रविवार, 27 मार्च 2022

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी  

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश, 50 और 55 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ यहां पेट्रोल 99.11 रुपये और डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि शनिवार को पेट्रोल 98.61 और डीजल 89.87 की कीमत पर था। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते छह दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत पांच बार बढ़ चुकी है।

मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम इस बढ़ोतरी से 113.88 और 98.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...