सोमवार, 15 मई 2023

गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट, 6 झुलसे 

गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट, 6 झुलसे 

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई के खार उपनगर में सोमवार को सुबह रसोई गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से एक मकान में आग लग गई, जिसमें दो बच्चों समेत छ: लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई अग्मिशमन विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने एजेंसी को बताया कि खार डंडा इलाके में स्थित एक मकान में गैस-सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया, कि यह घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दमकल की चार गाड़ियों और अन्य अग्निशमन उपकरणों को मौके पर भेजा गया और सुबह नौ बजकर 17 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आग में छह लोग 40 फीसदी से 51 फीसदी तक झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में छह से सात साल की उम्र के दो बच्चे और 65 वर्षीय एक महिला शामिल है। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

दो कैदियों को स्थानांतरित करने पर नोटिस जारी 

दो कैदियों को स्थानांतरित करने पर नोटिस जारी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के प्रशासन ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की सेल (जेल की कोठरी) में दो कैदियों को स्थानांतरित करने को लेकर जेल नंबर सात के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैन ने जेल प्रशासन को एक अर्जी दी थी। जिसमें कहा गया था कि वह अकेलापन महसूस कर रहे हैं और अवसाद में हैं। अत: उनके साथ दो कैदियों को रखा जाए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधीक्षक ने इस मामले में प्रशासन को सूचित किए बिना अथवा विचार-विमर्श किए बिना कैदियों का स्थानांतरण किया। उन्होंने कहा कि जब जेल प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो संबंधित पुलिस अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिन्होंने कैदियों को वापस उनकी सेल में भेज दिया।

अधिकारी के अनुसार, महानिदेशक संजय बेनीवाल ने तिहाड़ जेल की जेल नंबर सात के अधीक्षक को दिशानिर्देशों का पालन किए बिना दिल्ली के पूर्व मंत्री के सेल में कैदियों को स्थानांतरित करने तथा यह कदम उठाने से पहले जेल प्रशासन को इसकी सूचना नहीं देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे इस पर जनकारी देने को कहा गया है।  जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन






प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-214, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, मई 16, 2023

3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:10। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 24 डी.सै., अधिकतम- 41+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 14 मई 2023

मां प्रकृति ‌  'कविता'

मां प्रकृति ‌  'कविता'


मां के बारे में क्या लिखूं ? जिसने मुझे खुद लिखा है


वंदना गुप्ता

मां की एक दुआ जिंदगी बना देगी, 

खुद रोएगी मगर, तुम्हें हंसा देगी। 

कभी भूल कर भी ना मां को रुलाना, 

एक छोटी-सी गलती पूरा अर्थ हिला देगी। 

मां ने होती तो वफा कौन करेगा ?

ममता का हक भी कौन अदा करेगा ? 

रब हर एक मां को सलामत रखना, 

वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा ? 

आंख खोलो तो चेहरा मेरी मां का हो, 

आंख बंद हो तो सपना मेरी मां का हो। 

मैं मर भी जाऊं तो भी कोई गम नहीं, 

लेकिन कफन मिले तो दुपट्टा मेरी मां का हो। 

सब कुछ मिल जाता है दुनिया में,

मगर याद रखना कि बस मां-बाप नहीं मिलते।

मुरझा कर जो गिर गया एक बार डाली से, 

यह ऐसे फूल है, जो फिर नहीं खिलते।

मैं हार भी जाऊं तो मां मुस्कुराते हुए गले लगाती है, 

ना जाने इतनी मोहब्बत मां कैसे कर पाती है ?

मां की एक दुआ जिंदगी बना देती है, 

क्योंकि मां-मां होती है।

मां के बिना जीवन की उम्मीद नहीं की जा सकती,

अगर मां न होती तो हमारा अस्तित्व ही ना होता,

मां... प्रकृति भी है इस संसार की,

जिसका बेटा कोई अच्छा, कोई खोता।

इस दुनिया में मां दुनिया का 

सबसे आसान शब्द है,

मगर इस नाम में भगवान खुद वास करते है। 

मां शब्द छोटा जरूर है,

जिसके जरिए पूरे विश्व में गाय-भैंस घास करते हैं।

मां शब्द पूरी दुनिया पर भारी है,

इस नाम के ऊपर तो हर जगह मारामारी है।

जब नवजात शिशु इस दुनिया में आता है,

ना वो पानी पी सकता,

ना खाना खा पाता है।

सबसे ज्यादा खुशी नवजात की मां को होती है, 

उसके लिए तो उसकी हजारों औलादें भी,

एक लोटी दिखती है।

जैसे मानो की दुनिया की सबसे कीमती चीज उन्हें मिल गई हो,

मां अपने बच्चो के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है।

मनुष्य में ही नहीं,

हर प्रकार के जीव जंतु में यही होता है... मां का प्यार। 

अगर बच्चों पर आंच आने वाली होती है,

तो मां सबसे पहले आगे खड़ी होती है।

मां की जगह कोई नहीं ले सकता,

मां तो मां होती है।

चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन मैनपुरी पहुंचे यादव 

चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन मैनपुरी पहुंचे यादव 

संदीप मिश्र 

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन यानी रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां सबसे पहले सपा प्रमुख पूर्व पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव के आवास पहुंचे। उनकी अनुज वधू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर कदम पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद बाद उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मतगणना के दौरान घटी घटनाओं के बारे में जानकारी ली।मैंनपुरी नगर पालिका और बेबर नगर पंचायत के चुनाव परिणाम पर उन्होंने विस्तृत जानकारी ली। 

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई संदेश दिए। चुनाव में हुई हार पर मंथन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा धांधली करने की बात कही गई। इस सपा मुखिया ने कहा कि प्रशासन के जो अफसर चुनाव में धांधली करवा रहे हैं, उनके नाम कार्यकर्ता अपने पास नोट कर लें। समय आने पर उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में प्रशासन के माध्यम से भाजपा ने धांधली की है। इस पर सपा लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बरतते हुए पैनी निगाह रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह मैनपुरी में एक कार्यक्रम रखेंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। यहां से वह एटा के लिए रवाना हो गए।

जनजातीय समुदायों के लोग बन रहें है अधिकारी 

जनजातीय समुदायों के लोग बन रहें है अधिकारी 

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर/बनासकांठा। गुजरात की कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर ने दावा किया है कि वर्षों पहले अपना धर्म बदलकर ईसाई बनने वाले जनजातीय समुदायों के कई लोग अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बन रहे हैं।

ठाकोर ने शनिवार को बनासकांठा जिले के भाभर गांव में वाल्मीकि समुदाय के जोड़ों के एक सामूहिक विवाह समारोह में ‘‘हिंदू धर्म को बचाने के लिए काम कर रहे धर्म गुरुओं से क्रांतिकारी कदम उठाने की’’ अपील की, ताकि हिंदुओं को धर्मांतरण करने से रोका जा सके। बहरहाल, इस समारोह के दौरान ठाकोर के साथ मंच पर मौजूद गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शंकर चौधरी ने कहा कि आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनने का लालच दिए जाने पर ईसाई धर्म अपनाने वाले जनजातीय लोगों को बाद में एहसास हो गया कि यह वादा झूठा है।

वाव विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुनी गईं ठाकोर ने समारोह में दावा किया, ‘‘जनजातीय क्षेत्रों के लोगों ने कई साल पहले ईसाई धर्म को अपना लिया था और आज वे आईएएस, आईपीएस, मामलातदार (राजस्व अधिकारी) और डीडीओ (जिला विकास अधिकारी) बन गए हैं। गुजरात में सरकारी नौकरी कर रहे अधिकतर लोग वे हैं, जो धर्म बदलकर ईसाई बने थे।’’

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय भी बौद्ध धर्म की ओर आकर्षित हो रहा है। ठाकोर ने कहा, ‘‘हिंदू धर्म को बचाने के लिए काम कर रहे धर्म गुरुओं और नेताओं से मेरा कहना है कि यदि हमने इन समुदायों के लिए क्रांतिकारी कदम नहीं उठाया, तो आने वाले समय में वे अन्य धर्मों को अपना लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यदि जनजातीय एवं दलित समुदायों के लोगों को सुरक्षा और सम्मान दिया जाए, तो वे धर्मांतरण के बारे में नहीं सोचेंगे।

बहरहाल, चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों को यह लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के लिए राजी किया गया था कि उनके बच्चे आईएएस अधिकारी बनेंगे, ‘‘लेकिन धर्मांतरण करने वाले लोगों को पता चला कि उनके बेटे आईएएस, आईपीएस अधिकारी नहीं बने।’’ राज्य की भाजपा सरकार ने जून 2021 में गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम पारित किया था, जो विवाह के माध्यम से जबरन या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराए जाने पर दंडित करता है।

गुजरात उच्च न्यायालय ने कुछ महीने बाद संशोधित अधिनियम की कुछ धाराओं पर रोक लगा दी। इसके बाद राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...