शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

नर्स के साथ कंपाउंडर ने किया रेप और ब्लैकमेल 

नर्स के साथ कंपाउंडर ने किया रेप और ब्लैकमेल 

अविनाश श्रीवास्तव

पटना। देश मे कड़े कानून होने के बाद भी रेप और महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों मे कमी नही आ रही है। आए दिन अलग-अलग राज्यों से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है, जहां निजी अस्पताल की नर्स ने कंपाउंडर पर रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नही नर्स ने अरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार ममला थाना क्षेत्र का है, जहां नालंदा की रहने वाली 32 वर्षीय नर्स ने बताया कि वह कंकड़बाग सचिवालय कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती है। इसी अस्पताल मे राजेश कंपाउंडर है। अस्पताल के निदेशक ने उसे रहने के लिए परिसर में ही एक कमरा दे रखा है। अप्रैल 2021 मे राजेश एक दिन खाना बनाने के बहाने कमरे मे आया। वह शराब की बोतल भी साथ लेकर आया था। उसने नर्स को भी शराब पिलाई और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखा कर वह नर्स को ब्लैकमेल करता था। होटल में बुलाकर उसका यौन शोषण करता था। राजेश की हरकतों से वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। इसके बाद उसने साथ काम करने वालों को जानकारी दी और उनकी सलाह पर थाने मे प्राथमिकी कराई।


बता दे कि अप्रैल 2021 राजेश एक दिन खाना बनाने के बहाने कमरे मे आया था। आरोपित के पास शराब की बोतल भी थी। आरोप है कि कंपाउंडर राजेश ने नर्स को शराब पिलाई और खुद भी पी। इसके बाद नशे मे उसने नर्स के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। राजेश वही वीडियो दिखाकर नर्स को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसने नर्स को होटल बुलाया। होटल बुलाकर उसने कई बार नर्स के साथ दुष्कर्म किया। अंत मे पीड़ित ने साथ काम करने वालों को घटना की जानकारी दी। तब जाकर एफआइआर हुई।

एनसीबी: 60 किलोग्राम मेफ्रेडोन जब्त, 6 अरेस्ट

एनसीबी: 60 किलोग्राम मेफ्रेडोन जब्त, 6 अरेस्ट

कविता गर्ग 

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने महाराष्ट्र-गुजरात में सक्रिय एक प्रमुख अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 60 किलोग्राम उच्च ग्रेड मेफ्रेडोन जब्त किया है, और एक पूर्व पायलट सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर अमित घवटे ने बताया कि, आरोपियों में ड्रग सिंडिकेट का सरगना और एयर इंडिया का पूर्व पायलट भी है। घवाटे ने कहा कि गुजरात के जामनगर में नौसेना के खुफिया ब्यूरो ने कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों पर गुप्त सूचना दी थी। एनसीबी ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी गतिविधियों पर अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए इनपुट का पालन किया। यह पता चला कि दवा की एक बड़ी खेप गुजरात से महाराष्ट्र में तस्करी की जा रही थी। जिसके बाद अधिकारियों ने ऑपरेशन की योजना बनाई। नशीले पदार्थों के रैकेट में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।

एनसीबी ने 3 अक्टूबर को जामनगर से 10 किलो मेफ्रेडोन जब्त की और 4 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की बात करें तो, जामनगर के भास्कर वी., पूर्व पायलट एस.जी. महीदा, एस.एम. चौधरी और पी.डी. मुथु, सभी की गिरफ्तारी मुंबई से हुई।
घावटे ने कहा, उनसे पूछताछ में प्रमुख ड्रग लिंकेज और अन्य तस्करों का पता चला और एनसीबी के अधिकारियों ने उन्हें मुंबई में तीन दिनों में विभिन्न स्थानों पर ट्रैक किया और किंगपिन एम.आई. अली और उसेके सहयोगी एम.एफ. चिस्टी को गुरुवार को 50 किलो मेफ्रेडोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी मुंबई के प्रमुख ने कहा कि महीदा ने टेक्सास और लिथुआनिया से उड़ान प्रशिक्षण लिया था और 2016-2018 के बीच एयर इंडिया के साथ काम किया था, जबकि मुथु का 2001 में डीआरआई द्वारा 350 किलोग्राम मैंड्रैक्स तस्करी मामले में गिरफ्तारी का एक पूर्व रिकॉर्ड है, जिसमें वह वर्तमान में जमानत पर है।

घ्वाटे के अनुसार, गुजरात और महाराष्ट्र से जब्त किए गए मेफ्रेडोन समान गुणवत्ता के हैं और मुंबई पुलिस द्वारा किए गए पिछले जब्ती अभियानों से जुड़े हैं। मेफ्रेडोन एक मादक पदार्थ है, जिसे 'म्याऊ म्याऊ' या एम-कैट के रूप में भी जाना जाता है और इसे एक न्यू साइकोएक्टिव पदार्थ के रूप में वगीर्कृत किया जाता है। यह नशीला पदार्थ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-363, (वर्ष-05)

2. शुक्रवार, अक्टूबर 8, 2022

3. शक-1944, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्र्योदशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:15, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 20 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै., उत्तर भारत में बरसात की संभावना है।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 6 अक्तूबर 2022

डीएम ने संस्था की अध्यक्ष वंदना को सम्मानित किया

डीएम ने संस्था की अध्यक्ष वंदना को सम्मानित किया


जिलाधिकारी ने सारथी वेलफेयर फाउंडेशन को सम्मानित किया

संस्था की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता को दिया प्रसंशित-पत्र

गोपीचंद 

बागपत। बृहस्पतिवार को राजकमल यादव जिलाधिकारी महोदय द्वारा सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्य्क्ष वंदना गुप्ता को उनके सामाजिक कार्य के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम और प्रशासन का समय-समय पर सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी के साथ-साथ करोना संक्रमण की रोकथाम हेतु संस्था द्वारा मास्क सैनिटाइजर एवं ग्लब्स आदि जन सामान्य को वितरण कर संक्रमण की रोकथाम करने हेतु सराहनीय कार्य के लिए प्रमाण-पत्र देकर राजकमल यादव जिलाधिकारी महोदय ने संस्था की अध्यक्ष वंदना गुप्ता को सम्मानित किया।

इस मौके पर वंदना गुप्ता ने कहा, जिले की सभी पदाधिकारियों से आशा करती हूं कि आगे भी हमें ऐसे ही सहयोग मिलता रहे और ताकि, हम शासन और प्रशासन के साथ हमेशा ऐसे ही सामाजिक कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते रहे।

विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने कांंग्रेस पार्टी ज्वाइन की

विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने कांंग्रेस पार्टी ज्वाइन की


शामली जनपद के विभिन्न दलों को छोड कांग्रेस मे शामिल हुए कई युवा: दीपक सैनी 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली‌। शामली कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी व अशवनी शर्मा सींगरा के नेतृत्व मे बृहस्पतिवार को विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मे अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांंग्रेस पार्टी ज्वाइन की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। गुरुवार को शामली मे सपा व रालोद छोडकर आएं नासिर चौधरी, भूरा, राजेंद्र कश्यप, फूल सिहँ सैनी, राकेश उपाध्याय, आशूतोष सैनी सचिन शर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के समक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस मे सामिल हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सेनी ने बताया कि जनपद में पार्टी का विस्तार करना ही हमारा लक्ष्य है। नए लोगों के जुडने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस ने हमेशा सबका साथ सबका विकास की बात की है। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म की राजनीति नही की। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ा दल बनके उभरेगी। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी जी की भारत जोडो यात्रा से देश में परिवर्तन की लहर चल पडी है। विपक्षी दलों के नेता राहुल गांधी की बढती हुई लोकप्रियता से बोखला गए हैं। बीजेपी की प्रदर्शनकारी नेत्री अनाब सनाब ब्यान बाजी करने लगी हैं। देश के बिजनेसमैन बाबा भी कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा की दबे शब्दों में प्रसंशा करते हुए दिखाई देने लगे हैं।

नासिर चौधरी व फुरकान ने बताया कि कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार्यशैली एवं यूवाओं के बढते हुए उत्साह से प्रभावित होकर कांंग्रेसी कुनबे मे शामिल हुए हैं। पार्टी के प्रचार और प्रसार में जी जान से मेहनत करेंगे। देश का यूवा राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ जुडने जा रहा है। मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सेनी, प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष अशवनी कौशिक, अंकित राणा,सुधीर चौधरी, महावीर सैनी, रिजवान, प्रमोद कश्यप, इंतजार अहमद, अरविन्द झंझोट, नासिर चौधरी, भूरा भाई,फुरकान, राजेंद्र कश्यप, फूल सिंह सैनी, सचिन शर्मा, राकेश उपाध्याय, आशूतोष सेनी आदि मोजूद रहे।

अस्पताल भवन के सी-ब्लॉक में पीएम का आगमन 

अस्पताल भवन के सी-ब्लॉक में पीएम का आगमन 

अकांशु उपाध्याय/दुष्यंत टीकम 

नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एम्स, बिलासपुर का दौरा किया। प्रधानमंत्री का अस्पताल भवन के सी-ब्लॉक में आगमन हुआ। फिर, उन्होंने एम्स, बिलासपुर परिसर के थ्री-डी मॉडल पर एक प्रस्तुति देखी और संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर फीता काटने के समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर और आपातकालीन एवं ट्रॉमा केंद्र भी देखने गए। देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रधानमंत्री के विजन और प्रतिबद्धता के अनुरूप एम्स, बिलासपुर राष्ट्र को समर्पित किया गया। अस्पताल की आधारशिला भी प्रधानमंत्री द्वारा अक्टूबर 2017 में रखी गई थी और इसे केंद्रीय क्षेत्र की योजना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत स्थापित किया जा रहा है।

एम्स, बिलासपुर का निर्माण 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हुआ है और यह 18 स्पेशलिटी विभाग, 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड से युक्त एक अत्याधुनिक अस्पताल है। 247 एकड़ में फैले इस अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाएं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी व जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक की व्यवस्था है।

अस्पताल ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया है। साथ ही, काजा, सलूनी और केलांग जैसे दुर्गम जनजातीय तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अस्पताल द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अस्पताल हर साल एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए 100 छात्रों और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए 60 छात्रों की भर्ती करेगा।प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और संसद सदस्य तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी उपस्थित्त थे।

73.41 लाख रुपये मूल्य का गुटखा बरामद, 2 अरेस्ट 

73.41 लाख रुपये मूल्य का गुटखा बरामद, 2 अरेस्ट 

कविता गर्ग 

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के पेल्हार इलाके में 73.41 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा बरामद कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पेल्हार पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को मुंबई-आगरा राजमार्ग पर दो ट्रकों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई, जिनसे यह मादक पदार्थ जब्त किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बरामद किए गए गुटखा और सुगंधित पान मसाला का कुल मूल्य 73.41 लाख रुपये है। महाराष्ट्र में यह प्रतिबंधित है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिषेक निंबालकर और भुवासाहेब खुमतकर के रूप में की गयी है। दोनों ट्रक चालक हैं।’’ दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विदेशी निवेश व रोजगार के नाम पर गुमराह: चौटाला

विदेशी निवेश व रोजगार के नाम पर गुमराह: चौटाला 

राणा ओबरॉय 

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार विदेशी निवेश और रोजगार के नाम पर गुमराह कर रही है। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दुबई भा गई है, इसलिए विदेशी निवेश के बहाने दो-दो रोज के अंतराल पर वहां जा रहे हैं। जिस ग्लोबल सिटी और मारूति प्लांट के नाम पर युवाओं को नौकरी की बात कर रहे हैं, उसके बनने में अभी लंबा समय लगेगा।

चौटाला गुरुवार को यहां मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इस दौरान कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के जजपा के मग्घर सिंह, संदीप सिंह सुरतिया, श्याम सुंदर ठकराल करीब 12 पार्टी पदाधिकारियों सहित लगभग दो सौ लोगों ने जजपा छोड़ इनेलो का दामन थामा। श्री चौटाला ने सभी को पार्टी की पट्टिकाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। श्री चौटाला ने आदमपुर उप-चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अन्य दलों की तरह वह पैराशूटर प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

इस संदर्भ में प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक आज हिसार में बुलाई गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आदमपुर विस क्षेत्र का तीन दिन तक भ्रमण कर आमजन से उम्मीदवार के नाम की रायसुमारी की जाएगी। इसके बाद रिर्पोट आगामी 10 अक्टूबर तक पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को सौंपी जाएगी जिसके बाद पार्टी की ओर से अपना मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर की जनता को ठगा है और वे लगातार अपने बेटे को राजनीति में सफल बनाने के लिए राजनीतिक शुचिता का दोहन कर रहे हैं। ज्ञर बिश्नोई लोकसभा चुनाव में भी विफल साबित हो चुके हैं।

इस अवसर पर उनके साथ इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह जस्सा, इनेलो नेता विनोद बेनीवाल, विनोद दड़बी व पार्टी प्रवक्ता महावीर शर्मा भी मौजूद थे। एक सवाल के जबाव में चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में जंगल सफारी बनाने की पक्षधर है। इनेलो शासन के चलते इसको लेकर काम किया गया, मगर भाजपा ने एतराज जताया था।मानेसर में किसानों की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को दबाने का काम करती है और उसने अभी तक वर्षा प्रभावित किसानों की फसलों की न तो विशेष गिरदावरी करवाई और न ही कोई मुआवजा दिया। जजपा को ठगों का गिरोह बताते हुए इनेलो नेता चौटाला ने कहा कि कोई भी ईमानदार व्यक्ति वहां कार्य नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जजपा विकास और नौकरी के मामले में आमजन को हमेशा गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है।

विकसित राष्ट्र बनाने हेतु ‘ब्रांड इंडिया’ का निर्माण जरूरी 

विकसित राष्ट्र बनाने हेतु ‘ब्रांड इंडिया’ का निर्माण जरूरी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल करने के लिए ‘ब्रांड इंडिया’ का निर्माण जरूरी है, जिसमें उद्योग जगत अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कर मदद कर सकता है। गोयल ने यहां भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) की तरफ से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुणवत्ता मानक अनुपालन सुनिश्चित करने वाले भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक परिषद (एफएसएसएआई) और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) जैसे संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बैठाने की भी जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्रालय के अलावा क्यूसीआई से भी इन संगठनों के बीच सम्मिलन स्थापित करने का अनुरोध करूंगा। इससे हमारा बनाया हुआ निवेश परिवेश लगातार मजबूत हो सकता है और भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने का मिशन पूरा करने में मदद कर सकता है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुणवत्ता बेहतर होने से ‘ब्रांड इंडिया’ को परिभाषित किया जा सकेगा। गोयल ने इसके पहले भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट के पेशे में अधिक महिलाओं को आने की जरूरत है। उन्होंने आईसीएआई से भारत की चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्मों को विश्वस्तरीय कंपनियां बनाने के लिए प्रयास करने को भी कहा।

अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया

अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म की एक झलक शेयर की है। यह अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट आयुष की बॉलीवुड में तीसरी फिल्म है। 1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में जंगल की भयंकर, अधेंरी और डरावनी दुनिया की झलक पेश की गई है, जिसमें आयुष किसी का गला काटते नजर आते हैं।

टीजर के साथ आयुष ने कैप्शन में लिखा, कुछ लोगों के लिए राजा, कुछ लोगों के लिए राक्षस, कुछ लोगों के लिए अच्छा, कुछ लोगों के लिए बुरा कौन हूं मैं? जल्द शिकार शुरू होगा। आयुष अपनी नई फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को रवि वर्मा और इमरान सरधरिया ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...