शनिवार, 4 जुलाई 2020

बौद्ध परिसंघ समारोह का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) द्वारा आयोजित समारोहों का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को राष्ट्रपति ने संबोधित भी किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) आषाढ़ पूर्णिमा को ‘धर्म चक्र दिवस’ के रूप में मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने सम्बोधन मे कहा, ‘भारत को धम्म की उत्पत्ति की भूमि होने पर गर्व है। यह भारत से उत्पन्न होकर पड़ोसी क्षेत्रों में फैला। वहां की नई उपजाऊ मिट्टी और नई जलवायु में यह काफी हद तक बढ़ा।’


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध की शांति और न्याय की शिक्षा पर जोर देते हुए और उनके द्वारा दिखाए गए अष्‍टांग मार्ग पर चलने के लिए एक वीडियो संबोधन भी दिया। अपने संबोधन मे पीएम ने कहा कि, ‘मैं आज आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। इसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज का दिन हमारे गुरुओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें ज्ञान दिया। उस भावना में, हम भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि देते हैं।’


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...