स्थानीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्थानीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 8 मई 2023

नगर की 'जल निकासी' मेरा चुनावी मुद्दा: धामा

नगर की 'जल निकासी' मेरा चुनावी मुद्दा: धामा

अश्वनी उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश निकाय चुनाव राजनीति के चरम पर है। स्थानीय एवं निकाय परिषदीय चुनाव रणनीति द्वंद में व्यक्तिगत रूप से परिषदीय व्यवस्था को संचालित कर, निकाय के विकास की वास्तविक स्थिति से रूबरू होने की आवश्यकता होती है।

आपको बताते चलें, कि वार्ड नंबर- 24 नसबंदी कॉलोनी से सपा के निवर्तमान सभासद मोहम्मद इकबाल अंसारी गठबंधन से वार्ड के गठबंधन प्रत्याशी के रूप में सभी समाज के साथ चलने वाला, कर्मठ, जुझारू और विकासशील दृष्टिकोण का अर्थ समझने वाला एक साधारण व्यक्ति है। जनता की सेवा में जरूर रहता है। गठबंधन प्रत्याशी अंसारी के विपक्ष में एक ऐसा व्यक्ति बसपा से चुनाव लड़ रहा है। जो अप्रांसगिक रूप से जनता में प्रचारित है। 

वहीं, चेयरमैन पद पर गठबंधन प्रत्याशी के रूप में श्रीमती रंजीता पत्नी पूर्व चेयरमैन मनोज धामा के द्वारा दोनों के कार्यकाल में संपूर्ण नगर की 'जल निकासी' की समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया है।

17 केंद्रों पर आयोजित होगी आयोग की परीक्षा

17 केंद्रों पर आयोजित होगी आयोग की परीक्षा

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा जिले में 17 केंद्रों पर आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों निर्देश जारी किए।यूपीपीएससी की परीक्षा 14 मई को दो पॉलियों में होगी। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने दिशा-निर्देशों से केंद्र पर्यवेक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 7740 परीक्षार्थी पंजीकृत है। पहली पाली सुबह साढ़े बजे से शुरु होगी जो साढ़े 11 बजे तक चलेगी। उसके बाद दूसरी पाली ढ़ाई बजे से शुरु होकर साढ़े चार बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में परीक्षा के दस मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।

इसके अलावा तीन केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। बीच-बीच में सचल दस्तों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक कक्ष में दो निरीक्षक रहेंगे। किसी भी को परीक्षा कक्ष में फोन ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि यूपीपीएससी परीक्षा नकल विहीन, निर्विघ्न और शुचितापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। सीडीओ संदीप भागिया ने कहा कि परीक्षार्थियों की चेकिंग पर विशेष ध्यान देना है। सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराना सुनिश्चित करेंगे।

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह यूपी की सबसे बड़ी परीक्षा है। इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी से काम करेंगे। पहले ही सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ लेंगे, ताकि बाद में कोई शिकायत या गलती का मौका ना मिले। इस मौके पर एडीएम राजस्व व वित्त गजेंद्र कुमार, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप आदि मौजूद रहे। यूपीपीएससी परीक्षा के लिए जिले के 17 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इनमें डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक ए, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक ए, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, सनातन धर्म कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज मेरठ रोड, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक बी, दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इटंर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सरकुलर रोड, एसडी इंटर कॉलेज ब्लॉक बी, सनातन धर्म कॉलेज, गांधी पॉलीटेक्निक भोपा रोड, एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल शाकुंतलम्, न्यू होरिजोन स्कूल परिक्रमा मार्ग, तारा चंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज शामिल है।

रविवार, 7 मई 2023

समारोह में 3-3 टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया 

समारोह में 3-3 टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया 

गोपीचंद 

बागपत/छपरौली। क्षेत्र के गाँव ककौर कला में स्थित श्री शिव मन्दिर जूनियर हाईस्कूल में आयोजित ग्राम सेवा संगठन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में 3-3 टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इण्टरमीडिएट की सुलेमा, पंकज कश्यप, श्रीकांत शर्मा व हाईस्कूल की दिशा चौधरी, जुबेर खान, आरुषि सरोहा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह व पौधा देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों  को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित जनता वैदिक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर जय कुमार सरोहा ने कहा इस प्रकार के आयोजन बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करते है। बच्चों के मानिक व आत्मिक विकास के लिए शीघ्र ग्राम सेवा संगठन के सहयोग से आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। संगठन के प्रेरणा स्रोत समाजसेवी आर.आर.डी.उपाध्याय ने कहा विद्यार्थी व युवा देश का भविष्य है। संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा ही समाज, राष्ट्र और व्यक्ति का निर्माण कर सकती है। ग्राम सेवा संगठन इन पवित्र कार्यो के लिए संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर योगेन्द्र सरोहा, अमित कुमार हुड्डा, अंकित कुमार, एडवोकेट रविकुमार, मा. रणबीर सिंह, फिरोज़ खान, पूर्व प्रधानाचार्य बालकिशन शर्मा, डॉक्टर यशवीर सिंह, धर्मपाल,रवि कुमार उपाध्याय, बिरसेन हुड्डा, रामफल उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, नौशाद अली, सुलेमान, अशोक कश्यप आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्षा के निवास पर बैठक का आयोजन 

राष्ट्रीय अध्यक्षा के निवास पर बैठक का आयोजन 


राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट ने पीड़ित कोमल सैनी बागपत की समस्या को लेकर बैठक की 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। रविवार को शामली लाजपतराय पर मधु सैनी राष्ट्रीय अध्यक्षा के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें में मधु सैनी राष्ट्रीय अध्यक्षा ने कहा, कि आज भी महिलाओ को पीड़ित किया जा रहा है। दहेज प्रथा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। 1 वर्ष शादी होने के बाद लड़की को उसके घर छोड़ दिया जाता है। लड़की के माता-पिता से दहेज लेने का सौदा होता है। संगीत वर्मा राष्ट्रीय सचिव ने कहा, कि लड़की के माता-पिता लड़के वालों की डिमांड पुरी नहीं कर पाते, तो लड़की को अपने माता-पिता का सहारा लेना पड़ता है।

फिर लड़की महिला थाने की मदद लेने की कोशिश करती है।फिर महिला थाने में तारीखों का दौर शुरू होता हैं। महिला थाने में बैठी अधिकारी प्रयास बहुत करती है कि आपसी शान्तिपुणॅ सहमति बन जाए। लड़की अपने ससुराल वापिस पहुंचे। मगर कुछ लोग सहमति नहीं होने में विघन पैदा करने में आगे रहते हैं। लेकिन ऐसे लोगों पर महिला थाने की अधिकारी महोदया को ध्यान देना चाहिए। ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। शामली जनपद के गड़ी पुख्ता का कोमल बागपत का जो बिना किसी कारण अपने माता-पिता के घर पर ही रहकर ही अपने ससुराल जाने का इंतजार कर रही है। कोमल बागपत की शादी मात्र 1 महीना ही हुआ था।

शादी को करीब आज 2 वर्ष बीत चुके है। कोमल सैनी गांव खिदोडा अमीननगर सराय ज़िला बागपत की शादी 9/5/2021 को बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई थी। मगर लड़की को  लड़के ने ओर उसके रिश्तेदारो मारपीट कर जान से मारने का प्लान कर रहे थे। तभी मोहल्ले वासियों ने लड़की के माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। तभी माता-पिता कोमल के ससुराल गड़ी पुख्ता पहुंचे तभी आपने साथ लेकर आएं, तब से आज तक अपने माता-पिता के साथ रह रही है।

लड़की की जान बचा कर अपने साथ ले गए। उल्टा लड़की पर कोर्ट में केस दर्ज कर डाला। लड़की के साथ लड़के वालों ने एक झुठ छिपाकर रखा लड़के की यह दूसरी शादी है, पहली वाली पत्नी को भी बहुत दुखी रखा गया था। इसकी जानकारी कोमल बागपत को शादी होने के बाद पता चला। ऐसे लड़कों पर  कानुन को भी सख्त होना चाहिए।

समाज को खोखला करने का काम कर रहे हैं, ऐसे लड़के। राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट कोमल सैनी बागपत की मदद करने के लिए आगे आएगी। रेखा सैनी राष्ट्रीय उपसचिव  ने कहा की राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट एक और योजना महिला रोजगार की चलाई जा रही है।महिलाएं घर पर ही रोज़गार कर सके। जैसे सिलाई,कढ़ाई,ब्यूटी पार्लर, खाने पापड़, पैकिंग का सामान, धागे खोलना, अन्य सामग्री जिसकी मार्किट में अच्छी खासी शेल हो । सभी महिलाओं पदाधिकारियों ने समाजहित के लिए अपने विचारो से अवगत कराया।

बैठक में मधु सैनी राष्ट्रीय अध्यक्षा, संगीता पाल राष्ट्रीय महासचिव, वर्मा राष्ट्रीय सचिव, रेखा सैनी राष्ट्रीय सचिव, पुजा कौशिक जिलाध्यक्ष, अंजली बंसल ज़िला उपाध्यक्ष, रेशमा जिला महामंत्री, हेमा सैनी ज़िला सचिव, बेबी कश्यप  प्रमुख समाजसेवी, सोनिया पांचाल ज़िला सचिव, सुदेश पांचाल वरिष्ठ महिला, वर्षा सैनी, रेखा शर्मा वरिष्ठ महिला,  सीमा सैनी ,कोमल बाल्मिकी शामली, मुनेश सैनी, लता सैनी आदि मौजूद रहीं।

वार्ड की बदहाली के खिलाफ है लड़ाई: जितेन्द्र 

वार्ड की बदहाली के खिलाफ है लड़ाई: जितेन्द्र 

दीपक राणा 

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव में जहां मेयर और अध्यक्ष पदों पर चुनावी रण में पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर है। वही पार्षद और सभासदों के प्रत्याशियों में भी खूब खींचातानी चल रही है। नगर पालिका लोनी के वार्ड नंबर 27 नाईपुरा, सरस्वती विहार में चुनावी जंग का मुख्य कारण वार्ड की बदहाली है। 

आपको बता दें कि वार्ड नंबर 27 से शिक्षित युवा जितेन्द्र सैन बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी है। जितेन्द्र सैन शिक्षित और जुझारू व्यक्तित्व का धनी है। उनसे बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका परिवार राजनीति से जुड़ा रहा है। सो राजनीतिक गुणा भाग की बेहतर समझ होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि परिसीमन से पहले यह वार्ड नंबर 24 था और भाजपा सभासद ने जनता की मूलभूत सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। वार्ड में अधिकतर नागरिक गरीब और मजदूर है। जिन को शाम को लौटते वक्त कीचड़ भरे रास्तों से अंधेरे से गुजारना पड़ता है। सड़क, नाली बिजली के साथ-साथ शिक्षा और चिकित्सा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वार्ड की गरीब जनता 5 साल से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। 

उन्होंने बताया मैं चुनाव मैदान में जनसमस्याओं से अजीज आकर उतरा हूं। वार्ड के जिम्मेदार नागरिक और समस्या ग्रस्त जनता ने मुझे आगे किया है। रही बात विपक्ष की, विपक्ष हमारे लिए क्या होता है? यह भी आपको बता दूं। जिनका विरोध होता है उनका कोई विपक्ष होता है। हमारा पूरे वार्ड में कोई विरोध नहीं है। सभी समाज से भाईचारा है और वार्ड की जनता का अपार समर्थन प्राप्त है। मैं ज्यादा बोलने में विश्वास नहीं रखता हूं, काम करने में विश्वास रखता हूं।

वार्ड की जनता का पूरा-पूरा समर्थन मुझे मिल रहा है और मैं उम्मीद करता हूं। जिस प्रकार से लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं। उस प्रकार से लोग मुझसे वार्ड का विकास भी चाहेंगे, जिसके लिए मैं अभी से तैयार हूं।

शनिवार, 6 मई 2023

जनसामान्य की समस्याओं को सुना, निर्देश दिए 

जनसामान्य की समस्याओं को सुना, निर्देश दिए 


पुलिस कार्यालय में एसपी ने सुनी जनसुनवाई

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रतिदिन की भांति पुलिस कार्यालय में जनतादर्शन में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई।

इस दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा शिकायतकर्ता से समय-समय पर जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिये जाने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाएं। ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से इतनी दूर पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो, साथ ही सभी प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिए गए कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है। उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

राजकुमार 

डीएम ने गेम्स-2022 मशाल रैली को रवाना किया 

डीएम ने गेम्स-2022 मशाल रैली को रवाना किया 


डीएम ने खेलों इण्डिया-यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 मशाल रैली को किया रवाना

जनपद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, कई खिलाडियों ने पदक जीतकर किया जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रौशन: डीएम

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने डायट मैदान से खेलों इण्डिया-यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 मशाल रैली को रवाना किया। यह मशाल रैली डायट मैदान से प्रारम्भ होकर मंझनपुर चैराहा से ओसा होते हुए स्पोटर्स स्टेडियम, टेवा तक निकाली गई। मशाल रैली के माध्यम से खेलों इण्डिया-यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया। मशाल रैली कार्यक्रम का समापन स्पोटर्स स्टेडियम, टेवा में किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आमजन को खेलों इण्डिया-यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के प्रति जागरूक किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा खेलों को बढावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने जनपद के युवाओं से खेल-कूद प्रतियोगिताओं में बढ-चढकर प्रतिभाग करने का आवाह्न करते हुए कहा कि जनपद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जनपद के कई खिलाडियों ने खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर  जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रौशन किया है।

मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. रवि किशोर त्रिवेदी ने समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को अधिक से अधिक बढावा देने का कार्य किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक स्तर पर यथा-विद्यालय, विश्वविद्यालय, जनपद स्तर एवं मण्डल स्तर आदि स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल से स्वास्थ्य भी ठीक रहता है तथा बहुत से युवा खेल में अपना कैरियर बनाते है। उन्होंने बच्चों से कहा कि खेल के मैदान में जरूर जायें तथा जो बच्चें अच्छा खेल रहे है, वे खेल में अपना कैरियर भी बना सकतें है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह एवं जिला क्रीडाधिकारी रूस्तम खान(सेवानिवृत्त) सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

बतादें कि मुख्यमंत्री द्वारा 05 मई 2023 को लखनऊ में खेलों इण्डिया-यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के एंथम, लोगो, जर्सी एवं शुभंकर का अनावरण तथा मशाल को प्रज्जवलित किया गया। उत्तर प्रदेश खेलों इण्डिया-यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 की मेजबानी कर रहा है। यह प्रतियोगिता प्रदेश के 04 शहरों-नोयडा,वाराणसी, लखनऊ एवं गोरखपुर में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में 200 विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

सुशील केसरवानी 

शुक्रवार, 5 मई 2023

2 सप्ताह में जमानत प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण करें 

2 सप्ताह में जमानत प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण करें 

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सभी जिला अदालतों को 2 सप्ताह में जमानत प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दो जिला जजों पर जमानत प्रार्थना पत्र के निस्तारण में हीला हवाली को लेकर तल्ख टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के परिपेक्ष में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश की सभी जिला अदालतों को आदेश दिया है कि अदालत 2 सप्ताह में जमानत प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण करें। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद अब निचली अदालतों में जमानत प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी आएगी।

वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना मेरा संकल्प: अनिल 

वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना मेरा संकल्प: अनिल 

दीपक राणा 

गाजियाबाद। नगर पालिका परिषद लोनी के वार्ड नंबर 27 से बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना प्रबल हो गई है। विकास के मामले में वार्ड के पिछड़ेपन के दर्द को बताते हुए निर्दलीय प्रत्याशी मास्टर अनिल कुमार प्रजापति ने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लिया। 

आपको बताते चलें कि वार्ड नंबर 27 सरस्वती विहार, नानपुरा आजाद नगर, आदि बस्तियों में विकास के नाम पर जनता से घटिया मजाक किया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा के साथ-साथ जल निकासी की एक बड़ी समस्या है। वार्ड की जनता के कहने के बाद राजनीति में आया हूं। पिछले 15 वर्षों से वार्ड में जन समस्याओं के खिलाफ संघर्ष करता रहा हूं। 

वार्ड की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जीत के बाद वार्ड का चहुमुंखी विकास तो होगा ही वार्ड एक आदर्श वार्ड भी बनेगा, यह मेरा संकल्प है। बिना किसी लोभ-लालच के जनता की समस्याओं पर काम करूंगा। सभी धर्म जाति के लोगों का बिना किसी भेदभाव के विकास किया जाएगा। 

इस अवसर पर फारुख सलमानी, इस्तकार, साहिल सैन, प्रमोद श्रीवास्तव, अशोक कश्यप, कृष्णपाल प्रजापति, बाबूराम, सूरजवती, विभा देवी, पूनम प्रजापति, अरुण, राकेश, प्रमोद, प्रिंस, दीपक, आशीष, शाहिद कुरेशी, सलीम, सिराज सैफी, भोंदू भाई, मनोज प्रजापति, रोहित पांचाल, सनोज पांचाल, सोनू राठौर, सचिन यादव, गजे गुर्जर, रणजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

वार्ड का संपूर्ण विकास करना मेरा मकसद: गोला 

वार्ड का संपूर्ण विकास करना मेरा मकसद: गोला 

दीपक राणा

गाजियाबाद। नगर पालिका के वार्ड नंबर 34 से बसपा प्रत्याशी श्रीमती गायत्री देवी पत्नी डॉ. ज्योति प्रसाद गोला सभी प्रत्याशियों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा से बसपा की सीधी टक्कर होने की संभावना ज्यादा बनी हुई है।

निवर्तमान सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए। जिसके कारण वे फिलहाल सीधे मुकाबले से बाहर ही नजर आते हैं।

आपको बता दें श्रीमती गायत्री देवी ने वार्ड में पहले भी सभासद प्रत्याशी का चुनाव लड़ा है। चुनाव परिणाम के दौरान उन्हें दूसरा नंबर मिला है। पिछले 20 वर्षों से वार्ड की जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। 

साक्षात्कार के दौरान उन्हें बताया वार्ड में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। बिजली से जुड़ी समस्याओं से वार्ड की जनता त्रस्त है। स्ट्रीट लाइट और पोल ना लग पाने के कारण हर गली में तारों का एक जाल बना हुआ है। जल निकासी ना होने के कारण पड़ोसी-पड़ोसी में रोज झगड़े होते रहते हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वार्ड की जनता के द्वारा मुझे चुनाव मैदान में लाया गया है।  वार्ड की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मैंने अपना मकसद बना लिया है, मेरा मकसद केवल वार्ड का संपूर्ण विकास है। वार्ड की जनता का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है।

बसपा प्रत्याशी मुस्लिम समाज की पहली पसंद: लोनी 

बसपा प्रत्याशी मुस्लिम समाज की पहली पसंद: लोनी 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। निकाय चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंचने के कगार पर है, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। कद्दावर नेताओं ने चुनावी समर में दखल शुरू कर दिया है। जिसके कारण नगर पालिका लोनी के राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। 

आप को बता दें कि चौधरी आबिद अली पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ के द्वारा दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी आबिद अली ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा की चेयरमैन प्रत्याशी चौधरी मेहरीन असद अली मुखिया को समर्थन दिया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के खतौली से विधायक मदन भैया मुस्लिम समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। समाज को तोड़ने का भी आरोप लगाया। कहा कि राजनैतिक स्वार्थ में मुसलमानों को गुमराह करने की साजिश रचने का काम किया जा रहा है। 

चौधरी आबिद अली अपनी बात कहते-कहते भावुक हो गए, उनकी आंखों के आंसुओं से द्रवित होकर वार्ता में मौजूद चौधरी असद अली मुखिया की आंखों में भी आंसू भर आए। भावना से ओतप्रोत प्रेस वार्ता में मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखों में आंसू छलक गए। चौधरी आबिद अली और चौधरी असद अली मुखिया एक दूसरे से लिपट गए। यह नजारा पहले बहुत कम लोगों को देखने को मिला होगा। मुस्लिम समुदाय के हित में दिल से दुखी होने का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है? 

इस हृदय विदारक दृश्य को सभी पत्रकारों ने हाथों-हाथ लिया, सोशल मीडिया पर यह दृश्य बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। लोनी का प्रत्येक मुस्लिम इस दृश्य को देखने के लिए आतुर है। बड़ी तादाद में एक दूसरे को फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है। क्षेत्र के सभी मुसलमानों तक बात पहुंचाने की  मुहिम चल रही है। यह मुहिम भटके हुए और घटिया लालच में फंसे हुए एक-एक मुसलमान को जगाने का काम करेगी। मुसलमानों के ठेकेदार और झूठे सरप्रस्तो को उनकी हकीकत दिखाने का काम करेगी। लोनी का मुस्लिम इतनी जल्दी एक मंच पर आ जाएगा। ऐसा किसी ने अनुमान भी नहीं लगाया होगा।

वार्ता में मौजूद हाजी अकील पूर्व बसपा प्रत्याशी विधानसभा एवं हाजी शाहिद पूर्व प्रत्याशी बसपा नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी समाज से बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुस्लिम समाज को बेचने वाले दलालों को आईना दिखाने का मौका करार देते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को एकजुट होना होगा। किसी "ऐरे गैरे, नत्थू खैरे" के चक्कर में हाथ आए सुनहरे मौके को गवाना नहीं है। 

गुरुवार, 4 मई 2023

व्यवस्थाओं एवं मतदान की स्थिति का जायजा लिया

व्यवस्थाओं एवं मतदान की स्थिति का जायजा लिया


पुलिस कमिश्नर, डीएम व मुख्य विकास अधिकारी ने अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने गुरूवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान के अवसर पर अति सम्वेदनशील बूथों मजीदीया इस्लामिया इंटर कॉलेज व दौलत हुसैन मुस्लिम इंटर कॉलेज बने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं एवं मतदान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित करते रहे।

उन्होंने वहां पर प्रत्येक मतदेय स्थल का निरीक्षण किया और वहां पर सुरक्षा व्यवस्था, उस समय तक के मतदान की स्थिति, मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति, कितने बजे मतदान प्रारंभ हुआ आदि की जानकारी ली तथा विजिटिंग शीट पर हस्ताक्षर भी किए। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान के अवसर पर आदर्श पिंक बूथ मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज व सी.ए.वी. इंटर कॉलेज में बने केन्द्रों का भ्रमणकर मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं एवं मतदान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराएं जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित करते रहे।

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान के अवसर पर आदर्श पिंक बूथ मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज व सी.ए.वी. इंटर कॉलेज, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बने केन्द्रों का भ्रमणकर मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं एवं मतदान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित करते रहे।

प्रत्याशी प्रभा के कार्यालय का उद्घाटन, आह्वान 

प्रत्याशी प्रभा के कार्यालय का उद्घाटन, आह्वान 

राशिद खान 
पिलखुवा। नगर के वार्ड नंबर 18 में सभासद के प्रत्याशी प्रभा गहलोत के कार्यालय का उद्घाटन भाजपा विधायक धर्मेश तोमर एवं चेयरमैन प्रत्याशी विभु बंसल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने सभी वार्ड वासियों से चैयरमेन पद के प्रत्याशी विभु बंसल व प्रभा गहलोत को विजयी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारी संख्या में वार्ड वासी एकत्रित हुए। जिसमें बबलू सिसोदिया, कटार सिंह चौधरी, प्रवीन रावत, राजेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, सिद्धांत रावत, सोनू, वैद्य, ललित वेध, पंकज गर्ग, धीरज गर्ग, भगवान गोयल, कमल कुमार कंसल, बृजमोहन पिन्नी, वैभव गर्ग, कुशाग्र कंसल, मोंटू राम, गजेंद्र सिसोदिया, केशव शर्मा, हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे। 
डोर-टू-डोर अभियान भाजपा प्रत्याशी ने मांगे वोट
नगर के वार्ड नंबर 15 में चेयरमैन प्रत्याशी विभु बंसल एवं सभासद प्रत्याशी कमलेश देवी के लिए वोट मांगने के क्रम में डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान सभी वार्ड वासियों का स्नेह प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दिनेश पंसारी, मनीष माहेश्वरी, कमल कुमार कंसल, नरेश तेवतिया, मंगू राम प्रजापति, प्रेम प्रजापति, डॉक्टर सुभाष, वसीम मलिक, मंगलू मलिक, आयुष सिरोही, संजय तोमर, सोनू तोमर, नत्थू प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, सोहनलाल, चमन, चंद्रपाल, धर्मवीर, धर्मेंद्र, नंदू, मोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बुधवार, 3 मई 2023

मतदान स्थलों के लिए रवाना की गई पोलिंग पार्टियां

मतदान स्थलों के लिए रवाना की गई पोलिंग पार्टियां

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का का शोर मंगलवार शाम छ: बजे से थम गया। बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना की गई। इसके चलते केपी ग्राउंड में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। ग्राउंड में भारी भीड़ रही। इसके चलते वाहनों का रूट डावर्जन कर दिया गया। संगम, नैनी झूंसी और अलोपीबाग जाने वाले वाहनों को मेडिकल चौराहे से डायवर्ट कर लाउदर रोड, अमरनाथ झा मार्ग से जार्जटाउन थाना होते हुए अलोपीबाग की तरफ भेजा जा रहा है। नगर निगम के लिए पोलिंग पार्टिंया सुबह आठ बजे से केपी इंटर कॉलेज मैदान से रवाना होनी शुरू हो गई। इसके लिए मैदान में चुनाव अधिकारी के अनुसार पंडाल बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियां संबंधित तहसीलों से रवाना हो रही हैं।

कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए इससे बचाव के लिए भी कदम उठाए गए हैं। इसके लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर सात कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इनके अलावा आठ-आठ चिकित्सीय टीम एवं एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए कारखानों में भी बृहस्पतिवार को अवकाश रहेगा। डीएम संजय कुमार खत्री ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने यह आदेश भी जारी किया है कि इस अवकाश के बदले में कर्मचारियों को साप्ताहिक छुट्टी के दिन नहीं बुलाया जाएगा। प्रचार थमने के साथ शहर की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। दूसरे जिले के वरिष्ठ नेताओं को भी शहर में रहने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके अलावा हर उस व्यक्ति को शहर से बाहर रहना होगा जो यहां वोटर नहीं हैं और चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

नगर निकाय चुनाव में बवाल की आशंका को देखते हुए 34 अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। इनमें 25 नगर निगम में अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। नगर निगम के अति संवेदनशील प्लस बूथ रोशनबाग नगर महापंचायत स्कूल, तेलियरगंज में महर्षि पतंजलि, गोविंदपुर में सेंट पीटर्स, महाशय मसुरियादीन, टैगोर टाउन में कर्नलगंज इंटर कॉलेज, गौसनगर में यादगार हुसैन, ओम प्रकाश सभासद नगर में दिग्गज सिंह सिंगरौर, सहारा पब्लिक स्कूल, करेलाबाग में जिला पंचायत प्राथमिक पाठशाला, करेली में हमीदिया गर्ल्स, कटरा में मेरी लूकस, महेवा में पुरुषोत्तम दास टंडन, रम्मन का पुरवा में आर्यकन्या पाठशाला, शाहा उर्फ पीपलगांव प्राथमिक पाठशाला, काजीपुर में सावित्री देवी शंकर लाल विद्यालय, नैनी में माधव ज्ञान केंद्र, रणजीत पंडित इंटर कॉलेज, तेलियरगंज में एमएनएनआईटी, अल्लापुर हैजा अस्पताल, चक इमाम अली में बाल विद्यालय मंदिर, चकिया में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व प्राथमिक विद्यालय अरैल हैं।

इनके अलावा नगर पंचायत सिरसा में राम प्रताप इंटर कॉलेज, भारतगंज में जनता इंटर कॉलेज, लालगोपालगंज में प्राथमिक विद्यालय दर्नियाल एवं चैनी, मऊआइमा में इस्लामिया, फूलपुर में विजय लक्ष्मी स्कूल, डॉ.आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल हंडिया, प्राथमिक विद्यालय टेडा हंडिया तथा कोरांव में जूनियर हाईस्कूल अति संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। इनके अलावा 98 अतिसंवेदनशील तथा 126 संवेदनशील बूथ हैं। इन बूथों पर फोर्स की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

शोषण के खिलाफ एकजुट होता मुस्लिम समुदाय 

शोषण के खिलाफ एकजुट होता मुस्लिम समुदाय 

दीपक राणा 

लोनी। नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशी अपनी - अपनी रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। चुनावी समर में सभी दलों के प्रत्याशी अपने गुणा भाग में जुटे हुए हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय के शोषण पर किसी का ध्यान नहीं है। लेकिन अब मुस्लिम समाज शोषण के खिलाफ लामबंद होने का मन बना चुका है। 

आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से न लेने के कारण मुस्लिम समुदाय वर्तमान में सभी प्रत्याशियों की ओर अपेक्षा की दृष्टि से देख रहा है। इस विषय पर वरिष्ठ चौधरी आबिद अली पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद लोनी एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ ने एक बैठक का आयोजन किया था। जिसके कारण नगरीय क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की समस्याओं पर गंभीरता के साथ प्रत्याशियों का ना अपनाने के कारण मुस्लिम समाज की समस्याओं से जुड़े वास्तविक मुद्दों की ओर प्रत्याशियों का आकर्षित न होना, मुस्लिम समाज को ना गवार महसूस हुआ है।

जिसके चलते मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदार लोगों के द्वारा अशोक विहार, पूजा कॉलोनी और कासिम विहार कॉलोनीयों में मुस्लिम समुदाय के लोग मुखर होकर अपने विकास और हित की बात कर रहे हैं। जब तक कोई प्रत्याशी आगे आकर मुस्लिम समुदाय के हित की बात को प्राथमिकता नहीं देगा। तब तक मुस्लिम समुदाय किसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं करेगा। चौधरी आबिद अली ने बैठक में कहा कि मुसलमानों के हित की बात करने वाला एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। ऐसी स्थिति में चुनाव का बहिष्कार ही एक विकल्प रह जाता है। लेकिन तीनों प्रमुख दावेदारों में कोई एक तो मुस्लिम हित की बात करेगा। उसी प्रत्याशी का मुस्लिम समुदाय इंतजार कर रहा है।

मंगलवार, 2 मई 2023

प्राथमिक सुरक्षा की जानकारी अवश्य होनी चाहिए 

प्राथमिक सुरक्षा की जानकारी अवश्य होनी चाहिए 


सरसौल की घटना को लेकर आत्माराम चाइल्ड केयर अस्पताल में हुई बेसिक लाइफ सपोर्ट एंड एडवांस कार्डिक ट्रेनिंग 

नीरज जैन 

कानपुर। मानव जीवन हमारे लिए अमूल्य व अनमोल अवश्य है, लेकिन जोखिमों से भरा है। हमें हर रोज़ आफिस,कालेज समय से पहुंचने व व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा की भागदौड़ की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। दैनिक जीवन की इसी भागदौड़ और आपाधापी में ज़रा-सी चूक किसी दुर्घटना का सबब बन सकती है। अभी हाल ही में कानपुर नगर के नर्वल तहसील स्थित तालाब में बच्चों की डूब कर हुई दुःखद मौत के बाद इस चर्चा को जन्म मिला है कि अमूल्य जीवन को बचाने सम्बन्धी प्राथमिक सुरक्षा की जानकारी हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

यदि मौके पर मौजूद बचाव करने वाले लोग सीचसी ले जाने से पहले उन बच्चों को प्राथमिक जीवन सुरक्षा दे सकने में समर्थ होते, तो इनमें कुछ के जीवन बचाए जा सकते थे। इसी आकस्मिक ट्रेनिंग को आवश्यक समझते हुए आत्माराम चाइल्ड केयर अस्पताल व मीशिका सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. सुरेंद्र पटेल, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. विनय बाजपेई, डॉ. अर्पिता बाजपेई डॉ. शिव कुमार के संयुक्त प्रयास से बेसिक लाइफ सपोर्ट एंड एडवांस कार्डिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग में आकस्मिक दुर्घटना में किसी व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचाने के कारगर उपाय बताए गए।

डॉ. सुरेंद्र पटेल व डॉ. विनय बाजपेई ने बताया कि आकस्मिक दुर्घटना में घायल हुए अन रिस्पॉन्सिव मरीज को फर्स्ट रिस्पांडर द्वारा सर्व प्रथम उसके दोनों कंधों को थपथपा कर रिस्पांस देखना चाहिए। इसके बाद मरीज की कीरोटेड पल्स जो की गर्दन में होती है और साथ ही छाती पर आंख लगा कर रिस्पेटरी रिस्पांस चेक करेगें। इन सब क्रियाओं मात्र 10 सेकेंड में करना है। इसके बाद सीपीआर देना प्रारम्भ करेंगे। चेस्ट कंप्रेशन तीस बार दिया जाता है। चेस्ट का डिप पांच से छै सेंटीमीटर छाती में होना चाहिए। इसी क्रम में कानपुर नगर की प्रसिद्ध गायनी डा अर्पिता ने गर्भवती महिलाओं को सीपीआर देने के बारे में बताया।

उन्होंने कहा जीवन अनमोल है फिर भी जानकारी के आभाव में आम जन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के समय मोल भाव के चक्कर में किसी दाई या अन्य अस्पतालों के चक्कर में पड़ कर जच्चा या बच्चा को खो देते हैं। उन्होंने आम जन को सलाह देते हुए कहा कि पोस्ट पार्टम हेमब्रेज डिलीवरी के समय जच्चा की मृत्यु का बड़ा कारण हो सकता है जिसमे अधिक रक्त स्राव को रोक पाना बड़ी चुनौती होती है। इस लिए गर्भवती महिलाओं को सदैव एसे अस्पताल में दिखाएं जहां अनुभवी गायनोलाजिस्ट चाइल्ड स्पेशलिस्ट के साथ आईसीयू और एनआईसीयू की सेवाएं उपलब्ध हों। डॉ. एस. के. मिश्रा ने बच्चों को सीपीआर देने के तरीकों की जानकारी दी।

मुस्लिम हित की बात नहीं चुनावी मुद्दा: चौधरी 

मुस्लिम हित की बात नहीं चुनावी मुद्दा: चौधरी 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। नगर पालिका लोनी की कुल आबादी का एक तिहाई हिस्सा मुस्लिम समुदाय से हैं। वोटरों के लिहाज से भी कुल वोटों का एक तिहाई भाग भी मुस्लिम है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अध्यक्ष पद के तीन प्रबल दावेदारों में किसी भी प्रत्याशी का चुनावी मुद्दा मुस्लिम समाज की समस्याओं से संबंधित नहीं है। 

आपको बता दें कि चौधरी आबिद अली पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ की अध्यक्षता में अशोक विहार स्थित स्थानीय कार्यालय पर संस्था की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने बताया कि नगर में मुस्लिम समुदाय से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर बात करें तो मुस्लिम समुदाय उसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगा जो खुले मन से और खुले मंच से मुस्लिम हित से जुड़ी समस्याओं को अपने संकल्प पत्र में शामिल करें और उन्हें पूरा करने की घोषणा करें। उन्होंने आगे बताया सबसे पहले दोनों वर्गों के बीच तनाव का कारण मीट का अघोषित अवैध व्यापार है। जिसके चलते नगर में संप्रदायिक तनाव बना रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए बंद कैमेले को चालू कराएं। मीट के व्यापारियों को नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए। नगर पालिका में संविदा कर्मियों से जुड़ी समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाए।

नगर में एक भी स्पोर्ट स्टेडियम नहीं है, एक स्टेडियम बनवाया जाए। नगर में कई स्थानों पर एलएमसी जमीन खाली पड़ी हुई है, वहां पर श्मशान घाट व कब्रिस्तानों का निर्माण कराया जाए। क्योंकि क्षेत्र की कई कॉलोनियों में अंतिम संस्कार स्थल का अभाव है। गरीब मुस्लिम आबादी की सुविधा के लिए मुस्लिम बाहुल्य कॉलोनी में सामुदायिक भवन या बारात घर बनवाने का संकल्प लिया जाए। मुस्लिम समुदाय की सभी समस्याओं का निराकरण करने की घोषणा करने वाले प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर नगरपालिका भेजने का काम किया जाएगा। 

इसमें भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशियों से किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जो भी प्रत्याशी मुस्लिम समुदाय की इन समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित होगा और स्पष्ट रूप से समाज के सामने आकर समस्याओं के समाधान का संकल्प लेगा। अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उस प्रत्याशी को समर्थन करेंगे।

सोमवार, 1 मई 2023

कौशाम्बी: कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

कौशाम्बी: कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न


अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा ने शांती देवी कुशवाहा को दिया समर्थन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा की एक बैठक नगर पंचायत अझुवा में गिरिराज कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनोज कुशवाहा राष्ट्रीय संगठन सचिव / प्रभारी बिहार ने सामाजिक और राजनीतिक विषयो पर वृहद चर्चा की। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अझुवा से भारतीय जनता पार्टी की चेयरमैन प्रत्यासी शांती देवी कुशवाहा को समर्थन देने का ऐलान किया एवं क्षेत्रीय और नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया है।

इस मौके पर सुभाष कुमार मौर्य जिला महासचिव, उमेश कुमार मौर्य जिला कोषाध्यक्ष, देशराज मौर्य, सचिन मौर्य, राधेलाल मौर्य, अवधेश कुमार मौर्य, अनिक कुमार मौर्य, भैया लाल मौर्य, दिलीप कुमार मौर्य, कुंवर मौर्य, शिव पूजन मौर्य सहित तमाम मौर्य, कुशवाहा समाज के लोग मौजूद रहे हैं।

गणेश साहू 

वार्ड को गड्ढा मुक्त कराना चुनावी मुद्दा: रुखसाना 

वार्ड को गड्ढा मुक्त कराना चुनावी मुद्दा: रुखसाना 

दीपक राणा 

गाजियाबाद। नगर पालिका के वार्ड नंबर 48 पूजा कॉलोनी की स्थिति विकास के मामले में बहुत ज्यादा खराब है। सभी वार्डो में सबसे अधिक पिछड़े वार्ड में शुमार वार्ड पूजा कॉलोनी भी है। गलियां गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जिसके समाधान का मुद्दा बसपा प्रत्याशी रुखसाना इदरीसी पत्नी खलील नंबरदार ने बना लिया है।

आपको बताते चलें कि बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी रुखसाना इदरीसी ने एक साक्षात्कार में बताया कि पूजा कॉलोनी पुस्ता मार्ग की तलहटी में बसी कॉलोनी है। जिसमें कई छोटी-छोटी कॉलोनी भी आती है। इस क्षेत्र में जनता की सबसे बड़ी विकट समस्या सड़कों का निर्माण ना होना है। सड़क ना होने के कारण स्थानीय लोग बहुत ज्यादा परेशान है। वार्ड की जनता को बरसात से इतना डर लगता है कि आसमान में थोड़े बादल देखते ही स्थानीय लोग ऊपर वाले के सामने हाथ जोड़ने शुरू कर देते हैं। क्योंकि जरा सी बरसात होते ही कच्ची गलियों में पानी जमा हो जाता है। जमा पानी से कीचड़ और उसके बाद बीमारियां पनपने लगती है।

वार्ड की गरीब जनता को नर्क भरा जीवन जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया गया है और इन सब के जिम्मेदार वार्ड के सभासद है। अगर उन्होंने जनता की पीड़ा को समझा होता तो आज वार्ड की है बदहाली नहीं होती, वार्ड की जनता के कहने के बाद ही मैं चुनावी रण में उतरी हूं। वार्ड की जनता से हाथ जोड़कर अपील है कि बसपा को वोट देकर मुझे विजय बनाएं, एक मौका दें। उसके बाद वार्ड की तस्वीर बदलने की के लिए मैं जी जान से लडूंगी। वार्ड के नागरिकों को जो भी समस्याएं हैं, उन सब के समाधान के लिए मैं दिन-रात तत्पर रहूंगी। सभी नागरिकों से मेरा वादा है। वार्ड को गड्ढा मुक्त बनाना ही मेरा चुनावी मुद्दा है।

जीत के बाद वार्ड का विकास सुनिश्चित होगा 

जीत के बाद वार्ड का विकास सुनिश्चित होगा 

दीपक राणा 

गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका के वार्ड नंबर 46 पावी सादकपुर से बसपा प्रत्याशी नरगिस पत्नी इस्तकबाल बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने बताया वार्ड की बदहाली से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।

 पहले जो भी सभासद रहे उन्होंने वार्ड की जनता की अनदेखी की है। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या सड़क और नाली की है। ज्यादातर गलियां कच्ची है, जिसके कारण जनता का जीवन कष्टकारी बना हुआ है। वार्ड में नियमित रूप से साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। वार्ड के जिम्मेदार लोगों ने दमखम के साथ मैदान में उतारा है। वैसे तो हमारा किसी से कोई मुकाबला नहीं है। क्योंकि हार जीत खुद वार्ड की जनता की है। 

खास बात यह है कि है चुनाव बिना किसी लोग लालच के केवल और केवल वार्ड के विकास के लिए ही लड़ा जा रहा है। वार्ड की जनता का अपार समर्थन हमारे साथ है। बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा के अनुसार हमें सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना है। सभी धर्म और जाति के लोगों का विकास करना है। उनकी मूलभूत समस्याओं के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। हमारा उद्देश्य केवल वार्ड का विकास सुनिश्चित करना है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...