रविवार, 1 मई 2022

भारत: कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए

भारत: कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर बढ़ने लगा हैं। देश में कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 9.9% कम है। देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 19 हजार 092 है। दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के 1,520 मामले मिले हैं, इसके बाद हरियाणा में 490 मामले, केरल में 337 मामले, उत्तर प्रदेश में 275 मामले और महाराष्ट्र में 155 मामले सामने आए हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 मरीजों की मौत भी हुई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 23 हजार 843 हो गई है। वहीं, भारत का रिकवरी रेट अब 98.74% है।

भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना प्राथमिकता

भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना प्राथमिकता
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। नवनियुक्त थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि देश के समूचे क्षेत्र में वर्तमान, समकालीन और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहद उच्च मानक की संचालन संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करना उनकी ”सर्वोच्च व सबसे महत्वपूर्ण” प्राथमिकता होगी।
जनरल पांडे ने यह भी कहा कि वह थलसेना की संचालन और कार्यात्मक दक्षता को बढ़ाने के लिए जारी सुधारों, पुनर्गठन और परिवर्तन के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। जनरल पांडे थलसेना प्रमुख का पदभार संभालने के एक दिन बाद साउथ ब्लॉक के लॉन में औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। भू-राजनीतिक स्थिति तेजी से बदल रही है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। थलसेना प्रमुख ने कहा, मेरी सर्वोच्च व सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता देश के समूचे क्षेत्र में वर्तमान, समकालीन और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहद उच्च मानक की संचालन संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करना होगी।
उन्होंने कहा कि थलसेना भारतीय वायुसेना और नौसेना के समन्वय से राष्ट्र के सामने आने वाली सभी संभावित सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटेगी। जनरल पांडे ने कहा, थलसेना के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विकास के मामले में मेरा प्रयास स्वदेशीकरण के माध्यम से नयी तकनीक का लाभ उठाने का होगा। जनरल मनोज पांडे ने जनरल एमएम नरवणे के सेवानिवृत्त होने के बाद शनिवार को 29वें थलसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। इससे पहले, वह थलसेना के उप प्रमुख थे।

जिले में 42 दिन बाद कोराना का नया केस मिला

जिले में 42 दिन बाद कोराना का नया केस मिला 
भानु प्रताप उपाध्याय  
शामली। जिले में 42 दिन बाद कोराना का नया केस मिला है। 35 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित को होम क्वारंटीन किया है। स्वास्थ्य टीम ने उसके परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए हैं।शहर के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी 35 वर्षीय युवक का सीएचसी पर सैंपल लिया गया था। एंटीजन जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में भी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को होम क्वारंटीन कर दिया। स्वास्थ्य टीम ने उसके परिवार के सभी सदस्य और संपर्क में आने वाले लोगों सैंपल लिए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिला युवक क्षय रोग से पीड़ित है। दो दिन पहले वह सीएचसी पर दवा लेने गया था। स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था बना रखी है कि जो भी क्षय रोग की जांच या दवा लेने आएगा, उसकी कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिया जाएगा। इसी व्यवस्था के तहत उसका दो दिन पहले सैंपल लिया गया था। पहले एंटीजन और फिर आरटीपीसीआर जांच में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिख रहा था।

तीसरी लहर में नौ मार्च को आया था आखिरी केस
कोरोना की तीसरी लहर में पहला केस चार दिसंबर 2021 को मिला था। इसके बाद 29 दिसंबर को कोरोना का एक और केस मिला था। जनवरी माह में कोरोना पीक पर रहा था और फरवरी में कोरोना के केस कम आने शुरू हो गए थे। तीसरी लहर में कोरोना वायरस घातक रूप में नहीं था। कोरोना के मरीज तीन से पांच दिन में घर पर ही ठीक हो गए थे। किसी भी कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा था। नौ मार्च को आखिरी केस आया था और 19 मार्च को कोरोना को कोई सक्रिय मरीज न होने के कारण जिला कोरोना मुक्त हो गया था।

यमुना पर 2 लेन का पुल 8 माह में तैयार होगा

यमुना पर 2 लेन का पुल 8 माह में तैयार होगा
भानु प्रताप उपाध्याय   
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली के पास बह रही यमुना नदी पर दो लेन का पुल अगले आठ माह में बनकर तैयार होगा। अगले साल 2023 की शुरूआत में यमुना नदी का दो लेन का 498 मीटर लंबाई के पुल आम नागरिकों के लिए चालू कर दिया जाएगा। हाईवे की निर्माण एजेंसी ने यमुना में नदी में पिलर पर गर्डर रखने शुरू कर दिए हैं। इसके बाद लिंटर डाला जाएगा।मेरठ-करनाल मार्ग पहले सात मीटर चौड़ा था। बिड़ौली में यमुना नदी पर दो लेन का पुल पहले से बना है। वर्ष 2015 में इसे स्टेट हाईवे घोषित कर चौड़ीकरण की शुरूआत हुई थी। वर्ष 2017 तक आते-आते हरियाणा के करनाल जिले की सीमा से मेरठ तक इसका निर्माण पूरा कर दिया गया था। भाजपा सरकार बनने के बाद इस हाईवे को एनएचएआई को हस्तांरित कर दिया गया। एनएचएआई ने इसके चौड़ीकरण की कार्ययोजना बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी थी। परियोजना स्वीकृत होने के बाद करनाल से मेरठ तक हाईवे को चौड़ा करने और हाईवे पर पुलों व फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। करनाल बाईपास से लेकर बिडौली में यमुना नदी तक 85 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कंपनी के उप महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 498 मीटर लंबाई वाले यमुना पुल पर 52 गर्डर में से 44 रखे जा चुके हैं। आठ गर्डर और रखने के बाद पुल पर लिंटर डालकर चौड़ा करने कार्य होगा। उन्होंने बताया कि पुल तैयार होने पर वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी। वाहनों को पुल जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। अगले साल की शुरूआत में नए पुल को तैयार करके चालू कर दिया जाएगा।बिड़ौली में यमुना नदी का पुल हरियाणा, पंजाब और पउप्र के शामली, सहारनपुर समेत कई जिलों को जोड़ता है। हरियाणा और पंजाब पाकिस्तान के लाहौर दूसरी ओर बंगाल जाने के लिए मेरठ-करनाल हाईवे का महत्व है। बिड़ौली में यमुना नदी पर 40 साल पहले हरियाणा और यूपी सरकार की संयुक्त धनराशि से दो लेन का पुल तैयार किया था। पुल पर आए दिन जाम लगा लगा रहता था। लेकिन अब बिड़ौली में एनएचएआई की ओर से दूसरा पुल बनने जाने के बाद आवागमन को सुविधा मिलेगी।

अवैध कब्जा, जांच पर लेखपाल के साथ मारपीट

अवैध कब्जा, जांच पर लेखपाल के साथ मारपीट
भानु प्रताप उपाध्याय   
शामली। कैराना में बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ कब्जाधारियों ने मारपीट कर दी। आरोपितों ने सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। मामले में आठ लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। तहसील मुख्यालय पर कार्यरत लेखपाल अजीत पंवार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। लेखपाल के मुताबिक, गैर अहतमाल बसेड़ा गांव में बंजर की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत हुई थी, जिस पर वह 27 अप्रैल को मौके पर जांच करने पहुंचे थे।आरोप है कि मौके पर कब्जाधारियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके अलावा सरकारी कागजात फाड़ दिए। उन्हें मौके पर सरकारी कार्य नहीं करने दिया गया। मामले में कुर्बान, नाजिम, जिंदा, इमरान, अरशद, नवाज, मेहरदीन व जाकिर निवासीगण गांव राणामाजरा थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा को नामजद कराया गया है। पुलिस ने संबंधित धारओं में मामला दर्ज करने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। — डेढ़ माह पूर्व भी लेखपाल पहूंचे थे पैमाइश पर गांव बसेड़ा निवासी किसान अलिनवाज की शिकायत पर पैमाइश के लिए लेखपाल अजित पंवार पहुंचे थे। उन्होंने वहां 683 खसरा नम्बर में पांच बीघे बंजर भूमि की पैमाइस के लिए किसानों को खाली करने के लिए अवगत कराया था। उस दौरान उस पर पानी भरने के कारण टीम वापस लौट आई थी।
यमुना के दूसरी ओर स्थित भूमि पर हुई मारपीट किसान की ओर से की शिकायत पर गई। जिसमें यमुना पार कर गई लेखपाल की टीम के साथ बसेड़ा गांव के रकबे पर लेखपाल अजित पंवार व उनके सहयोगी के साथ गाली-गलौज करने लगे। लेखपाल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। वहां मौजूद पांच लोगों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर सरकारी कागजात फाड़ दिए गए। लेखपाल ने कोतवाली में तैनात हल्का इंचार्ज को सूचना दी। इस दौरान और अन्य तीस चालीस लोग वहां पहुंचने लगे। लेखपाल किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।आरोप है कि मौके पर कब्जाधारियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके अलावा सरकारी कागजात फाड़ दिए। उन्हें मौके पर सरकारी कार्य नहीं करने दिया गया। मामले में कुर्बान, नाजिम, जिंदा, इमरान, अरशद, नवाज, मेहरदीन व जाकिर निवासीगण गांव राणामाजरा थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा को नामजद कराया गया है। पुलिस ने संबंधित धारओं में मामला दर्ज करने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। — डेढ़ माह पूर्व भी लेखपाल पहूंचे थे पैमाइश पर गांव बसेड़ा निवासी किसान अलिनवाज की शिकायत पर पैमाइश के लिए लेखपाल अजित पंवार पहुंचे थे। उन्होंने वहां 683 खसरा नम्बर में पांच बीघे बंजर भूमि की पैमाइस के लिए किसानों को खाली करने के लिए अवगत कराया था। उस दौरान उस पर पानी भरने के कारण टीम वापस लौट आई थी।यमुना के दूसरी ओर स्थित भूमि पर हुई मारपीट किसान की ओर से की शिकायत पर गई। जिसमें यमुना पार कर गई लेखपाल की टीम के साथ बसेड़ा गांव के रकबे पर लेखपाल अजित पंवार व उनके सहयोगी के साथ गाली-गलौज करने लगे। लेखपाल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। वहां मौजूद पांच लोगों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर सरकारी कागजात फाड़ दिए गए। लेखपाल ने कोतवाली में तैनात हल्का इंचार्ज को सूचना दी। इस दौरान और अन्य तीस चालीस लोग वहां पहुंचने लगे। लेखपाल किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।

बिना अनुमति के सड़क पर धार्मिक कार्यक्रम नहीं

बिना अनुमति के सड़क पर धार्मिक कार्यक्रम नहीं

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। पुलिस और प्रशासन ने इसका पालन कराने के लिए धर्म गुरुओं से भी बात की है। स्पष्ट कर दिया कि बिना अनुमति के सड़क पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि इसका सख्ती से पालन किया जा सके।

ईदगाह पर अतिरिक्त सुरक्षा...
शासन का आदेश मिलने के बाद सभी कप्तानों ने इसका पालन कराने का निर्णय लिया है। दोनों संप्रदाय से जुड़े मुख्य लोगों को पुलिस ने बताया है कि बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थल या सड़कों पर धार्मिक आयोजन नहीं कराया जाएगा। हाल में आने वाली ईद पर ईदगाह में सड़क पर नमाज अदा नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए ईदगाह पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है। छह थाना प्रभारी, तीन सीओ तथा एसपी सिटी की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा आरएएफ की एक कंपनी को भी लगा दिया गया है। नमाज अदा करने की वीडियो भी बनाई जाएगी, ताकि सड़क पर नमाज अदाकर माहौल बिगाडऩे वालों पर कार्रवाई हो सकें।

इनका कहना है
आमजन की परेशानी को देखते हुए सड़क या सार्वजनिक स्थल पर बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं कराया जाएगा। सभी संप्रदाय के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। धर्म गुरु भी अपने संप्रदाय के लोगों से इसके लिए अपील कर रहे हैं।

मेरठ पुलिस ने चांद रात और ईद-उल-फितर पर सुरक्षा का प्लान जारी कर दिया है। बाइक स्टंट करने वालों पर खासतौर पर नजर रहेगी। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। स्टंट करने वालों को रोकने के लिए शहर में 39 बैरियर लगाए जाएंगे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि बाइक स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहरभर में निगरानी के लिए चार स्थानों पर ड्रोन उड़ाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर जनपद को 14 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में थाना प्रभारी और जोन पर सीओ को जिम्मेदारी दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में आरएएफ की दो कंपनी लगा दी गई हैं। इसके अलावा एसपी क्राइम और एसपी यातायात भी पुलिस बल के साथ गतिशील रहेंगे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-205, (वर्ष-05)
2. सोमवार, मई 2, 2022
3. शक-1984, वैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078‌‌। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-41+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...