शनिवार, 17 जुलाई 2021

दिल्ली में फिर से शुरू की जा रही है थाली योजना

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। अटल आहार योजना के तहत सब्सिडी वाली थाली योजना दक्षिण दिल्ली में फिर से शुरू की जा रही है। इस बार इसमें विस्तारित मेनू और अधिक संख्या में साइट उपलब्ध कराया जाएगा। टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अब निजी ऑपरेटरों को गैर स्कीम समय में बिजनेस के उद्देशयों के लिए फूड वैन का इस्तेमाल करने की पूरी अनुमति दी जाएगी। इस योजना के तहत इन्हें कन्फेक्शनरी आइटम, पैकेज्ड फूड और अन्य फूड आइटम्स की बिक्री करने की अनुमति होगी। इसके अलावा ऑपरेटरों को 50 वर्गमीटर क्षेत्र में कियोस्क पर ऐड लगाने की भी अनुमति होगी। अधिकारियों के मुताबिक, पूरी योजना को फिर से तैयार करके योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि, सब्सिडी वाली 10 रुपये की भोजन योजना पहली बार दिसंबर 2017 में शुरू की गई थी और शहर के नगर निगमों ने इन वैन को चलाने के लिए मिड-डे मिल एजेंसियों को शामिल किया था, लेकिन कोविड के प्रकोप और स्कूलों के बंद होने के कारण इस योजना को बंद करना पड़ा।नगर निकाय द्वारा बनाए गए नए नियमों के अनुसार, नाश्ते की कीमत 10 रुपये प्रति प्लेट होगी, दोपहर के भोजन के लिए 15 रुपये प्रति प्लेट होगी। नाश्ते का समय सुबह 8-11 बजे होगा, जिसमें पांच पूरी या सब्जी और अचार के साथ दो  परांठे दिए जाएंगे। दोपहर के भोजन का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा, जिसमें चार रोटी या दो परांठे, चावल, दाल, सब्जी और रायता 15 रुपये में परोसे जाएंगे। दोपहर के भोजन की थाली का वजन लगभग 450 ग्राम होगा।

आंदोलन से जुड़े मामलों पर कोर्ट में जाएंगा पैनल

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने तय किया है कि सरकार का पैनल ही किसान आंदोलन से जुड़े मामलों को लेकर कोर्ट में जाएगा। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का कहना है कि पहले भी वकीलों का पैनल बनाया था। जिसे एलजी अनिल बैजल ने खारिज कर दिया था। अब दोबारा कैबिनेट बैठक में सरकार के वकीलों को नियुक्त करके फाइल एलजी को भेज दी गई है। सिसोदिया ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार सरकार एलजी के माध्यम से दिल्ली की चुनी हुई। सरकार के काम को प्रभावित कर रही है। संविधान में एलजी को कुछ अधिकार दिए हैं। 
मगर उस विटो पावर का प्रयोग हर मामले में नहीं कर सकते है। जो काम दिल्ली सरकार के दायरे में आते है उस पर फैसला लेने का अधिकार भी दिल्ली सरकार के पास है। यह पांच जजों की बेंच ने कहा है। इसमें एलजी को विटो पावर दिया है कि एलजी सरकार को राय दे सकते हैं। मगर यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यों के लिए ही दिया गया है। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि एलजी आए दिन दिल्ली सरकार के कामकाज में अड़ंगा लड़ाने के लिए इसका प्रयोग कर रहे है। वह कभी राशन का काम रोक देते है। कभी वकील का काम रोक देते है। सिसोदिया ने कहा,'मेरी एलजी और केंद्र सरकार से अपील है कि चुनी हुई सरकार को काम करने दें। उस पर बार-बार हस्तक्षेप ना करें। 
इस तरह के मामले में एलजी का हस्तक्षेप कर जजों के फैसले व संविधान का मजाक बना रहे है। मेरी केंद्र सरकार और एलजी से अपील है कि वह दिल्ली सरकार को उसका काम करने दें। वह संविधान में दी गई पावर का दुरूप्रयोग ना करिए।
कैबिनेट ने खारिज किया था दिल्ली पुलिस का पैनल
बता दें कि अरविंद केजरीवाल कैबिनेट ने दिल्ली पुलिस के वकीलों का पैनल खारिज कर दिया था। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने फैसला किया था कि राज्य सरकार के वकील ही किसान आंदोलन से जुड़े मामलों में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर होंगे। जबकि उपराज्यपाल चाहते थे कि केजरीवाल सरकार दिल्ली पुलिस के सुझाये वकीलों के पैनल को मंजूरी दे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। क्योंंकि दिल्ली सरकार सरकारी वकीलों के पैनल को ही किसानों जुड़े मामलों में लगाना चाहती थी। इसके तहत ही कैबिनेट ने पुलिस के वकीलों के पैनल को खारिज कर दिया।

पूर्व आईएएस अधिकारी के घर पर मारा छापा: जम्मू

श्रीनगर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस नेता एवं पूर्व आईएएस अधिकारी के घर पर छापा मारा।
कश्मीर के संभागीय आयुक्त रहे उक्त अधिकारी पर कथित रूप से गुलमर्ग भूमि घोटाले का आरोप है। विशेष न्यायाधीश ने तलाशी का वारंट जारी किया जिसके बाद उनके घर पर छापा मारा गया।
यह अधिकारी जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ के शीर्ष पद के लिए भी नियुक्त किये गये थे।

भूमिका वाली फिल्म मिमी का ट्रेलर रिलीज हुआ

मनोज सिंह ठाकुर                 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने अपनी आने वाली फिल्म मिमी के लिये 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया।
कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मिमी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म मिमी के लिये कृति सैनन ने 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। कृति सैनन ने बताया कि फिल्म मिमी में अपने किरदार को निभाने के लिये उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कृति सैनन ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'मिमी' में गर्भावस्था के विभिन्न चरणों को चित्रित करते हुए एक यथार्थवादी दृष्टिकोण चुना, इसलिए उन्होंने ज्यादा वजन वाले सीन के लिए बॉडी सूट न पहनकर खुद वजन बढ़ाने का फैसला किया। कृति सैनन ने बताया, "मेरे लिए वजन बढ़ाना आसान नहीं था। वजन बढाने के लिए मुझे नाश्ता, खाने, मिठाई, आदि ज्यादा से ज्यादा खाना पड़ा।हर दो घंटे में, मुझे भूख न होने पर भी कुछ न कुछ नाश्ता करना पड़ता था। 
थोड़ी देर बाद, जंक फूड देखकर ही मुझे अजीब सा लगने लगा था। मुझे योग सहित किसी भी तरह की कसरत करने की भी अनुमति नहीं थी, जिसने मुझे वास्तव में अनफिट महसूस कराया।
कृति ने कहा कि वह जानती थीं कि वह बाद में उन कैलोरी को बर्न कर सकती हैं, लेकिन अपने किरदार में खुद को डुबो देना समय की आवश्यकता थी। गौरतलब है कि फिल्म मिमी को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। जबकि इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 30 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

सेना में भर्ती के लिए फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला

हरिओम उपाध्याय                   
बरेली। सेना में भर्ती के लिए मेडिकल कराने के समय फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। मामला खुलने के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
भर्ती के लिए मेडिकल कराने पहुंचे अभ्यर्थियों ने अपनी कागजी लिखा पढ़ी के बाद जब मेडिकल कराने की बारी आई तो अपनी जगह पर दूसरे लोगों को भेजकर मेडिकल कराने लगे।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर सेना के अधिकारी को शक हुआ तो पूछताछ शुरू की जिसके बाद मामला खुल गया। मामले में कैंट पुलिस ने सेना के अधिकारी मेजर एसके मिश्र की तहरीर पर चार आरोपियों ललित सिंह नेगी,बलम सिंह मटियाली, ललित लटवाल व धीरज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

कुएं में गिरकर मौत, परिजनों को देगें दो-दो लाख

मनोज सिंह ठाकुर                 
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में कुएं में कई लोगों के गिरने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस घटना पर दुख जताया है। मध्यप्रदेश में विदिशा जिले में बृहस्पतिवार शाम को कुएं की मुंडेर व छत ढहने से कुएं में गिरे कई लोगों में से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोगों को राहत अभियान के बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से शुक्रवार देर रात को जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से कहा गया, मध्यप्रदेश में विदिशा में हुई त्रासदी से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि उन लोगों के परिजन को दी जाएगी जिनकी इस हादसे में जान गई।
राष्ट्रपति भवन ने शनिवार सुबह कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ” मध्यप्रदेश के विदिशा में हुए हादसे में अनेक लोगों की मृत्यु के हृदय विदारक समाचार से अत्यंत दु:ख हुआ। मैं, दुर्घटना में फंसे लोगों के बचाव के प्रयासों की सफलता की कामना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये और मुफ्त चिकित्सा प्रदान की जाएगी। विदिशा जिले के गंजबासौदा के पास लाल पठार गांव में बृहस्पतिवार रात पानी भरते समय एक किशोर कुएं में गिर गया।
किशोर को बचाने और माजरा देखने के लिए कई लोग कुएं की मुंडेर और छत पर जमा हो गए। इसके बाद मुंडेर और छत के ढह जाने से कई लोग मलबे सहित कुएं में गिर गए। हालात और बदतर हो गए जब राहत कार्य में लगा एक ट्रैक्टर चार पुलिसकर्मियों के साथ देर रात को उसी कुएं में गिर गया। हादसे के बाद करीब 24 घंटे तक चले बचाव अभियान में शुक्रवार देर रात तक कुएं से 11 शव बरामद किए गए और 19 लोगों को जिंदा निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुआं करीब 50 फीट गहरा है और उसमें लगभग 20 फीट पानी था।


वेंकैया से उपराष्ट्रपति निवास पर शिष्टाचार भेंट की

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव और परशोत्तम रूपाला तथा कई अन्य राज्य मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया, शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धमेंद्र प्रधान ने वेंकैया नायडू से उपराष्ट्रपति निवास पर शिष्टाचार भेंट की। 
सभी मंत्रियों की यह मुलाकात अलग अलग हुई।धर्मेंद्र प्रधान के साथ शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुभाष सरकार तथा शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी थे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि सभी मंत्रियों की यह शिष्टाचार भेंट थी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला और राज्यमंत्री एल़. मुरूगन ने भी उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।रेल और संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा राज्य मंत्री राजकुमार सिंह ने भी वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

 

अवैध रूप से जानवरों की कुर्बानी देने पर प्रतिबंध

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक ऐतिहासिक फैसला करते हुए प्रदेश में पहली बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर गोवंश वध पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि बकरीद पर गोवंश, ऊंट व अन्य जानवरों को मारने या अवैध रूप से कुर्बानी देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्रीय मत्सय पालन और पशु पालन मंत्रालय के 25 जून, 2021 के आदेश का हवाला देते हुए बकरा ईद पर जानवरों के मारने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। 
जम्मू-कश्मीर के पशु और भेड़ पालन विभाग के निदेशक प्लानिंग की तरफ से जारी आदेश के तहत पशुओ के कल्याण के कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा गया है। त्योहार के दौरान अवैध रूप से गोवंश और अन्य पशुओं की हत्या पर रोक लगाई गई है। नियमों को सख्ती से लागू कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं।  इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। 

बिहार: जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौंत हुईं

अविनाश श्रीवास्तव              

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में शराब पीने से 16 लोगों की मौत मामले में प्रशासन आंकड़ों में उलझता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। जबकि प्रशासन का मानना है कि 4 लोगों की मौत। जहरीली शराब, 2 की बीमारी से हुई है। जबकि 10 अन्य लोगों की मौत के कारण को प्रशासन अभी संदिग्ध मान रहा है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रहा है। दरअसल जहरीली शराब से संदिग्ध मौत मामले में बेतिया जिला प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी की है। इस प्रेस रिलीज में कुल 16 लोगो के मौत की जिला प्रशासन ने पुष्टी की।

जिला प्रशासन के मुताबिक दो लोगो की बीमारी से मौत हुई। चार की जहरीली शराब से मौत की बात परिजनों ने स्वीकार किया है। 10 लोगो के संदिग्ध मौत हुई है, जिसकी जांच शुरू हो गयी है। कुल 14 लोगो की जहरीली शराब से संदिग्ध हाल में मौत की जिला प्रशासन ने सूची भी जारी की है। ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत के हवाले से प्रशासन ने मौत के कारणों की पुष्टि करने का दावा किया है।

बता दें कि बीते 15 जुलाई को बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के देउरवा गांव में एक के बाद एक लोगों की मौत होने से खलबली मच गई। मामले की जांच में पहुंची टीम को परिजनों ने बताया कि सबने अवैध रूप से सप्लाई की गई जहरीली शराब पी थी। शुरुआती दौर में आठ लोगों की मौत हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे आंकड़ा 16 तक पहुंच गया। इनमें से 2 लोगों की मौत बीमारी के कारण होना बताया गया। जबकि ग्रामीणों के मुताबिक 14 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। लेकिन प्रशासन अभी 4 लोगों की मौत ही जहरीली शराब के कारण होने की बात कह रहा है। अन्य दस की मौत को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।

लॉकडाउन: लोगों का घर खरीदने का सपना अधूरा

अश्वनी उपाध्याय                
गाजियाबाद। लॉकडाउन के कारण जिन लोगों का घर खरीदने का सपना अधूरा रह गया था। वह अब अपना सपना पूरा कर सकेंगे। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद में मकान या कोई प्रोपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस साल भी गाजियाबाद में सर्कल रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। गाजियाबाद में हर साल 8 अगस्त को सर्कल रेट घोषित करने की परंपरा है। लेकिन बीते चार सालों से गाजियाबाद में जमीन का सर्कल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। साल 2017, 2018, 2019, 2020 में भी सर्कल रेट नहीं बढ़े थे। 2020 पहले आर्थिक मंदी तो 2020 के बाद कोराना महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पिछले साल से ही कोरोना के कारण प्रोपर्टी बाजार भी मंदी के कगार पर है। 
इस साल भी कोरोना के कारण हालात पहले से ज्यादा खराब हो गए हैं।गाजियाबाद प्रशासन का कहना है कि प्रोपर्टी मार्केट पर कोरोना की दूसरी लहर का सीधा असर देखा जा रहा है. हाल ही में गाजियाबाद जिला प्रशासन ने प्रॉपर्टी मार्केट का सर्वे कराया था, जिसमें देखा गया है कि प्रॉपर्टी की डिमांड काफी घट गई है। सर्वे रिपोर्ट जब डीएम के पास भेजी गई तो डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर यह फैसला किया कि इस साल भी सर्कल रेट नहीं बढ़ाए जाएंबता दें कि मेरठ मंडल के 6 जिलों में पहले से ही आशियाना मिलना आम इंसान से दूर होता जा रहा है। मेरठ मंडल में गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ और बागपत जिले आते हैं। एक तरफ मेरठ के छह जिलों में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं तो दूसरी तरफ अगर सर्कल रेट बढ़ जाता है तो लोगों की पहुंच से प्रॉपर्टी खरीदना एक महंगा सौदा होता। गाजियाबाद में सर्कल रेट नहीं बढ़ने से लोगों के लिए घर बनाना और आसान होगा। कोरोना महामारी के बाद मेरठ मंडल के 6 जिलों में आठ से दस गुना तक सर्किल रेट बढ़ाने की बात की जा रही थी। लेकिन आखिर गाजियाबाद प्रशासन ने सर्कल रेट नहीं बढ़ा कर लाखों घर खरीदने वाले को राहत दी है। इस फैसले से कोरोना महामारी में जनता पर दोहरी मार से कुछ हद तक निजात मिलेगी। 

विश्व में कोरोना संक्रमित संख्या-18.94 करोड़ हुईं

वाशिंगट डीसी /नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.94 करोड़ से अधिक हो गई है और अब तक इसके कारण 40.74 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ 94 लाख 74 हजार 860 हो गयी है। जबकि 40 लाख 74 हजार 680 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके है।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.40 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.08 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,079 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 10 लाख 64 हजार 908 हो गया है। 
इस दौरान 43 हजार 916 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ दो लाख 27 हजार 792 हो गयी है। सक्रिय मामले 6397 घटकर चार लाख 24 हजार 25 हो गये हैं। इसी अवधि में 560 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 13 हजार 91 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर 1.36 फीसदी, रिकवरी दर 97.31 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.93 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.40 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 59.06 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58.35 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.44 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
तुर्की में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 55.14 लाख से अधिक हो गयी है और 50,450 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-336 (साल-02)
2. रविवार, जुलाई 18, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -38 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से कानून पारित किया

वाशिंगटन डीसी। क्वाड देशों के साथ संबंधों को मजबूती देने के इरादे से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की एक महत्वपूर्ण समिति ने चीन की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से एक कानून पारित किया है। प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति ने गुरुवार को यहां अपनी बैठक में 'एन्श्योरिंग अमेरिकन ग्लोबल लीडरशिप एंड एंगेजमेंट : ईगल' कानून पारित किया। कानून में अन्य चीजों के अलावा महत्वपूर्ण प्रविधान शामिल हैं जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की चुनौतियों से मुकाबले में अमेरिका की कूटनीति और नेतृत्व को मजबूती देंगे। सांसद जोकिन कास्त्रो ने कहा, 'मैंने अक्सर कहा है कि चीन के प्रति अमेरिका की नीति यह होनी चाहिए कि जब आवश्यक हो तो प्रतिस्पर्धा में शामिल हों। देश में हमारे स्त्रोतों को मजबूत करें और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों, कानूनों और मानदंडों को मजबूत करके चीन को यह बताएं कि 'धोखे' का क्या मतलब है।

उन्होंने कहा, 'ईगल कानून हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे हितों की रक्षा के लिए अमेरिकी सरकार को साधन और दिशा देगा। विधेयक अमेरिका की उस नीति को स्थापित करता है। जिसके अनुसार संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत राष्ट्रपति के कैबिनेट के सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।' विधेयक में अमेरिकी सरकार से हिंद-प्रशांत के इस महत्वपूर्ण हिस्से में सहयोगियों और भागीदारों के साथ अमेरिकी भागीदारी को मजबूत करने का आग्रह किया गया है और इसमें अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच लोगों के लोगों से संपर्क को मजबूत करने के प्रविधान शामिल हैं। यह विधेयक अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति से 'नियम 50' को रद करने का आहान करता है। जो ओलिंपिक में प्रतिस्पर्धा करते समय खिलाडि़यों द्वारा राजनीतिक अभिव्यक्ति पर रोक लगाता है।

राजनीति: सीएम येदियुरप्पा ने पीएम से मुलाकात की

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि पीएम ने ज्यादातर कर्नाटक के विकास कार्यों के बारे में बात की। येदियुरप्पा दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। उनके केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलने की उम्मीद है।दिल्ली पहुंचने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और कर्नाटक के अन्य नए मंत्रियों से मिलेंगे और उनके साथ राज्य के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे, जिसमें विवादास्पद मेकेदातु संतुलन जलाशय-सह-पेय जल परियोजना का निर्माण शामिल है।

मुजफ्फरनगर: शनिवार और रविवार को रहेंगा कर्फ्यू

हरिओम उपाध्याय           

मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। जिसको लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने व्यापारियों व आमजन को लाउडस्पीकर के माध्यम से सचेत किया। शुक्रवार को पुलिस की गाड़ी ने शहर में भ्रमण करते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से बताया कि शनिवार और रविवार पूर्णतया साप्ताहिक कर्फ्यू रहेगा। सभी लोग अपने प्रतिष्ठान दुकानें बंद रखें और घरों पर रहें। इस दौरान साप्ताहिक कर्फ्यू और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी, थोथा नारा देकर नाकामियां छिपा रही 'भाजपा'

हरिओम उपाध्याय                

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि विकासवाद का थोथा नारा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी नाकामियां छिपा रही है। सच यह है कि समाजवादी सरकार के समय हुए काम ही दिख रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में झूठ की अमरबेल खूब फल फूल रही है और सत्य पर्दे के पीछे छुपा दिया गया है। विकासवाद का थोथा नारा देकर अपनी नाकामियां छुपाई जा रही हैं जबकि सच यह है कि समाजवादी सरकार के समय हुए काम ही दिख रहे हैं और उन पर भाजपा की बस छाप लगाई जा रही है।

उन्होने कहा कि इस हकीकत को कौन नहीं जानता कि कोरोना की लहर में उत्तर प्रदेश में हर तरफ तबाही मची हुई थी। लोगों को अस्पतालों में न तो बेड मिल रहे थे न इलाज मिल पा रहा था। आक्सीजन का इतना अकाल था कि लोग तड़प-तड़प कर मर रहे थे। इलाज की दवाओं और इंजेक्शनों की खुलेआम काला बाजारी हो रही थी। हर तरफ चीत्कार मची हुई थी पर भाजपा सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई थी। मुख्यमंत्री और उनकी टीम बस बयानबाजी से ही काम चला रही थी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार वैक्सीन टीकाकरण को कोरोना से रक्षा कवच बताती रही है।लेकिन हालात यह है कि प्रदेश में टीकाकरण के तमाम केन्द्र बंद हो गए हैं। नौजवान और बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए भटक रहे हैं। राजधानी लखनऊ में ही जो टीकाकरण केन्द्र खुले है। उनमें पर्याप्त वैक्सीन डोज उपलब्ध नहीं हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्य निष्ठा की यह मिसाल है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा के अलावा डायल 100 जो अब 112 कर दी गई है। इन सभी सेवाओं को समाजवादी सरकार ने शुरू किया था आज उनकी दशा खराब है। इन सेवाओं के विस्तार की जगह उन्हें निष्क्रिय बना दिया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार की निष्क्रियता से हजारों लोग दाने-दाने को तरस गए। परिवार में मौतों का साया घना होता गया। बेहाल लोगों के दुःख दर्द में तब समाजवादी कार्यकर्ता ही सामने आए। जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। शोक संतप्त परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। दवाओं और आवश्यक इंजेक्शन तथा ऑक्सीजन की मदद भी पहुंचाई गई। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के पास वस्तुतः विकास और प्रदेश का भविष्य संवारने का कोई विजन या कार्ययोजना नहीं होने से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के बजाय हर दिशा में पिछड़ा बीमारू प्रदेश बनता जा रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट में भी इसे फिसड्डी राज्य का दर्जा दिया गया है। भाजपा जान गई है कि केवल समाज में नफ़रत से ही वह अपनी राजनीति चला सकती है। जनता अब सन् 2022 में भाजपा से पूछेगी कि उसने अपने संकल्प-पत्र के वादों का क्या किया?

सिद्धू ने 10 जनपदों में सोनिया गांधी से मुलाकात की

राणा ओबराय
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में कैप्टन व सिद्धू चर्चा के शिखर पर हैं। पंजाब कांग्रेस में कब सब ठीक होगा और कब कैप्टन व सिद्धू के बीच की नाराजगी दूर होगी।इस बारे में कुछ कहना आसान नहीं हो पा रहा है। क्योंकि रोज कुछ न कुछ खिचड़ी पकती नजर आ रही है। शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू फिर दिल्ली दरबार पहुंचे। बताया गया कि सिद्धू के लिए दिल्ली से बुलावा आया है। इसलिए वह दिल्ली जा रहे हैं। बतादें कि, दिल्ली पहुंचकर सिद्धू ने 10 जनपदों में सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 

सोनिया गांधी से मुलाकात खत्म होने के बाद सिद्धू कुछ बोलते नजर नहीं आये और सीधा सोनिया गांधी के आवास से रवाना हो गए। सिद्धू ने इसपर कोई बयान नहीं दिया कि सोनिया गांधी के साथ क्या बात हुई है। इस मुलाकात में कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे। ज्ञात रहे कि सिद्धू इससे पहले 30 जून को दिल्ली आए थे और प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इससे पहले भी सिद्धू दिल्ली चक्कर लगा चुके थे| वहीं कैप्टन अमरिंदर भी दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

सोनिया से मिलकर सिद्धू भले ही बिना कुछ बोले चले गए हों लेकिन सोनिया से मुलाकात के बाद रावत मीडिया से मुखातिब जरूर हुए। और वह सिद्धू के अध्यक्ष बनने की बात को कहीं न कहीं घुमाते नजर आये। रावत ने कहा कि पंजाब के विषय में कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला मुझे जैसे ही मिलेगा तो मैं आकर मीडिया बात करूंगा। रावत ने कहा, ‘मैं पंजाब में पार्टी को लेकर अपना नोट सबमिट करने के लिए पार्टी अध्यक्ष के पास आया था। बतादें कि, हरीश रावत पंजाब कांग्रेस में सब ठीक कराने में जुटे हुए हैं।

विधायक ने पूरे मोहल्ले की गलियों का मुआयना किया

कौशाम्बी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता के जनसुनवाई कार्यक्रम में लगातार नगरपालिका परिषद में प्रधानमंत्री आवास हैण्डपम्प पानी निकासी मोहल्ले के अंदर सड़क बनवाने संबंधित शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी। विधायक चायल ने शुक्रवार को प्रातः 8 बजे नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 सुभाष चंद्र बोष नगर के मौली ,बरगदी,मझियाव और भिखीयपुर में भ्रमण कर लोगो की शिकायतों को सुना। विधायक ने पूरे मोहल्ले की एक-एक गलियों को घूम-घूम कर मुआयना किया।खामिया मिलने पर विधायक ने कड़े रुख में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गिरीश चंद्र को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास से वाँछित न रहने पाए खराब हैण्ड पम्पो को तत्काल रिबोर कराया जाए। 
मोहल्ले की छूटी हुई गलियों को तत्काल विधिक प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने के निर्देश विधायक ने दिए।मुख्य रूप से बरगदी में नानकु लाल कोरी के दरवाजे रिबोर, छोटेलाल के मकान से इकराम उल्ला के घर तक इंटरलकिंग सड़क व नाली निर्माण, रामबली के घर से बाबादीन कोरी के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क, बाबादीन कोरी के दरवाजे पर पेयजल समस्या को देखते हुए एक नया हैंडपंप, रामचंद सरोज के घर के पास इंटरलॉकिंग सड़क, राजबहादुर को प्रधानमंत्री आवास व राम सुमेर कोरी को प्रधानमंत्री आवास, सविता देवी कोरी स्वर्गीय बवाली ने अपना जर्जर कच्चा मकान दिखाया। विधायक ने प्रधानमंत्री आवास अभिलंब देने के लिए निर्देश दिए। गयादीन के घर से पंचायत भवन तक इंटरलकिंग सड़क,जगपत लाल के दरवाजे पर एक नया हैंडपंप, रंजीत कुमार को प्रधानमंत्री आवास व मौली में आंगनबाड़ी से करमचंद के घर तक इंटरलकिंग सड़क बरम बाबा के चबूतरे पर नए हैंडपंप साथ ही विधायक श्री गुप्ता ने नगर के तालाब को मत्स्य पालन हेतु 1 माह के भीतर पट्टा देने के लिए और विधायक श्री गुप्ता ने तीन दिवस के भीतर निरीक्षण द्वारा देखे गए। वह घोषणा किए गए सभी कार्यों का कार्य शुरू किए जाने का अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गिरीशचंद को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अशोक केसरवानी मंडल अध्यक्ष राममिलन चौधरी सत्यप्रकाश निर्मल वीरेंन्द्र फौजी, पिंटू कुशवाहा, पवन पांडे, हर्ष केसरवानी मीडिया प्रभारी सूरज यादव सहित स्थानीय जनमानस मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

बिकवाली के कारण गिरावट को लेकर बंद हुए बाजार

कविता गर्ग              

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर आईटी और टेक समूह की कंपनियों में हुई बिकवाली के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट लेकर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.79 अंक गिरकर 53140.06 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी मामूली 0. 80 अंक टूटकर 15923.40 अंक पर रहा।

बीएसई के अधिकांश समूह बढ़त में रहे जिसमें टेलीकॉम 2.47 प्रतिशत, रियलिटी 1.27 प्रतिशत, धातु 1.20 प्रतिशत, हेल्थ केयर 1.12 प्रतिशत और एनर्जी 1.0 फीसदी शामिल है। गिरावट में रहने वालों में आईटी 0.99 प्रतिशत, टेक 0.73 प्रतिशत, बैंकिंग 0.47 प्रतिशत और वित्त 0.14 प्रतिशत शामिल है।

तालिबानी आतंकवादियों की मदद कर रही वायु सेना

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया कि पाकिस्तानी वायु सेना चमन और स्पिन बोलडाक के सीमावर्ती इलाकों में तालिबानी आतंकवादियों की मदद कर रही है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि ऐसे बयान अफगान-स्वामित्व और अफगान-नेतृत्व वाले समाधान में अपनी भूमिका निभाने के पाकिस्तान के ईमानदार प्रयासों को कमजोर करते हैं।

अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति सालेह ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था, “पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगान सेना और वायुसेना को (एक) आधिकारिक चेतावनी दी है कि स्पिन बोलडाक इलाके से तालिबान को खदेड़ने के किसी भी कदम का सामना पाकिस्तान वायुसेना द्वारा किया जाएगा और उसे कुचला जाएगा। पाकिस्तानी वायु सेना कुछ इलाकों में तालिबान को हवाई मदद मुहैया करा रही है।” बीते कुछ दिनों से कंधार के स्पिन बोलडाक कस्बे में तालिबान और अफगान सुरक्षा बलों के बीच भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है।

तालिबानी आतंकवादियों ने हाल के सप्ताह में दर्जनों जिलों पर कब्जा कर लिया है और अब माना जा रहा है कि 11 सितंबर को अफगानिस्तान से अमेरिकी और पश्चिमी सैनिकों की पूर्व वापसी से पहले देश के करीब एक तिहाई हिस्से पर उनका नियंत्रण है। पाकिस्तान ने कहा कि उसने अपने चमन सेक्टर की सीमा से लगे इलाकों में हवाई अभियान चलाने के अफगान सरकार के अनुरोध को मान लिया है बावजूद इसके कि यह जोखिम भरा है और सीमा के करीब इस तरह के अभियान की अनुमति नहीं देने के अंतरष्ट्रीय चलन के भी विपरीत है। 

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...