शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

भारत में पहली बार लिथियम के भंडार मिलें: जीएसआई

भारत में पहली बार लिथियम के भंडार मिलें: जीएसआई

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/श्रीनगर। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने बताया कि भारत में पहली बार लिथियम के भंडार मिलें हैं। जीएसआई ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 59 लाख टन के लिथियम अनुमानित संसाधन (G3) का पता लगा है। भारत फिलहाल लिथियम, निकल और कोबॉट के लिए आत्मनिर्भर नहीं है। दरअसल, लिथियम ईवी बैटरी में एक मुख्य घटक है। फिलहाल इस लिथियम पर ऑस्ट्रेलिया और चीन की बादशाहत है। इन दोनों देशों को पास कई लाख टन का लिथियम के रिजर्व हैं। लेकिन भारत के खनन मंत्रालय ने बहुत बड़ी खबर दी है।

सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर में लिथियम के भंडार का पता लगा है। खान मंत्रालय के अनुसार, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पहली बार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 5.9 मिलियन टन के लिथियम अनुमानित संसाधन (G3) का पता लगाया है। खनन सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा, "पहली बार लीथियम के भंडार की खोज की गई है और वह भी जम्मू-कश्मीर में पाए गए हैं।" भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा अन्वेषण पर, जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम के भंडार पाए गए हैं।

दरअसल लिथियम एक ऐसी अलौह धातु है जो किसी भी बैटरी में एक अहम घटकों में से एक है। इससे पहले, खान मंत्रालय ने कहा था कि उभरती तकनीकों के लिए महत्वपूर्ण खनिज सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए सरकार ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना से लिथियम सहित खनिजों को सुरक्षित करने के लिए कई सक्रिय उपाय कर रही है। वर्तमान में, भारत लिथियम (lithium), निकल (nickel) और कोबाल्ट (cobalt) जैसे कई खनिजों के लिए आयात पर निर्भर है।

केंद्रीय भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 62वीं बैठक में खनन सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि चाहे वह मोबाइल फोन हो या सोलर पैनल, हर जगह महत्वपूर्ण खनिजों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए देश के लिए महत्वपूर्ण खनिजों का पता लगाना और उन्हें संसाधित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोने का आयात कम किया जाता है, तो "हम आत्मनिर्भर बन जाएंगे।"

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-121, (वर्ष-06)

2. शनिवार, फरवरी 11, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:09, सूर्यास्त: 06:01। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

कौशाम्बी: एक दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन 

कौशाम्बी: एक दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन 


वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

कौशाम्बी। एमबीओ कॉलेज टेढ़ीमोड के तत्वावधान में गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में एक दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया है। जिसकी भूरि-भूरि सराहना की गई है। विद्यालय की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव 2023 के मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदना गीत से हुई।

उसके बाद तरह-तरह के देशभक्ति नाटक और सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति कर छात्र-छात्राओं ने उपस्थित लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया है। विद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के अभिभावक कार्यक्रम देखने के लिए विद्यालय परिसर में पहुंचे और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम से आनंदित हुए। बेहतर प्रस्तुति करने वाले छात्र - छात्राओं को विद्यालय प्रबंध तंत्र ने सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया है। इस मौके पर इलाके के गणमान्य व्यक्ति स्कूल के शिक्षक अभिभावक छात्र - छात्राएं मौजूद रही।

राजकुमार

कंपनियां: 9 परिसंपत्तियों की नीलामी करेगा 'सेबी'

कंपनियां: 9 परिसंपत्तियों की नीलामी करेगा 'सेबी'

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि निवेशकों के पैसे की वसूली के लिए वह आगामी 13 मार्च को चार कंपनियों- इनफिनिटी रियलकॉन, भारत कृषि समृद्धि इंडस्ट्रीज, रवि किरन रियल्टी इंडिया और सनहेवन एग्रो इंडिया की नौ परिसंपत्तियों की नीलामी करेगा।

इन कंपनियों ने नियामकीय नियमों का पालन किए बिना निवेशकों से धन जुटाया था। सेबी ने एक अधिसूचना में बताया कि जिन नौ संपत्तियों की नीलामी की जाएगी, उनमें पूरे पश्चिम बंगाल में स्थित कुछ जमीन और एक बहुमंजिला इमारत शामिल हैं। इन संपत्तियों की कीमत तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।

सेबी ने नीलामी के लिए निविदाएं आमंत्रित करते हुए कहा कि नीलामी 13 मार्च को सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। नीलामी वाली कुल नौ संपत्तियों में से चार भारत कृषि समृद्धि इंडस्ट्रीज, तीन इनफिनिटी रियलकॉन और एक-एक सनहेवन एग्रो इंडिया और रवि किरन रियल्टी इंडिया की हैं।

मोदी सरकार पर 'क्रोनी कैपिटलिज्म' का आरोप: रेड्डी 

मोदी सरकार पर 'क्रोनी कैपिटलिज्म' का आरोप: रेड्डी 

इकबाल अंसारी 

हैदराबाद। तेलांगना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद कैप्टन एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने अडाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग दोहराते हुए मोदी सरकार पर 'क्रोनी कैपिटलिज्म' का आरोप लगाया है। रेड्डी ने बुधवार रात लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। उन्होंने लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अडानी समूह के साथ पक्षपात किया गया है।

उन्होंने उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि जब अहमदाबाद, लखनऊ, मैंगलोर, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में छह हवाईअड्डों के लिए बोली लगाई गई थी, तो नीति आयोग और वित्त मंत्रालय ने अडानी समूह जैसे बोलीदाताओं पर हवाई अड्डा प्रबंधन का कोई अनुभव नहीं होने को लेकर गंभीरता से आपत्ति जताई थी। उन्होंने यह भी सलाह दी कि एक कंपनी को दो से अधिक हवाई अड्डे नहीं दिए जाने चाहिए।  रेड्डी ने कहा कि हालांकि, सत्ता के निर्देश पर सभी नियमों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और सभी छह हवाई अड्डे अडानी समूह को दे दिए गए। उन्होंने कहा कि अडानी को छह हवाई अड्डों को 50 साल के लिए दिया जाना, मौजूदा दिशानिर्देशों की अनदेखी है।

उन्होंने कहा कि पहले हवाई अड्डों के लिए रियायत समझौते 30 साल के लिए हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि 22 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद से अब तक गौतम अडानी को 12 पोर्ट और टर्मिनल, आठ हवाई अड्डे, 14 सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस, 27 ट्रांसमिशन लाइन, हजारों मेगावाट की बिजली परियोजनाएं, रक्षा अनुबंध और कई अन्य सरकारी परियोजनाएं दी गई।

उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय जारी राष्ट्रपति की अधिसूचना का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि काजीपेट में रेलवे कोच फैक्ट्री, बय्याराम में स्टील प्लांट, आदिवासी विश्वविद्यालय, बीबीनगर में एम्स, सूचना प्रौद्योगिकी निवेश क्षेत्र (आईटीआईआर) जैसे वादों को पूरा नहीं कर भाजपा सरकार द्वारा तेलंगाना के साथ अन्याय किया गया है। उन्होंने कहा,“ आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं विजाग स्टील प्लांट के निजीकरण के कदम को रद्द करने की मांग करता हूं।”

हंगामा: सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित 

हंगामा: सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राज्य सभा में गुरुवार को सत्तापक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। सभापति जगदीप धनखड़ ने दूसरे स्थगन के बाद 5.15 बजे जब सदन की कार्यवाही आरंभ करते हुए कांग्रेस के अरुण सिंह गोहिल को बोलने के लिए पुकारा तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर धनखड़ ने सदस्यों से शांत होने और सदन संचालन में सहयोग की अपील की, लेकिन नारेबाजी कर रहे सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अंत में उन्होंने कहा कि मात्र पांच मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही स्थगित की जाती है।

इससे पहले सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की गयी थी। पहले स्थगन के बाद 4.30 मिनट पर सदन की कार्यवााही शुरू करते हुए गोहिल का नाम केंद्रीय बजट 2023-24 पर चर्चा शुरू करने के लिए पुकारा तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ सदस्य आसन के समक्ष आनेे के लिए तैयार हो गये। धनखड ने सदस्यों ने शांत होने और सदन संचालन में सहयोग की अपील की।

उधर, विपक्ष के सदस्यों ने भी जोर-जोर से बोलना आरंभ कर दिया। इससे सदन में शाेरगुल होने लगा और सभापति ने लगभग तीन मिनट के बाद सदन की कार्यवाही 5.15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले भोजनावकाश के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण का धन्यवाद प्रस्ताव पारित कराने के पश्चात केंद्रीय बजट पर चर्चा शुरु कराने के लिए गोहिल का नाम पुकारा तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इस हंगामे के बीच श्री गोहिल ने बोलने से इन्कार कर दिया। कई बार उनका नाम पुकारे जाने और उनके खड़े होने के बावजूद सत्तापक्ष शोर गुल के कारण वह अपना वक्तव्य शुरू नहीं कर सके। इसके बाद श्री धनखड़ ने चर्चा आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरुण सिंह का नाम पुकारा तो उन्होंने अपना वक्तव्य आरंभ किया। इस बीच, गोहिल ने केंद्रीय बजट पर अपना वक्तव्य देने की इच्छा प्रकट की। धनखड ने फिर से गोहिल का नाम पुकारा तो भाजपा के नेता भूपेंद्र यादव ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि गोहिल को फिर से बोलने का अवसर देना नियमों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार यदि कोई सदस्य अपने नंबर पर नहीं बोलता है, तो उसका नंबर बाद में आता है।

सभापति ने यादव को सुनने के बाद गोहिल को फिर से बाेलने की अनुमति दे दी। इस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए धनखड़ ने चार बजे सदन की कार्यवाही 4.30 बजे तक लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर दिए जाने के दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते रहे थे।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...