बुधवार, 11 अगस्त 2021

जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहती सरकार: सीएम


मनोज सिंह ठाकुर                
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहती है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि इसलिए ही राज्य सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र की अवधि चार दिन रखी और फिर उसे दो दिन में ही महज चार घंटे में ही स्थगित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक बाढ़ आपदा, महंगायी, किसानों के मुद्दों और इस तरह की अन्य समस्याओं पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को प्रारंभ हुआ था और मंगलवार को संपन्न हो गया। सत्र के दोनों ही दिन सदन में आदिवासियों, महंगायी और ओबीसी आरक्षण के मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ था।

स्थानीय प्रशासन से विस्तृत चर्चा कर जायजा लिया

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ से पैदा हुई स्थिति पर स्थानीय प्रशासन से विस्तृत चर्चा कर जायजा लिया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने दी। 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी प्रशासन से विस्तृत चर्चा की और बाढ़ से पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। ज्ञात हो कि वाराणसी में गंगा और वरुणा नदियों में उफान से शहर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है।
में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां गंगा खतरे के निशान से लगभग 13 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। मारुति नगर, जानकीनगर, सामने घाट, अस्सी घाट समेत वरुणा पार के दर्जनों मोहल्लों में गंगा का पानी घुस चुका हुआ है।
मकान पानी में डूबे हुए हैं। लोग घरबार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों लगातार राहत और बचाव के काम में जुटी है।
वाराणसी का अस्सी घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। यहां करीब दस फुट से ज़्यादा पानी भरा है। घाट पर सारी गतिविधियां थमी हुई हैं। आसपास बने रेस्टोरेंट, दुकानों और घरों में भी गंगा का पानी घुस चुका है। सड़कों पर नाव चल रही है। वाराणसी में बाढ़ से लोग परेशान हैं। कारोबार ठप हो चुका है।

पथराव केस में 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिओम उपाध्याय                     
गौतमबुद्ध नगर। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एटीएस बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर करंट लगने से एक मजदूर की हुई मौत के बाद सड़क पर जमकर हंगामा और पथराव करने के मामले में पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुआवजे की मांग को लेकर मजदूर के परिजन और साथियों ने बिल्डर साइट पर मंगलवार रात जमकर हंगामा किया और पथराव कर कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला तरुण बासु एटीएस बिल्डर का निर्माणाधीन साइट पर काम करता था। काम करते वक्त उसे करंट लग गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की रात को मृतक मजदूर के परिजन तथा उसके साथी मुआवजे की मांग को लेकर निर्माण स्थल पर हंगामा करने लगे। उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मजदूरों ने पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना ईकोटेक -3 में 12 लोगों के खिलाफ नामजद तथा कुल 60 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि बिल्डर और मृतक के परिजन में देर रात को वार्ता हुई, जिसके बाद परिजन उसके शव को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए चले गए। बिल्डर की तरफ से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया गया, जिससे संतुष्ट होकर मृतक के परिजन यहां से शव लेकर बंगाल गए।

महामारी के बाद से रेल टिकट के दाम में बढ़ोतरी हुई

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद से रेल टिकट के दाम में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल अभी सीनियर सिटीजन, छात्र, दिव्यांगों को ट्रेन टिकट में रियायत मिलने के आसार नहीं है। दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कह दिया है कि सभी रेल टिकट पर रियायतें फिर से लागू करने को लेकर किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं हो रहा है। 
यह बात संसद के मानसून सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब के दौरान कही। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सभी वर्गों के यात्रियों के लिए रियायतों को खत्म कर दिया गया था। फिलहाल इन रियायतों को फिर से शुरू करने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है।
कोरोनावायरस महामारी और देशभर में लागू कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए 20 मार्च 2020 को सभी रियायतों को बंद कर दिया गया था। इन रियायतों में दिव्यांगनों को दी जाने वाली 4 प्रकार की रियायत और मरीजों व छात्रों को दी जाने वाली 11 रियायतें भी शामिल है।

8 राज्यों में कोरोना के री-इंफेक्शन के मामले मिलें

तिरूवनंतपुरम। केरल सहित आठ राज्यों में बड़ी संख्या में कोरोना के री-इंफेक्शन के मामले सामने आए हैं। जांच के दौरान री-इंफेक्शन के मामले खास कर उन लोगों में देखने को मिल रहे है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की डोज ले ली है। इस समस्या को देखते हुए केरल में री-इंफेक्शन के मामलों पर केंद्र सरकार भी अपनी नजर बनाए हुए है। राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए केंद्र ने केरल सरकार को राज्य से डेटा और कोविड वैक्सीन के बीच गैप को कम करने को लेकर समीक्षा करने को कहा है।
केरल में छह सदस्यीय एक केंद्रीय टीम ने कहा है कि एक अगस्त से 20 अगस्त तक राज्य में कोविड-19 के करीब 4.6 लाख मामले सामने आ सकते हैं। केंद्रीय टीम का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के निदेशक डॉ. सुजीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार हालात का जायजा लेकर वैक्सीन के दोनों डोज के बीच की समयवाधि पर फैसला कर सकती है।
डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि वैक्सीन की पहली खुराक के बाद जिले में 14,974 कोरोना के मामले सामने आए जो काफी चिंताजनक हैं। वहीं वैक्सीन के दूसरी डोज के बाद 5,042 नए मामले सामने आए। इस जिले में कोविशिल्ड इंजेक्शन का अधिक प्रयोग किया जा रहा है।
हम राज्य के साथ मिलकर इसी समीक्षा कर रहे हैं। हमें यह जानने की जरूरत है कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन के दूसरी डोज के बाद कब कोरोना संक्रमित हुआ और क्या उसे पहले हल्के सिम्टम आए या अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने यह जानकारी अलग-अलग जिलों से भी मांगी कर रहे है।
गौरतलब है कि केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,119 नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 35,86,693 हो गई। प्रदेश में संक्रमण दर 16 फीसदी के करीब पहुंच गयी है। पिछले एक दिन में महामारी से 152 लोगों की मौत हो गई है, जिसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18004 हो गयी है। सोमवार से अब तक 18493 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 33,96,184 हो गई है।

भारत: 24 घंटों में 38,353 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38,353 नए कोरोना केस आए और 497 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 40013 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी एक्टिव केस में 2,157 की कमी आई है। देश में इस वक्त कुल एक्टिव मरीजों की संख्या  3,86,351 है। जो पिछले 140 दिनों में सबसे कम है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.45% पर पहुंच गया है।
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 20 लाख 36 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 29 हजार 197 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 12 लाख 20 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब चार लाख से कम है। कुल 3 लाख 86 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-361 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, जुलाई 12, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

आतंकियों का अफगान में प्रवेश कराना बंद: यूएसए

वाशिंगटन डीसी/ इस्लामाबाद। अमेरिका ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह अपनी सीमा से आतंकवादियों को अफगानिस्तान में प्रवेश कराना बंद करे। अमेरिका ने कहा है कि वह अफगानिस्तान की सीमा से लगे अपने क्षेत्र में आतंकवादियों के अभ्यारण्यों को भी तुरंत समाप्त कर दे। इस संबंध में अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड आस्टिन की पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा से टेलीफोन पर वार्ता हुई। दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जान किर्वी ने बताया कि पाक से स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि वह अपनी जमीन को आतंकवादियों को इस्तेमाल न करने दे। उन्होंने पाक से यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह अफगानिस्तान की सेना की निरंतर मदद करता रहेगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को तालिबान की सहायता देने वाली स्थितियों से बचना होगा।

रेशा उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

कौशाम्बी। करारी कस्बे में मंगलवार को आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम(एलईडीपी) का उदघाटन सदर विधायक लाल बहादुर ने किया। इस मौके पर पन्द्रह दिवसीय केला रेशा उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार बेरोजगारो के साथ-साथ विशेषकर महिलाओं को रोजगार देने के लिए हर सम्भव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सामाजिक आर्थिक परिवर्तन ला रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रामीण गरीब विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों का आर्थिक और सामाजिक दर्जा सुधारने के लिए संकल्पबद्ध है। मंत्रालय इस दिशा में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन लागू कर रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्म विश्वासी, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। एनएबीआरडी के एलडीएम अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दोआबा में केले की खेती बहुलता से की जाती है। 
केले के रेशे से तरह तरह की वस्तुओं का निर्माण कर अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं में इस कला को विकसित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को आयोजन किया है। निश्चय ही प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करेंगी। कार्यक्रम को एलडीएम संजीव कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी गिरिजा प्रसाद ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के प्रायोजक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक व आयोजक सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान रहे। कार्यक्रम का संचालन आइफा के डायरेक्टर वसमी जहीर नकवी ने किया। इस मौके पर आइफा की सीईओ तनबीर फातिमा, मो हसनैन, शकील अब्बास, रमाकांत, सावित्री देवी, संदीप कुमार, मुकेश जायसवाल, सुमित कुमार, प्रदीप साहू व राजेश कुमार उपस्थित रहे।
सियाराम सिंह 

विधायक के नेतृत्व में पौधारोपण का आयोजन किया

दुष्यंत टीकम           
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम "हरितांजली" का आयोजन किया गया। वार्ड के अंतर्गत आने वाले डंगनिया क्षेत्र के शासकीय स्कूल में पौधारोपण किया गया। कोरोनाकाल में दिवंगत हुए दिव्य आत्माओं की स्मृति में चलाए जा रहे पौधारोपण  कार्यक्रम "हरितांजली" में परिजनों के द्वारा अपने प्रियजन की स्मृति में पौधा लगाकर श्रद्धान्जलि दी जा रही हैं। दिवगन्त सदस्यों के स्मृतियों में पौधा लगाने के लिए परिजनों के द्वारा बताए गए स्थान पर,उनके पसन्द का पौधा लगाकर उसे ट्री-गार्ड से सुरक्षित भी किया जा सकता हैं। 
ताकि पौधें को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुँचे। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि "हरितांजली" के इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी कोशिश हैं उन दिवंगतों को स्मरण करने की जिन्होनें बीते कोरोनाकाल में अपनी जान गंवाई हैं। हम उन दिवंगत आत्माओं को पौधें के रूप में जीवंत रखने का प्रयास कर रहे हैं। पौधा लगाने के बाद हमारी टीम के द्वारा पौधें के रख-रखाव की जिम्मेदारी दिवंगत परिवार के सदस्यों को ही दी जा रही हैं। ताकि अपनत्व की भावना के साथ लगातार वे पौधें की रक्षा करते रहे। आज के इस "हरितांजली" कार्यक्रम में स्व. सुभऊराम यादव,स्व. विट्ठल राव भोंसले,स्व. सोनी बाई यादव,स्व. चंद्रप्रकाश साहू,स्व. कृष्णलाल कटारिया,स्व. विष्णु कटारिया,स्व. भोजराज बिसेन,स्व. दशरथ लाल वर्मा,स्व. गोरेलाल ठाकुर जी,स्व. प. छैल कुमार शास्त्री,स्व. सुशांत कुमार अवस्थी,स्व. डॉ. मनोहर दात,स्व. विजय शर्मा,स्व. परसूति ठाकुर जी,स्व. गौरीशंकर दुबे,स्व. अशोक शर्मा,स्व. सीताराम चन्द्रवंशी,स्व. रामनारायण चंद्रवंशी जी,स्व. अश्विनी शुक्ला,स्व. ओमप्रकाश शर्मा जी,स्व. शकुंतला दीवान,स्व. सनत वर्मा,स्व. संध्या शर्मा,स्व. रेणुका नायक की स्मृति में पौधा लगाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। 

24वें दिन पेट्रोल न तो सस्ता और न ही महंगा हुआ

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है। लगातार 24वें दिन पेट्रोल और डीजल न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर बरकरार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ऑल टाइम हाई 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है। आखिरी बार तेल की कीमतों 17 जुलाई को इजाफा हुआ था। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। 1 अगस्त  के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 32.90 रुपये और राज्य सरकार 23.50 रुपये टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 31.80 और दिल्ली सरकार 13.14 रुपये टैक्स के रुप में वसूलते हैं। 
इसके अलावा माल भाड़ा और डीलर का कमीशन भी जुड़ता है। यही वजह है कि 41.24 रुपये का पेट्रोल दिल्ली में 101.62 रुपये का हो जाता है। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

भारत में 4-5 बाइक लॉन्च करने वाली है एनफील्ड

अकांशु उपाध्याय                                                   नई दिल्ली। देसी कंपनी रॉयल एनफील्ड इस साल से लेकर अगले साल तक भारत में 4-5 नई बाइक लॉन्च करने वाली है। जिनमें रॉयल एनफील्ड न्यू क्ला‎सिक 350 के साथ ही रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का नाम सबसे पहले आ रहा है। भारत में 350 सीसी और उससे ज्यादा पावरफुल कम्यूट, एडवेंचर और टूरर बाइक सेगमेंट में जलवा बिखेर रही देसी कंपनी रॉयल एनफील्ड आने वाले समय में बाइक लवर्स को काफी सरप्राइज देने वाली है।
रॉयल एनफील्ड की नई बाइक आरई हंटर 350 को बीते दिनों टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिसके उसके रियर और फ्रंट लुक की झलक दिखी है। कंपनी ने कुछ समय पहले नई बाइक रॉयल एनफील्ड मेटयोर 350 के साथ ही रॉयल एनफील्ड कांटीनेंटल जीटी 650 और रॉयल एनफील्ड ‎हिमालयन को नए अवतार और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है और अब वह इस महीने या अगले महीने भारत में अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक क्सालिक 350 को नए अवतार में पेश करने वाली है। इस बीच आप भी जानें कि आखिरकार देसी कंपनी रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक हंटर 350 में क्या कुछ खास है? रॉयल एनफील्ड लंबे समय से स्क्रेंबलर स्टाइल की बाइक लॉन्च करने की फिराक में है, जिसमें उसके सिग्नेचर डिजाइन और फीचर्स की भी झलक दिखे। हंटर 350 की लीक इमेज में पता चला है कि इसमें रेट्रो स्टाइल सर्कुलर हेडलैंप, राउंड व्यू मिरर और टियर ड्रॉप फ्यूल टैंक देखने को मिलेंगे, जो ज्यादातर रॉयल एनफील्ड बाइक्स को देखने को मिलती हैं। हालांकि, हंटर में बाकी डिजाइन काफी अलग हैं और इसमें काफी अलग एग्जॉस्ट, सीट, टेललैंप, इंडिकेटर्स के साथ ही हाइट भी तुलनात्मक रूप से कम होगी। वहीं इंजन की बात करें तो माना जा रहा है कि इसमें हंटर 350 की तरह ही नई जे सीरीज का 349 cc का एयर ऑयल कूल्ड इंजन लगा होगा, जो कि 20.2 एचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।
हंटर 350 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी और कंपनी का कहना है कि इसमें वाइब्रेशन रिडक्शन फीचर दिखेगा। 
बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपर नैविगेशन फीचर भी देखने को मिल सकते हैं।कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रॉयल एनफील्ड की बाकी बाइक्स के मुकाबले इसका डिजाइन काफी अलग है और यह लोगों को आकर्षित कर सकती है। माना जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड हंटर 350 अपने लुक और डिजाइन की वजह से फीमेल बाइकर्स को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। कारण ये है कि इसमें सीट की हाइट अपेक्षाकृत कम होगी।

मुश्किलें कम करते हुए जमानत देकर भारी राहत दीं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान को उच्चतम न्यायालय ने आज हुई सुनवाई के दौरान एक अपराधिक मामले में उनकी मुश्किलें कम करते हुए जमानत देकर भारी राहत प्रदान की है।
मंगलवार को फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय के सम्मुख रखी गई याचिका की सुनवाई हुई। इस अपराधिक मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और पूर्वमंत्री आजम खान के वकीलों द्वारा पेश की गई दलीलों को सुनने के बाद उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश में संबंधित निचली अदालत द्वारा 4 सप्ताह के भीतर मामले में पूर्व का बयान दर्ज करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए। इस मामले में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सपा नेता आज़म खान और उनके बेटे अबुल्लाह आज़म की ज़मानत याचिका का विरोध किया। 
उत्तर प्रदेश की तरफ से वकील एसवी राजू ने कहा कि आज़म खान पर कई संगीन मामलो में एफआईआर दर्ज है। अपराधिक पृष्ठभूमि की वजह से उनको जमानत नहीं दी जानी चाहिए। आजम खां और अब्दुल्ला आजम पर आरोप है कि पहला पैन कार्ड मौजूद होने के बाद भी दूसरा पैन कार्ड बनवाया और पहले पैन कार्ड की जानकारी छिपाई। पूर्व मंत्री आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला खान की तरफ से वकील कपिल सिब्बल ने उनकी जोरदार पैरवी की।

हिस्सेदारी कम करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अपराधिक छवि वाले नेताओं पर सख्ती बरतते हुए ऐसे लोगों की राजनीति में हिस्सेदारी कम करने की दिशा में कदम बढ़ाने वाला एक बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों का चयन करने के 48 घंटे के भीतर उनका आपराधिक रिकॉर्ड आम जनमानस के सामने उजागर करना होगा।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिये आदेशों के मुताबिक देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को अब अपने सभी उम्मीदवारों की जानकारी अपनी वेबसाइट के माध्यम से बतानी होगी। इसके अलावा दो अखबारों के माध्यम से भी उम्मीदवार चुने गए लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड प्रकाशित कराते हुए इसका ब्यौरा आम जनमानस के सामने रखना होगा। उम्मीदवार के चयन के 72 घंटे के अंदर इस आदेश की पालना रिपोर्ट चुनाव आयोग को भी सौंपनी होगी। न्यायालय ने यह आदेश जारी करने के साथ अपने फैसले में बदलाव किया है। वर्ष 2020 के फरवरी माह में सुप्रीम कोर्ट की ओर से आदेश दिया गया था कि उम्मीदवार के चयन के 48 घंटे के अंदर या फिर नामांकन दाखिल करने की तारीख से 2 हफ्ते पहले उम्मीदवारों की पूरी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा पिछले महीने ही कोर्ट की ओर से कहा गया था कि इसकी संभावना कम है कि अपराधियों को राजनीति में आने और चुनाव लड़ने से रोकने के लिए विधानमंडल कुछ करेगा। दरअसल इस मामले को लेकर वर्ष 2020 के नवंबर माह के दौरान अधिवक्ता बृजेश सिंह ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान उन पार्टियों के खिलाफ मानहानि की अर्जी दी थी, जिन्होंने अपने उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड का ब्यौरा नहीं दिया था।

लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कारगर प्रयासों की जरूरत बताईं

पंकज कपूर                    
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने, आय के संसाधनों को बढ़ाने, राजस्व हानि रोकने के प्रयासों के साथ ही बजट के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कारगर प्रयासों की जरूरत बताईं है। राज्य से गरीबी, बेरोजगारी एवं पलायन से मुक्ति के लिये संतुलित एवं समावेशी विकास पर भी ध्यान देने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये है। राज्य की वार्षिक विकास दर, औद्योगिक विकास दर, कृषि एवं सम्बद्ध विकास दर को बढ़ाने के प्रयासों पर भी उन्होंने ध्यान देने को कहा है।
सोमवार को देर रात तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, सचिव वित्त, वित्त के विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ राज्य की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। सचिव वित्त अमित नेगी ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य की वित्तीय स्थिति आय-व्ययक आदि से सम्बन्धित विषयगत जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि राजय का इस वर्ष का बजट 58 हजार करोड़ है।
मुख्यमंत्री ने राज्य में आय के संसाधनों तथा पूंजी निवेश को बढ़ाने के प्रयासों पर बल देते हुए कहा कि कोविड 19 के दृष्टिगत वित्तीय स्थिति पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। बावजूद इसके बेहतर वित्तीय प्रबंधन के द्वारा हमें इस स्थिति में सुधार लाने के प्रयास करने होंगे।
मुख्यमंत्री ने आय के संसाधनों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन, राज्य के 70 प्रतिशत वन भूमि से वन उपज आदि को आय के संसाधनों से जोड़ने, खनन की व्यवहारिक नीति बनाने, कर राजस्व आदि पर ध्यान देने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के लिये केन्द्र से वित्तीय मदद मिलनी है उनके प्रस्ताव तैयार किये जाए। उन्होंने उ0प्र0 से परिवहन, ऊर्जा एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, आनन्द वर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, प्रभारी सचिव वी षणमुगम, अपर सचिव अरूणेन्द्र सिंह चौहान, अमिता जोशी सहित कोषागार, ऑडिट, पेंशन स्टेट जी.एस.टी. स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रार सोसायटी आदि विभागों के उच्चाधिकारियों मौजूद रहे।

सामने हुई भिडंत में 2 लोगों की मौंत हुईं, 3 घायल

मनोज सिंह ठाकुर                    
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के बैरसिया थाना क्षेत्र के भौंरा जोड़ पर दो मोटरसायकलों की आमने सामने हुई भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि अनुसार विदिशा जिले के भूतपरासी गांव का निवासी विनोद मीणा (30) अपने परिचित मनोहर अहिरवार के साथ कल शाम को भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसायकल भौंरा जोड के पास बैरसिया के वार्ड नंबर-7 के निवासी सलीम बेलदार (25) के मोटरसायकल से टकरा गई, जो अपने परिचित शफीक और छोटे भाई के साथ विदिशा की तरफ जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों स्वास्थ्य केंद्र बैरसिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परिक्षण उपरांत विनोद मीणा और सलीम बेलदार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए मनोहर अहिरवार, शफीक और एक अन्य की हालत अस्तपाल में स्थिर बताई गई।

सभा: नाराज पीएम मोदी ने सांसदों की लिस्ट मांगी

अकांशु उपाध्याय                            
नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही से सामान्यता नदारद रहकर महत्वपूर्ण मुददों पर सरकार की किरकिरी होने की स्थिति पैदा कराने वाले भाजपा सांसदों से नाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे सांसदों की लिस्ट मांगी है। जो बंक मारकर संसद से नदारद रहने में माहिर हो चुके हैं।
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में चल रहे मानसून सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही से भाजपा सांसदों के नदारद रहने पर गहरी नाराजगी जताई है। संसद से बंक मारकर अपनी जिम्मेदारी से दूर भागने वाले भाजपा सांसदों की प्रधानमंत्री ने लिस्ट मांगी है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सामान्य तौर पर संसद की कार्यवाही से दूर भागने वाले भाजपा सांसदों के खिलाफ पार्टी स्तर पर अब कार्यवाही की जा सकती है? गौरतलब है कि राज्यसभा में सोमवार को पेश किए गए अधिकरण सुधार विधेयक-2021 को पारित किए जाने के दौरान भाजपा के कई सांसद अनुपस्थित रहे थे। जिसके चलते मत विभाजन के दौरान सरकार के सामने बड़ी ही विकट स्थिति उत्पन्न हो गई थी। 
शायद यही कारण है कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में सांसदों के संसद सत्र से दूर रहने पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री ने ऐसे सांसदों की सूची मंगवाई है जो सोमवार को राज्यसभा में पेश किए गए विधेयक के पारित होने के दौरान सदन से नदारद रहे थे। हालांकि सोमवार को राज्यसभा के पटल पर रखे गए अधिकरण सुधार विधेयक-2021 को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच मामूली चर्चा के बाद मंजूरी दे दी गई थी। इस विधेयक में चलचित्र कानून, सीमा शुल्क कानून और व्यापार चिन्ह कानून समेत कई कानूनों में संशोधन करने का प्रस्ताव किया गया है। विपक्ष ने इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का प्रस्ताव रखा और बाद में उसके ऊपर मत विभाजन कराने की मांग की। हालांकि मत विभाजन के दौरान सदन ने 44 के मुकाबले 79 मतों से विपक्ष के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में भाजपा के वर्तमान समय में कुल 94 सांसद हैं। जिसके चलते कई बार ऐसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं कि भाजपा सांसदों की अनुपस्थिति से सरकार की किरकिरी होने का अंदेशा बना रहता है।

शहीद हुए कौशल के परिजनों को गिरफ्तार किया

हरिओम उपाध्याय                  
आगरा। पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ के जवान कौशल किशोर रावत के परिवारजनों के दुख को साझा करने के लिए गांव पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा है कि योगी सरकार के इशारे पर जिस तरह से आगरा पुलिस द्वारा अपनी समस्याओं की बाबत सीएम से मिलने जा रहे पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कौशल किशोर रावत के परिजनों को गिरफ्तार किया गया है। वह देश के सामने योगी सरकार की दमनकारी नीति का जीता जागता प्रमाण है।
मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आगरा जनपद के कहरई गाँव में पहुंचकर पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ के जवान कौशल किशोर रावत की माताजी, पत्नी ममता रावत और पुत्र अभिषेक से मुलाकात कर उनके दुःख को साझा किया।
इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के इशारे पर जिस तरह से आगरा पुलिस द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कौशल किशोर रावत के परिजनों को गिरफ्तार किया गया है। वह देश के सामने सरकार की दमनकारी नीति को प्रमाणित करता है।
उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना क्या कोई गुनाह है उत्तर प्रदेश में।
रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि प्रशासन को सात दिन का समय दिया जाता है। शहीद के परिजनों की सभी माँगों पर सुनवाई कर उन्हें पूरा करे। राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में भी महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अवगत कराएगा। उन्होंने कहा है कि यह शहीदों का बड़ा ही दुर्भाग्य है कि देश के लिए हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर करने वाले एक शहीद के परिवार को अपनी जायज माँगों के लिए सरकार के सामने गिडगिडाते हुए उसके दरवाजे खटखटाने पड़ रहे है। इस मामले में मुख्यमंत्री की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद कौशल किशोर रावत के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उनकी माँगों पर विचार करते।

2 लोगों को गिरफ्तार कर रैकेट का भंडाफोड़ किया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पुंछ जिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया और 25.81 लाख रुपये बरामद किये।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने भारतीय सेना के साथ आज सुबह नियंत्रण रेखा के पास मेंढर क्षेत्र के कांगा भ्रूटी गांव में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। सुरक्षा बलों ने इस दौरान 25,81,500 रुपये जब्त किये, जो आतंक के वित्तपोषण के लिए थी।
इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।जिनकी पहचान कांगा के मोहम्मद शकील और कांगा भ्रूटी के मोहम्मद इलियास के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

100 फुट की ऊंचाई पर 3 तिरंगे लगाएंगा विभाग

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग 15 अगस्त यानी देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस तक ईस्ट किदवई नगर, रानी बाग और ईस्ट विनोद नगर में 100 फुट की ऊंचाई पर तीन तिरंगे लगाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह परियोजना दिल्ली सरकार के ”देशभक्ति बजट” के तहत पूरी की जा रही है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार पहले उन्हें 15 अगस्त तक पांच स्थानों पर ध्वज स्थापित करने थे। लेकिन फिलहाल तीन तिरंगे ही लगाए जाएंगे। ईस्ट किदवई नगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र नयी दिल्ली जबकि ईस्ट विनोद नगर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में आता है।
रानी बाग पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के निवार्चन क्षेत्र शकूरबस्ती में है । पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”हम इसे बहुत कम समय में पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें यकीन है कि 15 अगस्त तक ईस्ट किदवई नगर, रानी बाग और ईस्ट विनोद नगर में 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगे लगा दिये जाएंगे। इन स्थानों पर काम भी शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि द्वारका और कालकाजी में दो और स्थानों की पहचान की गई है। लेकिन 15 अगस्त तक वहां 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगे झंडे स्थापित किये जाने की संभावना नहीं है। इस साल मार्च में, दिल्ली सरकार ने देशभक्ति पर आधारित अपने वार्षिक बजट की घोषणा की थी और इसे ‘देशभक्ति बजट’ नाम दिया था, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर ये तिरंगे स्थापित करने के लिए 45 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
एक अन्य पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद और स्थानों की पहचान कर अधिक 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “ईस्ट किदवई नगर में नवनिर्मित आवासीय परिसर के पार्क में 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लगाया जा रहा है। पूर्वी विनोद नगर और रानी बाग में सार्वजनिक पार्कों में झंडे लगाए जा रहे हैं। हम 500 और स्थानों पर झंडे लगाने के लिए सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, मैदानों, स्कूल भवनों व आवासीय परिसरों का सर्वेक्षण कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कहा कि कनॉट प्लेस की तर्ज पर ऊंचे ध्वजस्तंभ पर ये तिरंगे इस तरह से लगाए जाएंगे कि वे कम से कम दो-तीन किलोमीटर की दूरी से दिखाई दें। इसके लिये निविदा भी आमंत्रित की जा चुकी हैं।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...