रविवार, 19 मार्च 2023

वैज्ञानिक मोलिना की 80वीं जयंती मना रहा है 'गूगल'

वैज्ञानिक मोलिना की 80वीं जयंती मना रहा है 'गूगल'

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। गूगल, नोबेल पुरस्कार विजेता रसायनज्ञ और पर्यावरण वैज्ञानिक मारियो मोलिना की 80वीं जयंती मना रहा है। कंपनी ने मैक्सिकन वैज्ञानिक की जयंती को चिन्हित किया, जिन्होंने अपने गगल डूडल के साथ पृथ्वी की सुरक्षात्मक ओजोन परत को बचाने के लिए सरकारों को एक साथ आने के लिए राजी करने का बीड़ा उठाया। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिक मारियो मोलिना कौन हैं ?

1995 में मिला था रसायन विज्ञान के लिए नोबेल

डॉ. मारियो मोलिना ने क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैसों या सीएफसी से पृथ्वी की ओजोन परत के लिए खतरे की खोज में अपनी भूमिका के लिए 1995 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार जीता था। साल 1995 में उन्हें रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कौन हैं डॉ. मारियो मोलिना ? 

डॉ. मोलिना का जन्म मेक्सिको सिटी में 19 मार्च, 1943 को हुआ था। वो विज्ञान के प्रति बचपन से ही काफी जुनूनी थे। इसका अनुमान उसी से लगाया जा सकता है जब उन्होंने बचपन में अपने बाथरूम को ही एक अस्थायी प्रयोगशाला में बदल दिया था। इतना ही नहीं, अपने खिलौना माइक्रोस्कोप्स के जरिए वो छोटे-छोटे जीवों को सरकते हुए देखकर खुश हुआ करते थे। बचपन से ही इन्हें इस तरह के कामों में रूची आया करती थी।

पढ़ाई के बाद चले गए अमेरिका 

पढ़ाई की बात करें तो डॉ. मोलिना ने नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैक्सिको से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और जर्मनी के फ़्रीबर्ग विश्वविद्यालय से उन्नत डिग्री हासिल की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, वो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले और बाद में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पोस्टडॉक्टोरल शोध करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए।

1970 के दशक की शुरुआत में, डॉ. मोलिना ने शोध करना शुरू किया कि सिंथेटिक रसायन पृथ्वी के वायुमंडल को कैसे प्रभावित करते हैं। वो सबसे पहले ये पता लगाने वालों में से एक थे कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन (एयर कंडीशनर, एयरोसोल स्प्रे और अन्य में पाया जाने वाला एक रसायन) ओजोन को तोड़ रहे थे और पराबैंगनी विकिरण को पृथ्वी की सतह तक पहुंचा रहे थे।

डॉ. मोलिना को उनकी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोजों के लिए याद किया जाता है, जिसके लिए ग्रह की ओजोन परत अगले कुछ दशकों में पूरी तरह से ठीक होने के रास्ते पर है। मेक्सिको में एक प्रमुख रिसर्च इंस्टीट्यूट्ड है, जिसका नाम मारियो मोलिना सेंटर है, जो अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए अपना काम जारी रखता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन







प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-157, (वर्ष-06)

2. सोमवार, मार्च 20, 2023

3. शक-1944, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 18 मार्च 2023

डीएम व अधीक्षक ने आमजन की शिकायतों को सुना

डीएम व अधीक्षक ने आमजन की शिकायतों को सुना


तहसील सिराथू में डीएम एसपी सुनी जनशिकायतें

शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में आमजन की शिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा, कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत सुनिश्चित किया जाएं तथा आई.जी.आर.एस. के तहत प्राप्त शिकायतों को डिफाल्टर होने से पूर्व ही निस्तारित किया जाएं एवं शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित किया जाएं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में शिकायतकर्ता श्री अर्जुन, निवासी ग्राम-बिदनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिकायतकर्ता अनिल कुमार निवासी ग्राम-बिदनपुर, ककोढ़ा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वरासत में नाम गलत दर्ज है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिराथू को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार तहसील मंझनपुर में कुल 24 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें से 03 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 21 शिकायत प्राप्त हुई। जिनमें से 02 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुष्पेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी राहुल देव भट्ट एवं क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

गणेश साहू

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन: योगी 

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन: योगी 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन करने वाले पहले सीएम भी बन गए हैं। 2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं, अमूमन हर बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाज़िरी जरूर लगाते हैं। सीएम योगी मंदिर में षोडषोपचार विधि से दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना करते हैं। वर्ष 2017 से अभी तक अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में सीएम योगी आदित्यनाथ 100 बार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए। दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया है, जिसने नया कीर्तिमान बनाया है। 

योगी आदित्यनाथ महीने में एक बार या कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। अपने हर दौरे में मुख्यमंत्री विकास कार्यो की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हैं। जिसका परिणाम वाराणसी के चतुर्दिक विकास के रूप में दिखता है। वहीं 6 साल के हिसाब से देखें तो सीएम योगी औसतन हर 21 दिन पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। योगी आदित्यनाथ अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के 72 महीनों में करीब 100 बार बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचने वाले पहले सीएम बन गये  हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ 2017 से मार्च 2022 तक कुल 74 बार भगवान विशेश्वर से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

श्री काशी विश्वनाथ के अर्चक डॉ नीरज कुमार पांडेय बताते हैं ये उनकी सनातन धर्म के प्रति और बाबा विश्वनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा को दर्शाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ षोडषोपचार पूजन एवं रूद्र सूक्त से विश्वनाथ जी का अभिषेक करते हैं। साथ ही विश्व के नाथ बाबा विश्वनाथ से लोक कल्याण, देश और प्रदेश के सर्व कल्याण के लिए कामना करते हैं। बता दें कि बीते साल 9 सितंबर को मुख्यमंत्री ने जब वाराणसी का 100वां दौरा किया था तब उन्होंने 88वीं बार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था। इसके बाद से लेकर 18 मार्च तक मुख्यमंत्री ने 12 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

कब-कब दर्शन के लिए गए सीएम योगी, जानें...

वर्ष 2022, 9 सितंबर तक 88 बार 

वर्ष 2022, 1 अक्टूबर को 89वीं बार 

वर्ष 2022, 14 अक्टूबर को 90वीं बार

वर्ष 2022, 6 नवंबर को 91वीं बार

वर्ष 2022, 11 नवंबर को 92वीं बार 

वर्ष 2022, 11 दिसंबर को 93वीं बार 

वर्ष 2023, 8 जनवरी को 94वीं बार 

वर्ष 2023, 12 जनवरी को 95वीं बार 

वर्ष 2023, 19 जनवरी को 96वीं बार 

वर्ष 2023, 20 जनवरी को 97वीं  बार 

वर्ष 2023, 4 फ़रवरी को 98वीं बार 

वर्ष 2023, 13 फ़रवरी को 99वीं बार 

वर्ष 2023, 18 मार्च को 100वीं बार

बतौर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100 बार दर्शन पूजन कर इतिहास तो रचा ही है, इसके अलावा वे काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में 100 बार हाजिरी लगाने वाले मुख्यमंत्री भी बन गये हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सुबह बाबा काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन पूजन और आरती की। इस दौरान मंदिर के बाहर डमरू बजा रहे एक बालक को देख मुख्यमंत्री ने रुककर प्यार से उसका नाम पूछा और उससे उसकी पढ़ाई को लेकर जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने इससे पहले शुक्रवार शाम को वाराणसी पहुंचने के बाद विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को तमाम दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने करखियांव स्थित इंटीग्रेटेड पैक हाउस, 34वीं वाहिनी पीएसी और रोहनिया थाने में बने बैरकों का निरीक्षण करते हुए अफसरों को दिशा-निर्देश दिये थे। वहीं शनिवार सुबह ही सीएम ने वाराणसी सर्किट हाउस के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू 

अग्निवीरवायु भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे agnipathvayu.cdac पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। IAF ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीते दिन यानी कि 17 मार्च, 2023 से शुरू कर दी है। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने की अतिंम तारीख 31 मार्च, 2023 है। आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जारी अधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इन पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 मार्च 2023 को 10.00 बजे शुरू हुआ और 31 मार्च 2023 को 5.00 बजे बंद होगा।

अग्निवीरवायु भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 26 जून 2002 और 26 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को क्वालिफिकेशन और परीक्षा पैटर्न सहित अन्य की अच्छे से जानकारी लेनी चाहिए। 

अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवार को 250 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में देना होगा। उम्मीदवार इस बात का भी ख्याल रखें कि ऑनलाइन आवेदन में आधार संख्या शामिल हो। जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के उम्मीदवारों को आधार कार्ड संख्या वाले कॉलम में छूट मिलेगी यानी अगर इन राज्यों के उम्मीदवार है और उनके पास आधार कार्ड नहीं तो उनका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac पर जाना होगा।
  • फिर होमपेज पर, अग्निवीरवायु एप्लिकेशन 2023 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालें। 
  • फिर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और पूछे जाने पर सभी डाक्यूमेंट अपलोड करें। 
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • साथ ही एप्लीकेशन का प्रिंट जरूर कर लें, ताकि भविष्य में आपको कोई दिक्कत न हो।

10वीं-12वीं का प्रश्न पत्र बेचने के मामलें में एक अरेस्ट 

10वीं-12वीं का प्रश्न पत्र बेचने के मामलें में एक अरेस्ट 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सायबर क्राइम की टीम ने कक्षा दसवीं व बारहवीं का प्रश्न पत्र बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार टेलीग्राम ग्रुप पर माध्यमिक शिक्षा मण्डल का लोगो (मोनो) का उपयोग कर कक्षा 10-12वीं का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधडी करने वाले आरोपी मंडीदीप निवासी कौशिक दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया कि अरोपी द्वारा अभी तक लगभग 600 लोगो से अपने खाते में पैसे डलवाएं है। वह लोगो से पैसे लेने के भारतपे के क्यूआर कोड का उपयोग करता था। आरोपी द्वारा टेलीग्राम पर माध्यमिक शिक्षा मण्डल के लोगो (मोनो) का उपयोग कर फर्जी ग्रुप बनाकर लोगो से कक्षा 10 एवं 12 के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी।

पैसे प्राप्त होने के बाद आरोपी द्वारा प्रश्न पत्र लोगो को दिया जाता था। इस मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 01 बैंक पासबुक, एक मोबाइल फोन एवं 02 सिम कोर्ड जप्त किये गए है। 

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...