सोमवार, 23 मई 2022

प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की दिशा में मंथन

प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की दिशा में मंथन

रोशनी पांडेय

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीच खींच-तान शुरू हो गई है। राज्यसभा की 4 सीटों पर 10 जून को होने जा रहे चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की दिशा में मंथन शुरू कर दिया है। राज्यसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में एक बार फिर विधायकों की राजनीतिक बाड़ेबंदी देखने को मिल सकती है। हालांकि, संख्या बल के हिसाब से देखें तो कांग्रेस 2 सीटें और 1 सीट बीजेपी के खाते में साफ तौर पर जाएगी। लेकिन चौथी सीट के लिए दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। जहां अभी तक कांग्रेस का पलड़ा भारी है और इस सीट पर निर्दलीय विधायकों की भूमिका अहम होगी। वहीं बीजेपी चौथी सीट के लिए कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के मूड में दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि अगर बीजेपी 2 सीटों पर प्रत्याशी उतारती है तो फिर विधायकों की बाड़ाबंदी तय है।

बता दें कि चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक चुनावों के लिए 24 मई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और प्रत्याशी 31 मई तक नॉमिनेशन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में राज्यों की सरकारों के साथ ही दिल्ली तक राजनीतिक हलचलें होनी तय है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,022 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,022 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। पूरी दुनिया का कोरोना वायरस संक्रमण से हाल-बेहाल है। भारत में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट के दस्तक देने से चिंता बढ़ गई है। मौजूदा समय में देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,022 नए मामलें सामने आए हैं और 46 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 22 मई को 2,226 नए मामले सामने आए थे और 65 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कुल 5,24,459 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 14,832 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.03 फीसदी हो गए हैं। वहीं एक दिन में 2099 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। कुल पॉजिटिविटी रेट 0.69 फीसदी है।

डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी आंकड़ों को गलत बताया

डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी आंकड़ों को गलत बताया  

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संकट के बीच कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या को लेकर डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को गलत बताया।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों के साथ भारत में अतिरिक्त कोविड-19 मृत्यु दर के मामले पर अनौपचारिक चर्चा कर सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया इस समय डब्ल्यूईएफ में भाग लेने के लिए अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ जिनेवा में हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डब्ल्यूएचओ के हालिया विवादास्पद दावे का मुद्दा उठा सकते हैं। दरअसल कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े जारी किए थे जो भारत सरकार के आंकड़ों से काफी भिन्न थे। इसमें कहा गया था कि कोविड की वजह से भारत में 1 जनवरी, 2020 से 31 दिसंबर, 2021 के बीच 47 लाख मौतें हुई थीं। जबकि भारत सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यह संख्या लगभग 520,000 बताई गई है।

गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की

गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। देश की ज्वलंत मुद्दों को सरकार के सामने बेबाकी पेश करने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता वरुण गांधी ने सोमवार को फिर बेरोजगारी और भर्तियों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्तां बन चुका है। दरअसल, वरुण गांधी गरीबों, युवाओं और किसानों समेत तमाम ज्वलंत मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखते हैं। इसी बीच वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्र अब सिर्फ पढ़ाई नहीं करता है बल्कि अपने हक की लड़ाई भी स्वयं ही लड़ता है। उन्होंने ट्वीट किया कि अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्तां बन चुका है। छात्र अब सिर्फ पढ़ाई नही करता, अपने हक की लड़ाई भी स्वयं लड़ता है। अरसों से लटकी भर्तियां और रेत की तरह फिसलता वक्त, छात्र हताश है।

भाजपा सांसद ने कहा कि बिना कारण रिक्त पड़े पद, लीक होते पेपर, सिस्टम पर हावी होता शिक्षा माफिया, कोर्ट-कचहरी व टूटती उम्मीद। छात्र अब प्रशासनिक अक्षमता की कीमत भी स्वयं चुका रहा है। चयन सेवा आयोग कैसे बेहतर हो,परीक्षाएं कैसे पारदर्शी एवं समय पर हों, इसपर आज और अभी से काम करना होगा। कहीं देर ना हो जाए। इससे पहले उन्होंने राशन कार्ड की पात्रता को लेकर बनाए जा रहे नए नियमों का हवाला देते हुए अपनी ही सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र? जनसामान्य के जीवन को प्रभावित करने वाले सभी मानक अगर ‘चुनाव’ देख कर तय किए जाएँगे तो सरकारें अपनी विश्वसनीयता खो बैठेंगी। चुनाव खत्म होते ही राशनकार्ड खोने वाले करोड़ों देशवासियों की याद सरकार को अब कब आएगी? शायद अगले चुनावों में।

आजम-अब्दुल्ला ने सदस्य के पद की शपथ ली

आजम-अब्दुल्ला ने सदस्य के पद की शपथ ली

हरिओम उपाध्याय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली। आजम खान अपने बेटे रामपुर के स्वार टांडा से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम खान के साथ सोमवार को लखनऊ पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद आजम खान अपने बेटे के साथ आज विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही में भी भाग लेंगे।

बीते दिनों जेल से बाहर आए आजम खान जेल में रहने के चलते अपने विधायक पद की शपथ नहीं ले पाए थे। उनके विधानसभा सत्र में शामिल होने को लेकर लगातार संशय बना हुआ था। लेकिन रविवार देर रात्रि में आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ लखनऊ पहुंचे। आजम खान लगभग सवा दो साल तक सीतापुर की जिला जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट से 19 मई को अंतरिम राहत मिलने के बाद 20 मई को जेल से बाहर निकले। आजम खान लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी विधनमंडल दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।


केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 2 की मौंत

केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 2 की मौंत   

मनोज सिंह ठाकुर      
सीहोर। मध्य-प्रदेश के सीहोर जिले के पचामा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को आग लगने से दो लोगों की मौंत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीहोर जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र पचामा में स्थित केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुए विस्फोट के कारण आग लग गई। 
घटना के समय फैक्ट्री में तीन कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें से एक महिला एवं एक पुरुष की मौत होने की सूचना है। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने अभी तक एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है। मृतकों के शव अभी तक फैक्ट्री से नहीं निकाले जा सके हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अग्निशमन दल आग बुझाने के लगा हुआ है। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-227, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मई 24, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 22 मई 2022

पहली कल्पना 'संपादकीय'

पहली कल्पना    'संपादकीय' 

क्या तुमने कुछ ऐसा देखा है....
रात भरी अंधेरी में, सूरो सा, 
दिन के उजालों में, गूढ़ सा, 
मैंने गज-लख दूरो से, 
विहीन व्योम में उसको देखा है.... 
जो तेरा है, ना मेरा है सन्यासी है, 
मन फिर भी उसका अभिलाषी है, 
चाहत है मिथ्या, निकृष्ट, 
रख लिया जैसे कोई श्वेत पृष्ठ, 
सबने उठना यूं ही सीखा है....
प्रतीत रहता है तुझमें-मुझमें, 
अतीत रहता है उसी दिन से, 
साये में, काया में हर् फराह में, 
जुर्म-धर्म की सहस्त्र बांहों में, 
लेखों में सारे उसका लेखा है.... 
क्या तुमने कुछ ऐसा देखा है....

संपूर्ण ब्रह्मांड में मनुष्यों के जीवन में साहित्य विशेष महत्व रखता है। गद्य-पध दोनों स्थानों पर रचित कृतियों में कल्पना का सजीव अस्तित्व स्थित है। किसी प्रक्रिया के घटित होने से पूर्व ही विवरण रचना कल्पना ही तो है। किसी पात्र अथवा परिस्थिति की कल्पना का सामान्य जीवन में सीधा संबंध बना रहता है। मात्र, कल्पना की सच्चाई से रूबरू कराना ही है। किसी रचनाकार के मस्तिष्क में कोई कल्पना स्थित हो जाती है। कल्पना के मूल आधार पर कोई रचनाकार कल्पनाओं को स्वरूपित-अंकित करके, पंख लगा देता है। पात्र के साथ न्याय अथवा अन्याय की उधेड़बुन में रचनाकार कल्पना के सागर में डूबता चला जाता है। पात्र हित को ध्यान में रखकर कल्पनाएं गढ़ना, जीवंत करना विषय वस्तु पर यथास्थिति बनाए रखना। कहानी, उपन्यास, नाटक, छंद, चौपाई आदि कोई भी शैली हो। रचना में पात्र की विशेषता को बरकरार रखने की रचनाकार की रचना का विश्लेषण करता है। कोई भी रचनाकार किसी सत्य आधारित रचना को शत प्रतिशत सत्य से जोड़ कर नहीं रख सकता है। किंतु कल्पनाएं रिक्त स्थान को पूर्ण कर लेती है। जो भविष्य में घटित होने वाला है उसकी कल्पना करना, विस्मृत से रोमांच उत्पन्न करने वाला है। जब कोई कल्पना सच में अवतरित हो जाती है। तब रचनाकार मन ही मन कल्पना को उकेरने का हर्ष प्रतीत करता है। परंतु कल्पना के दूसरे कुरूप पहलू को देख कर ठिठक जाता है। कल्पना का आधा सच रचनाकार को निराश करता है। परंतु उसी के साथ अगली कल्पना की गहराइयों में डूब जाने के लिए प्रेरित करता है। महर्षि वेदव्यास के द्वारा महाकाव्य 'महाभारत' एवं महान साहित्यकार बाल्मीकि के द्वारा 'रामायण' की रचना घटना के घटित होने से पूर्व कर ली जाती थी। सूरदास की साहित्य में कल्पना के महत्व को समझना भी एक कल्पना ही है। आप स्वयं देखिए, "नहीं पहुंच पाता रवि, वहां पहुंच जाता है कवि"। कल्पना अद्भुत है, आखिरकार एक कल्पना ही तो है।
 वैसे तो विवेकी मनुष्य कल्पनाएं करता ही रहता है। ज्यादातर कल्पनाएं सच में रूपांतरित नहीं हो पाती है। जो कल्पना सच का रूप ले लेती है, वह कल्पना ही मर जाती है। संसार की पहली कल्पना को श्रद्धा सुमन और नवीन कल्पनाओं का स्वागत करते हैं।
राधेश्याम 'निर्भयपुत्र'

122 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया

122 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया   

बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज में अध्ययनरत स्नातक तथा परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी सशक्तिकरण हेतु रविवार को सरस्वती परिसर के अटल प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने परास्नातक अंतिम वर्ष के 634 तथा स्नातक अंतिम वर्ष के 122 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन आर आई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 1000 की क्षमता वाले अटल प्रेक्षागृह में उपस्थित शिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सकारात्मकता सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा सकती है। इसलिए अपने जीवन में कभी भी नकारात्मकता को स्थान न दें और मन को कमजोर न होने दें।
श्री नंदी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। जहां विलक्षण प्रतिभा का अक्षय भंडार उपस्थित है। युवा किसी भी राष्ट्र के इतिहास निर्माता एवं दिशा प्रदानकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र एवं वैश्विक स्तर पर अपनी विलक्षण प्रतिभा के द्वारा सकारात्मक योगदान प्रदान कर सकते हैं।
 उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह संघर्षों से न घबराएं, सफलता उनके कदम चूमेगी। श्री नंदी ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि प्रारंभ में उन्होंने भी कठिन संघर्ष किया और आज देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसलिए लगातार परिश्रम करते रहें। कहा कि अगर किसी को कोई अड़चन आती है तो वह उसकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को मेरिट के आधार पर, कार्य कुशलता के आधार पर तथा उनकी क्षमता के आधार पर सेवायोजित कर रही है। 
अध्यक्षता करते हुए मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि टैबलेट एवं स्मार्टफोन तकनीक की जानकारी में छात्र-छात्राओं की मदद करेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह इनका सदुपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्र छात्राओं के उचित मार्गदर्शन के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरित किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार तथा मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर पी पी दुबे की पुस्तक एग्रीकल्चर एंड एन ई पी-2020 का विमोचन किया।
अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय केंद्र, प्रयागराज के प्रभारी प्रोफेसर गिरिजा शंकर शुक्ल, निदेशक स्वास्थ्य विज्ञान विद्या शाखा ने किया। समारोह का संचालन डॉ त्रिविक्रम तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रोफेसर पीपी दुबे ने किया । क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज के समन्वयक डॉ अभिषेक सिंह एवं उनकी टीम ने 1000 की क्षमता वाले अटल प्रेक्षागृह में 756 छात्र-छात्राओं को व्यवस्थित ढंग से लैपटॉप का वितरण किया।

भ्रष्टाचार: 3 न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त किया

भ्रष्टाचार: 3 न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त किया 

बृजेश केसरवानी           

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति ने भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि के बाद एडीजे रैंक के तीन न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। जबकि अन्य दो न्यायिक अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी कर दिया है। हाई कोर्ट में प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद प्रशासनिक समिति में पांच न्यायिक अधिकारियों पर लगे आरोपों पर विचार किया। आरोपों की पुष्टि के बाद एडीजे रैंक के तीन न्यायिक अधिकारियों की सेवा समाप्त करने आदेश दिया गया, जबकि दो अन्य न्यायिक अधिकारियों पर लगे आरोपों पर विचार के बाद उन्हें मामले से बरी कर दिया है। तीन न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे शीघ्र जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के जिन अधिकारियों को न्यायिक कदाचार का दोषी पाया गया है उनमें- अशोक कुमार सिंह (षष्ठम एडीजे), हिमांशु भटनागर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और डॉ. राकेश कुमार नैन विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम शामिल हैं। 28 मार्च 2001 को अशोक कुमार सिंह को अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) गाजीपुर के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें 04 जुलाई 2015 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बदायूं के रूप में नियुक्त किया गया। 11 जुलाई 2015 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

हिमांशु भटनागर को 19 मार्च 1996 को अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद 16 अप्रैल 2021 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलिया के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, डॉ. राकेश कुमार नैन 11 अगस्त 1999 को प्रदेश की न्यायिक सेवा में आए थे। वह सिद्धार्थनगर में विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) रहे हैं।


टी-20 सीरीज के लिए 'टीम इंडिया' का ऐलान

टी-20 सीरीज के लिए 'टीम इंडिया' का ऐलान  

मोमीन मलिक      
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। केएल राहुल को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि रोहित शर्मा-विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है।
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,226 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,226 नए मामलें  

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 2,226 नए मामलें आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,31,36,371 पर पहुंच गयी। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,955 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 65 और मरीजों के संक्रमण से जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,24,413 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गयी है। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 41 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.50 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.50 प्रतिशत रही. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,97,003 हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गयी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 192.28 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के अनुसार, देश में जिन 65 और मरीजों ने जान गंवाई है। उनमें से 63 की मौत केरल में और एक-एक मरीज की मौत दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में हुई।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...