सोमवार, 13 सितंबर 2021

राज्य का सत्यानाश, बाज नहीं आ रही हैं सरकार

हरिओम उपाध्याय         

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है और कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी भुगतान, आय दुगनी करने के तमाम झांसे दिए पर उसे मिला कुछ नहीं। नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित एवं दुष्कर्म पीड़िता है। विकास अवरुद्ध है।

उन्होने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की लम्बी फेहरिस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवा, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। झूठे दावे तो अब भाजपा में किसी को याद भी नहीं आते हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। राज्य में कानून व्यवस्था संकट में है। बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, विचलित करने वाली घटना है। रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश फेंकी गई।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही है। मुरादाबाद में मिड-डे मील में निकले कीड़े बच्चों ने खाना फेंका। सीतापुर में कागजों पर बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है । सुल्तानपुर में अव्यवस्था और गंदगी के बीच बच्चों का खाना पकता है।

भाजपा नेताओं और विधायकों का चारों ओर जनता लगातार विरोध कर रही है। गोरखपुर में सांसद और सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान भाजपा विधायकों का बहिष्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...