रविवार, 14 मई 2023

चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन मैनपुरी पहुंचे यादव 

चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन मैनपुरी पहुंचे यादव 

संदीप मिश्र 

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन यानी रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां सबसे पहले सपा प्रमुख पूर्व पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव के आवास पहुंचे। उनकी अनुज वधू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर कदम पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद बाद उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मतगणना के दौरान घटी घटनाओं के बारे में जानकारी ली।मैंनपुरी नगर पालिका और बेबर नगर पंचायत के चुनाव परिणाम पर उन्होंने विस्तृत जानकारी ली। 

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई संदेश दिए। चुनाव में हुई हार पर मंथन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा धांधली करने की बात कही गई। इस सपा मुखिया ने कहा कि प्रशासन के जो अफसर चुनाव में धांधली करवा रहे हैं, उनके नाम कार्यकर्ता अपने पास नोट कर लें। समय आने पर उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में प्रशासन के माध्यम से भाजपा ने धांधली की है। इस पर सपा लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बरतते हुए पैनी निगाह रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह मैनपुरी में एक कार्यक्रम रखेंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। यहां से वह एटा के लिए रवाना हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...