गुरुवार, 26 सितंबर 2019

कागभुषडं-लोमस क्रिया कलाप

गतांक से...


प्राण सूत्र क्या है? हमारे यहां भिन्न-भिन्न प्रकार के प्राणों की प्रतिक्रियाएं मानी जाती है। प्राण के आधार पर मानव का जीवन न्योछावर रहता है। प्राण ही है जो प्रत्येक लोक-लोकातरों को एक सूत्र में पिरोने वाला है। एक तारा मंडलों की माला बनी हुई है और एक सूत्र में पिरोई हुई है। वही तो प्राण सूत्र कहलाता है। जैसे मानव का शरीर है। मानव के शरीर में नाना प्रकार के संस्कार विधमान होते हैं। नाना प्रकार की आवाज उसमें दृष्टिपात आती है। जैसे चंद्रमा की यात्रा में रत होने जा रहा है। चंद्रमा का यान और विज्ञान उसके मानवीय मस्तिष्‍को में नृत्य कर रहा है। तभी तो उसको चंद्रमा का ज्ञान होता है वह एक सूत्र है जो प्रत्येक परमाणु को अपने सूत्र में पिरोये है। ब्रह्मांड की कल्पना करने वाले आचार्यों ने यह कहा है कि एक ही सूत्र है जिसमें ब्रह्मांड पिरोहा हुआ है तो मैं ऋषि कागभुषडं जी के विद्यालय में इस प्रकार के प्रश्न होते रहते थे। ब्रह्मचारीजन एक स्थली पर विद्यमान होते तो कई तारा मंडलों की गणना हो रही है। कहीं सूर्य की गणना हो रही है, कहीं आकाशगंगा की गणना हो रही है। कहीं नाना निहारिका को निहार रहे अपने अंतरण में, आभा में प्राण सूत्र की चर्चा होती रहती थी। यह सर्वत्र ब्रह्मांड जो गति कर रहा है। अपने आसन पर प्रत्येक प्राणी प्रत्येक लोक-लोकांतर जो क्रियाशील हो रहा है। उसी प्राण सूत्र की महिमा है। प्राण सूत्र की एक आभा कहलाती है, पूर्व से दक्षिणायन को वृत्ती कर रहा है। वह सर्वत्र एक प्राण की आरती हो रही है। देखो काग भुषडं जी और महर्षि लोमस मुनि महाराज का, दोनों के संवाद, कि मैंने अभी-अभी तुम्हें चर्चा की थी। महाराज जी, दोनों उत्तर प्रश्न करते रहते थे। वह यह कहा करते थे कि संसार एक दूसरे में रमण कर रहा है। एक दूसरे में पिरोया हुआ ही दृष्टिपात आता है। जब दोनों की वार्ता आरंभ रहती है तो दोनों अपने को प्राण सूत्र में पिरोया हुआ स्वीकार करते थे। स्वीकार करते थे इस समय अपने स्थलों पर विद्यमान हो करके उन्होंने यह विचारा कि आज हमे सूर्य मंडल की यात्रा करने के लिए तत्पर होना चाहिए, तो वहां उन किरणों में जब प्राण सूत्र उन्होंने दृष्टिपात किया। प्राण सूत्र ही है जिसके द्वारा सूर्य की किरण पृथ्वी मंडल पर आती है। नाना लोक-लोकातंरो में प्रवेश करती है। धौलोक से जब वह सूर्यप्रकाश लेता है, विद्युत लेता है। उसी विद्युत को लेकर के संसार प्रकाशमान होता है। सूर्य प्रकाशित बना हुआ है परंतु देखो योगी जन उस प्राण सूत्र के सहयोग से सूर्य की किरण के साथ-साथ, सूर्य की यात्रा में तत्पर रहते हैं। मैंने बहुत पुरातन काल में तुम्हें निर्णय देते हुए कहा था कि हमारे यहां नाना प्रकार के वैज्ञानिक हुए हैं। जिन वैज्ञानिकों ने सूर्य से ऊर्जा लेकर के, सूर्य से सक्‍ती को लेकर के, सूर्य की यात्रा वाले यानो का निर्माण किया है। उन यादों में विद्यमान हो करके देखो यात्री बना रहा है। इसलिए आचार्यों ने कहा है कि इसी आभा को लेकर के प्राण सूत्र की चिकित्सा हमारे यहां परंपरागतो से विचित्र मानी गई है। कागभुषडं जी ने लोमस से कहा कि प्राण वायु लेकर के सूर्य की आभा में रमण करता है। सूर्य की किरणों के साथ साथ ऊर्जा ले करके उसको प्राप्त कर लेता है। इसी प्रकार मानव के द्वारा एक प्राण चिकित्सा भी कहलाई जाती है। हमारे यहां प्राण चिकित्सा को लेकर के सूर्य और चंद्र दोनों के ज्ञान विज्ञान को लेकर के उन्होंने प्राण चिकित्सा का निर्माण किया है। कागभुषडं जी की विशेषता इस संसार में उस काल में रही है कि उन्होंने प्राण सूत्र लेकर के प्राण चिकित्सा का निर्माण किया है। हमारे यहां कई प्रकार की चिकित्सा का निदान होता रहा है। एक प्राण चिकित्सा है, एक वायु चिकित्सा है ,एक धौ चिकित्सा कहलाती है। एक वनस्पति विज्ञान वाली चिकित्सा कहलाती है। परंतु यह जो प्राण चिकित्सा है यह सर्वोपरि और सबसे महान चिकित्सा मानी जाती है। जब हमारे यहां वैध राज प्राण सूत्र में रमण करनेवाले प्राण की चिकित्सा में तत्पर हुए, तो उन्होंने अपने को प्राण सूत्र में पिरोना आरंभ किया। कागभुषडं जी ने 12 वर्ष तक इस प्रकार का तप किया। मुनिवर, जो वह प्राण के ऊपर अनुसंधान करते रहे कि प्राण की गति क्या है? कितनी घड़ी में नाभि केंद्र से सूर्य प्रणायाम की गलियों में गति कर रहा है। कितनी घड़ियों में यह चंद्र स्वर विज्ञान में गति कर रहा है। यदि दोनों में देखो उनका दोनों स्वरूप, प्रतिभा एक ही सूत्र में पिरोई हुई है। स्वस्थ प्राणी कहलाया जाता है और इसमें दोनों प्रकार के विज्ञान में किसी में किसी प्रकार की त्रुटियां और स्वार्थ मंद और तेज गति रहती है। तो दोनों में किसी प्रकार के रुग्‍ण की आशंका बनी रहेगी। तो परिणाम यह है कि प्रत्येक मानव को प्राण चिकित्सा के ऊपर अध्ययन करना चाहिए। प्राण चिकित्सा वाले बहुत से वैज्ञानिक हुए हैं। प्राण चिकित्सा वालों ने सूर्य की किरणों के द्वारा अपने को प्रवृत्‍त किया है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


september 27, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-55 (साल-01)
2. शुक्रवार,27 सितबंर 2019
3. शक-1941,अश्‍विन, कृष्‍णपक्ष,तिथि त्रयोदशी/ चतुर्दशी,विक्रमी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 6:15,सूर्यास्त 6:10
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


बुधवार, 25 सितंबर 2019

गरीब-मजलूमो की अनदेखी कर रहे

रायबरेली। महराजगंज ब्लाक स्तरीय सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन चंदापुर चौराहा स्थित शमशुल कांप्लेक्स मे किया गया।आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने की, वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय एव पूर्व विधायक रामलाल अकेला रहे।आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा की भाजपा सरकार किसानो, नौजवानों,गरीबो,मजलूमो को मिटा पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही।योगी सरकार मे तहसील से लेकर थानो तक भष्टाचार का बोलबाला है जिस पर भाजपा विधायक स्वयं कह रहे की बछरावा थाने के दरोगा ने 20 हजार काम के बदले दाम के रूप मे पीड़ित महिला से ले लिए। श्री अकेला ने कार्यकर्ताओ का आह्वान करते हुए कहा की 1अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर बहरी सरकार के नुमाइन्दो को सपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनता के साथ हो रही ज्यादातरी से मुखातिब कराया जाएगा । ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने कहा की तानाशाह सरकार मे प्याज,लहसुन,पेट्रोल,डीजल का दाम चरम पर है, मोटर व्हीकल अधिनियम मे हर्जाने की रकम चार गुना बढ़ाकर भाजपा सरकार जनता को खून के रुला रही । सपा विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज ने कहा की युवाओ को अच्छे दिन दिखाने वालो के चलते आज देश मंदी से गुजर रहा, दो लाख नौकरियों का वादा करने वाली भाजपा सरकार मे रोजगार और नौकरिया दोनो लापता है । इस दौरान वीरेंद्र यादव, माताफेर सिंह , समाजसेवी दुर्गेश सिंह, रविराज सिंह,ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला , सुधीर साहू, दीपू चौधरी, गंगासागर पांडेय, गुड्डू सिंह बेलवा, राजू खां, संतोष सिंह, दिनेश पहरावा,राजकुमार सिंह उर्फ मोगा, संत कुमार चौधरी, रामलखन यादव, डब्बू सिंह सिकंदरपुर,धीरज यादव, अनस सिद्दीकी, इमरानुल हक, रामबरन यादव सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भ्रष्टाचार के खिलाफ गाजियाबाद एसएसपी सख्त

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसएसपी सुधीर सिंह का बड़ा एक्शन।


महिला एसएचओ लक्ष्मी चौहान समेत 7 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित


गोविंद शर्मा


गाजियाबाद। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने एटीएम चोरों के पास से बरामद रकम में से बहुत मोटे रुपए गायब करने के आरोप मे लक्ष्मी सिंह चौहान समेत सात पुलिसकर्मियों को आज जाचं के बाद निलंबित कर दिया।


बताया जाता हैं कि जिस जगह से रुपए बरामद किए गए, वहां पर एक सीसीटीवी फुटेज में इस घटना का खुलासा हुआ। सरकारी गाड़ी में से लक्ष्मी सिंह ने रुपयों का बैग निकाल कर एक प्राइवेट i20 गाड़ी के अंदर रख दिया।चोरों से थाना पुलिस ने लगभग एक करोड़ की रकम बरामद की थी। एसएचओ केवल 8 लाख रुपए बरामद दिखाने की बात कह रही थी। इस सम्बंध में आज या कल में प्रेस वार्ता भी होनी थी। एसएसपी सुधीर सिंह को महिला एसएचओ लक्ष्मी सिंह पर शक हुआ और मामले की जांच सीओ साहिबाबाद से कराई जांच के दौरान आरोप सही निकले। आरोप के बाद एसएसपी साहब ने महिला एसएचओ लक्ष्मी चौहान, दरोगा नवीन कुमार पचौरी, कास्टेबल बच्चू सिंह, फराज,धीरज भारद्वाज, सौरभ कुमार, तथा सचिन कुमार की भूमिका सदिग्ध पाए जाने व स्थानीय पुलिस की छवि धूमिल होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


दीनदयाल की जयंती पर किया पौधारोपण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर किया पौधारोपण  


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 103 वी जयंती पर गांव सिरोरा ,धारीपुर, बूबखेड़ी के सेक्टर 8 के बूथ संख्या 494 से 498 सभी पांचों बूथों पर पौधारोपण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 1916 में मथुरा में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही समाज सेवा में लगे रहे उपाध्याय जी का मानना था कि प्रकृति का सम्मत विकास ही संस्कृति है। प्रकृति के विरुद्ध विकास समाज में विकृति पैदा करता है समावेशी विकास ही स्थाई विकास है। 


वे सच्चे राष्ट्रवादी थे सुशासन और विकास से अंत्योदय उनका लक्ष्य था राजनीति अर्थनीति पर राष्ट्र के उद्घोषक  नवीन भारत के गांव गरीब के मसीहा मातृभूमि की सेवा ही उनका एकमात्र लक्ष्य था। 


उनके द्वारा समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए उनके प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, जिला मंत्री डॉक्टर इंद्रजीत सिंह, विनोद प्रधान, सन्नी कुमार मित्रा, कपिल प्रधान, नीरज शर्मा ,सोनू ,मनवीर, प्रवेश सुखबीर, बिजेंदर, आनंद ,जगबीर, कंवर सिंह, प्रवेश, राहुल, अभिषेक, सुरेश सिंह, अजय शर्मा ,कपिल शर्मा, नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।


सिंधु को करना पड़ा हार का सामना

इंचियोन। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधु को यहां जारी कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है। वर्ल्ड नंबर-11 अमेरिका की बिएवेन झांग ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में ओलम्पिक रजत पदक विजेता सिंधु को टूर्नामेंट के पहले दौर में 7-21, 24-22, 21-15 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
हाल में स्विट्जरलैंड के बासेल में हुए विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पांचवीं सीड सिंधु ने पहले गेम को जीतकर मुकाबले में बढ़त बना ली, लेकिन बाकी के दो गेम हार गई। दोनों खिलाडिय़ों के बीच यह मुकाबला 56 मिनट तक चला।
दूसरे गेम में भी सिंधु का प्रदर्शन अच्छा रहा। हालांकि, वह मैच प्वाइंट का फायदा नहीं उठा पाई और झांग ने संयम दिखाते हुए जीत दर्ज करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा लिया।अमेरिकी खिलाड़ी तीसरे गेम में अपने शीर्ष फॉर्म में नजर आई और बिना कोई गलती किए मुकाबले को जीत लिया। पिछले चार मैचों में सिंधु के खिलाफ झांग की यह पहली जीत है। सिंधु लगातार दूसरी बार किसी टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हुई हैं। 24 वर्षीय सिंधु पिछले सप्ताह चीन ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई थी।
उन्हें थाईलैंड की पोर्नपावे चोचूवोंग ने पराजित किया था।


नवरात्रों में करेगी भाजपा टिकटों का ऐलान

राणा ओबराय


टिकट वितरण को लेकर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई हरियाणा बीजेपी कोर कमेटी की बैठक

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर माथापच्ची का दौर जारी है। कुछ पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्टें जारी कर दी हैं। वहीं कई दल अभी मंथन में ही जुटे हैं। भाजपा में भी प्रत्याशियों को लेकर लगातार मंथन का दौर जारी है।विधानसभा चुनावों के प्रत्याशियों को लेकर चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई। बैठक में पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार टिकटों को लेकर जल्द ही पार्टी फैसला ले सकती है और नवरात्रों के दौरान टिकटों का ऐलान भी कर दिया जाएगा।


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...