रविवार, 27 मार्च 2022

लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे: यादव

लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे: यादव  

संदीप मिश्र 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश के मतदाताओं का समाजवादी पार्टी को भारी समर्थन देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम जनभावना के अनुरूप नहीं आये, लेकिन उससे निराश न होकर हम विपक्ष में रहकर लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में विधानमण्डल दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सभी का मुकाबला किया। आरएसएस और भाजपा ने सत्ता  का दुरुपयोग किया। आरएसएस भाजपा का राजनैतिक संगठन है। सपा के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। प्रशासन निष्पक्ष नहीं रहा। पोस्टल बैलेट से जीत को हार में बदल दिया गया। लोकतंत्र के साथ छल किया गया। भाजपा गुण्डागर्दी करा रही है। राज्य की जनता परिवर्तन चाहती थी।

यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई चरम पर पहुंच गई। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। रोजी-रोजगार है नहीं। नौजवान आत्महत्या कर रहा है। व्यापार चौपट है। बजट में केवल तीन माह के लिए गरीबों की सस्ता राशन देने का प्रावधान है। कानून व्यवस्था नदारत है। मुख्यमंत्री जी को बतौर मोहरा इस्तेमाल किया जा रहा है। 

 अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदन से सड़क तक सरकार के अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगी। भाजपा-आरएसएस की लोकतंत्र में आस्था नहीं है। आरएसएस अधिनायकशाही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जहां जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा वहीं विधानसभा के प्रति भी सरकार को जवाब देना होगा। हमें विपक्ष के रूप में जनता की आकांक्षा को पूरा करना है। सदन में सरकार को घेरना है। 

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने  अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना की। विधायकों ने उनके प्रति अपने अटूट विश्वास के प्रदर्शन के साथ कहा कि उनके नेतृत्व में वे समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। विधायकों ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव के साथ पूरी निष्ठा से सदन से सड़क तक अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...