रविवार, 29 दिसंबर 2019

दाऊद का जन्मदिन मनाने वाला गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने डोंगरी से एक शख्स को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान शख्स ने बताया कि वह फेसबुक पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा था। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि वह अपने परिचित दाऊद का जन्मदिन मना रहा था, न कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जन्मदिन का जश्न मना रहा था।
 डोंगरी से एक व्यक्ति को कथित रूप से एक पत्रकार को धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पत्रकार ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाते हुए उस व्यक्ति का विडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वर्ष 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी दाऊद गुरुवार को 64 साल का हो गया। इसपर डोंगरी निवासी अजहर फिरोज मनियार उर्फ शेरा चिकना ने फेसबुक पर एक विडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कथित रूप से दाऊद का जन्मदिन मनाता दिख रहा है।


'...और गिरफ्तार किया गया आरोपी'
माना जाता है कि दाऊद पाकिस्तान में छिपा हुआ है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पत्रकार मोहसिन शेख ने विडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड कर उसे वायरल कर दिया और फिर वॉट्सऐप समूहों पर उसे फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद मनियार ने उसे धमकी दी। उन्होंने कहा कि शेख ने शुक्रवार को गोरेगांव थाने में शिकायत की। इसके बाद मुंबई अपराध शाखा ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...