रविवार, 13 अक्तूबर 2019

समाज एकत्रित करना आरएसएस का काम

भुवनेश्वर। ओडिशा के नौ-दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि बेहतरी के लिए समाज को बदलाव की जरूरत है, वहीं समाज में प्रत्येक व्यक्ति को बदलना असंभव है। उन्होंने कहा कि देश को समाज में बदलाव कर बदला जा सकता है।


उन्होने कहा कि आरएसएस सिर्फ हिंदू समाज को नहीं बल्कि संपूर्ण समाज को व्यवस्थित करने के लिए काम कर रहा है। यहां बुद्धिजीवियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तो सही तरीका ये है। ऐसा सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तैयार किया जाए जो समाज और देश में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। आरएसएस के सूत्रों ने कहा कि इस दौरान भागवत 15-20 अक्टूबर के बीच अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होंगे, जहां विभिन्न राज्यों और मान्यता प्राप्त समूहों के पदाधिकारी शामिल होंगे। आरएसएस की सर्वोच्च नियामक इकाई अपनी वार्षिक बैठक ओडिशा में पहली बार आयोजित कर रही है।


गवर्नर ने वित्त मंत्री को आश्वस्त किया

नई दिल्ली। पंजाब एवं महाराष्ट्र कोऑपरेटिव(पीएमसी बैंक) मामले पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आश्वस्त किया कि ग्राहकों की चिंताओं को शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाएगा।


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं दोहराना चाहूंगी कि भारतीय वित्त मंत्रालय यह सुनिश्चित करेगा कि ग्राहकों की चिंताओं को व्यापक रूप से दूर किया जाए।


बता दें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पंजाब एवं महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक के ग्राहकों के पैसे के बारे में उनकी चिंताओं पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास से बात की है।आरबीआई ने भी सहकारी बैंकों के लिए एक नई ई-मेल आधारित रिपोर्टिग प्रणाली की घोषणा की है। PMC घोटाले पर वित्त मंत्री का बयान, 'को-ऑपरेटिव बैंक से सरकार कोई लेना-देना नहीं, RBI करती है निगरानी'।आरबीआई ने पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं के लिए प्रति खाता धन निकासी की सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी है। पिछले सप्ताह आरबीआई ने निकासी सीमा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी थी। बैंक नियामकीय रडार पर तब आया, जब हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्च र लिमिटेड (एचडीआईएल) और उसके निदेशक पीएमसी बैंक से लिए गए 4,355 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान नहीं कर पाए।


गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र फांसी पर लटकाया

कोरिया। जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र के कोड़ा चौकी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाके में एक युवती को निर्वस्त्र कर फांसी पर लटका दिया गया। युवती का हले उसके घर से अपहरण किया गया। युवती के साथ जमकर मारपीट की गई। फांसी पर लटकाने से पहले आरोपियों ने पत्थर मारकर युवती का चेहरा बिगाड़ने की भी कोशिश की थी।


मामला झगराखांड थाना क्षेत्र के कोड़ा चौकी के सीमावर्ती क्षेत्र का है, जहां युवती का घर से ही अपहरण कर लिया गया। इसके बाद युवती के साथ जमकर मारपीट की गई। युवती को निर्वस्त्र कर फांसी पर लटका दिया गया। किस्मत से फांसी पर लटकाई गई युवती की रस्सी टूट गई और वो पेड़ से नीचे गिर गई। निर्वस्त्र हालत में ही युवती सीमावर्ती गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।बुरी तरह से घायल युवती को पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। युवती की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती के साथ दरिंदगी के इस मामले में जानकारी लगने पर सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मनेन्द्रगढ़ पहुंच कर ली पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी।


बिगबॉस बंद होने का खतरा गहराया

नई दिल्ली। टेलीविजन का चर्चित शो बिग बॉस-13 (Big Boss-13) पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। उक्त सीरियल (शो) में कंटेंट को लेकर विवाद बढ़ा हे। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों की शिकायत के बाद अधिकारियों से इस शो के बारे में रिपोर्ट मांगी है। जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में टीवी शो द्वारा अश्लीलता फैलाने के आरोप पर कहा कि मुझे इस संबंध में एक पत्र मिला था।


जावड़ेकर ने कहा कि मैंने प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी है कि बिग बॉस में क्या दिखाया जा रहा है। इस सप्ताह रिपोर्ट मिल जाएगी। अश्लीलता फैलाने का आरोप : जावड़ेकर का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बिग बॉस को बंद करने का अनुरोध करते हुए उन्हें पत्र लिखा है। नंदकिशोर ने पत्र में बिग बॉस 13 पर अश्लीलता फैलाने और सामाजिक नैतिकता को चोट पहुंचाने वाला बताया है।


लव जिहाद बढ़ावा देने का आरोप: दूसरी ओर हिन्दू परिषद का आरोप है कि बिग बॉस के होस्ट सलमान खान लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं। शो में अलग-अलग समुदाय के लोगों को बिस्तर साझा करने के लिए कहकर अश्लीलता फैलाई जा रही है। परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में कानपुर में पिछले रविवार को प्रदर्शन किया गया था और सलमान का पुतला फूंका गया था। साधु-संतों ने किया शो का विरोध : वृंदावन में अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं ने बिग बॉस-13 के 'बेड फ्रेंड फॉर एवर' कॉन्सेप्ट को अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा ने शो बंद न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी। वृन्दावन के राधासनेह बिहारी मंदिर में संपन्न बैठक में शो के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साधु-संतों ने इसे तुरंत बंद करने की मांग की। मंच ने शो को देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताया।


जल्दबाजी में फैसला ना ले: मेष

राशिफल


मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन शांति से बितेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, धनहानी हो सकती है।


वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थकान भरा रहेगा। भावनात्मक रिश्तों से जुड़ें मामलों में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आप जो भी फैसला करेंगे आज पूरे होंगे और साझेदारी के कार्य निर्बाध संपन्न होंगे।


मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।जल्दबाजी में किसी भी फैसले से बचें। प्रियजनों के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। पुराने धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं।


कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, नौकरी में हालात सुधरेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इसके साथ ही धन लाभ की संभावनाएं भी है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।


सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ की संभावनाएं भी बन रही हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेगा।


कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन भारी हो सकता है। दिन भर की भाग-दौड़ के बाद कई कार्य अधूरे रहेंगे। आज संयम बनाए रखें क्रोध न करें।


तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। कारोबार में स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ हो सकता है।


मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।


धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। परीक्षा में परिणाम आशा के विपरीत आ सकते हैं। धन हानि के संयोग है।


मकर राशि के जातकों के लिए का दिन शुभ रहेगा। भावनात्म रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे। धन का व्यय अधिक होगा।


कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।


मीन-मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद की संभावना है। क्रोध पर संयम रखें। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।


सामान्य जीव असामान्य विशेषता

लंगूर (Langur), एशियायी बन्दरों की विभिन्न जातियों का सामान्य नाम है। यह प्राइमेट गण (Primate) के सर्कोपिथीसिडी कुल (Cercopithecidae family) का प्रसिद्ध प्राणी है, जो कहीं-कहीं हनुमान बंदर भी कहा जाता है। यह कद में बंदरी से कुछ बड़ा, लगभग दो फुट का होता है। लेकिन इसकी दुम इसके शरीर से लंबी रहती है। मादा नर से छोटी होती है। लंगूर एक जगद से दूसरी जगह छलांग लगाते हुए अगर पहुँचने में असमर्थ हो जाऐ तो अपनी पुँछ के सहारे जमीन पर पाँव रखे बिना अपने पूर्व के स्थान पर वापस आ जाता है।


इसके शरीर का रंग सिलेटी तथा अयाल भूरा होता है जो ऊपर की ओर गाढ़ा और नीचे की ओर हलका रहता है। चेहरे, कान, तलुए और हाथ-पैर का बाहरी हिस्सा काला रहता है।


लंगूर, बंदरों से कम ऊधमी होते हैं और आबादियों की अपेक्षा जंगलों में रहना अधिक पसंद करते हैं, लेकिन कहीं-कहीं बस्तियों में भी इनके बड़े-बड़े गोल दिखाई पड़ते हैं। इनका मुख्य भोजन फल-फूल है, लेकिन बंदरों की तरह, ये गल्ला, कीड़े मकोड़े और अंडे भी खा लेते हैं। मादा एक बार में एक बच्चा देती है, जो कुछ समय तक माँ के पेट से चिपका रहता है।


बाजरा: अन्र-चारा लाभप्रद

बाजरा एक प्रमुख फसल है। एक प्रकार की बड़ी घास जिसकी बालियों में हरे रंग के छोटे छोटे दाने लगते हैं। इन दानों की गिनती मोटे अन्नों में होती है। प्रायाः सारे उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में लोग इसे खाते हैं। बाजरा मोटे अन्नों में सबसे अधिक उगाया जाने वाला अनाज है। इसे अफ्रीका और भारतीय उपमहाद्वीप में प्रागेतिहासिक काल से उगाया जाता रहा है, यद्यपि इसका मूल अफ्रीका में माना गया है। भारत में इसे बाद में प्रस्तुत किया गया था। भारत में इसे इसा पूर्व २००० वर्ष से उगाये जाने के प्रमाण मिलते है। इसका मतलब है कि यह अफ्रीका में इससे पहले ही उगाया जाने लगा था। यह पश्चिमी अफ्रीका के सहल क्षेत्र से निकल कर फैला है।


बाजरे की विशेषता है सूखा प्रभावित क्षेत्र में भी उग जाना, तथा ऊँचा तापक्रम झेल जाना। यह अम्लीयता को भी झेल जाता है। यही कारण है कि यह उन क्षेत्रों में उगाया जाता है जहां मक्का या गेहूँ नही उगाये जा सकते। आज विश्व भर में बाजरा २६०,००० वर्ग किलोमीटर में उगाया जाता है। मोटे अन्न उत्पादन का आधा भाग बाजरा होता है।


इस अनाज की खेती बहुत सी बातों में ज्वार की खेती से मिलती जुलती होती है। यह खरीफ की फसल है और प्रायः ज्वार के कुछ पीछे वर्षा ऋतु में बोई और उससे कुछ पहले अर्थात् जाड़े के आरंभ में काटी जाती हैं। इसके खेतों में खाद देने या सिंचाई करने की विशेष आवश्यकता नहीं होती। इसके लिये पहले तीन चार बार जमीन जोत दी जाती है और तब बीज बो दिए जाते हैं। एकाध बार निराई करना अवश्य आवश्यक होता है। इसके लिये किसी बहुत अच्छी जमीन की आवश्यकता नहीं होती और यह साधारण से साधारण जमीन में भी प्रायः अच्छी तरह होता है। यहाँ तक कि राजस्थान की बलुई भूमि में भी यह अधिकता से होता है। गुजरात आदि देशों में तो अच्छी करारी रूई बोने से पहले जमीन तयार करने के लिय इसे बोते हैं। बाजरे के दानों का आटा पीसकर और उसकी रोटी बनाकर खाई जाती है। इसकी रोटी बहुत ही बलवर्धक और पुष्टिकारक मानी जाती है। कुछ लोग दानों को यों ही उबालकर और उसमें नमक मिर्च आदि डालकर खाते हैं। इस रूप में इसे 'खिचड़ी' कहते हैं। कहीं कहीं लोग इसे पशुओं के चारे के लिये ही बोते हैं। वैद्यक में यह वादि, गरम, रूखा, अग्निदीपक पित्त को कुपित करनेवाला, देर में पचनेवाला, कांतिजनक, बलवर्धक और स्त्रियों के काम को बढा़नेवाला माना गया है।


प्रयोग-बाजरे का प्रयोग भारत तथा अफ्रीका में रोटी, दलिया तथा बीयर बनाने में होता है। फसल के बचे भाग का प्रयोग चारा\चारे, ईंधन तथा निर्माण कार्य में भी होता है। विश्व के विकसित भागों में इसका प्रयोग भोजन में ना होकर चारे के रूप में होता है। मुर्गी जो इसे चारे के रूप में खाती है के अंडो में ओमेगा ३ फैटी अम्ल ज्यादा पाया जाता है। दूसरे जंतु भी इसे चारे के रूप में खाकर अधिक उत्पादन करते है।


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...