बुधवार, 6 अप्रैल 2022

प्रवर्तक की जमानत याचिका पर 7 अप्रैल को फैसला

प्रवर्तक की जमानत याचिका पर 7 अप्रैल को फैसला  

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह कुछ व्यक्तियों को विमानन कंपनी के शेयर के हस्तांतरण में कथित तौर पर की गई धोखाधड़ी के मामलें में स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सात अप्रैल को फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने सिंह का पक्ष रख रहे वकील, शिकायतकर्ता और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अग्रिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया।
उन्होंने कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि आपराधिक इरादा बनता है या नहीं। हम याचिका पर फैसला बृहस्पतिवार तक के लिए सुरक्षित रखते हैं। निचली अदालत ने बीते महीने सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के अलावा अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे सिंह को राहत देने के लिए पर्याप्त आधार नहीं मिला। सिंह के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने उच्च न्यायालय के समक्ष दलील दी है कि स्पाइसजेट के प्रवर्तक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि सिंह भागने वाले नहीं हैं और वह जांच में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। लूथरा ने यह भी कहा कि सिंह ने 10 लाख रुपये की राशि भी वापस कर दी है, जो शिकायतकर्ता द्वारा उन्हें शेयरों के हस्तांतरण के लिए दी गई थी। उन्होंने बताया कि एक मध्यस्थता न्यायाधिकरण के समक्ष अलग से लंबित विवाद के कारण शेयर हस्तांतरण पर अमल नहीं हो सका और वह जांच के दायरे में आए शेयर को ‘अलग एवं सुरक्षित’ रखने के लिए तैयार हैं। वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील विकास पाहवा ने सिंह की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा मामला बेहद ‘गंभीर’ है और सिंह उसी दिन फरार हो गए थे, जब निचली अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इस पर, लूथरा ने कहा कि सिंह किसी जरूरी काम के सिलसिले में विदेश गए थे और वह वापस आने का इरादा रखते हैं। दिल्ली पुलिस ने भी सिंह की अग्रिम जमानत याचिका का यह कहते हुए विरोध किया कि उनके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी लंबित हैं और मौजूदा केस में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।मौजूदा मामले में दिल्ली के एक व्यवसायी और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके और आरोपी के बीच एक शेयर-खरीद समझौता था और उन्होंने स्पाइसजेट के 10 लाख शेयर के लिए आरोपी को 10 लाख रुपये का भुगतान किया था। व्यवसायी ने कहा कि हालांकि, इन शेयर को स्थानांतरित नहीं किया गया, जिसके कारण सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

'एनएलएफबी' के 6 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया

'एनएलएफबी' के 6 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया   

इकबाल अंसारी          
दिसपुर। असम के सोनितपुर जिले में नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनएलएफबी) के छ: उग्रवादियों ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर चारीदुआर इलाके में करीब 12 उग्रवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने एक अप्रैल को भालुकपोंग कस्बे के 12 माइल इलाके में छापा मारा था और इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो उग्रवादी घायल हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही इलाके में अभियान तेज किया गया, छह उग्रवादियों ने पुलिस की ओर से आश्वासन मिलने पर अपने हथियारों और गोला-बारूद के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। जनवरी 2020 में बोडो समझौते पर हस्ताक्षर के बाद बड़ी संख्या में एनडीएफबी उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि कुछ ने एनएलएफबी का गठन कर लिया है।

एक्ट्रेस उर्फी ने साड़ी में अपना नया लुक शेयर किया

एक्ट्रेस उर्फी ने साड़ी में अपना नया लुक शेयर किया   

कविता गर्ग            
मुंबई। एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ़ द टाउन बन चुकी हैं। उर्फी जावेद रोजाना अपने नए और अतरंगी फैशन स्टाइल के साथ दर्शकों के सामने पेश होती हैं। मीडिया उनके अजीबोगरीब स्टाइल की दीवानी हो चुकी है। करके फैंस को खास ट्रीट दे दी है। उर्फी ने साड़ी में अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में उर्फी अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों को जीत रही हैं। फैंस भी उर्फी के इस अंदाज पर फिदा हो रहे हैं। उर्फी जावेद नए वीडियो में व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। व्हाइट साड़ी को एक्ट्रेस ने पिंक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। ब्रालेट स्टाइल में उर्फी का ब्लाउज काफी स्टाइलिश है, जो उनकी साड़ी को ग्लैमरस टच दे रहा है।
उर्फी वीडियो में अपनी साड़ी का पल्लू हवा में लहराती हुई अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। फैंस को भी उर्फी का ये लुक पसंद आ रहा है।
उर्फी ने साड़ी के साथ अपने ब्लाउज के कलर की मैचिंग लाइट पिंक लिपस्टिक लगाई है। एक्ट्रेस ने ट्रेंडी ईयररिंग्स और ओपन कर्ली हेयर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
उर्फी के वीडिय को कुछ ही घंटों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है। फैंस उर्फी के साड़ी लुक पर फिदा हो रहे हैं और जमकर एक्ट्रेस की तारीफें कर रहे हैं।  एक यूजर ने कमेंट किया, आखिरकार कुछ तमीज वाला पहना दीदी ने। एक दूसरे यूजर ने लिखा- किलर लेडी। 
ज्यादातर बोल्ड और रिवीलिंग आउटफिट्स में दिखने वाली उर्फी जावेद को साड़ी में देखकर उनके कई फैंस खुश नजर आ रहे हैं और उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।‌ वैसे एक बात तो है उर्फी जावेद कुछ भी पहन लें, एक्ट्रेस अपने हर लुक से चर्चा बटोर लेती हैं।

वैज्ञानिकों ने इंसानों के शरीर में ब्रैंड न्यू अंग को खोजा

वैज्ञानिकों ने इंसानों के शरीर में ब्रैंड न्यू अंग को खोजा  

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने इंसानों के शरीर में एक ब्रैंड न्यू अंग को खोजा है। असल में हैं, ये कोशिकाएं, लेकिन काम पूरे अंग की तरह करते हैं। ये इंसानी फेफड़ों के अंदर मौजूद पतली और बेहद नाजुक शाखाओं में पाई जाती हैं। इनका मुख्य काम है, श्वसन प्रणाली को दुरुस्त रखना। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इसकी मदद से वो धूम्रपान संबंधी बीमारियों से लोगों को बचा पाएंगे या ठीक कर पाएंगे।
इस नए अंग यानी कोशिका को बेहर रोचक नाम दिया गया है। इसका नाम है रेस्पिरेटरी एयरवे सेक्रेटरी यह फेफड़ों के अंदर मौजूद नसों की शाखा ब्रॉन्किओल्स  में मौजूद रहते हैं। इनका संबंध एल्वियोली  के साथ भी रहता है। ये वहीं अंग है जो खून के अंदर ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करते हैं।
RAS कोशिकाएं किसी स्टेम सेल्स  की तरह होती हैं। इन्हें ब्लैंक कैनवास  कोशिकाएं कहते हैं, क्योंकि ये शरीर के अंदर किसी भी तरह के नए अंग या कोशिकाओं की पहचान करते हैं। ये क्षतिग्रस्त एल्वियोली को सुधारती हैं। नए एल्वियोली कोशिकाओं का निर्माण करती है। ताकि खून में गैसों का बहाव सही बना रहे।
शोधकर्ताओं ने देखा कि RAS कोशिकाएं फेफड़ों पर निर्भर रहने से फ्रस्टेट होने लगती हैं। क्योंकि उनका पूरा काम फेफड़ों से संबंधित प्रणालियों से ही चलता है। लेकिन बदले में उन्हें कुछ नहीं मिलता।‌ असल में इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक स्वस्थ इंसान के फेफड़ों का टिश्यू यानी ऊतक लिया। इसके बाद हर कोशिका के अंदर मौजूद जीन्स का विश्लेषण किया, तब RAS कोशिकाओं का पता चला।
यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर एडवर्ड मॉरिसे ने कहा कि यह बात तो पहले से पता था कि इंसानी फेफड़ों की शाखाएं यानी हवाओं के आने-जाने का मार्ग चूहों के फेफड़ों से अलग होते हैं। नई तकनीकों के विकसित होने से हमें यह फायदा हुआ कि हम इस नई कोशिका को खोज पाए। हम उसके सैंपल की जांच कर पाए।
प्रो. एडवर्ड मॉरिसे और उनकी टीम को फेरेट्स  के फेफड़ों में भी RAS कोशिकाएं मिली हैं, जो इंसानी कोशिकाओं से मिलती-जुलती हैं। इसके बात वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे कि ज्यादातर स्तनधारी जीवों में चाहे वह छोटे हों या बड़े। उन सभी के फेफड़ो में RAS कोशिकाएं होती हैं।
RAS कोशिका का दो ही मुख्य काम है- पहला ये ऐसे कणों का रिसाव करते हैं, जो ब्रॉन्किओल्स में बहने वाले तरल पदार्थों के लिए लाइनिंग बनाने का काम करते हैं। ताकि पहले एयर सैक खराब न हों। साथ ही फेफड़ों की क्षमता बढ़ जाए। दूसरा काम ये करते हैं कि ये प्रोजेनिटर कोशिकाओं की तरह यानी एल्वियोलर टाइप-2 (AT2) कोशिकाओं जैसे काम करते हैं। यह खास तरह की कोशिका होती है जो क्षतिग्रस्त एल्वियोली को ठीक करने के लिए रसायन निकालती है।
प्रो. एडवर्ड ने कहा कि RAS कोशिकाएं फेफड़ों के अंदर मौजूद फैकल्टेटिव प्रोजेनिटर्स हैं। ये फेफड़ों को सुरक्षित भी रखती हैं, साथ ही कई तरह के काम भी करती हैं। ये कोशिकाएं धूम्रपान यानी स्मोकिंग संबंधी कई बीमारियों के इलाज में काम आ सकती हैं। भविष्य में क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीस (COPD) को रोकने में मदद कर सकती हैं। COPD स्मोकिंग से या फिर वायु प्रदूषण से होता है।
COPD में फेफड़ों के अंदर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण नहीं हो पाता। एयरसैक्स सूज जाती हैं। इसके लक्षण दमा की तरह होते हैं। इसके अलावा यह एम्फीसेमा क्रोनिक ब्रॉन्काइटिस जैसी बीमारियों को भी जन्म देती हैं। इसमें लंबे समय तक खांसी आती रहती है। हर साल दुनिया में करीब 30 लाक लोग COPD की वजह से मारे जाते हैं।
प्रो. एडवर्ड मॉरिसे ने कहा कि भविष्य में RAS कोशिकाएं COPD के इलाज में मदद कर सकती हैं। हालांकि इसके बारे में अभी सिर्फ अंदाजा लगा रहे हैं। क्योंकि इन कोशिकाओं का काम ही ऐसा है। लेकिन अगर ये भविष्य में अपने काम से इस तरह की बीमारी को ठीक कर सकती हैं, या फिर इंसान को बचा सकती है, तो लाखों लोगों का जान समय से पहले नहीं जाएगी। यह स्टडी हाल ही में Nature जर्नल में प्रकाशित हुई है।

'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन को होस्ट करेंगे

'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन को होस्ट करेंगे  

कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से आपके घरों में दस्तक देने आ रहे हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन टीवी के सबसे बड़े क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। केबीसी 14 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट भी अनाउंस कर दी गई है। शो के एक प्रोमो में बताया गया है कि शो के रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल से रात 9 बजे शुरू हो रहे हैं।
आप भी अगर करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, तो इस सपने को सच करने का अब वक्त आ गया है। कौन बनेगा करोड़पति 14 शो में शामिल होने के लिए आप 9 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देना होगा। बिग बी रात 9 बजे सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब आप अगले दिन रात 9 बजे तक दे सकेंगे। जिन लोगों के ज्यादातर सवालों के जवाब सही होंगे, उन्हें अगले राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा।

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी, निशाना साधा

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी, निशाना साधा  

कविता गर्ग         
मुंबई। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और उस पर गरीबों को लूटने का आरोप लगाया। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में एक बार फिर बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। बीते 16 दिनों में कुल दस रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जा चुकी है।
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने ट्वीट कर लिखा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए मोदी सरकार गरीबों को लगातार लूट रही है। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में आज एक और बार 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई, दो सप्ताह में कुल दस रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जा चुकी है।
पटोले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को ‘‘जेबकतरा’’ बताया। राकांपा के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने भी भाजपा पर निशाना साधा और उसे ‘‘लूटजीवी’’ करार दिया। क्रास्टो ने ट्विटर पर एक कार्टून साझा किया, जिसमें उन्होंने पार्टी की तुलना एक ‘काउब्वॉय’ से की, जिसने दोनों हाथों में ईंधन पंप को बंदूक की तरह एक आम आदमी की ओर तान रखा है, वहीं आम आदमी ने हाथ खड़े किए हुए हैं। कार्टून में ‘काउब्वॉय’ पर भाजपा का चुनाव चिह्न दिख रहा है। इस पर ‘‘लूट जीवी’’ भी लिखा है। कार्टून साझा करते हुए क्रास्टो ने लिखा कि बहुत हो चुकी पेट्रोल-डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी। राकांपा और कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं।

स्किन की समस्याओं के लिए इस्तेमाल करें 'नीम'

स्किन की समस्याओं के लिए इस्तेमाल करें 'नीम'   

सरस्वती उपाध्याय                  
स्किन की केयर करने के लिए अगर आप महंगे-महंगे तरीके का इस्तेमाल करके थक चुकें हैं, तो अब कुछ प्राचीन, लेकिन असरकारी तरीकों को आजमाएं। आपके आसपास ऐसे कई प्लांट्स आसानी से अवेलेबल होते हैं, जो स्किन की कई समस्याओं को चुटकियों में हल कर देते हैं। 
इन्हीं में से एक है नीम। 
इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। आमतौर पर, लोग अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए नीम का जूस पीते हैं, लेकिन यह स्किन की समस्याओं से भी उतना ही बेहतरीन तरीके से निपटता है। बस आप इससे घर पर फेस मास्क बनाएं और उसे अपनी स्किन पर लगाएं।
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप एक्ने व अन्य स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल कर सकतें हैं। ऑयली स्किन के लिए नीम व नींबू की मदद से फेस पैक बनाया जा सकता है।
इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल दो चम्मच नीम का पाउडर लें। अब इसमें थोड़ा गुलाब जल व आधे नींबू का रस डालकर व मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपनी क्लीन स्किन पर अप्लाई करें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से अपनी स्किन को साफ करें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।
रूखी स्किन पर भी नीम का इस्तेमाल करने से लाभ होता है। आप इसे हल्दी व अन्य मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स को मिक्स करके एक फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों के पाउडर में थोड़ी सी हल्दी मिक्स करें। अब इसमें नारियल तेल व थोड़ा सा गुलाब जल डालकर मिक्स करें। अब आप अपनी स्किन को क्लीन करके इस पेस्ट को अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
करीबन 10-15 मिनट के बाद फेस को वॉश करें। अंत में, स्किन को मॉइश्चराइज करें।एजिंग स्किन की महिलाएं अपनी स्किन को पोषित करने और उसे अधिक यंगर बनाने के लिए नीम का फेस पैक बना सकती हैं।
आप इसे ओटमील के साथ मिक्स करके यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में आधा कप ओटमील, एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद व दो चम्मच नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर मिश्रण तैयार करें।
अब आप इसे अपनी क्लीन स्किन पर लगाएं। अब इसे स्किन पर लगाएं और सूखने तक ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, अपनी स्किन को हल्का स्क्रब करते हुए अपनी स्किन को धोकर क्लीन करें। अब अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करें।

42 साल पूरे होने पर भाजपा को बधाई: सांसद

42 साल पूरे होने पर भाजपा को बधाई: सांसद  

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। भाजपा को 42 साल पूरे होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बधाई दी है। उन्होंने अपने अंदाज में भाजपा को बधाई देते हुए उसके संविधान के पहले पन्ने की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। इसके साथ ही शशि थरूर ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप जो काम करते हैं या जिन पर भरोसा करते हैं, वह इस संविधान के मुताबिक नहीं हैं। आपके संविधान के पहले पेज पर ऐसा कुछ भी नहीं है, जिस पर यकीन करते हैं या फिर जो काम आप करते हैं। थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि आपका यह संविधान भी आपके लिए एक जुमला ही है।
शशि थरूर ने ट्वीट कर भाजपा को बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा 42 साल के हो गए। क्या यह वह समय नहीं है, जब आपको अपने संविधान के मुताबिक काम करना शुरू करना चाहिए? ऐसा लगता है कि आपके संविधान के पहले पेज पर ऐसा कुछ नहीं है, जैसा आप करते हैं या जैसा आपका विश्वास है। या फिर आपका यह दस्तावेज भी तमाम जुमलों में से ही एक है। शशि थरूर ने भाजपा के संविधान की जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें लिखा था कि पार्टी का मकसद भारत को मजबूत एवं समृद्ध बनाना है। इसके अलावा गांधीवादी समाजवादी विचारधारा के आधार पर आर्थिक नीतियां अपनाने की बात कही गई है।

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती हैं अभिनेत्री

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती हैं अभिनेत्री  

कविता गर्ग       
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट मई 2022 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती है।
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुईं है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट कथित तौर पर अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी करेंगी। शादी के बाद आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के लिए उड़ान भरेगी।

'भाजपा' के 42वें स्थापना दिवस की बधाई: सीएम

'भाजपा' के 42वें स्थापना दिवस की बधाई: सीएम   

संदीप मिश्र         
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 42वें स्थापना दिवस की पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि इस माैके पर शुरु किये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े से समाज के वंचित और शोषित वर्गों को मजबूत करने की भाजपा की प्रतिबद्धता को नयी ऊर्जा मिलेगी। योगी ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को अपने संदेश में कहा, “उदात्त लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सदैव आबद्ध, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं।
उन्हाेंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, “अंत्योदय से राष्ट्रोदय के सुपथ पर गतिशील भारतीय जनता पार्टी द्वारा 07 से 20 अप्रैल, 2022 तक पूरे देश में ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है। निःसंदेह, यह निर्धन, वंचित, शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण हेतु भाजपा की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
जेपी नड्डा जी के निर्देशन में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा 'सामाजिक न्याय पखवाड़ा' समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा, ऐसा मुझे विश्वास है।
गौरतलब है कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के यहां स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज सुबह नौ बजे योगी ध्वजारोहण करेंगे। इस दाैरान प्रदेश के दाेनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर सुबह दस बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को डिजिटल माध्यम से सभी नेता एवं कार्यकर्ता सुनेंगे।

सहारनपुर पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन

सहारनपुर पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन   

सत्येंद्र पंवार         
मेरठ/सहारनपुर। मेरठ जोन की 25वीं अन्तर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग) प्रतियोगिता-2022 का बुधवार को सहारनपुर पुलिस लाइन में समापन समारोह का आयोजन किया गया। मेरठ जोन मेरठ की 25वीं अन्तर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग) प्रतियोगिता-2022 के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रीतिन्दर सिंह (IPS) पुलिस महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा टीमों का मान प्रणाम स्वीकार करते हुए पदक विजेताओ को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आकाश तोमर (IPS) आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर राजेश कुमार सिहं, पुलिस अधीक्षक नगर, अतुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सुश्री प्रीति यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स, अजेन्द्र यादव, क्षेत्राधिकारी सदर, चन्द्रपाल सिंह क्षेत्राधिकारी गंगोह, मो0 रिजवान क्षेत्राधिकारी यातायात, भूदेव सिंह (प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक) एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता में एथलेटिक कोच योगेन्द्र सिंह (एनआईएस प्रशिक्षक, उ0प्र0 पुलिस), यशपाल सिंह पुण्डीर, राकेश कुमार सैनी, लाल धमेन्द्र प्रताप सिहं, एस0के0 रणधावा, शेखर राणा, मनीष कुमार, ईश्वरपाल सिहं, कु0 सोनम राजपूत, कु0 शीतल एवं खो-खो कोच श्रीमती नीतू सैनी, श्रीमती नैना कश्यप, निशान्त, मनीष कुमार, राघव तथा साइकिलिंग कोच बाबूराम सैनी, रामशरण, अनिल सिंह सैनी, अमित चैधरी, सतीश कुमार, जसविन्दर सिंह, मो0 अकरम, मो0 अहसान, आशीष कुमार, अमरीक सिंह आदि निर्णायक गण द्वारा अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का संचालन राकेश शर्मा, सहारनपुर द्वारा किया गया।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...