मंगलवार, 14 सितंबर 2021

सीएम ने वैकल्पिक उर्जा विभाग की समीक्षा की

पंकज कपूर       
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने उर्जा निगमों में कार्यों की गुणवत्ता एवं सुधारों के प्रति ध्यान देने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाये जाने के लिये सामुहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों की धीमी प्रगति के लिये अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित कर ‘‘की परफारमेंस इंडिकेशन से इसे जोड़ा जाय। 
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि उर्जा निगमों के कार्यकलापों में तेजी लाये जाने तथा गुणात्मक सुधार के लिये टेक्निकल परफारमेंस आदि में व्यवस्था बनायी जाय। उन्होंने उर्जा निगमों के स्तर पर संचालित परियोजनाओं एवं योजनाओं में टेक्निकल परफारमेंस आडिट की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, संचालित विद्युत परियोजनाओं का पर्यवेक्षण के साथ एसओपी तैयार किये जाने, पुरानी विद्युत परियोजनाओं का अनुरक्षण एवं मरम्मत पर हुए व्यय तथा इससे उपलब्ध विद्युत क्षमता विकास का विवरण तैयार किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। 
मुख्यमंत्री ने शहरों के विस्तारीकरण के साथ पावर स्टेशनों की स्थापना के लिये भूमि की उपलब्धता आदि का मास्टर प्लान भी तैयार किये जाने, तथा प्रदेश के सामग्र इनर्जी प्लान के साथ लाइन लॉस को कम करने के लिये कारगर प्रयासों की भी जरूरत बतायी। उन्होंने इसके लिये अधिकारियों की जिम्मेदारी भी निर्धारित करने को कहा। 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विद्युत बिलों में गडबडी की शिकायतों को दूर करने के लिये 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक शिविर लगाकर बिजली बिलों के सम्बन्ध में जनता की शिकायतों का निराकरण करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने विद्युत योजनाओं से सम्बंधित कार्यों की टेण्डर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये जाने पर भी ध्यान देने को कहा ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागी इसमें भागीदारी कर सके। मुख्यमंत्री ने विद्युत स्टेशनों की स्थापना विद्युत लाइनों आदि से सम्बन्धित वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये। 
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को बिजली कटौती का सामना न करना पडे इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने अण्डर ग्राउण्ड केबलिंग एवं स्मार्ट मीटर योजना के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार के स्तर पर लम्बित योजनाओं का विवरण तैयार करने के साथ ही लखवाड व्यासी जमरानी आदि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। इस सम्बन्ध में यदि आवश्यकता हुई तो केन्द्रीय उर्जा एवं सिंचाई मंत्रियों से भी मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता की जायेगी।  सचिव उर्जा श्रीमती सौजन्या ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उर्जा के तीनों निगमों तथा उरेडा की कार्य प्रगति, संचालित परियोजनाओं एवं योजनाओं की स्थिति विद्युत उत्पादन खपत भावी योजनाओं तथा आय व्ययक से सम्बन्धित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.सन्धु, अपर मुख्य सचिव  आनन्द वर्धन, अपर सचिव इकबाल अहमद, प्रबन्ध निदेशक दीपक रावत के साथ ही उर्जा निगमों एवं उरेडा, विद्युत सुरक्षा से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

केबीसी 13 के एक सवाल पर गलत होने का इल्जाम

कविता गर्ग               
मुबंई। केबीसी 13 के एक सवाल पर एक दर्शक ने गलत होने का इल्जाम लगाया है। ऐसे में शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने उन्हें जवाब दिया है। असल में सोमवार शाम के एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट दीप्ति तुपे से संसद से जुड़ा सवाल पूछा गया था। जो दर्शक के मुताबिक गलत था।
सवाल था- आमतौर पर भारत की संसद के प्रत्येक बैठक की शुरुआत इनमें से किससे होती है।  इसका जवाब था- प्रश्नकाल। हालांकि एक दर्शक ने सवाल का स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट किया। आज के एपिसोड में गलत सवाल और जवाब दिखाया गया है। मैंने टीवी पर कई बार फॉलो किया है। लोक सभा का सेशन शून्यकाल में शुरू होता है और राज्य सभा का प्रश्नकाल में। कृपया इस सवाल की जांच करें। इसके जवाब में शो के प्रोड्यूसर ने लिखा, 'इसमें कोई गलती नहीं है। कृपया लोक सभा और राज्य सभा की हैंडबुक को आप खुद देख लीजिए। दोनों में ही अगर स्पीकर या चेयरपर्सन द्वारा कुछ और ना कहा गया हो तो सेशन की शुरुआत प्रश्नकाल से ही होती है और उसके बाद शून्यकाल होता है।
यूजर ने सिद्धार्थ बसु को जवाब दिया कि उन्होंने दोबारा क्रॉस चेक किया है और उन्हें समझ आया है कि सवाल और जवाब सही में गलत ही थे। हालांकि इसके बाद सिद्धार्थ कुछ नहीं बोले। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति अपने 13वें सीजन में है। शो को दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला में अपनी पहली करोड़पति मिल चुकी हैं और यह तेजी और सफलता से आगे बढ़ रहा है।

वैश्विक स्तर पर भी हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी

पंकज कपूर         
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसी भी देश की मातृभाषा ही अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। आज वैश्विक स्तर पर भी हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा का और तेजी से प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने सभी से अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लेने की भी अपेक्षा की है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा किया गया हमला

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। जिसमें तीन आम नागरिक जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हमले का निशाना पुलिस पार्टी को बनाया गया था। 
लेकिन हैंड ग्रेनेड सड़क पर ही फट गया जिससे तीन आम नागरिक जख्मी हो गए हैं। ये हमला पुलवामा के राजपोरा चौक के पास हुआ है। फिलहाल इलाके को खाली करा लिया गया है। वहां भारी संख्या में फोर्स तैनात है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-395 (साल-02)
2. बुधवार, सितंबर 15, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 13 सितंबर 2021

सरकार के गठन के बाद अमेरिका ने फैसला लिया

वाशिंगटन डीसी/ काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और अंतरिम सरकार के गठन के बाद अमेरिका ने सोमवार को अहम फैसला लिया है। अमेरिका ने अफगानिस्तान के लोगों की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। वह अफगानिस्तान की जनता के लिए तकरीबन 64 मिलियन डॉलर की मदद करने जा रहा है।

मीडिया हाउस 'टोलो न्यूज' ने जानकारी दी है कि संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन) में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉम्पसन-ग्रीनफील्ड ने आर्थिक सहायता को मानवीय सहायता के रूप में बताया है। उन्होंने यूएन में कहा है कि अफगानिस्तान की स्थिति गंभीर है। ऐसे में अमेरिका ने नई मानवीय सहायता के रूप में 64 मिलियन डॉलर देने का वादा किया है। जमीनी हालात के बारे में और आकलन करने के बाद भविष्य में और अधिक राशि दिए जाने पर भी विचार होगा।

पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले किएं

मनोज सिंह ठाकुर                    
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के छ: अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जारी आदेश में भोपाल के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक आन्नद का तबादला कर रतलाम जिले के जावरा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस प्रकार ग्वालियर जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को इंदौर के आजाद नगर के नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया। इंदौर के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा को नगर पुलिस अधीक्षक जहांगीराबाद भोपाल का दायित्व सौपा गया है। इसके अलावा जबलपुर की सहायक पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला को जबलपुर के बरगी का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं खंडवा के सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना को ग्वालियर के मुरार के नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौपी गयी है। रतलाम के सहायक पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना को उज्जैन के माधवनगर के नगर पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौपा गया है।

यूपी: ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर निर्देश दिया

कौशाम्बी। मरीजों को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए जाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की पहल शुरू की थी। ऑक्सीजन प्लांट लगभग बनकर तैयार है। इस ऑक्सीजन प्लांट के पी.एस.ए सिस्टम और अन्य उपकरणों का निरीक्षण करने उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता सीएचसी अस्पताल परिसर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉ नीरज सिंह मौजूद रहे डॉ नीरज सिंह की देखरेख में हाइड्रा के द्वारा अनलोड करते हुए सिस्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। इस मौके पर चिकित्सक ने कहा कि इंजीनियरों की देखरेख में इंस्टॉल करके जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

सफल अनावरण करते हुए 2 चोरों को किया अरेस्ट

अतुल त्यागी
हापुड़। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस व एसओजी टीम ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। 
जिनके कब्जे/निशानदेही पर मु.अ.सं 14/2021 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित भारी मात्रा में पीली/सफेद धातु के आभूषण, बिना नम्बर बाइक एवं अवैध असलहा बरामद।

खिलाड़ी रीयाल ने सेल्टा विगो को 5-2 से हराया

मैड्रिड। करीम बेंजेमा की हैट्रिक गोल से रीयाल ने ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) में दो बाद पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को सेल्टा विगो को 5-2 से हराया। टीम ने 18 महीने बाद अपने घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नबेउ स्टेडियम में वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

इस स्टेडियम में उसने पिछला मुकाबला एक मार्च 2020 को बार्सीलोना के खिलाफ खेला था। जिसके बाद कोविड-19 महामारी और पुन:निर्माण के कारण इसे बंद कर दिया गया था। रविवार को मैच में बेंजेमा के हैट्रिक के अलावा मैड्रिड के लिए विनिसियस जूनियर और पदार्पण कर रहे एडुआर्डो कैमाविंगा ने भी गोल किये।

राज्य का सत्यानाश, बाज नहीं आ रही हैं सरकार

हरिओम उपाध्याय         

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है और कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी भुगतान, आय दुगनी करने के तमाम झांसे दिए पर उसे मिला कुछ नहीं। नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित एवं दुष्कर्म पीड़िता है। विकास अवरुद्ध है।

उन्होने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की लम्बी फेहरिस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवा, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। झूठे दावे तो अब भाजपा में किसी को याद भी नहीं आते हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। राज्य में कानून व्यवस्था संकट में है। बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, विचलित करने वाली घटना है। रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश फेंकी गई।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही है। मुरादाबाद में मिड-डे मील में निकले कीड़े बच्चों ने खाना फेंका। सीतापुर में कागजों पर बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है । सुल्तानपुर में अव्यवस्था और गंदगी के बीच बच्चों का खाना पकता है।

भाजपा नेताओं और विधायकों का चारों ओर जनता लगातार विरोध कर रही है। गोरखपुर में सांसद और सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान भाजपा विधायकों का बहिष्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं।

सरकार की अपील, 20 को सुनवाई करेगा एससी

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान बलात्कार और हत्या के जघन्य मामलों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का निर्देश देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर 20 सितंबर को सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ से पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने घटनाओं की जांच के लिए गठित मानवाधिकार समिति के सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा, ”क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि इन लोगों को आंकड़े एकत्र करने के लिए नियुक्त किया गया है?

पोचमपल्ली गांव को कैटेगरी में नॉमिनेट किया

शिलोंग। मेघालय के कोंगथोंग गांव, मध्य प्रदेश के लाड़पुरा और तेलंगाना के पोचमपल्ली गांव को भी यूनाइटेड नेशन्‍स वर्ल्‍ड टूरिज्‍म ऑर्गेनाइजेशन अवॉर्ड के लिए ‘बेस्‍ट टूरिज्‍म विलेज’ की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। आज हम आपको देश के इन तीनों बेमिसाल गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं। कोंगथोंग (मेघालय): कोंगथोंग, शिलांग से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य तथा विशिष्ट संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। कोंगथोंग ‘व्हिस्लिंग गांव’ (सीटी वाला गांव) के नाम से भी मशहूर है। क्‍योंकि यहां का हर बच्‍चा एक विशेष प्रकार की आवाज निकालता है। जो सुनने में सीटी जैसी लगती है।

यूपी: बड़े अभियान में लगीं भाजपा में मचीं हलचल

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। प्रदेश में सत्ता अपने पास रखने के बड़े अभियान में लगी भारतीय जनता पार्टी में रविवार को उस समय हलचल मची। जब सीतापुर सदर से विधायक राकेश राठौर ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने नेताओं ने दावा किया कि भाजपा के आठ विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं। यह लोग कभी भी भाजपा छोड़ सकते हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कई बार कठघरे में खड़ा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश राठौर ने रविवार शाम को अखिलेश यादव से भेंट की। विधायक राकेश राठौर कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर सावालिया निशान खड़े कर चुके हैं। आज भी उनकी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भेंट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक राकेश राठौर की आज की इस मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि अभी भाजपा के आठ विधायक अखिलेश यादव के संपर्क में हैं और टिकट मांग रहे हैं। राकेश राठाौर की अचानक अखिलेश यादव से इस मुलाकात की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

खराबी आने के कारण टेकऑफ करने से रोका

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आने के कारण उसे टेकऑफ करने से रोका गया। इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे सवार थीं, जो कर्नाटक के बेंगलुरु से उड़ान भर रही थीं।
बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एयर इंडिया की इस फ्लाइट को शाम 6.45 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। गनीमत की बात ये रही कि टेकऑफ से तुरंत पहले इस खराबी का पता चल गया। ऐसे में पायलट विमान को रन-वे से वापस पार्किंग बे में ले आया।
इसके बाद एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट को लगाया गया, जिसमें मंत्री और अन्य यात्रियों ने सफर किया।
शोभा करंदलाजे केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री हैं. मंत्री के दफ्तर की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शोभा करंदलाजे ने एयरपोर्ट के लॉन्ज में ही दूसरे विमान का इंतज़ार किया और किसी तरह की विशेष सुविधा लेने से इनकार कर दिया।

14 को प्रकरणों की सुनवाई करेंगी केबिनेट मंत्री

दुष्यंत टीकम         
जांजगीर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष( केबिनेट मंत्री दर्जा )डॉ किरणमयी 14 सितम्बर को जांजगीर जिले के प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष जांजगीर में होगी। आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी।
राज्य महिला आयोग के सचिव ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होने उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आने कहा है। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान पक्षकारों के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

पेट्रोल-डीजल समेत रसोई गैस के दामों में उछाल

पंकज कपूर       
काशीपुर। बेतहाशा बढ़ती मंहगाई व पेट्रोल-डीजल समेत रसोई गैस के दामों में भारी उछाल को लेकर आज से महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एमपी चैक के समीप कांग्रेसियों का 24 घंटे का विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस लेते हुए पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में यदि समय रहते घटोत्तरी नहीं की गई तो परिणाम गंभीर होगें। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने मांग की काशीपुर को अतिशीघ्र जिले की श्रेणी में शामिल करते हुए निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य अविलम्ब पूरा किया जाये साथ ही नगर निगम का 2 प्रतिशत दाखिल- खारिज शुल्क समाप्त करते हुए हाउस टैक्स कम किया जाए व टूटी फूटी द्रोणा सागर माइनर नहर (सड़क) को दुरूस्त कराया जाये। उपरोक्त मामले काशीपुर की ज्वलंत समस्याओं में शामिल है। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपरोक्त सभी मांगों को लेकर कांग्रेस पिछले लम्बे समय से आंदोलनरत है लेकिन सरकार व स्थानीय प्रतिनिधि इस पर सुनवाई करने से गुरेज कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने विशाल धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को अविलम्ब पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। विशाल धरना प्रदर्शन में बरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डाॅ दीपिका गुड़िया आत्रेय, शेख अब्दुल अजीज कुरैशी, अब्दुल सलीम एड, गौतम मेहरोत्रा, सुरेन्द्र सागर, जय सिंह गौतम, इन्दर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, महेंद्र बेदी, वीरज्योत सिंह ग्रेवाल,अर्पित मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, सचिन नाडिग,इल्यास माहिगीर, राशिद फारुकी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरियाणा: लेडी डॉन को साथी सहित गिरफ्तार किया

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। पुलिस की अपराध शाखा ने लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी उस लेडी डॉन को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। जोकि हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हथियार सप्लाई करती है। मंजू आर्य उर्फ मीनू नाम से मशहूर इस लेडी डॉन की सोशल मीडिया पर भी चर्चा है।
सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए लेडी डॉन की कई वीडियो वायरल हुई हैं। पुलिस के मुताबिक लेडी डॉन मंजू आर्या उर्फ मीनू का मकसद पिछले दिनों पंजाब के जालंधर में रहने वाले अपने पति व झज्जर के ही एक व्यक्ति की हत्या कराए जाने का था। लेकिन वह अपने मकसद में सफल हो पाती। इससे पहले ही उसे पुलिस ने धर दबोचा। 
महिला पर अपने साथियों के साथ झज्जर व रोहतक में हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने का भी आरोप है। बता दें कि पिछले दिनों झज्जर पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि झज्जर से एक गाड़ी छीनी गई है। 

मुंबई: तेजी के साथ 53,500 पर पहुंचा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग         
मुबंई। आज बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स 558 प्वाइंट से अधिक तेजी के साथ 53,500 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 115 प्वाइंट की तेजी के साथ पहली बार 16,000 के पार गया है। निफ्टी इसी साल 5 फरवरी को 15,000 के स्तर पर पहुंचा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 363.79 प्वाइंट या 0.69 फीसदी चढ़ा था।
शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी के बीच बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 238.95 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की संपत्ति में शुक्रवार के
बंद भाव के बाद से 3 लाख 45 हजार 729 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिन के कारोबार में सबसे अधिक लगभग चार फीसदी की बढ़त टाइटन में हुई। इसके अलावा सन फार्मा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।


गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना जारी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि  -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 13/ 09/2021 दोपहर 12.30 बजे जारी --अगले तीन घण्टों में भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक ,  झज्जर महेंद्रगढ़, रेवाडी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम 
बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तट पर डीप डिप्रेशन बन गया है और आज 5:30 बजे यह 20.5 डिग्री उत्तर अक्षांश और 86.9 पूर्व देशांतर के करीब था।
अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में ओडिशा और छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने की उम्मीद है। और कल 14 सितंबर तक कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है।
कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण गुजरात क्षेत्र के ऊपर है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।
मॉनसून की ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात, खंडवा, बालाघाट, संबलपुर और ओडिशा तट पर गहरे दबाव के केंद्र के बीच से गुजर रही है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...