शुक्रवार, 8 अक्तूबर 2021

स्वास्थ्य: सबसे ज्यादा एनर्जी देने वाला फल है केला

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। केला सबसे ज्यादा एनर्जी देने वाला फल है। केले में पाए जाने वाले विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अगर आप शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे हैं तो केले को अपनी डाइट में शामिल करें, इससे आपको गजब के फायदे मिलेंगे।
केले में पाए जाने वाले पोषक तत्वों पर नजर डालें तो इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी और मैग्नीशियम मिलता है, इसके अलावा विटामिन-सी, पोटैशियम और विटामिन-बी6, थायमिन, राइबोफ्लेविन भी होता है. केले में 64.3 प्रतिशत पानी, 1.3 प्रतिशत प्रोटीन, 24.7 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। यह सभी तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, केले में पोटेशियम पाया जाता है, जिससे हमारी मसल्स में क्रैंप नहीं आते हैं। केले में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो हमारे शरीर को एनर्जेटिक रखता है और हम थकान कम महसूस करते हैं। सुबह टाइम एक्सरसाइज से पहले अगर आप दो केले खा लेंगे तो एक्सरसाइज के दौरान आप ज्यादा थकान महसूस नहीं करेंगे।
केला में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है। अगर सुबह-सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने के चक्कर में ब्रेकफास्ट छूट जाता है तो एक केला खाकर निकलें, क्योंकि केला खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यह आपको दिनभर की ऊर्जा देता है।
केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है। इस ट्रिप्टोफैन की वजह से हमारे शरीर में सेरोटोनिन बनता है। सेरोटोनिन को हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है। इससे तनाव दूर रहता है।

प्रशासन पर कार्रवाई का आरोप लगा रहीं भाजपा

दुष्यंत टीकम           
रायपुर। कवर्धा मामले में भाजपा शासन-प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रही है। इसी के विरोध में कुछ घंटे बाद पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा के दर्जनभर नेता राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने वाले हैं। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडेय, शिवरतन शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विजय शर्मा, राजकुमार, अनिल ठाकुर, मोतीलाल और अशोक साहू शामिल हैं।
नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विधायकों के दल ने कवर्धा में जो परिस्थितियां देखीं, उनसे राज्यपाल को अवगत कराने के साथ ही दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा की भी शिकायत कर सकते हैं। सिन्हा ने कवर्धा में जो घटनाएं घटीं, उसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद से ही भाजपा आईजी के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रही है। चंद्राकर और शिवरतन ने गुरुवार को दशरंगपुर थाने में शिकायत भी की है।

एआईसीसी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए एआईसीसी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पहले नंबर पर रखा गया है। 
इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है। आशा कुमारी भी स्टार प्रचारक बनाई गई हैं। नवजोत सिंह सिद्धू और संजय दत्त भी स्टार प्रचारकों में हैं।

कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की: सीएम

श्रीराम मौर्य       
शिमला। हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है।
इनके अलावा लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर, कन्हैया कुमार कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने 20 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की है।
इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा, मेजर जनरल सेवानिवृत्त धर्मवीर सिंह राणा और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम  कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।


मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप

पंकज कपूर      
हल्द्वानी। हल्द्वानी में आज नगर निगम गेट के बाहर संविदा कर्मचारी और नगर निगम कर्मचारी बर्खास्ती की मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम मेयर के द्वारा पक्षपात किया गया मामला है।
आज से 2 महीने पहले हुए दो पक्षों में विवाद को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट होजिसमें नगर निगम के द्वारा एक पक्ष के 6 लोगों को बर्खास्त कर दिया गया इसके बाद आज दूसरे पक्ष के लोग एक पक्के कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए।
उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई थी जबकि दोनों पार्टियों में मारपीट हुई थी दोनों को ही बर्खास्त करना चाहिए था। लेकिन एक ही पक्ष के 6 लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है।
प्रदेश संगठन मंत्री सफाई कर्मचारी।
हमारी मांगे कि जब इन लोगों को बर्खास्त किया गया तो हम को भी बर्खास्त करो नहीं तो जो लोग बर्खास्त किए गए उनको बहाल किया जाए गई थी।

कार्यकारी के सामने पेश होने के बाद बयान आया

वाशिंगटन डीसी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख ने दावा किया है कि विश्व बैंक में शीर्ष अधिकारी रहने के दौरान आंकड़ों की हेराफेरी में उनकी भूमिका होने का आरोप लगाने वाली खबर में घटनाओं की सटीक जानकारी नहीं दी गई है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा के एजेंसी के कार्यकारी बोर्ड के सामने पेश होने के एक दिन बाद यह बयान आया है। कार्यकारी बोर्ड इन आरोपों की जांच कर रहा है कि 2018 में विश्व बैंक के कर्मचारियों पर चीन और अन्य देशों की व्यापार-जलवायु रैंकिंग को प्रभावित करने वाली जानकारियों को बदलने के लिए दबाव डाला गया था। बैंक की “डूइंग बिजनेस” रिपोर्ट में देशों को उनके कर बोझ, नौकरशाही की बाधाओं, नियामक प्रणालियों और अन्य व्यावसायिक स्थितियों का मूल्यांकन करने के बाद रैंक दिया गया था। निवेश आकर्षित करने के लिए सरकारें रिपोर्ट में उच्च रैंकिंग पाने की इच्छुक थीं।
जॉर्जीवा ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे अंततः आईएमएफ बोर्ड को डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में अपनी भूमिका समझाने का अवसर मिला। इस बयान के अलावा, जॉर्जीवा के वकीलों ने पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में बुधवार को बोर्ड को दिए गए 11-पृष्ठ के बयान को जारी किया। शुक्रवार को इस मामले में बोर्ड की फिर से बैठक होने वाली है।
आईएमएफ में अपने पद से इस्तीफा देने की मांगों के बीच जॉर्जीवा ने इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। उन्होंने 190 देशों के आईएमएफ में शीर्ष पद पर काबिज होने से पहले क्रिस्टीन लेगार्ड की जगह लेकर जनवरी 2017 से सितंबर 2019 तक विश्व बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया।
लेगार्ड अब यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख हैं। आंकड़ों की हेराफेरी के आरोप विलिमरहेल लॉ फर्म द्वारा की गई समीक्षा से सामने आए जिसमें आरोप लगाया गया था कि जॉर्जीवा ने बैंक के अर्थशास्त्रियों पर चीन की रैंकिंग में सुधार करने के लिए दबाव डाला था, जब वह और बैंक के अन्य अधिकारी विश्व बैंक के वित्तपोषण संसाधनों में वृद्धि का समर्थन करने के लिए चीन को मनाने का प्रयास कर रहे थे।

7 दिनों से एनसीबी की हिरासत में अभिनेता आर्यन

कविता गर्ग                
मुंबई। आर्यन खान की केस की सुनवाई में मुंबई के मजिस्ट्रेट जमानत पर फैसला करने वाले हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले 7 दिनों से एनसीबी की हिरासत में हैं। उन्हें मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में चलने वाली ड्रग पार्टी का हिस्सा होने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था। 
आज आर्यन खान की जमानत की सुनवाई मुंबई के कोर्ट फैसला होगा कि उन्हेंं जमानत मिलेगी या बेल। आर्यन खान और अन्य आरोपियों की जमानत की याचिका खारिज हुई तो उन्हें  आर्थर रोड जेल ले जाया जाएगा।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...