रविवार, 1 अगस्त 2021

घाट के किनारे मौजूद व्यक्ति ने 2 किशोरों को बचाया

उमय सिंह साहू           

अयोध्या। सरयू तट पर हुए एक बड़े हादसे में नहाते समय तीन किशोर अचानक नदी की गहराइयों में समा गए। घाट के किनारे मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी जान पर खेलते हुए दो किशोरों को तो किसी तरह नदी से बाहर निकालकर बचा लिया। लेकिन एक किशोर का पता नहीं चल पाया है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से नदी में लापता हुए किशोर की तलाश शुरू कराई। 

दरअसल, रविवार को अयोध्या के पड़ोसी जनपद बाराबंकी के सैदखानपुर गांव से अयोध्या घूमने आए तीन किशोर सवेरे के समय सरयू नदी के मुख्य घाट से दूर सुनसान घाट पर नदी में स्नान कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नदी में नहाते समय किशोर पानी में उछलकूद कर रहे थे। इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात होने के कारण अयोध्या में नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। जिसके चलते सरयू नदी खतरे के निशान के करीब होकर बह रही है। ऐसे में नदी के किनारों पर भी काफी गहराई तक पानी है। अठखेलिया करते हुए नदी में नहा रहे किशोरों को इस बात का अंदाजा नहीं था। 

नहाते समय तीनों किशोर एक के बाद एक करके नदी के गहरे पानी में समाने लगे। पास में ही रहने वाले व्यक्ति कविराज की निगाहें पानी में समा रहे किशोरो पर पड गई और उन्होंने अपनी जान पर खेलकर दो किशोरों को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाल लिया है। जबकि एक किशोर लापता है। नदी से बाहर निकाले गए किशोरों को अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि पुलिस टीम लापता हुए तीसरे किशोर की तलाश कर रही है।

110 सदस्यों वाली नई कार्यसमिति का गठन किया

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के लिए दो कार्यकारी अध्यक्षों तथा सात उपाध्यक्षो के साथ 110 सदस्यों वाली नई कार्यसमिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नामों को मंजूरी दी है।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नेता बिसिराम सिरम तथा थुपटन टेंपा को कार्यकारी अध्यक्ष और तुबा रामा को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। केसी वेणुगोपाल के अनुसार तपंग टालोह, राजेन रानी, तोजीर काडु,चौघम होंडिक, टोक्यो मिना, टीटी तारा, टी टैजू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने 14 महा सचिव और 23 सचिव भी नियुक्त किये है। समन्वय समिति में 24 लोग रखे गए है। कई नए पदाधिकारी भी नियुक्त किये गए हैं।

तैराक ड्रेसेल ने चौथा व पांचवां स्वर्ण पदक जीता

टोक्यो। अमेरिकी तैराक कैलेब ड्रेसेल ने रविवार को टोक्यो ओलंपिक तैराकी स्पर्धाओं में अपना चौथा और पांचवां स्वर्ण पदक जीता। ऑस्ट्रेलिया की महिला तैराक एम्मा मैककॉन ने भी इस ओलंपिक का अपना चौथा स्वर्ण सहित सातवां पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। ये दोनों तैराक इस ओलंपिक के सबसे सफल खिलाड़ियों की सूची में में शामिल है। मैककॉन एक ओलंपिक में सात पदक जीतने वाली पहली महिला तैराक और ओवरऑल (सभी खेलों को मिलाकर) दूसरी खिलाड़ी है। ड्रेसेल ने पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल में परचम लहराने के बाद तैराकी की आखिरी स्पर्धा चार गुणा 100 मेडले रिले में टीम को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन पर कहा, ” मुझे खुद पर गर्व है। मुझे लगता है कि मैंने इन खेलों में अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन किया।” एक ओलंपिक में पांच स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही ड्रेसेल तैराकों की विशिष्ठ श्रेणी में शामिल हो गये है। इससे पहले माइकल फेलप्स ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में आठ स्वर्ण,  मार्क स्पिट्ज  ने 1972 ओलंपिक में सात स्वर्ण, ईस्ट जर्मनी के क्रिस्टिन ओटो ने 1988 में छह स्वर्ण और मैट बियोन्डी ने 1988 ओलंपिक में पांच स्वर्ण पदक जीते थे।महिलओं में मैककॉन के अलावा सिर्फ सोवियत संघ की जिमनास्ट मारिया गोरोखोवस्काया ही एक ओलंपिक में सात पदक जीत सकीं हैं। उन्होंने 1952 हेलसिंकी ओलंपिक में दो स्वर्ण और पांच रजत पदक अपने नाम किये थे। ड्रेसेल ने जिन स्पर्धाओं में भाग लिया है उसमें वह सिर्फ चार गुणा 100 मिश्रित मेडले रिले में पदक जीतने में नाकाम रहे। इस खेलों में पहली बार आयोजित हुई इस स्पर्धा में हालांकि उनका प्रदर्शन शानदार था।

चौबीस साल के ड्रेसेल को रविवार की पहली स्पर्धा 50 मीटर फ्रीस्टाइल में ज्यादा चुनौती नहीं मिली और उन्होंने 21.07 सेकंड के ओलंपिक रिकॉर्ड समय के साथ इसे पूरा किया। इस स्पर्धा का रजत फ्रांस के फ्लोरेंट मनौदौ (21.55 सेकंड) जबकि कांस्य ब्राजील के ब्रूनो फ्रैटस (21.57 सेकंड) के नाम रहा। ड्रेसेल इससे पहले 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई में अपना दबदबा बनाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था। वह इसके साथ ही चार गुणा 100 फ्री रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिकी टीम का हिस्सा थे।

महिलाओं में मैककॉन ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी को 23.81 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह इससे पहले 100 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। स्वीडन की सारा सोजोस्ट्रॉम ने  50 मीटर फ्रीस्टाइल का रजत पदक जीता जबकि इसका कांस्य जबकि डेनमार्क की गत ओलंपिक चैंपियन पर्निल ब्लूम के पास गया। ब्रिसबेन की 27 साल की यह तैराक चार गुणा 100 मेडले रिले की उस ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी शामिल थी जिसने दो बार के गत चैम्पियन अमेरिका को पछाड़कर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। मैककॉन ने अब तक चार स्वर्ण सहित सात पदक अपने नाम किये है। वह एक ओलंपिक में सात पदक जीतने वाली पहली महिला तैराक है। बॉबी फिन्के ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में अपना दबदबा बनाए रखने के बाद 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में भी स्वर्ण पदक जीता। वह इस स्पर्धा (1500 मीटर फ्रीस्टाइल) में 37 साल के बाद पदक जीतने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी हैं।

तारीफ: गृहमंत्री शाह ने सीएम योगी की प्रशंसा की

हरिओम उपाध्याय          

लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और वह प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं। शाह ने आज यहां सरोजनीनगर इलाके में करीब 50 एकड़ जमीन पर बनने वाले वाले फॉरेंसिक साइंस इंस्टिट्यूट का शिलान्यास किया। इस मौके पर शाह ने विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए कहा कि वह फिर से करारी हार का मन बना लें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रचंड बहुमत से 2022 में फिर से सरकार बनाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में जनहित के काम हुए हैं । उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अब तक के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार के सत्ता में आने से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लोग पलायन कर रहे थे। प्रदेश में दंगे होते थे लेकिन भाजपा के चार साल के शासन के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित हो चुका है। हमने वादा किया था कि जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आएगी तो हम कानून का राज स्थापित करेंगे। प्रदेश की सरकार ने इस दिशा में सफलता प्राप्त की है।

शाह ने कहा कि मुझे ठीक तरह से याद है पहले उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित थीं, दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं। प्रदेश में माफियाओं का राज था। उन्होंने कहा कि आज में लखनऊ में खड़ा हूं और गर्व से कहता हूं कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि श्री योगी सरकार ने प्रदेश से माफियाराज खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में जैसे ही चुनाव आते हैं नेता घर से निकल आते हैं और बयानबाजी करते हैं। ये नेता कोरोना के दौरान मुश्किलों से जूझती जनता की मदद नहीं करते। ये बाढ़ के समय नहीं दिखाई देते और किसानों की मुश्किलों में काम नहीं आते ,लेकिन चुनाव आते ही बयानबाजी में लग जाते हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के साथ प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है।

गृहमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के दिल में योगी का भय है, जिसकी वजह से भ्रष्टाचार कम हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के समय अच्छा काम हुआ है। टीकाकरण में यूपी सबसे आगे है और हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। हर घर में शौचालय बन गया है। योगी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए बेहतर काम किया है। हमने कहा था भाजपा का शासन एक जाति के लिए नहीं, सबके लिए होगा और योगी सरकार ने हमारी सोच को साकार रूप दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की वजह से लबे समय से मैं लखनऊ नहीं आया, लेकिन आज मुझे अपार खुशी हो रही है। मैं तिलक महाराज को उनकी 101वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। वर्ष 2013 से 2019 तक भाजपा संगठन के लिए मैंने उत्तर प्रदेश का बहुत भ्रमण किया है। पहले का उत्तर प्रदेश मुझे बहुत अच्छे से याद है और 2017 में भाजपा ने वादा किया था कि हम कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे और आज 2021 में योगी सरकार ने वो करके दिखा दिया है।

अनुरोध वाली याचिकाओं पर 5 को सुनवाई: एससी

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय पेगासस मामले की मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा स्वतंत्र जांच कराने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर पांच अगस्त को सुनवाई करेगा। इसमें वरिष्ठ पत्रकार एन राम और शशि कुमार की याचिका भी शामिल है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ पांच अगस्त को तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। जिसमें सरकारी एजेंसियों द्वारा विशिष्ट नागरिकों, नेताओं और पत्रकारों की इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए कथित जासूसी की खबरों के संबंध में जांच कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। शीर्ष अदालत ने 30 जुलाई को कहा था कि वह इस मामले में राम और कुमार की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगी।

पत्रकारों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पिछले हफ्ते अदालत से कहा था कि याचिका के व्यापक असर को देखते हुए इस पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। याचिका में कहा गया है कि कथित जासूसी भारत में विरोध की स्वतंत्र अभिव्यक्ति को दबाने और हतोत्साहित करने के एजेंसियों एवं संगठनों के प्रयास की बानगी है।

'सीबीआई' की जांच के परिणाम को बरकरार रखा

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के उस परिणाम को बरकरार रखा है। जिसमें उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता संबंधी 2019 सड़क हादसा मामले में किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया गया है। उल्लेखनीय है कि 2019 में दुष्कर्म पीड़िता, उसके परिवार के सदस्य और वकील एक कार में सवार थे। तभी रायबरेली में तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो गयी और वह तथा उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और नौ अन्य के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता के परिवार ने दुर्घटना के पीछे साजिश का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज करायी थी। सेंगर को नाबालिग से दुष्कर्म के जुर्म में उम्रकैद की सजा भी सुनायी गयी।


टोक्यो: खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर

टोक्यो। बालों में परिपक्वता की सफेदी और चेहरे पर तजुर्बे की हल्की हल्की झुर्रियां लिये डल्लास उबरहोल्जर ओलंपिक की स्केटबोर्डिंग स्पर्धा में अपने से आधी उम्र के प्रतियोगियों के खिलाफ उतरेंगे, तो उनका लक्ष्य पदक जीतना नहीं बल्कि ओलंपिक के इस अनुभव को जीना होगा। युवा खिलाड़ियों से भरे इस खेल में जहां बड़े-बड़े प्रायोजकों के साथ उतरे खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के डल्लास खानाबदोशों की तरह जीते आये हैं।

महिला वर्ग में कुछ दिन पहले ही 13 बरस की दो बच्चियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। वह कन्सर्ट में ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं। जहां उनका काम नर्तकों को लाना छोड़ना होता था। इसके अलावा वह कनाडा से अर्जेंटीना तक कार से चले गए। खुद को वह अनुभवों का पिटारा बताते हैं। उन्होंने कहा ,” मैं जानता हूं कि मैं यहां पदक नहीं जीतूंगा लेकिन मैं अपनी उम्र के लोगों के लिये मिसाल बनना चाहता हूं।”

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...