सोमवार, 21 अक्तूबर 2019

खजूर का गुण और उपयोग

हम भोजन में यूं तो कई पदार्थ खाते हैं, लेकिन कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें मौसम विशेष के अलावा वर्षभर प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे ही पदार्थों की जानकारी इस कॉलम के माध्यम से हम देना चाहते हैं। इस बार खारक के संबंध में जानिए।


छुहारे को खारक भी कहते हैं। यह पिण्ड खजूर का सूखा हुआ रूप होता है, जैसे अंगूर का सूखा हुआ रूप किशमिश और मुनक्का होता है। छुहारे का प्रयोग मेवा के रूप में किया जाता है। इसके मुख्य भेद दो हैं- 1. खजूर और 2. पिण्ड खजूर।


गुण : यह शीतल, रस तथा पाक में मधुर, स्निग्ध, रुचिकारक, हृदय को प्रिय, भारी तृप्तिदायक, ग्राही, वीर्यवर्द्धक, बलदायक और क्षत, क्षय, रक्तपित्त, कोठे की वायु, उलटी, कफ, बुखार, अतिसार, भूख, प्यास, खांसी, श्वास, दम, मूर्च्छा, वात और पित्त और मद्य सेवन से हुए रोगों को नष्ट करने वाला होता है। यह शीतवीर्य होता है, पर सूखने के बाद छुहारा गर्म प्रकृति का हो जाता है।


परिचय : यह 30 से 50 फुट ऊंचे वृक्ष का फल होता है। खजूर, पिण्ड खजूर और गोस्तन खजूर (छुहारा) ये तीन भेद भाव प्रकाश में बताए गए हैं। खजूर के पेड़ भारत में सर्वत्र पाए जाते हैं। सिन्ध और पंजाब में इसकी खेती विशेष रूप से की जाती है। पिण्ड खजूर उत्तरी अफ्रीका, मिस्र, सीरिया और अरब देशों में पैदा होता है। इसके वृक्ष से रस निकालकर नीरा बनाई जाती है।


रासायनिक संघटन : इसके फल में प्रोटीन 1.2, वसा 0.4, कार्बोहाइड्रेट 33.8, सूत्र 3.7, खनिज द्रव्य 1.7, कैल्शियम 0.022 तथा फास्फोरस 0.38 प्रतिशत होता है। इस वृक्ष के रस से बनाई गई नीरा में विटामिन बी और सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। कुछ समय तक रखने पर नीरा मद्य में परिणत हो जाती है। पके पिण्ड खजूर में अपेक्षाकृत अधिक पोषक तत्व होते हैं और शर्करा 85 प्रतिशत तक पाई जाती है।


उपयोग : खजूर के पेड़ से रस निकालकर 'नीरा' बनाई जाती है, जो तुरन्त पी ली जाए तो बहुत पौष्टिक और बलवर्द्धक होती है और कुछ समय तक रखी जाए तो शराब बन जाती है। इसके रस से गुड़ भी बनाया जाता है। इसका उपयोग वात और पित्त का शमन करने के लिए किया जाता है।


विश्व का दूसरा बड़ा महासागर

अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर उस विशाल जलराशि का नाम है जो यूरोप तथा अफ्रीका महाद्वीपों को नई दुनिया के महाद्वीपों से पृथक करती है। क्षेत्रफल और विस्तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है जिसने पृथ्वी का १/५ क्षेत्र घेर रखा है। इस महासागर का नाम ग्रीक संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे नक्शे का समुद्र भी बोला जाता है। इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर 8 के समान है। लंबाई की अपेक्षा इसकी चौड़ाई बहुत कम है। आर्कटिक सागर, जो बेरिंग जलडमरूमध्य से उत्तरी ध्रुव होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और ग्रीनलैंड तक फैला है, मुख्यतः अंधमहासागर का ही अंग है। इस प्रकार उत्तर में बेरिंग जल-डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई १२,८१० मील है। इसी प्रकार दक्षिण में दक्षिणी जार्जिया के दक्षिण स्थित वैडल सागर भी इसी महासागर का अंग है। इसका क्षेत्रफल इसके अंतर्गत समुद्रों सहित ४,१०,८१,०४० वर्ग मील है। अंतर्गत समुद्रों को छोड़कर इसका क्षेत्रफल ३,१८,१४,६४० वर्ग मील है। विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जलप्रवाह क्षेत्र है। उत्तरी अंधमहासागर के पृष्ठतल की लवणता अन्य समुद्रों की तुलना में पर्याप्त अधिक है। इसकी अधिकतम मात्रा ३.७ प्रतिशत है जो २०°- ३०° उत्तर अक्षांशों के बीच विद्यमान है। अन्य भागों में लवणता अपेक्षाकृत कम है।


अंध महासागर की पृष्ठधाराएँ नियतवाही पवनों के अनुरूप बहती हैं। परंतु स्थल खंड की आकृति के प्रभाव से धाराओं के इस क्रम में कुछ अंतर अवश्य आ जाता है। उत्तरी अन्ध महासागर की धाराओं में उत्तरी विषुवतीय धारा, गल्फ स्ट्रीम, उत्तरी अन्ध प्रवाह, कैनेरी धारा और लैब्रोडोर धाराएँ मुख्य हैं। दक्षिणी अन्ध महासागर की धाराओं में दक्षिणी विषुवतीय धारा, ब्राजील धारा, फाकलैंड धारा, पछवाँ प्रवाह और बैंगुला धाराएँ मुख्य हैं।


व्यापार का आधार 'स्वेज नहर'

स्वेज नहर (Suez canal) लाल सागर और भूमध्य सागर को संबंद्ध करने वाली एक नहर है। सन् 1859 में एक फ्रांसीसी इंजीनियर फर्डीनेण्ड की देखरेख में स्वेज नहर का निर्माण शुरु हुआ था। यह नहर आज 162 किमी लंबी, 60 मी चौड़ी और औसत गहरी 16.5 मी है। दस वर्षों में बनकर यह तैयार हो गई थी। सन् 1869 में यह नहर यातायात के लिए खुल गई थी। पहले केवल दिन में ही जहाज नहर को पार करते थे पर 1887 ई. से रात में भी पार होने लगे। 1866 ई. में इस नहर के पार होने में 36 घंटे लगते थे पर आज 18 घंटे से कम समय ही लगता है। यह वर्तमान में मिस्र देश के नियंत्रण में है। इस नहर का चुंगी कर बहुत अधिक है। इस नहर की लंबाई पनामा नहर की लंबाई से दुगुनी होने के बाद भी इसमें पनामा नहर के खर्च का 1/3 धन ही लगा है।


इतिहास:-इस नहर का प्रबंध पहले "स्वेज कैनाल कंपनी" करती थी जिसके आधे शेयर फ्रांस के थे और आधे शेयर तुर्की, मिस्र और अन्य अरब देशों के थे। बाद में मिस्र और तुर्की के शेयरों को अंग्रेजों ने खरीद लिया। 1888 ई. में एक अंतरराष्ट्रीय उपसंधि के अनुसार यह नहर युद्ध और शांति दोनों कालों में सब राष्ट्रों के जहाजों के लिए बिना रोकटोक समान रूप से आने-जाने के लिए खुली थी। ऐसा समझौता था कि इस नहर पर किसी एक राष्ट्र की सेना नहीं रहेगी। किन्तु अंग्रेजों ने 1904 ई. में इसे तोड़ दिया और नहर पर अपनी सेनाएँ बैठा दीं और उन्हीं राष्ट्रों के जहाजों के आने-जाने की अनुमति दी जाने लगी जो युद्धरत नहीं थे। 1947 ई. में स्वेज कैनाल कंपनी और मिस्र सरकार के बीच यह निश्चय हुआ कि कंपनी के साथ 99 वर्ष का पट्टा रद्द हो जाने पर इसका स्वामित्व मिस्र सरकार के हाथ आ जाएगा। 1951 ई. में मिस्र में ग्रेट ब्रिटेन के विरुद्ध आंदोलन छिड़ा और अंत में 1954 ई. में एक करार हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन की सरकार कुछ शर्तों के साथ नहर से अपनी सेना हटा लेने पर राजी हो गई। पीछे मिस्र ने इस नहर का 1956 में राष्ट्रीयकरण कर इसे अपने पूरे अधिकार में कर लिया।


उपयोगिता:-इस नहर के कारण यूरोप से एशिया और पूर्वी अफ्रीका का सरल और सीधा मार्ग खुल गया और इससे लगभग 6,000 मील की दूरी की बचत हो गई। इससे अनेक देशों, पूर्वी अफ्रीका, ईरान, अरब, भारत, पाकिस्तान, सुदूर पूर्व एशिया के देशों, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि देशों के साथ व्यापार में बड़ी सुविधा हो गई है और व्यापार बहुत बढ़ गया है।


भगवान राम का उपदेश

भगवान राम का उपदेश 
जीते रहो! आज हम तुम्हारे समक्ष पूर्व की भांति कुछ मनोहर वेद मंत्रों का गुणगान गाते चले जा रहे थे! यह भी तुम्हें प्रतीत हो गया होगा, आज हमने पूर्व से जिन वेद मंत्रों का पठन-पाठन किया हमारे यहां परंपरागतो से ही उस मनोहर वेद वाणी का प्रसार होता रहता है! जिस पवित्र वेद वाणी में उस मेरे देव परमपिता परमात्मा की महती का वर्णन किया जाता है! क्योंकि वह परमपिता परमात्मा वर्णनीय माने गए हैं और जो भी मानव उसको अपना वर्णन बना लेता है! वह प्राय: उसी को प्राप्त हो जाता है! इसलिए हमारा वेद मंत्र यह कहता है! हे मानव, तू प्रभु को अपना वर्णनीय बना, क्योंकि उसका वर्णन और अपना ना बहुत अनिवार्य है! उसको अपनाने वाला प्राणी संसार में महान और पवित्र बन जाता है! आने वाले काल में बेटा उसकी बहुत प्रशंसा होती है! वह वर्तमान में भी प्रंस्सनीय हो जाता है और आने वाला जो जगत है उसमें उसकी महान कृतियों का प्रदर्शन होता रहता है! तो इसलिए हमारा वेद मंत्र कहता है! हे मानव, तू परमपिता परमात्मा को अपना वर्णन बना,क्योंकि उसको वरण करने वाला यज्ञपुरुष कहलाता है! उसको अपनाने वाला बेटा अध्यात्मिक विज्ञानवेता कहलाता है! अध्यात्मिकता में मानव की प्रतिष्ठा नहीं रहती है! तो आओ मेरे प्यारे हम परमपिता परमात्मा को अपना वर्णनीय स्वीकार करें! उसको अपने में धारण करते हुए महान और पवित्रता की उस पगडंडी को ग्रहण करने वाले बने! उस पगडंडी को ग्रहण करने वाले नाना ॠषिवर अपने प्रभु के आंगन में उसकी ज्ञानमयी धारा में रत हो गए हैं! आज का हमारा वेद मंत्र हमें यह उच्चारण कर रहा है कि हम उस देव की महिमा का गुणगान गाने वाले बने! हम उस महान जगत को जो आंतरिक और ब्रह् जगत में दोनों में अपनी प्रतिष्ठा में निहित रहता है! हम उस अपने प्रभु का गुणगान गाते हुए इस सागर से पार होना चाहते हैं! जो नाना प्रकार का यह संसार सागर के रूप में हमें दृष्टिपात आता रहता है! इसमें नाना प्रकार के उद्घोष होते रहते हैं और वह उद्घोष बड़े उच्च विचित्र आभा में, आंगन में प्रवेश करते रहते हैं! आज का हमारा वेद मंत्र क्या कह रहा है? आज का हमारा वेद मंत्र यज्ञ के संबंध में और प्राण के संबंध में बड़ी ऊंची वार्ता कह रहा है! क्योंकि वायुमंडल को पवित्र बनाते हुए हम आध्यात्मिक विज्ञानवेता बने और विज्ञान में हम परिणत हो जाए! जिस विज्ञान के लिए मानव परंपरागतो से ललायित हो रहा है और जिस विज्ञान के लिए मानव ऊंची-ऊंची उड़ान उड़ रहा है! हम उसी ज्ञान, हम उस विज्ञानवेता के स्वाध्याय में अपने को ले जाते चले जाएं! जिससे मानव समाज का वास्तव में कल्याण हो जाए! वेद का वाक्य कहता है! मानव को प्रणायाम करना चाहिए, प्राण की प्रतिष्ठा में व्रत रहना चाहिए! जैसे प्राण अपने में गतिशील है, गति देने वाला है तो मानव उस प्रभु को अपना गतिशील स्वीकार करते हुए, अपने मनोनीत हृदय को ऊंचा बनाना चाहते हुए इस संसार को प्रतिभा में हम इसमें प्रतिनिधित्व करने वाले बने! जिससे हमारे जीवन की धारा एक महानता में परिणत हो जाए! मैं आज तुम्हें उस क्षेत्र में ले जा रहा हूं! जिस क्षेत्र की चर्चा बेटा में पुन:-पुन: प्रकट करता रहता हूं!


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


हिंदी दैनिक


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


October 22, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-79 (साल-01)
2. मंगलवार ,22 अक्टूबर 2019
3. शक-1941,अश्‍विन,कृष्णपक्ष, तिथि- नवमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:20,सूर्यास्त 05:55
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै.,अधिकतम-30+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


रविवार, 20 अक्तूबर 2019

पुत्रवती महिलाओं का अहोई अष्टमी व्रत

होई के चित्रांकन में ज्यादातर आठ कोष्ठक की एक पुतली बनाई जाती है। उसी के पास साही तथा उसके बच्चों की आकृतियां बना दी जाती हैं। करवा चौथ के ठीक चार दिन बाद अष्टमी तिथि को देवी अहोई माता का व्रत किया जाता है। यह व्रत पुत्र की लम्बी आयु और सुखमय जीवन की कामना से पुत्रवती महिलाएं करती हैं। कृर्तिक मास की अष्टमी तिथि को कृष्ण पक्ष में यह व्रत रखा जाता है इसलिए इसे अहोई अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।


विधि:-उत्तर भारत के विभिन्न अंचलों में अहोईमाता का स्वरूप वहां की स्थानीय परंपरा के अनुसार बनता है। सम्पन्न घर की महिलाएं चांदी की होई बनवाती हैं। जमीन पर गोबर से लीपकर कलश की स्थापना होती है। अहोईमाता की पूजा करके उन्हें दूध-चावल का भोग लगाया जाता है। तत्पश्चात एक पाटे पर जल से भरा लोटा रखकर कथा सुनी जाती है। अहोईअष्टमी की दो लोक कथाएं प्रचलित हैं।


पहली कथा:-प्राचीन काल में एक साहुकार था, जिसके सात बेटे और सात बहुएं थी। इस साहुकार की एक बेटी भी थी जो दीपावली में ससुराल से मायके आई थी। दीपावली पर घर को लीपने के लिए सातों बहुएं मिट्टी लाने जंगल में गई तो ननद भी उनके साथ हो ली। साहुकार की बेटी जहां मिट्टी काट रही थी उस स्थान पर स्याहु (साही) अपने साथ बेटों से साथ रहती थी। मिट्टी काटते हुए ग़लती से साहूकार की बेटी की खुरपी के चोट से स्याहू का एक बच्चा मर गया। स्याहू इस पर क्रोधित होकर बोली मैं तुम्हारी कोख बांधूंगी।


स्याहू के वचन सुनकर साहूकार की बेटी अपनी सातों भाभीयों से एक एक कर विनती करती हैं कि वह उसके बदले अपनी कोख बंधवा लें। सबसे छोटी भाभी ननद के बदले अपनी कोख बंधवाने के लिए तैयार हो जाती है। इसके बाद छोटी भाभी के जो भी बच्चे होते हैं वे सात दिन बाद मर जाते हैं। सात पुत्रों की इस प्रकार मृत्यु होने के बाद उसने पंडित को बुलवाकर इसका कारण पूछा। पंडित ने सुरही गाय की सेवा करने की सलाह दी।


सुरही सेवा से प्रसन्न होती है और उसे स्याहु के पास ले जाती है। रास्ते थक जाने पर दोनों आराम करने लगते हैं अचानक साहुकार की छोटी बहू की नज़र एक ओर जाती हैं, वह देखती है कि एक सांप गरूड़ पंखनी के बच्चे को डंसने जा रहा है और वह सांप को मार देती है। इतने में गरूड़ पंखनी वहां आ जाती है और खून बिखरा हुआ देखकर उसे लगता है कि छोटी बहु ने उसके बच्चे के मार दिया है इस पर वह छोटी बहू को चोंच मारना शुरू कर देती है। छोटी बहू इस पर कहती है कि उसने तो उसके बच्चे की जान बचाई है। गरूड़ पंखनी इस पर खुश होती है और सुरही सहित उन्हें स्याहु के पास पहुंचा देती है।


वहां स्याहु छोटी बहू की सेवा से प्रसन्न होकर उसे सात पुत्र और सात बहु होने का अशीर्वाद देती है। स्याहु के आशीर्वाद से छोटी बहु का घर पुत्र और पुत्र वधुओं से हरा भरा हो जाता है। अहोई का अर्थ एक प्रकार से यह भी होता है "अनहोनी को होनी बनाना" जैसे साहुकार की छोटी बहू ने कर दिखाया था। अहोई व्रत का महात्मय जान लेने के बाद आइये अब जानें कि यह व्रत किस प्रकार किया जाता है।


दूसरी कथा:-उसमें से एक कथा में साहूकार की पुत्री के द्वारा घर को लीपने के लिए मिट्टी लाते समय मिट्टी खोदने हेतु खुरपा (कुदाल) चलाने से साही के बच्चों के मरने से संबंधित है। इस कथा से यह शिक्षा मिलती है कि हमें कोई भी काम अत्यंत सावधानी से करना चाहिए अन्यथा हमारी जरा सी गलती से किसी का ऐसा बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसकी हम भरपाई न कर सकें और तब हमें उसका कठोर प्रायश्चित करना पडेगा। इस कथा से अहिंसा की प्रेरणा भी मिलती है। अहोईअष्टमी की दूसरी कथा मथुरा जिले में स्थित राधाकुण्डमें स्नान करने से संतान-सुख की प्राप्ति के संदर्भ में है। अहोईअष्टमी के दिन पेठे का दान करें।


जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ तो नहीं

जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ तो नहीं
अविनाश श्रीवास्तव 
गाजियाबाद,लोनी। क्षेत्र की जनता प्रदूषण की मार झेल रही है। वायु गुणवत्ता सूचाकं चिंताजनक स्थिति में बना हुआ है। वर्तमान में एक्यूआई 235 से ऊपर चल रहा है। निकट भविष्य में इसके कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। प्रदूषण को बढ़ाने वाले व्यवसाय और संसाधनों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही का अभाव प्रतीत किया जा रहा है। जल-प्रदूषण की स्थिति इतनी भयावह बनती जा रही है कि कहीं-कहीं पर पानी का टीडीएस 1700 पार जा चुका है। आकलन कर स्थिति के विरुद्ध उपजिला-अधिकारी प्रशांत तिवारी के निर्देशन में लगभग 40 से अधिक अनाधिकृत औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है। लगभग एक माह तक चले इस अभियान में रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र, आर्यनगर औद्योगिक क्षेत्र, कृष्णा नगर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में संचालित औद्योगिक इकाइयों को सीज कर दिया गया है। लेकिन इसके पीछे एक नई कहानी बहुत तेजी से क्षेत्र में फैलती जा रही है। सूत्र बताते हैं कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। सीज की गई औद्योगिक इकाइयों के संचालन के लिए अवैध उगाही की गहमा-गहमी तेज हो गई है। सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो यह अवैध उगाही करोड़ों रुपए में हो सकती है। यह योजनाबद्ध ढंग से होने वाली अवैध उगाही की ओर संकेत करती है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। उपजिला-अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा पर अभी तक कोई सवाल खड़ा नही किया जा सकता है। हो सकता है यह विषय राजनीति से प्रेरित हो,परंतु जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किसी नेता अथवा जनप्रतिनिधि को जनता के स्वास्थ्य से खेलने का कोई अधिकार नहीं है! घटिया राजनीति के चलते इस प्रकार के प्रकरण पहले भी संज्ञान में आते रहे हैं! क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। वायु और जल प्रदूषण से फेफड़े, हृदय और हड्डियों के जोड़ों से संबंधित रोग अधिक तेजी से विकसित होते हैं। ऐसी अवस्था में जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखना उपजिला-अधिकारी का नैतिक-कर्तव्य बन जाता है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक नागरिक को हर संभव प्रयास करना चाहिए। भविष्य में प्रदूषण का नागरिकों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का ठीक-ठीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।


सार्वजनिक स्थान पर लगाए एसी और कूलर

दोहा। कतर में गर्मी के मौसम के दौरान इस समय तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। यहां के लोग काफी परेशान हैं। अब लोगों को ठंडक पहुंचाने और उन्हें गर्मी से दूर रखने के लिए यहां के शासन-प्रशासन की ओर से कदम भी उठाए जा रहे हैं। राजधानी दोहा में तो प्रशासन की ओर से सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एयर कंडीशनर और एयर कूलर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई अन्य उपाय आजमाए जा रहे हैं। कतर में इस समय गर्मी का मौसम है। आमतौर पर खाड़ी देश होने के कारण यहां गर्मी भी भीषण पड़ती है। इस समय तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है। ऐसे में लोग घरों से बाहर भी निकलने में कतरा रहे हैं। दोहा में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए यहां के प्रशासन ने बाजारों और सड़कों के किनारे बड़े कूलर और एयर कंडीशनर लगाना शुरू किया है। इसके अलावा सड़कों को भी नीले रंग में रंग दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि काले रंग की सड़क धूप और गर्मी अधिक सोखती है। इससे भी शहर के तापमान पर असर पड़ता है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे कूलर भी लगाए जा रहे हैं जो लोगों पर ठंडे पानी का छिड़काव भी करेंगे। बता दें कि कतर 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी भी कर रहा है। ऐसे में यहां पड़ रही बेतहाशा गर्मी से यहां आने वाले लोगों को बचाने के लिए भी अभी से कदम उठाए जा रहे हैं। जिन स्टेडियम में यह फुटबॉल मुकाबला होना है, वहां की सीटों के नीचे तक एयर कंडीशर लगाए जा रहे हैं। ताकि मैच का आनंद लेने के दौरान दर्शकों को कोई परेशानी ना हो।


महिलाओं ने दिया कंधा,किया अंतिम संस्कार

कांकेर! कांकेर के तुमसनार गांव में अंधविश्वास के कारण पुरुषों ने प्रसूता का शव दफनाने से इनकार कर दिया। यही नहीं, उन्होंने शव को कंधा भी नहीं दिया। इसके बाद महिलाओं ने ही अंतिम यात्रा निकाली और शव गांव के बाहर जंगल में दफनाया। यहां ऐसा अंधविश्वास है कि किसी प्रसूता का शव गांव में दफनाने से वह भूत-प्रेत बन जाती है। प्रसूता के शव को शादीशुदा पुरुष हाथ भी नहीं लगाते। तुमसनार की सुकमोतीन कांगे ने राजस्थान के पंकज चौधरी से 2016 में शादी की थी।


सुकमोतीन मां बनने वाली थी, उसे प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया. उसने बच्चे को जन्म दिया, शिशु की आधे घंटे बाद ही मौत हो गई। सुकमोतीन को जब इस बारे में पता लगा तो सदमे से उसने भी दम तोड़ दिया। 16 अक्टूबर को जच्चा-बच्चा का शव गांव पहुंचा तो अंतिम संस्कार के लिए कोई पुरुष सामने नहीं आया।


मृतका एनजीओ से जुड़ी थी। इसी सिलसिले में वह कुछ समय जशपुर और राजस्थान गई थी। राजस्थान में पंकज चौधरी नामक युवक से उसकी दोस्ती हो गई और विवाह कर लिया। वर्तमान में दोनों साथ ही गांव में रहते थे।


महिला का अंतिम संस्कार नहीं करने देना गलत है। यह साबित हो चुका है कि भूत-प्रेत का कोई अस्तित्व नहीं है। समिति गांव जाएगी। अंधविश्वास हटाने के लिए लाेगों को जागरूक करेगी।


भीड़ और बाजार को बनाएगे आतंकी निशाना

नई दिल्ली! आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद दिल्ली में 400 से ज्यादा बड़ी इमारतों और भीड़ भरे बाजारों को निशाना बना सकता है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, त्योहार के मद्देनजर आतंकी राजधानी में बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। दिल्ली पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया है।


दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर न्यूज एजेंसी को बताया कि दिल्ली के 15 इलाकों में से 8 इलाकों को संवेदनशील करार दिया गया है। रोहिणी, दिल्ली उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, उत्तर, नई दिल्ली, द्वारका, पूर्वी और मध्य में 400 से ज्यादा इमारतें और कुछ बाजार आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं।


सूत्रों के मुताबिक, सबसे ज्यादा संवेदनशील इमारतें नई दिल्ली इलाके में हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करते हुए पुलिसकर्मियों को इमारतों-बाजारों का ब्योरा उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इन आठ जिलों में लगभग 425 इमारतें ऐसी हैं, जिनकी सुरक्षा दिन-रात की जाती है। वहीं, 200 इमारतें वीआईपी कैटेगरी की हैं। जैश की धमकी के बाद इन इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


जानकारी के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद और उसके साथी आतंकी संगठन इन इमारतों के पास आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा वे भीड़ पर बम फेंकने से लेकर संवेदनशील इलाकों में अंधाधुंध फायरिंग भी कर सकते हैं।


सूत्रों के मुताबिक, 3 मई 2016 को गिरफ्तार किए गए जैश के तीन आतंकवादियों ने दिल्ली पर हमले की साजिशों का खुलासा किया था। तीनों दिल्ली के चांद बाग इलाके से गिरफ्तार किए गए थे। बाद में इन्हें शरण देने वाले 10 से ज्यादा लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद जनवरी 2019 को गिरफ्तार जैश आतंकी अब्दुल लतीफ गनी उर्फ उमैर और हिलाल अहमद भट से भी दिल्ली पुलिस और खुफिया तंत्र को हमले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई थीं।


2 सैनिक एक नागरिक की हुई मौत

श्रीनगर! पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सैन्य चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। तांघर सेक्टर में भारी गोलीबारी के चलते दो जवान शहीद हो गए। एक नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए। अधिकारियों के मुताबिक, एलओसी पर फायरिंग के चलते दो घर पूरी तरह तबाह हुए हैं। वहीं कई अन्य घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।


15 सितंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया था कि इस साल अब तक पाकिस्तान 2050 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है। इसमें 21 नागरिकों की मौत हुई। सीजफायर उल्लंघन की इन घटनाओं में आतंकियों की घुसपैठ भी शामिल है।


भारत ने पाकिस्तान से कई बार अनुरोध किया कि वे 2003 के सीजफायर समझौते का उल्लंघन न करें और अपने सैनिक को सीमा पर शांति और संयम बरतने का आदेश दे। इसके बावजूद सीमा पार से इन घटनाओं को दोहराया गया।


श्रीनगर में अशांति फैलाने की कोशिशें जारी हैं। 10 से ज्यादा आतंकी श्रीनगर के आसपास छिपे हुए हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक ये बस सही मौके के इंतजार में हैं। ये कश्मीर में सख्ती कम होने और सुरक्षा प्रतिबंधों के ढीला होने की ताक में हैं। पत्थरबाजों के नेटवर्क को भी सक्रिय करने की कोशिशें जारी हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों को श्रीनगर के बाहरी इलाकों में घूमता देखा गया है।


मनमोहन आम आदमी की तरह जाएंगे

इस्लामाबाद! पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने करतारपुर आने की सहमति दे दी है। कुरैशी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की जगह, आम आदमी की तरह आने की बात कही है। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह कह चुके हैं कि मैं और मनमोहन सिंह कॉरिडोर के कार्यक्रम पाकिस्तान नहीं जाएंगे।


कुरैशी ने कहा, “मैंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया था। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि इसके बाद उन्होंने मुझे पत्र लिखा। उन्होंने कहा है कि वह करतारपुर आएंगे, लेकिन मुख्य अतिथि की तरह नहीं, बल्कि एक आम आदमी की तरह। अगर वह आम आदमी की तरह भी आते हैं, तो हम उनका स्वागत करेंगे।” पाकिस्तान 9 नवंबर को अपनी तरफ से कॉरिडोर का उद्घाटन करेगा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने इमरान सरकार का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया है।


मनमोहन की तरफ से पाकिस्तान का आमंत्रण स्वीकार करने को लेकर पहले अटकलें लगाई जा रही थीं। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने साफ किया था कि न तो वे और न ही पूर्व प्रधानमंत्री बतौर अतिथि पाकिस्तान जाएंगे। अमरिंदर ने कहा था कि वे केवल करतारपुर जाने वाले सर्वदलीय जत्थे में शामिल होंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को पंजाब के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान के करतारपुर साहिब तक बन रहे कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस कॉरिडोर के तैयार होने के बाद सिख श्रद्धालु पासपोर्ट के बिना, विशेष परमिट पर गुरु नानक देव के तीर्थस्थल तक जा सकेंगे। भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में कॉरिडोर का निर्माण कर रहे हैं।


टीचर ने किया महिलाओं से अनाचार

बालोद, डौंडी। एक शिक्षक द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विधवा महिला से अनाचार का मामला सामने आया है। महिला ने जब शिशु को जन्म दिया।


तब मामले का खुलासा हुआ। घटना सामने आने के बाद शिक्षक पर अनाचार का आरोप लगाने के बाद गांव में अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई।बैठक में सबूत के अभाव में शिक्षक ने अनाचार के आरोप को नकार दिया। डौंडी नगर के वार्ड 14 नयापारा के रहवासियों के अनुसार वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला भवन आसपास लगा हुआ है।बीते 30 सितंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विधवा महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में बैठक लेकर विधवा महिला से शिशु के बारे में पूछताछ की।पीड़ि़ता ने ग्रामीणों व महिला बाल विकास समिति से जांच में आए कर्मचारी के समक्ष प्राथमिक शाला के शिक्षक गणेश गायकवाड़ का नाम लिया।इसके बाद शिक्षक को भी बैठक में बुलाकर ग्रामीणों ने पूछताछ की। शिक्षक ने बिना ठोस प्रमाण के शिशु को अपना मानने से इनकार कर दिया।


इसके बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से महिला बाल विकास विभाग के जांचकर्ता को लिखित बयान देकर विधवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षक को गांव के स्कूल से अन्यत्र हटाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले इस शिक्षक स्कूल की प्यून महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। मामला थाने पहुंचा तो शिक्षक ने ग्रामीणों को बहला फुसलाकर मामले को थाने में ही रफादफा करवा दिया।इस मामले के बाद महिला प्यून की नौकरी चली गई। इसी तरह इस शिक्षक ने गांव की एक कुंवारी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था।ग्रामीणों के दबाव के कारण उसने उक्त लड़की को अपना लिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। तीसरी घटना ने गांव वालों की आंखें खोल दी है। ग्रामीणों ने शिक्षक को हटाने और थाने में शिकायत की बात कही है।


ग्रामीणों की बैठक में शिशु के पिता होने के शिक्षक ने इनकार कर दिया है। इस मामले की थाने की शिकायत और डीएनए टेस्ट से शिशु के पिता का खुलासा हो सकता है।ग्रामीणों ने विधवा महिला को न्याय दिलाने डीएनए का टेस्ट कराकर शिशु के पिता का पता लगाने की मांग की है।वहीं आरोपी के खिलाफ थाने के अलावा न्यायालय में भरण-पोषण के लिए याचिका लगाने और राज्य महिला आयोग से शिकायत किए जाने की जानकारी दी है।


भगवे भेष में कमलेश की हत्या की

लखनऊ। राजधानी में बेकौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े घटना को अंजाम दिया है। यहां नाका इलाके में हिन्दू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की बदमाशों ने हत्या कर दी। पहले उनको गोली मारे जाने की बात कही जा रही थी लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस को अभी कभी कोई खास सफलता नहीं मिली हैं लेकिन पुलिस के मुखिया ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हत्यारों का खुलासा किया जायेगा।


उधर पुलिस इस हत्याकांड को सुलझाने में लगी हुई और उसे रविवार को तब और बड़ी सफलता हाथ लगी जब हत्यारे का ठिकाने की जानकारी पुलिस के हाथ लगी। आनन-फानन में पुलिस उस होटल जा पहुंची है जहां ये हत्यारे रूके थे। मौके पर वहां से दोनों के सामान बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों हत्यारे लखनऊ के ही नाका थाना क्षेत्र के खालसा होटल में रूके थे।


अनिल विज: मुकाबला एकतरफा होगा

राणा ओबरॉय


अम्बाला! हरियाणा प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता एवं अम्बाला छावनी से उम्मीदवार अनिल विज की विधानसभा में प्रचार के अंतिम दिन मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अनिल विज के विशाल प्रदर्शन को देख कर लगता है कि इस विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला एकतरफा साबित हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विज इस बार हैट्रिक लगा कर अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ कर प्रदेश में एक नया मील पत्थर कायम कर सकते हैं। गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने 66605 वोट प्राप्त करके अपने निकट प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के निर्मल सिंह को 15462 से हरा कर जबरदस्त जीत हासिल की थी। तत्काल न्यूज के इस क्षेत्र के सर्वे से लगता है कि विज द्वारा अब तक करवाये गए अनगिनत विकास कार्यों के मद्देनजर स्थानीय वोटर उन्हें रिकार्ड वोटों से जितवाना चाहते है। हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य एंव खेल मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र मेें बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों की झड़ी लगा कर अपने कट्टर विरोधियों को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। विज ने अपने मन्त्रिकाल में वर्षों से चली आ रही छावनी क्षेत्र में पीने के पानी तथा ड्रेनेज की समस्या को हल करवाने के साथ-साथ सुभाष पार्क का नवनिर्माण और सड़कों का कायाकल्प करवा करके स्थानीय निवासियों के दिल में एक विशेष स्थान बनाया। विज ने स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते अम्बाला छावनी के जर्जर पड़े सिविल अस्पताल की जगह नई बहुमंजिला इमारत का निर्माण तथा आधुनिक मशीनों से मरीजों की गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं को उपलब्ध करवाकर मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के स्तर के अस्पतालों के बराबर की सुविधा प्रदान करवाई। विज ने जीटी रोड पर नई अनाज मंडी का निर्माण करवाकर व्यापारी वर्ग और किसानों को हो रही परेशानी से छुटकारा दिलाया। अम्बाला से साहा, मुलाना,यमुनानगर, उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश जाने वाले वाहनों की परेशानी से मुक्त करने के लिए विज ने केंद्र सरकार से अम्बाला कैंट – साहा हाइवे की फोरलेनिंग की मंजूरी करवाने के बाद इस पर कार्य शुरू करवा करके ही दम लिया। 1857 के शहीदों की याद में राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 165 करोड़ की लागत से बनने वाले वार मेमोरियल के तैयार होने के बाद अंबाला छावनी को ऐतिहासिक शहर का दर्जा दिलाने का श्रेय भी अनिल विज को ही जायेगा। कैंट विधानसभा के गांवों के निवासियों को रोज़मर्रा की जरूरी सुविधाओं को मुहैया करवाने के लिये अनथक प्रयास किए।


महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जांच

सन्दीप मिश्र


रायबरेली! जनपद की नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने महिला कल्याण की लाभ परक योजनाओं से जुड़ी जमीनी स्तर की हकीकत को जानने के लिए प्राथमिक विद्यालय रायपुर नगर क्षेत्र स्थित आगंनबाड़ी केन्द्र किशुनराय तृतीय अहियापुर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों व प्रभारी से आगंनबाड़ी केन्द्र में सरकार द्वारा संचालित व्यवस्थाओं , गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार वितरण की सही जानकारी न देने , उपस्थित रजिस्ट्ररों की रिपोर्ट ठीक पाये न जाने पर आगंनबाड़ी कार्यकत्री व प्रभारी केन्द्र व जिला कार्यक्रम अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए चेताया कि व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरूस्त करे तथा जिन के कारण कमियां पाई गई है उनके विरूद्ध कार्यवाही करे । प्रमुख सचिव ने निरीक्षण के दौरान कई महिला से उन्हें व बच्चों को मिलने वाले पुष्टहार सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की । डीपीओं द्वारा बताया गया कि 05 , 15 , 25 प्रति माह पुष्टाहार वितरण की तिथि नियत है प्रयास किया जाता है कि सभी को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाये । निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव को छोटे – छोटे खाना खाते हुए मिले बच्चों से प्रमुख सचिव ने पूछ – ताछ की तथा उपस्थित सभी बच्चों को टाफिया वितरित की । प्रमुख सचिव ने आगंनबाड़ी के की साफ – सफाई दुरूस्त न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी को व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये ।


इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे ।


सेवा मुक्त होमगार्ड्स सड़क पर उतरेंगे

प्रज्ञा रतन मिश्रा


रायबरेली! अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिग्रेड रायबरेली के द्वारा जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित दिया गया ज्ञापन । जिसमे प्रदेश सचिव कमल सिंह चौहान ने बताया कि 25000 होमगार्डो के – साथ अन्याय हुआ है जिससे उनके जीवन मे कितना दुष्प्रभाव पड़ा है । उनके घर कैसे चलेंगे उनके बच्चों का भविष्य खतरे में है सरकार को सोचना चाहिए कि कैसे वो लोग अपना जीवन यापन करेंगे सरकार का काम अपने प्रदेश की जनता को खुशहाल बनाना होता है न कि उनको कष्ट देना , पहले शिक्षा मित्रों के साथ अन्याय हुआ और अब होमगार्ड । ये सब सरकार की नाकामी को दर्शाता है जिन लोगो का जीवन वैसे ही इतना मुश्किल में चल रहा हो सरकार को चाहिए था दीवाली में उनके बेतन में बढ़ोतरी करती और सरकार ने किया ठीक उलटा उनकी नौकरी छीन ली । हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी पहले से बोल चुके है कांग्रेस शिक्षामित्रों और होमगार्डों की लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जा सकती है उनके साथ सरकार को न्याय करना होगा । हमारी नेता प्रियंका गांधी जी भी इसमें पहल कर चुकी है । आज हम लोग आदरणीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दे के यही कहने आये है कि होमगार्डो की मदद करें जिसमे उनको प्रदेश में खुशहाली लाने में मदद मिलेगी । इस मौके पर जिला अध्यक्ष मो . राशिद अंसारी ने कहा कि युवाओ में बहुत आक्रोश है अगर जल्द निर्णय नही लिया गया तो हम लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने में मजबूर होंगे और जब जब युवा मजबूर हुआ है इतिहास गवाह की देश के इतिहास में नई क्रांति आयी है । इस मौके पर संजय सिंह , शुभम शाहू , अभिषेक त्रिवेदी , वकार खान , आदर्श वडले , अमन सिंह , शिवांश मिश्रा , गौरव मिश्रा , सुमित गुप्ता , नितिन , फैजल , आसिफ , रितिक आदि मौजूद रहे।


ईवीएम में आधुनिक पुर्जा फिट है

 राणा ओबरॉय


चण्डीगढ़! हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी और हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा लगातार किया जा रहा प्रचार, अबकी बार 75 बार का नारा सही साबित होता जा रहा है! क्योंकि एक विधायक ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा वोट जिसको मर्जी दे दो निकलेगा तो कमल का ही फूल? क्योंकि हमने ईवीएम में पुर्जा फिट कर रखा है! इससे तो यही लगता है कि आने हरियाणा में आने वाली सरकार मनोहर सरकार ही होगी! क्योंकि जनता साथ दे ना दे वोट डालने वाली मशीन ईवीएम तो भाजपा पार्टी और मुख्यमंत्री का साथ देगी ही देगी? खास बात यह किसी आम आदमी ने दावा नहीं किया बल्कि भाजपा पार्टी और हरियाणा के वर्तमान विधायक एवं भाजपा के वर्तमान उम्मीदवार ने बड़े जोश और खुले दिल से स्वीकार किया है। ईवीएम का साथ है हमारे साथ इसलिए बनेगी मनोहर सरकार! मतदाताओं के अनुसार यदि ऐसी ही गड़बड़ी मशीन में कर रखी है तो फिर चुनाव करवाने की जरूरत ही क्यों है। क्यों करोड़ों रुपया इस चुनाव रूपी ड्रामा पर पर खर्च किया जा रहा है! क्यों जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है! हरियाणा और देश की जनता भारतीय चुनाव आयोग व केंद्र और हरियाणा सरकार से मांग रही है जवाब! कितनी सच्चाई है इस विधायक की कही हुई बातों में! क्या पहले भी ऐसे ही बनी थी केंद्र और हरियाणा में सरकार? चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी लगा सवालिया निशान?


शराबबंदी को लेकर प्रदर्शन करेगी आप

रायपुर। आम आदमी पार्टी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी के नए कार्यालय का उद्धघाटन छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी सुरेश कठैत ने किया। नए प्रदेश कार्यालय के उद्धघाटन के बाद प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में आये हुए प्रत्याशियों के नाम को राज्य कमेटी के सामने प्रस्तुत किया गया। रायपुर जिले से 14 वार्ड प्रत्याशी की सूची जमा की गई। दुर्ग जिला से 15 वार्ड प्रत्याशी की सूची जमा की गई। महासमुंद से 9, जांजगीर से 8, कोरबा से 13, बलौदा बाजार से 18, नारायणपुर से 15, बस्तर से 11 इस तरह से 103 लोगों की के नाम आए हैं। प्रदेश के सह प्रभारी सुरेश कठैत ने कहा की निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी दमदारी से लड़ेगी,जिसके लिए प्रत्याशियों की स्क्रूटनी का कार्य स्टेट कमेटी द्वारा किया जा रहा है ।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार अपने वादों से पलट रही है। शराब बंदी को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी, जिसकी शुरुआत सोमवार से राजधानी रायपुर से की जाएगी। कोमल हुपेंडी ने शराब बंदी को लेकर कांग्रेस की भूपेश सरकार को कहा कि शराब बंदी को लेकर बनाई गई कमेटी महज खाना पूर्ति हैं। ये सरकार शराब बंदी नहीं करना चाहती और इस वादे पर विश्वास कर आम जनता व प्रदेश की जिन महिलाओं ने इस सपने के साथ उन्हें वोट किया वो सब छला सा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश कार्यालय के उद्धघाटन के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी प्रदेश, सचिव उत्तम जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी मुन्ना बिसेन, आरटीआई विंग के अध्यक्ष संजय शर्मा, महिला विंग से के.ज्योति,यूथ विंग के अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर व सभी जिलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल हुए!


लैंडस्लाइड में 8 लोगों की मौत,4 शव निकालें

रुद्रप्रयाग! केदारनाथ मार्ग से गुजर रहे लोगों लैंडस्लाइड की घटनाएं अक्सर ही जानलेवा साबित होते रहे हैं! शनिवार की रात केदारनाथ यात्रा मार्ग से दो बाइक और एक कार पहाड़ से गिरे बोल्डर और मलबे की चपेट में आ गए, जिससे 8 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई! घटना के बाद कार 400 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जहां से 4 शवों को निकाला जा चुका है, जबकि 4 और शवों को बाहर निकालने की कोशिश अभी भी जारी है!


घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची बचाव दल और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए 4 शवों को खाई से बाहर निकाला है, जबकि 4 शवों को निकालने की कोशिश अभी भी जारी है! वहीं कार में सवार लोगों की जानकारी न होने के चलते पुलिस आस-पास के इलाकों में भी सर्च अभियान चला रही है! रेस्क्यू दल अभी भी यात्रियों की तलाश में जुटी है! मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा मार्ग में हुई इस दुर्घटना में पहले 3 मृतकों का ही पता चल सका था!
बता दें केदारनाथ यात्रा धाम पर कई जगह लैंडस्लाइड होता रहता है, जिससे इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं! बरसात के बाद इस तरीके के लैंडस्लाइड आमतौर पर नहीं होते, लेकिन शनिवार देर शाम हुई इस दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार 400 मीटर गहरी खाई में समा गई, जबकि दो अन्य मोटरसाइकिल भी इस चपेट में आ गई!
मोटरसाइकिल सवारों की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई जबकि कार में सवार लोग अभी भी लापता हैं! केदारनाथ यात्रा मार्ग पर ऑल वेदर रोड के तहत रोड कटिंग का काम चल रहा है! इसी वजह से कई जगह लैंडस्लाइड जोन ज्यादा एक्टिव हो गए हैंं! इन दिनों ऑल वेदर रोड के कामों की एक कमेटी भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर समीक्षा कर रही है!


मीडिया पर रोक लगाकर लिखा ब्लॉग

नई दिल्ली! बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पिछले कुछ दिनों में अपनी बीमारी के बारे में मीडिया द्वारा लगाई जा रही बेतुकी अटकलों पर नाराजगी जाहिर की और इस बारे में अपने ब्लॉग पर लिखा! उन्होंने कहा कि मेडिकल स्थिति किसी का गोपनीय व्यक्तिगत अधिकार होता है और इसलिए इसका व्यवसायीकरण नहीं किया जाना चाहिए! अमिताभ इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे. उन्हें शुक्रवार रात अस्पताल से छुट्टी मिली!
उन्होंने कहा, "पेशेवर नियमों को ताक पर मत रखो! बीमारी और मेडिकल स्थिति एक गोपनीय व्यक्तिगत अधिकार है..इसलिए इस तरह का आचरण शोषण करता है, इसके बारे में आवश्यक समझ रखें और इसका सम्मान करें और सब कुछ दुनिया में बिकने के लिए नहीं होता है!" अपने ब्लॉग पोस्ट में, महानायक ने प्यार और दुआ के लिए अपने प्रशंसकों का आभार भी जतायाा!
अभिनेता के मंगलवार को लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) की शूटिंग फिर से शुरू करने की उम्मीद है! अमिताभ की झोली में शूजीत सरकार की 'गुलाबो सिताबो', नागराज मंजुले की 'झुंड', रूमी जाफरी की 'चेहरे' और अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्में हैं!
 


रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...