रविवार, 10 अक्तूबर 2021

लड़कियों के डांस का विवाद थमता नजर नहीं आया

हरिओम उपाध्याय       
उज्जैन। प्रदेश में लड़कियों के डांस का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। इंदौर और छतरपुर के बाद अब उज्जैन में बवाल मच गया है। यहां एक महिला ने महाकाल के मंदिर में बॉलीवुड गाने रग-रग में इस तरह तू समाने लगा पर डांस किया मंदिर में बना ये वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। इस पर महाकाल मंदिर के पंडे-पुजारियों का विरोध शुरू हो गया है। उनकी मांग है कि वीडियो बनाने वाली महिला को अब कभी मंदिर परिसर में घुसने न दिया जाए।
यह वीडियो ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर बन ओंकारेश्वर मंदिर के पास बनाया गया है। महिला ने मंदिर के पिलर पर ये वीडियो बनाया है। वो इन्हीं पिलर से बीच में डांस कर रही है। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश पुजारी ने कहा कि हमें ये वीडियो घोर आपत्तिजनक लगा। ये देव स्थान है। यहां इस तरह फिल्मी गीतों पर डांस करना ठीक नहीं। ये जगह महाकाल की है। महाकाल में करोड़ों लोगों की आस्था है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सभी लोगों का प्रवेश मंदिर में वर्जित कर देना चाहिए। बजरंग दल ने भी कहा है कि इस तरह के वीडियो बनाने वाली महिलाओं के खिलाफ शिकायत की जाएगी। मनीषा रोशन इंदौर की रहने वाली है। उसने अपने इंस्टाग्राम पर महाकाल मंदिर के दो वीडियो अपलोड किए, हालांकि विवाद बढऩे के बाद ये दोनों वीडियो डिलीट कर दिए गए। दोनों वीडियो में एक 7 सेकंड और दूसरा 14 सेकंड का था। इंस्टाग्राम पर उसके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। मनीषा ने वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि मैंने उज्जैन में महाकाल मंदिर में वीडियो बनाया था। किसी को भी वीडियो से किसी संगठन या व्यक्ति को ठेस पहुंची हो तो माफी मांगती हूं। मेरी भावना किसी को आहत करने की नहीं थी। आगे से मैं ध्यान रखूंगी कि किसी की भावना आहत न हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...