रविवार, 20 मार्च 2022

जिलाधिकारी की प्रेरणा से 'स्वच्छता' अभियान चलाया

जिलाधिकारी की प्रेरणा से 'स्वच्छता' अभियान चलाया  

मनोज सिंह ठाकुर
चित्रकूट। चित्रकूट में रविवार को कामदगिरि पर्वत में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन के सहयोग से कामदगिरि स्वच्छता समिति ने साफ-सफाई का कार्य किया। चित्रकूट के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की प्रेरणा से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें वन प्रभाग चित्रकूट सतना का भी सफाई अभियान में योगदान रहा। साफ सफाई के बाद वहां के दुकानदारों से अतिक्रमण न फैलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया।
साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया...
डिप्टी रेंजर रामबाबू मिश्रा, सत्य नारायण पांडेय, जानकी प्रसाद विश्वकर्मा, वनरक्षक जे पी मिश्रा, वनरक्षक वीरेंद्र मिश्रा, सुधाकर तिवारी इसके अलावा नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह के निर्देशन में नगर परिषद चित्रकूट के स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह, स्वच्छता समिति चित्रकूट के अध्यक्ष राकेश केसरवानी, महासचिव शंकर यादव अंजू वर्मा राजेंद्र कुमार त्रिपाठी विनोद वर्मा, पदमेंद्र त्रिपाठी शारदा संजय यादव राजकुमार सीताराम राजेश छोटू पटेल नवल जानकी राजा मिश्रा सोनू यादव चुन्नीलाल आदि का योगदान रहा, दीपावली बाद हुई सफाई में यह बात उभर कर सामने आई कि जन जागरूकता के अभाव में परिक्रमा मार्ग व कामदगिरि पर्वत में गंदगी फैल रही है इसको नियंत्रित करने के लिए सभी को आत्ममंथन करना चाहिए।

सफाई के प्रति सजग रहें...
कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के दुकानदारों व वहां निवासियों को स्वयं जागरूक होना चाहिए। सफाई समिति के सदस्य शंकर यादव ने कहा कि स्वयं सफाई के प्रति सजग रहें तभी स्वच्छता अभियान सफल होगा। नगर पालिका के सफाई नायक जानकी प्रसाद कुशवाहा की पूरी टीम स्वच्छता कार्य में सहभागी रही।

कौशाम्बी, पोलियो का उन्मूलन बेहद जरूरी: अधिकारी

कौशाम्बी, पोलियो का उन्मूलन बेहद जरूरी: अधिकारी  

नथन पटेल          
कौशाम्बी। विश्व से पोलियो का समूल उन्मूलन करने के लिए सरकार लगी है। इसी क्रम में दिनांक 20 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर कौशाम्बी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फीता काटकर पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पोलियो का उन्मूलन बेहद जरूरी है। 
यह बेहद खतरनाक बीमारी है और जिस व्यक्ति को पोलियो की बीमारी हो जाती है। उसका जीवन बेकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसलिए पोलियो के उन्मूलन में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हिंद प्रकाशमणि, डॉक्टर शोएब अंसारी, डीएमसी प्रदीप पाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन मॉनिटर आलोक दुबे बी.सी.पी.एम घनश्याम पाल, बीएमसी अरविंद पांडे तथा स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एन बीरेन को दूसरी बार मणिपुर का सीएम बनाया

एन बीरेन को दूसरी बार मणिपुर का सीएम बनाया   

इकबाल अंसारी           

इंफाल। बीजेपी ने एन बीरेन सिंह को दूसरी बार मणिपुर का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इंफाल में मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से सीएम पद के लिए चुना गया। मणिपुर में भाजपा की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी के 10 दिन बाद यह फैसला आया है।बीजेपी ने एन बीरेन सिंह को दूसरी बार मणिपुर का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इंफाल में मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से सीएम पद के लिए चुना गया। मणिपुर में भाजपा की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी के 10 दिन बाद यह फैसला आया है। राज्य में हाल के विधानसभा चुनावों में 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटें जीतकर भाजपा ने बहुमत हासिल किया था। एन बीरेन सिंह ने हिंगांग विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा और बहुमत हासिल करने में कामयाब रही कि पार्टी को एक वोट उग्रवाद प्रभावित राज्य में शांति लाएगा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री होंगे एन बीरेन सिंह...

पूर्वोत्तर राज्य का अगला मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया जाएगा, इस पर गहन अटकलें लगाई जा रही थीं। एन बीरेन सिंह जहां इस पद के लिए एक शीर्ष दावेदार थे, वहीं दो बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री थ बिश्वजीत सिंह भी दौड़ में थे। विशेष रूप से एन बीरेन सिंह और टीएच विश्वजीत सिंह दोनों भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के लिए दिल्ली में थे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में एन बीरेन सिंह के दूसरे कार्यकाल का स्वागत करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “यह सभी द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो, जो आगे निर्माण करेगी। क्योंकि, रविवार को केंद्र के तहत पीएम मोदी का नेतृत्व पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है।” सीतारमण, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ, राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ एक बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को इंफाल में थीं।

विभाग द्वारा 'पल्स पोलियो' अभियान का शुभारंभ

विभाग द्वारा 'पल्स पोलियो' अभियान का शुभारंभ    

भानु प्रताप उपाध्याय          

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार के द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में लगाए गए बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आज पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 1459 बूथ लगाए गए हैं तथा कल से घर घर जाकर टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। 

जिसके लिए 1040 टीमें बनाई गई। जो घर-घर जाकर टीमें पल्स पोलियो की खुराक जन्म से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पिलाएंगे। पल्स पोलियो बूथ के उद्घाटन के शुभारंभ अवसर पर महिला चिकित्सा अधिक्षिका डॉ आभा शर्मा,जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी  प्रदीप शर्मा, डीएमसी  तरन्नुम, पीसीआई कोर से विनोद शर्मा, वीसीसीएम इमरान, भूपेंद्र शर्मा जसप्रीत,मदन आदि उपस्थित रहे।

विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी की

विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी की 

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपनी पार्टी एलजेडी का रविवार को आरजेडी में विलय कर दिया। बता दें इस एलान के मौके पर मौजूद रहे तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों ने सरकार से लड़ने की तैयारी में देरी कर दी है। हम लोगों को 2019 से ही साथ रहना चाहिए। शरद यादव का फैसला, हम सब की हिम्मत बढ़ाने वाला फैसला है।
वहीं तेजस्वी ने कहा कि समाजवादी लोग एक साथ आ जाएं तो साम्प्रदायिक शक्तियों को देश से बाहर कर सकते हैं। देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि अल्पसंख्यकों से मताधिकार छीन लिया जाए लेकिन किसी माई के लाल में दम नहीं कि ऐसा कर सके। वहीं इस दौरान शरद यादव ने कहा, कि भविष्य की लड़ाई नौजवान पीढ़ी के नेता ही लड़ सकते हैं। नौजवान नेताओं में सबसे तेज तेजस्वी यादव हैं। लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं की पार्टी अब राष्ट्रीय जनता दल है। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अराजकता की स्थिति है। नफरत को परोसा जा रहा है, भाईचारे पर खतरा है। मंहगाई बढ़ रही है, देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। देश की संस्थाओं को एक पार्टी की शाखा में तब्दील किया जा रहा है। आवाज उठाने वालों को परेशान किया जा रहा है। वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिहार में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री जिस तरह पेश आए ऐसा देश में कभी नहीं हुआ। नीतीश कुमार पुतिन से विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं? शरद यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होने के बाद मई, 2018 में लोजद का गठन किया था।

122 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचें डीजल के दाम

122 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचें डीजल के दाम  

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से डीजल के थोक उपभोक्ताओं के लिए इसके दामों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसके चलते देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल के दाम 122 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। रविवार को पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से थोक ग्राहकों को बिक्री के लिए दिया जाने वाला डीजल 25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल की कीमतों में की गई 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी का उछाल आने के बाद की गई है। हालांकि पेट्रोल पंपों के माध्यम से बेचे जाने वाले डीजल की खुदरा कीमतों में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस महीने पेट्रोल पंपों की बिक्री में 20 प्रतिशत का भारी उछाल आया है। 

बस अड्डों एवं माल जैसे थोक उपभोक्ताओं द्वारा पेट्रोल पंप से खरीदा गया है। जबकि आमतौर पर वह पेट्रोलियम कंपनियों से सीधे इनकी खरीद करते हैं। इससे ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों का नुकसान बढा है। सबसे अधिक प्रभावित नायरा एनर्जी, जिओ बीपी एवं शैल जैसी कंपनियां प्रभावित हुई है। बिक्री बढ़ने के बावजूद इन कंपनियों ने अभी तक डीजल की मात्रा में कमी नहीं की है। लेकिन अब पंपों के लिए परिचालन आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रह जाएगा।


मुंबई: अभिनेत्री करीना ने खास तस्वीर शेयर की

मुंबई: अभिनेत्री करीना ने खास तस्वीर शेयर की   

कविता गर्ग               
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर, बच्चों के साथ मालदीव्स वेकेशन से सुकून के कुछ दिन गुजारने के बाद वापस मुंबई लौट गई हैं। मालदीव्स से भले वो वापस आ गए हो, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका मन अभी भी मालदीव्स में ही कही हैं। वेकेशन के दौरान लगातार फैंस को तस्वीरों को जरिए झलकियां दिखाने के बाद अब करीना कपूर ने एक खास तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह अकेले नहीं बल्कि करीना के साथ उनके दोनों बच्चे, बहन करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान ने एक ग्रुप फोटो मालदीव्स से लौटने के बाद शेयर की है, तस्वीर में दोनों बहनें अपने बच्चों के साथ रेत में बिकिनी पहने बैठी नजर आ रही हैं और सभी बैक पोज दे रहे हैं।
तस्वीर में करिश्मा और करीना साथ बैठी नजर आ रही हैं और उनके अगल-बगल यानी दोनों तरफ बच्चे बैठे हुए हैं। सभी बीचवेयर में नजर आ रहे हैं। करीना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
करीना कपूर ने वेकेशन की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘स्प्रिंग ब्रेक 2022’। इसके साथ उन्होंने सारे बच्चों का नाम मेंशन किया। उन्होंने लिखा- समायरा कपूर, कियान, टिमटिम, जेह बाबा। करिश्मा ने भी ये तस्वीर शेयर की है। उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ तस्वीर को शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।‌ फैंस खूब कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘लवली’ तो वहीं दूसरे ने लिखा- ‘सिस्टर गोल्स’। कुछ फैंस ने तस्वीर को ‘परफेक्ट फैमिली’ कहा। वहीं, अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोजी पोस्ट करते हुए इस फैमिली फोटो पर अपना जमकर प्यार लुटाते नजर आए। करीना के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई जानी- मानी हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...