रविवार, 10 अक्तूबर 2021

फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को लेकर चर्चा में विक्की

कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म सरदार उधम सिंह से अपना लुक शेयर किया है।
विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल स्‍वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के रोल में हैं, जिन्‍होंने जलियांवाला बाग हत्‍याकांड के कसूरवार जनरल डायर को मौत के घाट उतारा था।
इस फ़िल्म में कहानी के अनुसार विक्की कई लुक्स और लोकेशंस पर नज़र आएंगे। इन लुक्स को विक्की अपने सोशल मीडिया एकाउंट के ज़रिए साझा कर रहे हैं। ऐसा ही एक लुक उन्होंने शेयर किया, जो पूर्वी यूरोप का है, जहां -15 डिग्री तापमान में शूट किया गया।
विक्की कौशल ने बताया कि सरदार ऊधम सिंह का यह लुक 1933 का है और पूर्वी यूरोप के जंगलों का है। सरदार ऊधम का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। फ़िल्म की कहानी जलियांबाला बाग नरसंहार के बदले पर आधारित है, जिसके लिए सरदार ऊधम सिंह ने 21 सालों तक इंतज़ार किया था और लंदन जाकर अंग्रेज़ अफ़सर को मारकर इसका बदला लिया। फ़िल्म ऊधम सिंह के इस पूरे सफ़र को पेश करती है।
गौरतलब है कि 'सरदार उधम' में विकी कौशल के अलावा बनिता संधू और अमोल पाराशर भी हैं। फिल्म 'सरदार उधम ' ओटीटी प्लेटफार्म पर 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...