मंगलवार, 2 मई 2023

मुस्लिम हित की बात नहीं चुनावी मुद्दा: चौधरी 

मुस्लिम हित की बात नहीं चुनावी मुद्दा: चौधरी 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। नगर पालिका लोनी की कुल आबादी का एक तिहाई हिस्सा मुस्लिम समुदाय से हैं। वोटरों के लिहाज से भी कुल वोटों का एक तिहाई भाग भी मुस्लिम है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अध्यक्ष पद के तीन प्रबल दावेदारों में किसी भी प्रत्याशी का चुनावी मुद्दा मुस्लिम समाज की समस्याओं से संबंधित नहीं है। 

आपको बता दें कि चौधरी आबिद अली पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ की अध्यक्षता में अशोक विहार स्थित स्थानीय कार्यालय पर संस्था की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने बताया कि नगर में मुस्लिम समुदाय से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर बात करें तो मुस्लिम समुदाय उसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगा जो खुले मन से और खुले मंच से मुस्लिम हित से जुड़ी समस्याओं को अपने संकल्प पत्र में शामिल करें और उन्हें पूरा करने की घोषणा करें। उन्होंने आगे बताया सबसे पहले दोनों वर्गों के बीच तनाव का कारण मीट का अघोषित अवैध व्यापार है। जिसके चलते नगर में संप्रदायिक तनाव बना रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए बंद कैमेले को चालू कराएं। मीट के व्यापारियों को नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए। नगर पालिका में संविदा कर्मियों से जुड़ी समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाए।

नगर में एक भी स्पोर्ट स्टेडियम नहीं है, एक स्टेडियम बनवाया जाए। नगर में कई स्थानों पर एलएमसी जमीन खाली पड़ी हुई है, वहां पर श्मशान घाट व कब्रिस्तानों का निर्माण कराया जाए। क्योंकि क्षेत्र की कई कॉलोनियों में अंतिम संस्कार स्थल का अभाव है। गरीब मुस्लिम आबादी की सुविधा के लिए मुस्लिम बाहुल्य कॉलोनी में सामुदायिक भवन या बारात घर बनवाने का संकल्प लिया जाए। मुस्लिम समुदाय की सभी समस्याओं का निराकरण करने की घोषणा करने वाले प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर नगरपालिका भेजने का काम किया जाएगा। 

इसमें भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशियों से किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जो भी प्रत्याशी मुस्लिम समुदाय की इन समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित होगा और स्पष्ट रूप से समाज के सामने आकर समस्याओं के समाधान का संकल्प लेगा। अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उस प्रत्याशी को समर्थन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...