शनिवार, 20 नवंबर 2021

कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया

कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया 
सुनील श्रीवास्तव     
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी सांसद एंडी लेविन ने भारत में तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है। जिसे लेकर पिछले साल से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों से घर लौटने की अपील की। कांग्रेस सदस्य एंडी लेविन ने शुक्रवार को कहा, ”यह देखकर खुशी हुई कि प्रदर्शन के एक साल से भी अधिक समय बाद भारत में तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जाएगा। 
यह प्रमाण है कि जब भारत और दुनियाभर में कामगार एक साथ आ जाते हैं तो वे कॉरपोरेट हितों को हरा सकते हैं और प्रगति कर सकते हैं।
गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्र को दिए संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये कानून किसानों के फायदे के लिए थे लेकिन वह जनता से क्षमा चाहते हैं कि सरकार किसानों के एक वर्ग को राजी नहीं कर सकी।
नैंसी पेलोसी को जान से मारने की धमकी दीं
सुनील श्रीवास्तव        
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका एरिजोना में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने कहा कि बुलहेड के एक शख्स को प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी ठहराया गया है। कार्यालय ने शुकव्रार को एक वक्तव्य में बताया कि न्यायाधीश ने 77 वर्षीय स्टीवन आर्थर मार्टिस को पेलोसी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी पाया।
उसे 25 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। ये धमकियां गत जनवरी में दो बार फोन करके दी गयी। जिसके बाद संघीय जांच ब्यूरो ने उसका पता लगाया। उन्होंने बताया कि उसे पूर्व में ऐसी धमकियां देने को लेकर आगाह किया गया था। इस बीच, एक संघीय मजिस्ट्रेट ने अलास्का के सीनेटरों के खिलाफ धमकी भरे संदेश देने के आरोपी एक शख्स की हिरासत बरकरार रखने का शुक्रवार को आदेश दिया।
अलास्का अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की प्रवक्ता लीजा ह्यूगटन ने ईमेल में बताया कि अदालत ने जे एलेन जॉनसन को हिरासत में रखे जाने का आदेश दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में अदालत ने जॉनसन को एक अमेरिकी अधिकारी की हत्या करने, आग्नेयास्त्रों को रखने और आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी ठहराया था। डेल्टा जंक्शन के जॉनसन पर अमेरिकी सीनेटर लीजा मर्कोव्स्की और डैन सुलिवन को धमकियां देने का आरोप है।

वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई

वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई
अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि तेज हवाओं के कारण रविवार से इसमें उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है। शनिवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह आंकड़ा 370 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। पड़ोसी जिले गाजियाबाद (342), गुड़गांव (340) और नोएडा (363) में भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ”अच्छा”, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ”संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच ”मध्यम”, 201 और 300 के बीच ”खराब”, 301 और 400 के बीच ”बेहद खराब” तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ”गंभीर” श्रेणी में माना जाता है। संबंधित प्राधिकारियों के अनुसार, तेज हवाएं चलने के कारण रविवार से वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है।

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में गैर आवश्यक सामान ला रहे ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रखने समेत 10 दिशानिर्देश बुधवार को जारी किए। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 85 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

क्रिप्टोकरेंसी को 'परिसंपत्ति' के रूप में मान्यता
अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने कहा है कि सरकार को क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन को ”परिसंपत्ति वर्ग” के रूप में मान्यता देने और इसे विनियमित करने के लिए एक कानून लाना चाहिए। स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) के सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने सुझाव दिया कि सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि डेटा और हार्डवेयर घरेलू सर्वर पर ही रहे, जो क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन में उपयोग किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इससे सरकार को अवैध लेनदेन का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ”वर्तमान में, दुनिया में कहीं से भी कोई भी निजी संस्थाओं द्वारा संचालित निजी एक्सचेंजों के माध्यम से इसमें निवेश कर सकता है। और इससे भी बुरी बात यह है कि क्रिप्टोकरेंसी को किसी भी केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता है।
उन्होंने कहा कि निजी एक्सचेंजों के माध्यम से एन्क्रिप्टेड लेनदेन कैसे किए जा रहे हैं, इसमें निवेश करने वाले
कौन हैं और निवेशक उनके साथ क्या कर रहे हैं, यह देखने के लिए कोई तंत्र नहीं है।
महाजन ने कहा, ”क्रिप्टोकरेंसी को विनियमित करने और इसके साथ किए गए लेनदेन को परिसंपत्ति वर्ग के रूप में मान्यता देने के लिए कानून की आवश्यकता है। इससे कराधान और राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्यों के लिए
लेनदेन की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-33 (वर्ष-05)
2. रविवार, नवंबर 21, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:42, सूर्यास्त 05:27।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-26+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

कृषि कानूनों की वापसी, घोषणा का स्वागत किया

कृषि कानूनों की वापसी, घोषणा का स्वागत किया

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान संघर्ष समन्वय समिति से संबद्ध 25 से ज्यादा किसान संगठनों के संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन ने केंद्र सरकार द्वारा काले कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा का स्वागत किया है। लेकिन वापसी के लिए संसदीय प्रक्रिया के पूर्ण होने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, सी-2 लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने का कानून बनने और बिजली कानून में प्रस्तावित संशोधन वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। 

आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन के संयोजक सुदेश टीकम तथा छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते ने कहा है कि काले किसान विरोधी कानूनों की वापसी के लिए संसद का विशेष अधिवेशन बुलाया जाना चाहिए।

लेकिन इसके साथ ही सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने का कानून बनाने और बिजली संशोधन बिल को वापस लेने के बारे में भी अपना रुख साफ करना चाहिए, क्योंकि देशव्यापी किसान आंदोलन की यह प्रमुख मांग है। किसान नेताओं ने कहा है कि काले कानूनों की वापसी की घोषणा इस देश के किसानों के अहिंसक सत्याग्रह और लोकतंत्र की जीत है। जिसे संघी गिरोह अपने फासीवादी षड़यंत्रों से कुचलना चाहता है। ये कानून संसदीय प्रक्रिया का उल्लंघन करके और लोकतांत्रिक मान-मर्यादा को कुचलकर बनाये गए थे और इसलिए इन कानूनों के पीछे देश की बहुमत जनता का बल नहीं था।

ई-पेंशन प्रणाली को पूरी तरह लागू करेंगी सरकार

संदीप मिश्र         लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी सेवा से रिटायर होने वाले पेंशनर्स के लिए ई-पेंशन प्रणाली को पूरी तरह लागू करने जा रही है। इस व्यवस्था के तहत सेवा के अंतिम 6 माह के अंदर ही कार्मिक से उससे संबंधित विवरण ऑनलाइन मांग ली जाएगी। इसके बाद संबंधित जिम्मेदार अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि रिटायर होने वाले कार्मिक को पेंशन आदेश जारी होने तक की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2022 से राज्य में लागू होगी। नई व्यवस्था से राज्य के करीब 14.82 लाख पेंशनर्स जोड़े जाएंगे। 1 अप्रैल से पहले चरण में नए रिटायर होने वाले कर्मचारियों को इस सुविधा के तहत सेवाएं दी जाएंगी। बाद में पुराने पेंशनर्स का भी डेटा ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी सचिव वित्त संजय कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने उन्होंने बताया कि पेंशनर्स को अब उनके पेंशन निर्धारण तथा अन्य समस्याओं से संबंधित सूचनाएं मोबाइल मैसेज के माध्यम से जाएगा। मैसेज के साथ एक लिंक भी होगा जिसे खोलकर वह संबंधित सूचना दे देगा। पेंशन से संबंधित सभी अलर्ट हर 15 दिन पर मोबाइल मैसेज के माध्यम से अलर्ट के रूप में भेजी जाएगी। सेवानिवृत्ति के दो माह के अंदर ही पेंशनर्स का पेंशन प्रमाण पत्र (पीपीओ) जेनरेट हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ ही पीपीओ जारी करने तक की समय सारिणी निर्धारित होगी। ई-पेंशन के तहत आनलाइन विवरण देने के बाद कर्मचारी की भागदौड़ पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इसके पश्चात संबंधित आहरण वितरण अधिकारी द्वारा पेंशन प्रपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।संजय कुमार ने बताया कि पेंशन प्रपत्र आनलाइन ही सिस्टम पर अपलोड कर दिया जाएगा। जिसके बाद पीपीओ जारी करने वाले अधिकारी पेंशन के भुगतान से संबंधित आदेश आनलाइन ही जारी करेंगे। इसके लिए साफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करने का काम अंतिम चरण में है। पेंशन प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर पर ऑनलाइन होगा।


बदलते रुख पर विश्वास करना मुश्किल: प्रियंका

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा कि चुनाव में आसन्न हार को देखते हुए प्रधानमंत्री को सच्चाई समझ आने लगी है। लेकिन उनकी नीयत एवं बदलते रुख पर विश्वास करना मुश्किल है।

उन्होंने ट्वीट किया, ”600 से अधिक किसानों की शहादत 350 से अधिक दिन का संघर्ष, नरेंद्र मोदी जी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला।”

केंद्र सरकार के अहंकार की हार बताया: सीएम

नरेश राघानी        जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कृषि संबंधी तीन कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा को लोकतंत्र की जीत एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अहंकार को हार बताया। गहलोत ने कहा कि यह आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के बलिदान की जीत है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ”तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा लोकतंत्र की जीत एवं मोदी सरकार के अहंकार की हार है। यह पिछले एक साल से आंदोलनरत किसानों के धैर्य की जीत है।” गहलोत ने कहा, ”देश कभी नहीं भूल सकता कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता एवं अभिमान के कारण सैकड़ों किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं किसान आंदोलन में शहादत देने वाले सभी किसानों को नमन करता हूं। यह उनके बलिदान की जीत है।”


तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला  
मिनाक्षी लोढी          कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अथक संघर्ष करने के लिए बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस ”क्रूरता” से व्यवहार किया वे उससे विचलित नहीं हुए। बनर्जी की ये टिप्पणियां तब आयी है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है। 

इन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान पिछले साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। बनर्जी ने ट्वीट किया, ”हर उस किसान को मेरी ओर से हार्दिक बधाई जिसने अथक संघर्ष किया और भाजपा ने जिस क्रूरता से आपके साथ व्यवहार किया, उससे आप विचलित नहीं हुए। यह आपकी जीत है! उन सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं है जिन्होंने इस लड़ाई में अपने प्रियजनों को खो दिया।”

कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की

अकांशु उपाध्याय           नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की सरकार की घोषणा का शुक्रवार को स्वागत करते हुए कहा कि इनके विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए जान गंवाने वाले किसानों की ”शहादत” अमर रहेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा की कि केंद्र ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”आज प्रकाश दिवस पर कितनी बड़ी खुशखबरी मिली। तीनों कानून रद्द। 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन।”

हत्या के मामले में 3 आरोपियों को अरेस्ट किया

हत्या के मामले में 3 आरोपियों को अरेस्ट किया 
अतुल त्यागी       
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र में 1 माह पूर्व हुई बकरी लूट के बाद हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के बाद हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि थाना देहात क्षेत्र के असौड़ा में 1 माह पूर्व कार सवार कुछ बदमाशों ने बकरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
वही, बकरी चोरी की घटना पर एक महिला जाग गई थी और फिर उसने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया था। जब महिला बदमाशों को पकड़ रही थी तभी बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया था।महिला को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा दो चाकू एक वैगनआर कार अपाचे बाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना को अंजाम देते थे।

कांग्रेस ने जनहित के खिलाफ काम नहीं किया 
 गणेश साहू        कौशाम्बी। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं और देशहित के खिलाफ काम नहीं किया है। जिससे देश का प्रत्येक वर्ग व मजबूत हुआ है। ऐसे कण-कण जोड़कर इस देश का प्रत्येक संस्थान व समाज मजबूत बना है। आज जो सरकार सत्ता में है। उसने किसानों महिलाओं और देश की सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश हित के खिलाफ काम किया है। इसलिए आज देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके खिलाफ आवाज उठाएं। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने इचौली गांव में आयोजित किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी नेता वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी ने किया था।
 इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि वह किसानों का पूरा कर्जा माफ करेगी। धान और गेहूं गन्ने के क्रय मूल्य को बढ़ाएगी। यही नहीं किसानों के बिजली को आधा किया जाएगा और संविदा कर्मी ठेका कर्मचारियों को नियमित करने का काम किया जाएगा। यह झूठा वादा नहीं बस कांग्रेस की प्रतिज्ञा है। जिसे सरकार बनने पर तत्काल पूरा किया जाएगा। 
इस मौके पर बोलते हुए पार्टी नेता वेद सत्यार्थी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री को जनता की अदालत में आकर उनके तीन काले कानूनों को वापस लेने की बात कहने पर मजबूर होना पड़ा है। इसके पीछे आम लोगों की किसानों की एक साल से लगातार चल रहे आंदोलन हैं। ऐसे ही सरकार को जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हम सभी आम नागरिकों को आवाज उठानी होगी देश की संपत्तियों को भी यह बेच न पाए। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव वसीम अंसारी, पीसीसी सदस्य विनय दुबे, आशीष कुमार मिश्रा पप्पू, मिसबाउल ऐन, अनिल पांडे, जितेंद्र शर्मा, इफ्तेखार अहमद, अनुज पांडे, राजरानी, देवकली, सुमित्रा, प्रियंका, जीतदेवी, कमलाकांत शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
भव्य आयोजनों के साथ हुईं खेल स्पर्धा की शुरुआत
संदीप मिश्र         देवरिया। आज शुक्रवार से प्रारम्भ हुए सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत जनपद में प्रतीकात्मक रुप में भव्य आयोजनों के साथ हुई। राजकीय इंटर कालेज में देवरिया संसदीय क्षेत्र की इस खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा ‘‘सांसद खेल स्पर्धा’’ के ध्वज का आरोहण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आकाश दीप छोडे गए तथा राष्ट्र गान किया गया। हरी झण्डी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम बडे गर्व से कह सकतें है कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य जहां भारत को सशक्त, सम्पन्न व शक्तिशाली भारत बनाना है। वहीं भारत को खेल प्रतिस्पर्धा में विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का भी लक्ष्य है और इसके अन्तर्गत ही उन्होने खेलो-इंडिया फिट इंडिया का आवाहन किया और खेलो इंडिया का केवल आवाहन ही नही किया बल्कि खेल को गांव गांव तक पहुॅचें इस पर कार्य किया। गांव में जो प्रतिभायें है। प्रोत्साहन के आभाव में वे प्रदर्शन नही कर पाते, उन्हे उचित सुविधा नही मिलती, इसके लिए सरकार ने नीतियां बनायी और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उसे कार्य रुप में परिणित करने का कार्य किया है। 
इस जनपद में उसी अभियान के अन्तर्गत गांव में खेल मैदान विकसित किए जा रहे है। इसे मनरेगा से जोडा गया है। मनरेगा से खेल मैदान बनेगा। ओपेन जिम बनेगी, उससे निश्चित रुप से खेल को प्रोत्साहन मिलेगा और गांव गांव के बच्चे उसमें जाना शुरु करेगें। शिक्षा के साथ खेल में भी रुचि लेगें। हमारे बच्चे देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेगें। हमारी नीति है कि खेल को गांव गांव तक पहुचाना है। खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, देश में खेल के प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठता दिलाना है। लेकिन उसके लिए जरुरी है नियत की, जो हमारे सरकार के पास है। इस खेल प्रतियोगिता का समापन 27 नवंबर को स्व. रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में होगा। 
उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम को औपचारिक न बनाये, प्रमाणिक बनाने के लिए इसकी चर्चा गांव गांव करें, प्रोत्साहित करें, बच्चों की प्रतिभा व भावना को स्वयं को जोडकर देश के लिए इनको तैयार करें।
सदर विधायक डा सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल से जुडे हुए प्रतिभाओ को अवसर देना है, उनकी प्रतिभा को आगे लाना है और हमारे प्रधानमंत्री जी की सोच है कि अगर बच्चे खेलेगें, तो स्वस्थ होगें। तन स्वस्थ होगा तो मन स्वस्थ होगा और तन और मन किसी नागरिक का स्वस्थ होगा तो हमारा राष्ट्र स्वस्थ होगा। खिलाडियों में जो प्रतिभायें छिपी हुई है वो उभेरगी और वे जनपद, राज्य, देश एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेगें। छात्रा सपना पाठक, अर्चना तिवारी द्वारा सरस्वती वन्दना की गयी एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। 
संचालन रविकान्त मणि द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, नीरज वर्मा, कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम शुक्ल, सुनील सिंह, ब्लाक प्रमुख देवरिया पवन जायसवाल, गंगा पाण्डेय, लार के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बबलू सिंह, भुनेश्वर मिश्र, सीपी सिंह, प्रवीण निखर, शिवानंद नायक, प्रधाानाचार्य जीआईसी पी के शर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी के के पाण्डेय, संजय सिंह, श्री प्रकाश तिवारी, स्काउट गाइड रमाकान्त मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, प्रबुद्धजन, प्रतिभागी विद्यालयों के छात्र/छात्रायें, अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला किया

जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला किया
दुष्यंत टीकम       
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के भाई दुर्गेश साहू पर पांच हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले के बाद भाजपा ने सिटी कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी मिली है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष के भाई दुर्गेश साहू पर पांच युवकों ने हमला कर दिया है। 
चाकू से किए गए हमले से दुर्गेश के हाथ, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान यह घटना हुई है। बेमेतरा शहर में पिकरी तालाब के मामूली विवाद से यह झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि पांच युवकों ने दुर्गेश साहू पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली के सामने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

हादसा: खाई में जीप गिरने से 3 की मौंत, 3 घायल
पंकज कपूर        
पिथौरागढ़। यहां हल्द्वानी-बेरीनाग मोटर मार्ग पर गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो गहरी खाई में समा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से थल की ओर सवारियों को लेकर आ रही एक जीप राईआगर बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप शुक्रवार सुबह 5:30 बजे के करीब असंतुलित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने शवों के साथ घायल लोगों को आनन-फानन में रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचाया।
मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रश्मि चंद पत्नी ब्रजेश चंद, 23 वर्षीय गीता चंद पत्नी सरयू हरीश चंद और 20 वर्षीय प्रियंका चंद पत्नी भगवान चंद निवासी लेजम कोली थाना थल के रूप में हुई है।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...