गुरुवार, 21 जुलाई 2022
तहसीलदार को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश
सरकार की नीतियों को जन व संविधान विरोधी करार
गाजियाबाद: वरिष्ठ पत्रकार नगरकोटी का निधन हुआ
नगरकोटी लंबे समय तक उत्तराखंड लोकवाहिनी से जुड़े रहे साथ ही सहारा हिंदुस्तान जैसे समाचार पत्रों में बतौर पत्रकार रहे। उन्होंने बाद में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में अपनी सेवाएं दी। नगरकोटी के निधन पर अलमोड़ा सहित प्रदेश भर के पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया है।
मृत छात्रा के पिता की याचिका पर विचार से इनकार
मृत छात्रा के पिता की याचिका पर विचार से इनकार
अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी
नई दिल्ली/चेन्नई। उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु के एक निजी आवासीय विद्यालय में मृत मिली 17 वर्षीया छात्रा के पिता की उस याचिका पर विचार करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। जिसमें उसने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करने वाली विशेषज्ञों की टीम में अपनी पसंद के डॉक्टर को शामिल करने का अनुरोध किया था। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में 13 जुलाई को आवासीय विद्यालय के परिसर में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद विभिन्न इलाकों में हिंसा भड़क गई थी।
न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा ने छात्रा के पिता को उच्च न्यायालय का रुख करने और उन्हें सारी जानकारी प्रदान करने की अनुमति दे दी। पीठ ने कहा, ”हमें (पोस्टमॉर्टम करने वाले) स्वतंत्र विशेषज्ञों पर संदेह क्यों करना चाहिए?” शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को या तो याचिका वापस लेने या फिर मामला खारिज करने की बात कही। इसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली। गत 19 जुलाई को प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमण ने इस मामले पर विचार करने से इनकार कर दिया था।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
बुधवार, 20 जुलाई 2022
पुष्प वर्षा कर कांवडियों का जोरदार स्वागत: शामली
पुष्प वर्षा कर कांवडियों का जोरदार स्वागत: शामली
भानु प्रताप उपाध्याय
शामली। कांवड मार्ग पर सांप्रदायिक सौहार्द देखने को मिला। जहां हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर जाने वाले शिवभक्तों पर मुस्लिमों ने पुष्प वर्षा करते हुए कांवडियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों को फलों का वितरण भी किया गया। बुधवार को शहर के कैराना रोड लगाए गए के बाहर रेडक्रोस सोसाएटी द्वारा कांवडियों पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रखा गया। चैयरमैन कुशांक चैहान के पुष्प वर्षा कार्यक्रम में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की गई। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों पर भारी संख्या में मुस्लिमों ने भाग लेकर पुष्प वर्षा की।
इस दौरान उन्होने शिवभक्तों की सेवा करते हुए फलों का वितरण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, अनीस, नदीम, इस्तकार, वाहिद, शाहिद, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया
यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया पंकज कपूर रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...