मंगलवार, 10 अगस्त 2021

24वें दिन पेट्रोल न तो सस्ता और न ही महंगा हुआ

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है। लगातार 24वें दिन पेट्रोल और डीजल न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर बरकरार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ऑल टाइम हाई 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है। आखिरी बार तेल की कीमतों 17 जुलाई को इजाफा हुआ था। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। 1 अगस्त  के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 32.90 रुपये और राज्य सरकार 23.50 रुपये टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 31.80 और दिल्ली सरकार 13.14 रुपये टैक्स के रुप में वसूलते हैं। 
इसके अलावा माल भाड़ा और डीलर का कमीशन भी जुड़ता है। यही वजह है कि 41.24 रुपये का पेट्रोल दिल्ली में 101.62 रुपये का हो जाता है। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...