हैं, डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले अस्पताल आए। नेता के एक करीबी सहयोगी ने कहा, ''उन्हें पेट में कुछ शिकायत को लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” वो तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।


प्रियंका को साथ बैठाना विधायक को महंगा पड़ा

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ पहुंची थीं। वह स्कूटी पर बैठकर पूर्व आईपीएस एस आर दारापुरी के परिजन से मिलने पहुंचीं।


इस दौरान राजस्थान के कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर स्कूटी चला रहे थे। हेल्मेट न पहनने के कारण अब धीरज गुर्जर का 6,300 रुपये का चालान काटा गया है। धीरज गुर्जर राजस्थान की जहाजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी हैं। धीरज गुर्जर को प्रियंका गांधी का काफी विश्वस्त करीबी भी माना जाता है। प्रियंका गांधी की इस स्कूटी यात्रा के बाद हाईवोल्टेज राजनीतिक ड्रामा हुआ। बता दें कि एस आर दारापुरी को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


प्रियंका से ज्यादती,भाजपा ने बताया नौटंकी

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ में रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने जा रही थीं, जिन्हें फेसबुक पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पोस्ट लिखने पर गिरफ्तार किया गया है। प्रियंका का आरोप है कि जब वो दारापुरी के परिवार से मिलने जा रही थीं तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोका। जिसके बाद वो पैदल चलने लगीं तो एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का देकर गिराया और गला दबाया। प्रियंका गांधी के आरोपों के बाद कांग्रेस ने योगी सरकार पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता सुष्मिता देव ने कहा कि प्रियंका के साथ बदसलूकी हुई है, ये शर्मनाक है और इस घटना की जांच होनी चाहिए। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, 'नौटंकी'
कांग्रेस भले ही हमलावर है, मगर योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और प्रियंका के आरोपों को नौटंकी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका झूठ बोल रही हैं। प्रियंका गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि प्रियंका गांधी झूठ बोल रही हैं, उनका पूरा परिवार झूठ पर ही पनपता है, थूको और भागो की नीति से अस्थायी शोहरत तो मिल सकती है, मगर वोट नहीं।प्रियंका की नौटंकी की निंदा होनी चाहिए।
श्रीकांत शर्मा ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप
योगी सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट किया है, "शांत प्रदेश कांग्रेस को पच नहीं रहा है। शुक्रवार शान्ति से गुजरा तो अगले ही दिन पुलिस को घेरने और उपद्रवियों का हौसला बढ़ाने के लिए कांग्रेस नेता यूपी में सक्रिय हो गए। प्रदेश को फिर से जलाने का षड्यंत्र सफल नहीं होगा। श्रीकांत शर्मा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है कि कानून तोड़ना, दंगाइयों से मिलना और फिर झूठ की राजनीति करना यही कांग्रेस का चरित्र है। बहकावे में न आएं, प्रदेश में शांति कायम रखने में सरकार का सहयोग करें। घटना का वीडियो भी आया सामने
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका गांधी को रोकते हुए दिखाई देती है। लेकिन प्रियंका उन्हें हटाकर आगे बढ़ जाती हैं।लेकिन प्रिंयका ने इस पूरे घटनाक्रम का जो ब्यौरा पेश किया है। वैसा कम से कम इस वीडियो में दिखाई नहीं देता है। लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी साफ-साफ दावा कर रही हैं कि लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें गले से पकड़ा और हाथापाई की। जो वीडियो सामने आया है उसमें एक पुलिस अधिकारी उन्हें रोकने की कोशिश तो करती है। इस दौरान प्रियंका गांधी अपने गले में पड़ी शॉल को खींचकर आगे बढ़ जाती हैं। जिसे पहले प्रियंका गांधी और फिर कांग्रेस पार्टी। प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की, खींचतान, हाथापाई और गला दबाने की कोशिश करार दे रही है।


दाऊद का जन्मदिन मनाने वाला गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने डोंगरी से एक शख्स को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान शख्स ने बताया कि वह फेसबुक पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा था। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि वह अपने परिचित दाऊद का जन्मदिन मना रहा था, न कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जन्मदिन का जश्न मना रहा था।
 डोंगरी से एक व्यक्ति को कथित रूप से एक पत्रकार को धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पत्रकार ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाते हुए उस व्यक्ति का विडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वर्ष 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी दाऊद गुरुवार को 64 साल का हो गया। इसपर डोंगरी निवासी अजहर फिरोज मनियार उर्फ शेरा चिकना ने फेसबुक पर एक विडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कथित रूप से दाऊद का जन्मदिन मनाता दिख रहा है।


'...और गिरफ्तार किया गया आरोपी'
माना जाता है कि दाऊद पाकिस्तान में छिपा हुआ है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पत्रकार मोहसिन शेख ने विडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड कर उसे वायरल कर दिया और फिर वॉट्सऐप समूहों पर उसे फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद मनियार ने उसे धमकी दी। उन्होंने कहा कि शेख ने शुक्रवार को गोरेगांव थाने में शिकायत की। इसके बाद मुंबई अपराध शाखा ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया।


कड़ाके की ठंड से सिहरे नेता, दौरे रद्द

नई दिल्ली । कड़ाके की ठंड के कहर से नेता भी सिहर गए हैं। दिल्ली और उत्तर भारत में शीत लहर के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने बाहर के कार्यक्रम टाल दिए। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जनवरी के अंत तक अपने सार्वजनिक कार्यक्रम टाल दिए हैं क्योंकि कार्यक्रम के लिए उन्हें बाहर जाना होगा। वह बाहर के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं, इसलिए वह उपराष्ट्रपति भवन में ही कुछ कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री जो औसतन हर दिन 3 कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, उन्होंने अपनी आऊटिंग पर रोक लगा दी है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम में एक शाल और मफलर में पूरी तरह से ढके हुए थे और अगले दिन उन्हें एक ओवर कोट में देखा गया था।
वहीं एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल को जमीनी हालात का अंदाजा नहीं था कि राजघाट पर क्या होगा जब नेता नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जाएंगे। कुछ दिन पहले राजघाट पर धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं की स्थिति सबसे खराब रही।
वेणुगोपाल ने विरोध का समय दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया, क्योंकि कमलनाथ सहित कुछ मुख्यमंत्रियों ने कहा कि वे दोपहर 2 बजे के आसपास ही दिल्ली आ पाएंगे, इस पर उन्होंने फैसला किया कि कम से कम 3 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वी नारायणसामी तो होने चाहिए, चूंकि भूपेश बघेल और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह नहीं गए। इस दौरान वह यह भूल गए कि 80 वर्षीय नेता इतनी ठंड में बैठने के लिए मजबूर होंगे। जिसके चलते ठंड में नेताओं ने धरने को 40 मिनट में ही छोड़ दिया।
सबसे पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने धरने को छोड़ा जो कांप रहे थे। इसके बाद डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को बिना किसी देरी के धरना छोडऩे की सलाह दी क्योंकि वह एक गंभीर अस्थमा रोगी हैं, फिर एके एंटनी चले गए और यह सिलसिला जारी रहा। अंत में राहुल गांधी, प्रियंका व अहमद पटेल और युवा ब्रिगेड को छोड़कर कोई नहीं बचा। इसके बाद राहुल गांधी को छोड़कर कोई भी वरिष्ठ नेता प्रदर्शन के लिए बाहर नहीं निकला।


मुंबई की फैक्ट्री में आग 2 लोगों की मौत

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। घटना में एक महिला और एक पुरुष का शव मिला है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आग पर काबू पा लिया गया है।  आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाडिय़ां मौके पर पहुंची थीं। दमकल कर्मी लापता व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। दमकल के मुताबिक आग तीसरे लेवल की है और इस पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि इस इलाके में कई छोटी फैक्ट्रियां हैं। घाटकोपर में फैक्ट्री में लगी आग की वजह से एक खबर यह फैल गई कि इससे मुंबई एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है। हालांकि, मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने एक बयान जारी करते हुए ऐसी खबरों को खारिज कर दिया। एमआईएएल ने बयान में कहा, घाटकोपर में लगी आग की वजह से मुंबई एयरपोर्ट का कार्य प्रभावित होने की खबरें सही नहीं है। एयरपोर्ट पर सभी कार्य सामान्य रूप से हो रहे हैं।



यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...