शनिवार, 18 सितंबर 2021

यूके: केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

पंकज कपूर      
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधू ने शुक्रवार को भगवान केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यों में बेहतर गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक मैन पावर, मशीनरी एवं मटीरियल की पर्याप्तता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गति लाने के लिए वीकली टारगेट निर्धारित कर अचीवमेंट की समीक्षा नियमित रूप से की जाए।मुख्य सचिव ने केदारपुरी के दोनों तरफ की पहाड़ियों पर वन विभाग को आकर्षक प्लांटेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां काम कर रही लेबर से भी बात की, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को श्रमिकों के लिए उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चोराबाड़ी ट्रेकरूट को विकसित किए जाने के साथ ही गरुड़ चट्टी से रामबाड़ा तक पुराने मार्ग को सुचारू करने हेतु फॉरेस्ट क्लीयरेंस पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन शंकराचार्य समाधि स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के संगम पर निर्मित हो रहे स्नान घाटों केदारनाथ गरुड़ चट्टी को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल व पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहे भवनों का जायजा भी लिया। मुख्य सचिव ने वहां मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों में गति एवं समय से पूरा करने के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सुव्यवस्थित और सुरक्षित चारधाम यात्रा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

कालेज के छात्रों के साथ बेविनार आयोजित किया

पंकज कपूर        
नैनीताल। विगत 15 सितम्बर को अंन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर वासुदेव लॉ कालेज के छात्रों के साथ बेविनार आयोजित किया गया। बेविनार में सिविल जज सी.डि श्री इमरान मो. खान द्वारा लोकतंत्र, कानून का शासन व संविधान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। सिविल जज द्वारा फेक न्यूज,, बेरोजगारी, लिंग भेद व सामाज की असमानताओं को दूर करना लोकत्रंत्र की मुख्य चुनौतिया बताया है, लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 73 व 74 वॉ संशोधन संविधान में किया गया जिसके द्वारा पंचायत राज की शुरूआत हुयी। सिविल जज द्वारा छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम का संचालन कर रहें श्री संदीप यादव द्वारा लोकतंत्र के महत्व व उसके इतिहास के बारे में प्रकाश डाला गया। बेविनार के अंत में सिविल जज द्वारा छात्रों के प्रश्नों के जबाव दिये गये। कार्यक्रम में अभिमन्यु गॉधी, प्रियंका व जनार्दन उपस्थित रहें।जानकारी देते हुये सिविल जज सी0डि0 श्री इमरान मौ0 खान ने बताया कि विधिक रथ बल्दियाखान, ज्योलीकोट,रानीबाग,काठगोदाम, कठघरिया,कालाढूगी तथा नयांगाव से होकर बाजपुर गया।विधिक सेवा रथ मे विधिक सेवाओं के बारे मे आम जनमानस को जागरूक करने के लिए डाक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखायी गयी तथा 69 व्यक्तियों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही अभियान के तहत पी.एल.वी. द्वारा कैम्प आयोजित कर 226व्यक्तियों को लाभान्वित किया जिसमे 143 को विधिक सहायता उपलब्ध कराई गयी।इस विशेष अभियान के तहत सिविल जज सी.डी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री इमरान ने बताया कि विधिक सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भी किया गया। उन्होने कहा गरीब एवं पिछडे वर्ग को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। श्री खान ने कहा प्राधिकरण का कार्य निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराना तथा लोक अदालत का आयोजन कराना एवं विधिक जागरूकता फैलाना तथा अपराध पीडितों को मुआवजा दिलाना है।

असम तथा एमपी से अपना उम्मीदवार घोषित किया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों सर्बानंद सोनोवाल और एल मुरुगन को राज्यसभा उपचुनावों के लिए क्रमश: असम तथा मध्य प्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।
दोनों नेताओं को हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल किया है। उन्हें छह महीने के अंदर संसद सदस्य बनना होगा। सोनोवाल और मुरुगन का राज्यसभा में आना लगभग तय है क्योंकि भाजपा को दोनों राज्यों की विधानसभा में बहुमत प्राप्त है।
असम में बिस्वजीत दैमारी के इस्तीफा देने से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गयी थी। दैमारी विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। मध्य प्रदेश में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद उच्च सदन की एक सीट खाली हो गयी जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
 

24 घंटे में महामारी से 8 हजार 927 लोगों की मौंत

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। विश्वभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी से आठ हजार 927 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ही विश्व में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46.78 लाख से अधिक हो गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र सीएसएसई की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 करोड़ 76 लाख 11 हजार 994 हो गयी है। जबकि 46 लाख 78 हजार 822 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण बरकार है। यहां संक्रमितों की संख्या 4.19 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.72 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 35,662 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 34 लाख 17 हजार 390 हो गया है। इस दौरान 33,798 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 26 लाख 32 हजार 222 हो गयी है। सक्रिय मामले बढ़कर तीन लाख 40 हजार 639 रह गये हैं। इसी अवधि में 281 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,44,529 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर अब 1.02 प्रतिशत रह गयी है, रिकवरी दर 97.65 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 2.10 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.89 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
संक्रमण के मामले में ब्रिटेन रूस और फ्रांस से आगे निकल चुका है। यहां कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 74.06 लाख से अधिक हो गयी है और 135,314 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना वायरस से अब तक 71.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.93 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70.29 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.16 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

1 व्यक्ति को जोगेश्वरी इलाके से हिरासत में लिया

कविता गर्ग       
मुंबई। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक संयुक्त टीम ने कथित रूप से आतंकवादियों से संपर्क रखने के मामले में एक व्यक्ति को मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी इलाके से हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान जाकिर शेख के रूप में हुई है, जिसने गिरफ्तार आतंकवादी जान मोहम्मद शेख को आतंकी गतिविधियों में मदद की थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जाकिर जान मोहम्मद को देश भर में हथियार पहुंचाने का निर्देश देता था और वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।
जान मोहम्मद शेख उन छह आतंकवादियों में से एक है जिन्हें दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने 14 सितम्बर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था।

महिला सदस्यों को इमारत में प्रवेश पर रोक लगाईं

काबुल। तालिबान ने काबुल स्थित महिला मामलों के मंत्रालय की महिला सदस्यों को गुरूवार को इमारत में प्रवेश पर रोक लगा दी और विभाग को नीति मंत्रालय में बदल दिया है। महिला मंत्रालय की जगह 'मिनिस्ट्री ऑफ प्रमोशन वर्च्यू एंड प्रिवेंशन ऑफ वाइस'को सक्रिय कर दिया गया है।
इमारत के बाहर बनाये गये वीडियो के अनुसार महिला कर्मचारियों ने बताया कि वे कई सप्ताह से काम पर आने की कोशिश कर रही थीं, उन्हें अपने घर लौटने के लिए कहा गया।
गुरुवार को आखिरकार इमारत के दरवाजे को बंद कर दिया गया। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के एक वरिष्ठ नेता ने पहले कहा था कि सरकारी मंत्रालयों में महिलाओं को पुरुषों के साथ काम करने की इजाजत नहीं होगी।इसी दिन ही महिलाओं ने राष्ट्रपति भवन के बाहर एकत्र होकर तालिबान से अपने अधिकारों की रक्षा करने और लड़कियों को पढ़ने और काम करने की अनुमति देने का आह्वान किया।
तालिबान ने सरकार का ऐलान करने से पहले दावा किया था कि वह इस बार अधिक संयम के साथ शासन करेंगे। उनकी सरकार में महिलाओं को काम करने और पढ़ने की अनुमति होगी।

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना खरीदने वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। सोने की कीमत में आज साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 1130 रुपए की गिरावट के साथ 45,207 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 46337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 708 रुपये की गिरावट के साथ 60183 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 60891 रुपए प्रति किलोग्राम थी। ऐसे में अगर आप सोना चांदी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...