शुक्रवार, 2 अगस्त 2019

अमरनाथ यात्री तुरंत घाटी छोड़े:हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर सरकार ने पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को तत्काल घाटी छोड़ने के निर्देश दिये हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर तत्काल अमरनाथ यात्रियों को तुरंत घाटी छोड़ने को कहा है। एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि घाटी में आतंकी हमले का खतरा है।


आपको बता दें कि घाटी में आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं, इसलिए हमने ग्राउंड पर ग्रिड को मजबूत करने की कोशिश की है! उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकियों ने घाटी का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी! आपको बता दें कि 4 अगस्त तक पहले ही सरकार ने अमरनाथ यात्रा रोक दी थी, लेकिन अब यात्रा पूरी तरह से रोक दी गयी है।आतंकियों के पास से एम-24 स्नाइपर राइफल बरामद की गई थी! एडवाइजरी में कहा गया कि राज्य में बड़े आतंकी हमले इनपुट है, इसलिए आप लोग जल्द से जल्द अपनी यात्रा को पूरी करके लौट जाएं! इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा को रोक दी गई है!


रजिस्टार ऑफिस में चलाया सदस्यता अभियान

सुनील चौधरी निठौरा रविन्द्र पंवार कपिल पांचाल ने खन्ना नगर वकीलों को दिलाई भाजपा की सदस्यता


गाजियाबाद,लोनी ! भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी निठौरा जिला उपाध्यक्ष नितिन त्यागी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंवार मंडल महामंत्री कपिल पांचाल के नेतृत्व में शुक्रवार खन्ना नगर रजिस्टार ऑफिस के बहार वकीलों को विशेष सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई !जिलाध्यक्ष मंडल महामंत्री ने बताया की हम हर एक - एक व्यक्ति को भाजपा के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे और हर एक व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता दिलवाने का कार्य करेंगे और भारत को सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने के लिए भाजपा के साथ आए देश बनाए !
खन्ना नगर लोनी में टोलफ्री  8980808080 नंबर से निःशुल्क मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता फार्म के साथ सदस्यता लेने वाले की पूरी डिडेल के साथ फार्म भरकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और अधिक से अधिक खन्ना नगर वकीलों के एक-एक चैम्बर पर जाकर भाजपा की सदस्यता दिला कर संगठन को अधिक शक्ति साली बनानें के लिए भारत मे अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता दिलवाने का पूर्ण रूप से अभियान चलाया गया है !देश व प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं विस्तार से बताया गया जोकि देश प्रदेश में जन कल्याणकरी योजनाओं का हर नागरिक लाभ ले सके l
मुख्यरूप से सुनील चौधरी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, नितिन त्यागी जिला उपाध्यक्ष,ष अनुज त्यागी जिला महामंत्री, रविन्द्र सिंह पंवार मंडल अध्यक्ष, कपिल पांचाल मंडल महामंत्री ,पूरण सिंह जिला उपाध्यक्ष ,कृष्ण त्यागी जिला मंत्रीी, वरुण धामा मंडल अध्यक्ष, एडवोकेट राजिव भंडारी, सुभाष चन्द्र् पांचाल ,कपिल गुर्जर, गुलाब कशयप, बजरंगी लाल गुप्ता ,तहसीलदार ओमवीर वालमीकि आदि सैकड़ो उपस्थिति रहे!


किशोरी के साथ चार ने किया रेप:औरैया

किशोरी के साथ चार युवकों ने किया दुष्कर्म


 औरैया ! शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात शौच क्रिया के लिए गई किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उनकी दरिंदगी के चलते किशोरी बेहोश हो गई। आरोपित उसे निर्वस्त्र छोड़कर भाग निकले। काफी देर तक किशोरी के नहीं लौटने पर तलाश में निकली मां ने उसकी हालत देखी तो पैरों के नीचे जमीन खिसक गयी। शोर सुनकर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपितों को रात में ही हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार दोपहर इलाज के बाद पीड़िता को घर भेज दिया गया।
तहरीर में पिता ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी बुधवार रात शौच के लिए खेत गई थी। उसी समय मोहल्ले के आरिफ पुत्र सुलेमान व बंटी पुत्र वीरेंद्र ने अपने दो साथियों के साथ उसे दबोच लिया और उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपित उसे निर्वस्त्र छोड़कर भाग निकले। काफी देर तक नहीं आने पर जब उसकी पत्नी खोजने गई, तो वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली।


पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ और बंटी समेत चार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आलोक दुबे का कहना है कि रात में ही दबिश देकर दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपित भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


विद्यालय में रखी जाएगी शिकायत पेटीकाएं

विद्यालयों में रखी जाएंगी शिकायत पेटिकाएं


 औरैया,दिबियापुर ! नगर स्थित पीबीआरपी अकादमी में बालिका एवं सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सुनीति ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रओं को आत्मरक्षा के साथ ही विद्यालयों में शिकायत पेटिकाएं रखे जाने की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बच्चों को बताया कि किसी भी शोषण से बचने के लिए विभाग से संवाद स्थापित करना चाहिए। हेल्पलाइन नंबर 1090,1076, 100, 181 के बारे में विस्तार से चर्चा की। छात्रओं को यदि कोई संदिग्ध नजर आए या किसी भी छात्र के साथ अप्रिय घटना की आशंका समझ में आए तो वह तुरंत पुलिस को उक्त नंबरों पर सूचित करे। सूचना देने वाली छात्र व महिला का नाम गुप्त रखा जाता है व संबंधित आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाती है। आत्मरक्षा के गुर सीखने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शीघ्र ही शिकायत पेटिकाएं रखवाई जाएंगी। जिसकी चाबी पुलिस के पास होगी। छात्रएं शिकायत पेटिका के माध्यम से पहुंचा सकती हैं। उनका मुख्य उद्देश्य आत्म रक्षा एवं सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्रत्येक छात्र व छात्रओं तक पहुंचाना है। इस मौके पर अजय शुक्ला, विद्यालय के संस्थापक संतोष पांडेय, विक्रांत दुबे, अपूर्वा उपाध्याय, संदीप योगी, साक्षी सिंह, पीयूष शोभिता, गो¨वद, गौरव दीक्षित आदि मौजूद रहे।


पालिका भ्रष्टाचार का दामन ना छोड़ेंगे

नगर पालिका का दामन हम न छोड़ेंगे
रिटायरमेंट के बाद भी नगर पालिका  में वर्चस्व


समर चंद्र


मिर्जापुर। पालिका ने उनसे अपना दामन मुद्दतों बाद छुड़ाया था। उनकी विदाई हो गई थी। तलाक की नौबत नहीं आई थी। सब कानून की रोशनी में हुआ था। अब सरकारें अपने मुलाजिमों को 50 साल बाद नहीं देखना चाहती हैं। उनका तो 60 साल पूरा हो गया था। फिर क्या था, सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने बड़ी हकदारी से अपना सारा पावना ले लिया था। उन्हें अब पेंशन मिलती है। अब उनका कुछ भी बाकी नहीं है। फिर भी वो पालिका के पीछे लगे हुए हैं। न जाने कौन सा हुस्न उन्होंने पालिका में देखा है। लोग एक बार पालिका से जाने के बाद पालिका की तरफ रुख नहीं करते, जनाब हैं कि अब भी दिन-रात पालिका के लिए जान दे रहे हैं। लोग कहते हैं कि जवानी पालिका के चौखट पर गुजारने के बाद अब कहां जाएंगे। बहरहाल, उनके पड़ोसी उनसे बचके रहते हैं। वो अक्सर गाली देने के बाद बड़ी विनम्रता दिखाते हैं। माफी तक मांग लेते हैं। उनका कोई मुकाबला नहीं है। हर बार अध्यक्ष बदल जाता है। अधिशासी अधिकारी बदल जाता है। जनाब का दिल भी हर बार मचल जाता है। जाने वाले लौट कर नहीं आते हैं, पर जनाब तो बार-बार लौट कर आते हैं। हाय! मोहब्बत जो न कराए। इधर बेताब इश्क, उधर पालिका की सदाबहार जवानी। पालिका के कशिश से बचना मुश्किल। दीवानगी ऐसी कि अचानक अपनी बातों का रेशमी रुमाल लहराने  लगते हैं। झुक झुक कर सलाम करने लगते हैं। उनका मुस्कुराना गजब ढाता है। मासूमियत इतनी कि हर कोई फिदा हो जाए। अदा अदा में जादू। उनके चक्कर का कोई टक्कर नहीं। एक से बढ़कर एक आशिकाना प्लान। 


किसी की भी इमेज बनाना और बिगाड़ना उनके हाथ में है। विरोधी भ्रमित रहते हैं और समर्थक पागल हो जाते हैं। लोग कहते हैं कुछ भी हो जनाब की बहुत जरूरत है। पालिका में समीकरण सही रहता है। मामला एक तरफा नहीं रहता। रस्साकशी के दौर में कुछ लोगों को मदद तो मिल जाती है। भटकते हुए लोगों को सहारा मिल जाता है। इधर पालिका कहती है कि छोड़ दो मेरा पीछा जमाना क्या कहेगा। लेकिन जनाब पान खाकर कहते हैं कि मैं दुनिया लुटा दूंगा तेरी चाहत में। लोग मजाक में कहते हैं कि न वो सपाई हैं, न भाजपाई हैं, न आईएसआई हैं, बेकरारी के आलम में खुदा कसम वो मिठाई हैं। पता नहीं इस मजाक में कितनी सच्चाई है। वैसे पालिका में एक से बढ़कर एक लोग हैं, पर उनके जैसा काम और नाम करने वाले कम हैं, पर हैं। खुदा खैर करे।


सड़क हादसे में थानाध्यक्ष,एसआई की मौत

सिद्धार्थनगर ! सड़क दुर्घटना में थानाध्यक्ष सहित एक उपनिरीक्षक की हुई मौत |हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल होने के कारण पुलिस विभाग मे सभी के चेेहरो पर उदासी छाई हुुई है! चिल्हिया थानाध्यक्ष राजकुमार यादव व उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव की हुई मौत |विभागीय कार्य से जा रहे थे इलाहबाद उच्चन्यालय |सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाना क्षेत्र में हुआ हादसा |2013 बैच के थे थानाध्यक्ष राजकुमार यादव व 2016 बैच के थे उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव |


एक्‍सएल-6 का अधिकारिक स्केच जारी

नई दिल्ली। देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने नये आने वाले बहुउद्देशीय वाहन एक्सएल 6 का आधिकारिक स्केच शुक्रवार को जारी किया । पहले आई रिपोर्टों के अनुसार मारुति एक्सएल-6 को 21 अगस्त को बाजार में उतारेगी। इस बहुउद्देशीय वाहन को अर्टिगा के आधार पर तैयार किया है जिसे नेक्सा शोरुम के जरिए बेचा जायेगा। कंपनी के विपणन और बिक्री विभाग के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा एक्सएल-6 प्रीमियम बहुउद्देशीय वाहन होगा जिसे नेक्सा शोरुम के जरिये बेचा जायेगा। उन्होंने कहा कि इसमें स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स की एक साथ झलक मिलेगी। कंपनी को उम्मीद है कि यह वाहन अपने वर्ग में एक अलग स्थान बनाने में सफल होगा। श्रीवास्तव ने कहा कि स्थान, कम्फर्ट के अलावा उपभोक्ता की इच्छा के अनुरूप इसमें फंक्शन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। एक्सएल-6 तीन पंक्तियों की सीट वाला वाहन है। कंपनी ने एक्सएल-6 के बारे में और अधिक विवरण नहीं दिया है।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...