रविवार, 27 मार्च 2022

फिल्म दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज हुआ

फिल्म दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज हुआ 

कविता गर्ग              

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म दसवीं का पहला गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिषेक का देसी स्वैग देखने को मिल रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन गंगा राम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। 'मचा-मचा रे' को सिंगर मीका सिंह, दिव्या कुमार, सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने मिलकर कम्पोज किया है और इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।


गौरतलब है कि फिल्म दसवीं एक अनपढ़, भ्रष्ट और आडंबरपूर्ण नेता की कहानी बताती है जो जेल में फंसने के बाद एजुकेशन के महत्व के बारे में समझ पाता है। अभिषेक बच्चन के अलावा इस फिल्म में निमृत कौर और यामी गौतम अहम भूमिका में हैं। निमृत कौर जहां फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में हैं, वही यामी गौतम पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।इस फिल्म को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी  

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश, 50 और 55 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ यहां पेट्रोल 99.11 रुपये और डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि शनिवार को पेट्रोल 98.61 और डीजल 89.87 की कीमत पर था। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते छह दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत पांच बार बढ़ चुकी है।

मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम इस बढ़ोतरी से 113.88 और 98.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे: यादव

लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे: यादव  

संदीप मिश्र 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश के मतदाताओं का समाजवादी पार्टी को भारी समर्थन देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम जनभावना के अनुरूप नहीं आये, लेकिन उससे निराश न होकर हम विपक्ष में रहकर लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में विधानमण्डल दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सभी का मुकाबला किया। आरएसएस और भाजपा ने सत्ता  का दुरुपयोग किया। आरएसएस भाजपा का राजनैतिक संगठन है। सपा के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। प्रशासन निष्पक्ष नहीं रहा। पोस्टल बैलेट से जीत को हार में बदल दिया गया। लोकतंत्र के साथ छल किया गया। भाजपा गुण्डागर्दी करा रही है। राज्य की जनता परिवर्तन चाहती थी।

यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई चरम पर पहुंच गई। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। रोजी-रोजगार है नहीं। नौजवान आत्महत्या कर रहा है। व्यापार चौपट है। बजट में केवल तीन माह के लिए गरीबों की सस्ता राशन देने का प्रावधान है। कानून व्यवस्था नदारत है। मुख्यमंत्री जी को बतौर मोहरा इस्तेमाल किया जा रहा है। 

 अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदन से सड़क तक सरकार के अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगी। भाजपा-आरएसएस की लोकतंत्र में आस्था नहीं है। आरएसएस अधिनायकशाही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जहां जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा वहीं विधानसभा के प्रति भी सरकार को जवाब देना होगा। हमें विपक्ष के रूप में जनता की आकांक्षा को पूरा करना है। सदन में सरकार को घेरना है। 

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने  अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना की। विधायकों ने उनके प्रति अपने अटूट विश्वास के प्रदर्शन के साथ कहा कि उनके नेतृत्व में वे समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। विधायकों ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव के साथ पूरी निष्ठा से सदन से सड़क तक अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करेंगे।


737 का दूसरा ब्लैक बॉक्स दुर्घटना स्थल से बरामद

737 का दूसरा ब्लैक बॉक्स दुर्घटना स्थल से बरामद  

सुनील श्रीवास्तव          

बीजिंग। चीन में दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बोइंग विमान 737 का दूसरा ब्लैक बॉक्स दुर्घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गयी। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमयू 5735 21 मार्च को जब कुनमिंग से गुआंग्झू जा रही थी। तभी रास्ते में पहाड़ी इलाके में किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान ने तेजी से गोता खाया और सुदूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 132 लोग सवार थे। जिसमे 123 यात्री और नौ चालक दल के सदस्य थे। सीसीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया कि विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। लेकिन दुर्घटना के कारणों का अभी पता चलना बाकी है।चीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। बोइंग 737 के कॉकपिट का वॉइस रिकॉर्डर बुधवार को ही मिल गया था।

यात्रा के दौरान प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश

यात्रा के दौरान प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश 

सुनील श्रीवास्तव          
अंकारा/लंदन। यात्रा करते समय बहुत तरह के लोग अक्सर मिल जाते हैं। कुछ लोग गरम स्वभाव के होते हैं तो कुछ लोग नरम स्वभाव के होते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं कि तमाशा कर देते हैं। एक फ्लाइट में एक महिला ने यात्रा के दौरान प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की। फ्लाइट ब्रिटेन के मैनचेस्‍टर शहर से तुर्की के अंतालया शहर जा रही थी।‌ घटना सोमवार की बताई जा रही है। फ्लाइट हजारों फीट उपर जा चुकी थी और महिला दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगी। मुताबिक, महिला रॉडी कैथरीन बुश केबिन क्रू के सदस्‍यों से भी भिड़ गई। इस मामले में एयरलाइंस वालों ने महिला पर कार्रवाई की है। साथ ही इस पैसेंजर पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है‌। साथ ही एयरलाइंस कंपनी में सफर करने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस महिला का नाम रॉडी कैथरीन बुश है।
महिला ने अचानक रोना शुरू कर दिया और फ्लाइट के अंदर यात्रियों पर चिल्लाने लगी। आरोप है कि कुछ यात्रियों को थप्पड़ भी मारे. Jet2 के मैनेजिंग डायरेक्‍टर फिल वार्ड ने बताया कि कैथरीन वार्ड का ये बर्ताव बिल्कुल स्वीकार नहीं था। इस तरह की घटनाएं काफी दुर्लभ होती है। महिला ने फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की‌। इस हरकत से वहां के लोग काफी डर गए। वहीं एक और यात्री ने बताया कि वह लगातार शोर मचा रही थी। वहीं यात्रा खत्‍म होने के बाद Jet2 की ओर से सभी पैसेंजर्स को असुविधा के लिए माफी मांगने का मैसेज भेजा।

अभिनेत्री मोनालिसा ने थ्रोबैक फोटो शेयर की

अभिनेत्री मोनालिसा ने थ्रोबैक फोटो शेयर की 

कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मोनालिसा, सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड अवतार से सभी के पसीने छुड़ा रही हैं। एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर हाल ही में अपनी बेहद हसीं तस्वीरें साझा की जिसमें उनका बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिला। मोनालिसा ने अपने मालदीव वेकेशन से एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। जो इंटरनेट पर सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
मोनालिसा ने अपने फैंस के लिए मालदीव वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीरें साझा की है। मोनालिसा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है इस बात का अंदाजा उनकी पोस्ट पर होने वाले कमेंट से लगाया जा सकता है। लोग अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “हॉट।” वहीं दूसरे ने लिखा, “यू आर सो क्यूट मैम।” इन तस्वीरों को देखकर ये तो जरूर कहा जा सकता है कि मोनालिसा ने इन छुट्टियों को खूब एंजॉय किया होगा।

नाटो एकजुट हैं, उसे तोड़ा नहीं जा सकता: बाइडन

नाटो एकजुट हैं, उसे तोड़ा नहीं जा सकता: बाइडन 

अखिलेश पांडेय          
कीव/मास्को। यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर पोलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि नाटो एकजुट हैं, उसे तोड़ा नहीं जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस लोकतंत्र का गला घोंट रहा है। यूक्रेन आज अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। यूक्रेन के साथ हम पूरी ताकत के साथ खड़े हैं‌। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के लोग अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं। हमें लोकतंत्र के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ना है।
बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमले का रूस के पास कोई तर्क नहीं है। संबोधन के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बर्बर हमले के लिए रूस जिम्मेदार है। मैंने यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात की है और हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं।
बाइडेन ने कहा कि हम यूक्रेन की मदद करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों की वजह से रूस की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। रूस ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। बाइडेन ने अपील की है कि सभी देश मिलकर यूक्रेन की मदद करें। यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिका हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि नाटो रूस के लिए खतरा नहीं है।
बाइडेन ने कहा कि अमेरिका की फौज हर मदद के लिए पोलैंड में मौजूद है। नाटो देशों की रक्षा के लिए अमेरिका मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई के लिए दुनिया को तैयार रहना चाहिए। दुनिया के देश फिलहाल यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद करें. अमेरिका यूक्रेन को हर मदद देने को तैयार है। बाइडेन ने कहा कि दुनिया को रूस नाटो के बारे में गलत बता रहा है। रूस के लोग हमारे लिए दुश्मन नहीं हैं।
तेल के लिए रूस पर निर्भरता खत्म करे यूरोप।
जो बाइडेन ने कहा कि तेल के लिए रूस पर निर्भरता को यूरोप खत्म करे। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोपिय देश रूस से तेल खरीदकर युद्ध मशीन की मदद न करें। उन्होंने रूस को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि नाटो देशों की सीमा में घुसने की कोशिश रूस न करे। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका ने एक बिलियन डॉलर की मदद की है। 
अमेरिकी राष्ट्रपति के संबोधन से कुछ मिनट पहले रूसी सेना ने पौलेंड सीमा से कुछ दूर यूक्रेन के लवीव शहर पर मिसाइल से हमला किया। मिसाइल से हमले में 5 लोग घायल हो गए।  रूसी सेना की ओर से ये हमला ऐसे समय में किया गया जब धमाका स्थल से कुछ ही दूरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड की राजधानी वारसॉ में मौजूद थे।
यूक्रेन के शरणार्थियों से मिलने के बाद बाइडेन ने पुतिन को कसाई बताया।
अपने संबोधन से कुछ घंटे पहले बाइडेन ने पोलैंड में यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को कसाई बताया है। बाइडेन ने ट्वीट कर कहा कि पोलैंड में शरणार्थी स्थल पर मौजूद बच्चों ने मुझसे कहा कि मेरे पिताजी, मेरे दादा, मेरे भाई के लिए प्रार्थना करें, जो रूस के सैनिकों से लड़ रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने यूक्रेन के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के अलावा पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ मुलाकात की है। हम अपने मानवीय प्रयासों को देखने के लिए एक शरणार्थी स्थल का दौरा कर रहे हैं। आज रात मैं लोकतांत्रिक सिद्धांतों में निहित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर टिप्पणी कर रहा हूं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-190, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. रविवार, अप्रैल 28, 2024 3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतु...