गुरुवार, 10 मार्च 2022

जनता ने विधानसभा चुनावों में सीएम चन्नी को नकारा

जनता ने विधानसभा चुनावों में सीएम चन्नी को नकारा    

अमित शर्मा   

चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की जनता ने विधानसभा चुनावों में नकार दिया है। चन्नी गुरुवार को आए नतीजों में अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। पंजाब अब आप का हो गया है। दिल्ली के बाद अब पंजाब में आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है।

आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान ने भी 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले सीएम की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...