रविवार, 27 फ़रवरी 2022
यूपी: 12 जिलें, 61 सीट, 53.98 प्रतिशत मतदान
रूस को 'संयुक्त एनएससी' से बाहर कर देना चाहिए
छठवें चरण के लिए विपक्षी दलों ने पूरी ताकत झोंकी
छठवें चरण के लिए विपक्षी दलों ने पूरी ताकत झोंकी
संदीप मिश्र
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर में विपक्षी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां तीन मार्च को मतदान होगा। सीएम योगी पहली बार यहां से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के गढ़ में रविवार को आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए हुये कहा " मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राम-श्याम की जोडी हैं। इनका मकसद प्रदेश को जाति, धर्म और नफरत की राजनीति में झोंककर अपना हित साधते रहना है। हम गरीब, मजलूम अरौर अनुसूचितों के हक की लडायी लड रहे हैं।"
उन्होंने कहा "यह फैसले की घडी है। गलत फैसले पर पांच साल पछताना होगा, इसलिए मतदान करते समय आने वाली पीढियों का ध्यान में रखे और मजबूत उत्तर प्रदेश तथा मजबूत भारत के लिए मतदान करें।" दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का रोड-शा शुरू हुआ जो स्थानीय सूरज कुंड से प्रस्थान कर विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ सर्किट हाउस पर जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होने कहा कि जब नौजवान शिक्षक भर्ती के लिए लखनऊ में अपने हक की मांग कर रहे थे तो पुलिस उन पर डन्डे बरसा रही थी।उन्होंने कहा कि उस पीडा को याद रखियेगा और आगामी तीन मार्च को मतदान के दिन बटन दबाकर जवाब दिजिएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौजूद लोगों से सवाल भी किया कि किसानों की आय कहां दोगुनी हो गयी। सरकारी भर्तियां तीन साल से बन्द पडी हैं, लोगों को कौन सा रोजगार मिला ?
पुतिन को फेडरेशन के अध्यक्ष पद से निलंबित किया
यूके: कोरोना संक्रमितों की संख्या-982 तक पहुंचीं
भारी सुरक्षा के बीच 'मत' का प्रयोग कर रहें मतदाता
महायुद्ध: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ बर्बरता
महायुद्ध: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ बर्बरता
अखिलेश पांडेय
नई दिल्ली/कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे महायुद्ध को लेकर यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन की पुलिस बर्बरता पर उतर आई है। रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्रों की बुरी तरह पिटाई की जा रही है। यही नहीं, विरोध करने पर डंडे भी बरसाए जा रहे हैं। यूक्रेन में फसीं एक छात्रा ने यूक्रेन पुलिस की बर्बरता की वीडियो उपलब्ध कराया है। वहीं दूसरी तरफ, एक मेडिकल छात्रा ने अपनी आपबीती भी परिजनों को सुनाई है।
जिसकी ऑडियो वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में हिंदुस्तान की मेडिकल छात्रा उनके साथ हो रहे जुल्म की दासता बयां करते हुए यूक्रेन पुलिस का बर्बर चेहरा सामने ला रही है। यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस छात्रों को लेकर उत्तराखंड में उनके परिजन काफी चिंतित हैं। यूक्रेन के ईवानों शहर से रोमानिया बॉर्डर पहुंचे भारतीय छात्रों के साथ नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका के छात्रों ने हाथापाई कर आंखों में मिर्च स्प्रे कर दिया। जिससे मची भगदड़ में कई बच्चों के फोन और अन्य सामान छूट जाने से कई छात्राओं के चोटिल होने से परिजन चिंतित हैं।
यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया
यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया पंकज कपूर रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...