रविवार, 10 अक्तूबर 2021

विधिक सहायता सोसाइटी का गठन किया: एचसी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के याचिकाकर्ताओं को मामूली शुल्क पर कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक विधिक सहायता सोसाइटी का गठन किया गया है। सोसाइटी के शासी निकाय के सदस्य अधिवक्ता अनुराग अहलुवालिया ने कहा कि इसका उद्देश्य 60,000 रुपये प्रति माह या 7.5 लाख रुपये प्रति वर्ष आय वर्ग के याचिकाकर्ताओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में मामूली शुल्क भुगतान पर कानूनी सहायता प्रदान करना है।
मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय (मध्यम आय समूह) विधिक सहायता सोसाइटी के कार्यालय का उद्घाटन किया। सोसायटी के शासी निकाय में मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति पटेल और अध्यक्ष, न्यायमूर्ति विपिन सांघी समेत 12 सदस्य शामिल हैं।
सोसायटी के एक बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य उन याचिकाकर्ताओं को कानूनी सहायता प्रदान करना है जो विधिक सेवा प्राधिकरण कानून, 1987 के तहत कानूनी सहायता के पात्र नहीं हैं, लेकिन उन्हें अपने मामूली साधनों के कारण कानूनी सहायता की आवश्यकता है। सेवाओं में अदालत में पेशी, याचिका तैयार करने, परामर्श लेने की सुविधाएं शामिल हैं।

सोसाइटी की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए याचिकाकर्ता को एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होगा जो पूरे मामले के लिए 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक होगा। देश भर में प्रत्येक उच्च न्यायालय में सोसाइटी के गठन के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार इसका गठन किया गया है।

एसएसपी ने 10 उप निरीक्षकों के तबादले किएं

पंकज कपूर      
देहरादून। एसएसपी देहरादून ने 10 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए है। साथ ही एसएसपी आदेश जारी करते हुए सभी को नवीन तैनाती भी दे दी है।
उप निरीक्षक रजनीश सैनी को चौकी प्रभारी कुल्हाल, कोतवाली विकास नगर भेजा गया है।
उप निरीक्षक विकेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी लाल तप्पड़ कोतवाली डोईवाला भेजा गया है।
उप निरीक्षक जगमोहन सिंह को चौकी प्रभारी विधोली थाना प्रेमनगर भेजा गया है।
उप निरीक्षक प्रवेश रावत को चौकी प्रभारी सभावाला थाना सहसपुर भेजा गया है।
उप निरीक्षक संजय रावत को कोतवाली डालनवाला भेजा गया है।

पांच मुख्य न्यायाधीशों के तबादले को मंजूरी दी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन की सलाह पर आठ उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा पांच मुख्य न्यायाधीशों के तबादले को मंजूरी दी है।
विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

सेलवेसिओन में भूकंप के झटके महसूस कियें गए

लीमा। पेरू के सेलवेसिओन में रविवार को मध्यम श्रेणी के भूकंप के झटके महसूस किये गये।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 00.20 बजे सेलवेसिओन से उत्तर-पश्चिमोत्तर में 127 किलोमीटर की दूरी पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 11.7378 अक्षांश और 71.7073 पश्चिमी देशांतर पर रहा।
भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।

नदी में नाव के पलटने से पांच लोगों की मौंत हुईं

ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके सावर में शनिवार को तुराग नदी में एक नाव के पलटने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।
अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा मुख्यालय की एक ड्यूटी अधिकारी खालिदा यास्मीन ने बताया, "अब तक तीन लड़कों, एक महिला और एक लड़की के शव बरामद हुआ हैं।"
अधिकारी के अनुसार, शनिवार तड़के नदी में रेत से लदे एक जहाज से टक्कराने के बाद करीब 18 लोगों को ले जा रही नाव पलट गई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद अधिकतर यात्री तैर कर बाहर आ गए थे।


अंगोला: सोना खनन के दौरान 11 लोगों की मौंत

हुआंबो। अंगोला के हुआंबो प्रांत में पिछले तीन माह के भीतर अवैध खनन विशेषकर सोना खनन के दौरान कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी।
राष्ट्रीय पुलिस के हुआंबो प्रांतीय कमांडर, कमिश्नर फ्रांसिस्को रिबास ने प्रेस को बताया कि ये मौतें बेलुंडो, उकुमा, चिनजेनजे, लोंगोन्जो, काला, चिकाला-चोलोहंगा और हुआम्बो की नगर पालिका क्षेत्रों में हुईं।
उन्होंने बताया कि देश का यह हिस्सा कलात्मक सोने के खनन के कम से कम सात क्षेत्रों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि केवल तीन स्थानों पर अवैध खनिकों की संख्या 2,000 लोगों से अधिक है।
कमिश्नर फ्रांसिस्को रिबास ने कहा कि हुआंबो प्रांत में राष्ट्रीय पुलिस विभाग अवैध खनन को हतोत्साहित करने और मौतों से बचाने का काम जारी रखेगा।

संक्रमण: देश में मामलें घटकर 2.30 लाख रहें

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बीच सक्रिय मामले घटकर 2.30 लाख रह गये हैं।
इस बीच देश में शनिवार को 66 लाख 85 हजार 415 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक कुल 94 करोड़ 70 लाख 10 हजार 175 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,166 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 53 हजार 475 हो गया है। इसी दौरान 23,624 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 32 लाख 71 हजार 915 हो गयी है। सक्रिय मामले 5672 घटकर दो लाख 30 हजार 971 रह गये हैं। वहीं 214 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,50,589 हो गया है।
सक्रिय मामलों में केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं और पिछले 24 घंटों में यहां सर्वाधिक 3512 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या अब 1,13,725 रह गयी है। वहीं सबसे अधिक 12,881 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 46,44,211 हो गयी है। इसी अवधि में सबसे ज्यादा 101 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 26,173 हो गयी है।  मामले घटकर 36,600 रह गये हैं जबकि 44 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,39,514 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 2446 बढ़कर 63,99,464 रह गयी है।
तमिलनाडु में सक्रिय मामले घटकर 16,252 रह गये हैं तथा 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35,768 गयी है। राज्य में अभी तक 26,24,916 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
पूर्वाेत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले घटकर 15,635 रह गये है और कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 89,847 हो गयी है जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 347 हो गयी है।
कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 1013 घटने से इनकी कुल संख्या 10,424 हो गयी है। राज्य में नौ और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 37,875 हो गया है। राज्य में अब तक 29,32,322 मरीज ठीक हो चुके हैं।
आंध्र प्रदेश में 176 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 8134 रह गयी है। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20,34,244 हो गयी है, जबकि इस महामारी से आठ और लोगों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,250 हो गया है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले नौ बढ़कर 7634 हो गये हैं। राज्य में इस महामारी के संक्रमण से 12 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 18,894 हो गयी है तथा अब तक 15,49,049 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले घटकर 4288 रह गये हैं जबकि यहां दो और मरीज की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 3929 हो गया है। वहीं 6,59,508 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज रविवार 10 अक्टूबर को फिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए। आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं, डीजल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। आईओसीएल वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 104.14 रुपये और डीजल 92.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में आज डीजल 100 रुपये के पार पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.12 रुपये व डीजल की कीमत 100.66 रुपये प्रति लीटर है।

लड़कियों के डांस का विवाद थमता नजर नहीं आया

हरिओम उपाध्याय       
उज्जैन। प्रदेश में लड़कियों के डांस का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। इंदौर और छतरपुर के बाद अब उज्जैन में बवाल मच गया है। यहां एक महिला ने महाकाल के मंदिर में बॉलीवुड गाने रग-रग में इस तरह तू समाने लगा पर डांस किया मंदिर में बना ये वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। इस पर महाकाल मंदिर के पंडे-पुजारियों का विरोध शुरू हो गया है। उनकी मांग है कि वीडियो बनाने वाली महिला को अब कभी मंदिर परिसर में घुसने न दिया जाए।
यह वीडियो ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर बन ओंकारेश्वर मंदिर के पास बनाया गया है। महिला ने मंदिर के पिलर पर ये वीडियो बनाया है। वो इन्हीं पिलर से बीच में डांस कर रही है। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने कहा कि हमें ये वीडियो घोर आपत्तिजनक लगा। ये देव स्थान है। यहां इस तरह फिल्मी गीतों पर डांस करना ठीक नहीं। ये जगह महाकाल की है। महाकाल में करोड़ों लोगों की आस्था है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सभी लोगों का प्रवेश मंदिर में वर्जित कर देना चाहिए। बजरंग दल ने भी कहा है कि इस तरह के वीडियो बनाने वाली महिलाओं के खिलाफ शिकायत की जाएगी। मनीषा रोशन इंदौर की रहने वाली है। उसने अपने इंस्टाग्राम पर महाकाल मंदिर के दो वीडियो अपलोड किए, हालांकि विवाद बढऩे के बाद ये दोनों वीडियो डिलीट कर दिए गए। दोनों वीडियो में एक 7 सेकंड और दूसरा 14 सेकंड का था। इंस्टाग्राम पर उसके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। मनीषा ने वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि मैंने उज्जैन में महाकाल मंदिर में वीडियो बनाया था। किसी को भी वीडियो से किसी संगठन या व्यक्ति को ठेस पहुंची हो तो माफी मांगती हूं। मेरी भावना किसी को आहत करने की नहीं थी। आगे से मैं ध्यान रखूंगी कि किसी की भावना आहत न हो।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया

अविनाश श्रीवास्तव        
पटना। बिहार में छठ और दिवाली त्योहार का बड़ा महत्व है। इन त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन से बिहार के मुजफ्फरपुर,दरभंगा, बरौनी, सहरसा और जयनगर स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। इन स्पेशल ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा,इन ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा।इन सभी ट्रेनों में 09 स्लीपर कोच, जनरल के 09 कोच और एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
दिल्ली से वैष्णो देवी दर्शन के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौंत हुईं

लापाज। बोलीविया में अगुआ डयूल्स के अमेज़ॅन क्षेत्र में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से स्वास्थ्य मंत्रालय के चार अधिकारियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी।
बोलिवियाई पुलिस के डिप्टी कमांडर कर्नल लुइस क्यूवास ने संवाददाताओं को बताया कि रिबेरल्टा नगर से उड़ान भरने के महज सात मिनट बाद विमान एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय डेंगू-चिकनगुनिया कार्यक्रम के चार अधिकारी सवार थे। घटना में सभी की मौत हो गयी।
स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रचार, महामारी विज्ञान निगरानी और पारंपरिक चिकित्सा उप मंत्री मारिया रेनी कास्त्रो ने ट्विटर पर लिखा , " हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम को रिबेरल्टा से कोबीजा ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमारे सहयोगी देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन राष्ट्रीय डेंगू-चिकनगुनिया कार्यक्रम को पूरा करने में लगे थे।

'खुफिया' के लिए एक साथ काम कर रहें विशाल

कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म खुफिया उनके दिल के बेहद करीब है।
तब्बू और विशाल भारद्वाज फिल्म 'खुफिया' के लिए फिर एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अली फजल भी लीड रोल में होंगे। तब्बू की यह विशाल के साथ तीसरी फिल्म होगी। उन्होंने इससे पहले विशाल के साथ 'मकबूल' और 'हैदर' में साथ काम किया था। यह फिल्म रियल इंसीडेंट और अमर भूषण के फेमस जासूसी नॉवेल 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित है।
तब्बू ने कहा, "खुफिया एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं इस इंटरटेनर जासूसी थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। हमेशा की तरह, वीबी (विशाल भारद्वाज) के साथ फिर से काम करना एक खुशी की बात है, और घर वापसी जैसा महसूस होता है।


 

फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को लेकर चर्चा में विक्की

कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म सरदार उधम सिंह से अपना लुक शेयर किया है।
विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल स्‍वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के रोल में हैं, जिन्‍होंने जलियांवाला बाग हत्‍याकांड के कसूरवार जनरल डायर को मौत के घाट उतारा था।
इस फ़िल्म में कहानी के अनुसार विक्की कई लुक्स और लोकेशंस पर नज़र आएंगे। इन लुक्स को विक्की अपने सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिए साझा कर रहे हैं। ऐसा ही एक लुक उन्होंने शेयर किया, जो पूर्वी यूरोप का है, जहां -15 डिग्री तापमान में शूट किया गया।
विक्की कौशल ने बताया कि सरदार ऊधम सिंह का यह लुक 1933 का है और पूर्वी यूरोप के जंगलों का है। सरदार ऊधम का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फ़िल्म की कहानी जलियांबाला बाग नरसंहार के बदले पर आधारित है, जिसके लिए सरदार ऊधम सिंह ने 21 सालों तक इंतज़ार किया था और लंदन जाकर अंग्रेज़ अफ़सर को मारकर इसका बदला लिया। फ़िल्म ऊधम सिंह के इस पूरे सफ़र को पेश करती है।
गौरतलब है कि 'सरदार उधम' में विकी कौशल के अलावा बनिता संधू और अमोल पाराशर भी हैं। फिल्म 'सरदार उधम ' ओटीटी प्लेटफार्म पर 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...