बुधवार, 14 जुलाई 2021

भारत: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार

कविता गर्ग            
मुबंई। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड (एएएचएल) ने मुंबई एयरपोर्ट का प्रबंधन अपने कब्जे में ले लिया है। कंपनी ने कहा है कि नई मुंबई एयरपोर्ट 2024 में शुरू हो जाएगा। 
एएएचएल ने कहा है कि वर्ष 2024 तक मुंबई एयरपोर्ट में सबसे अधिक रोजगार उत्पन्न करने वाला विमानतल होगा। भारत भी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन जाएगा। कंपनी के पास इस समय मुंबई एयरपोर्ट को मिलाकर छह एयरपोर्ट को संभालने की जिम्मेदारी है। साथ ही एएएचएल कार्गो ट्रैफिक की भी जिम्मेदारी संभाल रहा है। मशहूर उद्योगपति एंव अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को देर रात ट्विटर पर कहा कि हमें वर्ल्ड क्लास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभालकर बहुत खुशी हुई है। हम वादा करते हैं कि अडानी ग्रुप मुंबई एयरपोर्ट बिजनेस, छुट्टियां और मनोरंजन का भी इंतजाम करेगा।  साथ ही अडानी ग्रुप हजारों की संख्या में रोजगार का भी निर्माण करेगा। 
एएएचएल ने कहा है कि नई मुंबई अंतरराष्ट्रीय विमानतल का निर्माण  अगले महीने से शुरू किया जाएगा और 90 दिनों में इसका फाइनेंसियल क्लोजर कर लिया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 2024 तक शुरू कर दिया जाएगा। अडानी ग्रुप इस समय मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, गुवाहाटी, लखनऊ, अहमदाबाद, मंगलुरु,जयपुर और तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट का कामकाज संभाल रहा है।  

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। सरकार ने संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों पे बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलना सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सर्वदलीय बैठकें सत्र आरंभ होने से पहले बुलाई जाती हैं। मानसून सत्र 19 जुलाई को आरंभ होगा और 13 अगस्त को समाप्त होगा।



सिद्दिकी को लेकर बनेंगीं वेबसीरीज फिल्म: मुंबई

कविता गर्ग              
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, नवाजउद्दीन सिद्दिकी को लेकर वेबसीरीज फिल्म बनाने जा रही हैं। कंगना रनौत बतौर निर्माता वेब स्‍पेस में एंट्री ले रही हैं। कंगना वेबसीरीज ‘टीकू वेड्स शेरू’ बनाने जा रही हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में काम करते नजर आयेंगे।
कंगना ने अपने पहले डिजिटल प्रॉजेक्‍ट ‘टीकू वेड्स शेरू’ का अनाउंसमेंट किया। इस खबर को शेयर करते हुए कंगना ने इंस्‍टाग्राम पर नवाजुद्दीन की तस्‍वीर शेयर की। इसके साथ उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, ‘वेलकम टू द टीम सर।
कंगना के प्रॉडक्‍शन हाउस मणिकर्णिका फिल्‍म्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी जेनरेशन के बेस्‍ट ऐक्‍टर ने टीकू वेड्स शेरू की टीम को जॉइन किया है। हम अपने शेर को पाकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। जल्‍द ही शूटिंग शुरू होगी।

लाल रोशनी दिखी, उड़ती वस्तु पर गोलियां चलाई

श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक उड़ती हुई वस्तु पर गोलियां चलाई। जिसमें लाल रंग की रोशनी चमक रही थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 13 और 14 जुलाई की दरमियानी रात अरनिया सेक्टर में जवानों ने करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर टिमटिमाती लाल बत्ती देखी। उन्होंने कहा, ”जवानों ने उसकी ओर गोलियां चलाई, जिससे वह लाल बत्ती वाली चीज वहां से चली गई। इलाके में तलाश अभियान जारी है। अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि दो जुलाई को पाकिस्तान के ‘क्वाडकॉप्टर’ ने अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन बीएसएफ के जवानों द्वारा गोली चलाए जाने के बाद वह पीछे हट गया था।
पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए ‘ड्रोन’ का इस्तेमाल करने का पहला मामला 27 जून तड़के सामने आया था, जब जम्मू शहर के भारतीय वायुसेना अड्डे पर दो बम गिराए गए थे।
इसमें दो जवानों को मामूली चोटें आईं। अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में ज्यादातर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में, ‘ड्रोन’ और अन्य मानव रहित हवाई यंत्रों के भंडारण, बिक्री या उसे कब्जे में रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी: गोवा

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आई तो गोवा में प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। अगर दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली मिल सकती है तो गोवा के लोगों को क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि गोवा के एक बिजली अधिशेष राज्य होने के बावजूद, तटीय राज्य में अक्सर बिजली कटौती होती है। केजरीवाल ने उन विधायकों पर भी निशाना साधा, जो गोवा पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 
केजरीवाल ने कहा कि जिन्हें विपक्ष में होना चाहिए था, वे अब सत्ता में हैं और जिन्हें सत्ता में होना चाहिए था, वे अब विपक्ष में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी बदलने वाले इन विधायकों ने दावा किया था कि वे लोगों के कार्य पूर्ण करवाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। क्या उन्होंने लोगों के लिए काम किया, जैसा कि उन्होंने दावा किया था? अब, लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पैसों के लालच में पार्टी बदली।” केजरीवाल ने कहा कि हजारों गोवावासी कह रहे हैं कि वे अगले चुनाव में भाजपा या कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ” गोवा को बदलाव चाहिए। लोगों को स्वच्छ राजनीति चाहिए।
वहीं सिद्धू के ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू.. वह पंजाब में हैं। मैं खुश हूं कि ‘आप’ इतना अच्छा काम कर रही है कि विपक्षी नेता भी हमारी सराहना कर रहे हैं। इससे काफी प्रोत्साहन मिलता है। केजरीवाल गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा था, ”हमारे विपक्षी दल ‘आप’ ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए मेरे कार्य एवं दूरदर्शिता को पहचाना है। चाहे वह 2017 से पहले मेरे द्वारा उठाए गए बेअदबी, मादक पदार्थ, किसानों की परेशानियां, भ्रष्टाचार एवं बिजली संकट के मुद्दे हों, जिनका सामना पंजाब की जनता को करना पड़ रहा था या फिर आज जिस तरह मैंने ‘पंजाब मॉडल’ पेश किया है। वे साफ तौर पर जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-333 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, जुलाई 15, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -39 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 13 जुलाई 2021

एशिया में शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा हुआ

टोक्यो/ बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। जापान ने कहा है कि चीन और अमेरिका के बीच बढ़ती जा रही टकराव की स्थिति से ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में सैन्य तनाव भी बढ़ने लगा है। दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ रही आर्थिक और तकनीकी प्रतिद्वंद्विता के कारण पूर्वी एशिया में शांति और स्थिरता के लिए खतरा पैदा हो गया है। जापान के रक्षा क्षेत्र को लेकर जारी किए गए श्वेतपत्र में यह बात कही गई है।

इसमें जापान ने कहा है कि अब इस बात की जरूरत है कि इस स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। विशेषकर तकनीकी क्षेत्र में दोनों ही देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ने वाली है। रक्षा समीक्षा को मंगलवार को जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अपनी मंजूरी दी है। ज्ञात हो कि ताइवान के आसपास के क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियां जापान के लिए भी चिंता का कारण बनी हुई हैं। ताइवान जापानी द्वीपसमूह के पश्चिमी छोर पर स्थित ओकिनावा के बिल्कुल नजदीक है।

मेलें की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की

बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज पेम प्रकाश व पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र के.पी सिंह द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ शराब, भू माफियाओं के विरुद्ध कृत कार्यवाही व धोखाधड़ी के सम्बन्ध में पंजीकृत साइबर अपराधों व ईद उल जुहा बकरीद,कावड़/श्रावण मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में डीआईजी/एसएसपीएसएप्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारी व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपसिथित रहे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत की मोहन से मुलाकात

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने चित्रकूट में सोमवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है। पंडित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में हुई इस मुलाकात में धर्मांतरण और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में साधु-संतों को शामिल करने की मांग की है। उन्होंने ट्रस्ट में दो जगतगुरु, तीनों अणियों के श्री महंत को पदेन सदस्य बनाये जाने की मांग की है।
इसके साथ ही साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व  महामंत्री के साथ ही अन्य साधु संतों को भी शामिल करने की मांग  है।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि ट्रस्ट में आरएसएस का कोई हस्तक्षेप नहीं है। लेकिन अखाड़ा परिषद की यह मांग सरकार तक जरुर पहुंचायेंगे। इस मौके पर संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को हनुमान जी का टीका और आशीर्वाद दिया है। गौरतलब है कि इन दिनों चित्रकूट में संघ के नेताओं का जमावड़ा लगा है। 9 और 10 जुलाई को क्षेत्रीय प्रचारकों के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत की बैठक हुई थी।  11 और 12 जुलाई को प्रांतीय प्रचारकों के साथ बैठक हुई है। जबकि मंगलवार
13 जुलाई को अखिल भारतीय के विभिन्न संगठनों के संगठन मंत्री और सचिवों के साथ वर्चुअली बैठक में 
मोहन भागवत शामिल होंगे। यह बैठक
भारत रत्न से सम्मानित राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख की कर्म स्थली में हो रही है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत की पाठशाला में संघ की आगामी रणनीति को लेकर जहां विचार मंथन चल रहा है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि 2022 के यूपी चुनाव को लेकर भी संघ आगामी रणनीति बना रहा है। 

प्रयागराज: वोटर लिस्ट बढ़ाने का अभियान छेड़ा

बृजेश केसरवानी              
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी मिशन २०२२ को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने व नए लोगों का नाम वोटर लिस्ट बढ़ाने को कृत संकल्पित हो कर अभियान छेड़ दिया है। समाजवादी पार्टी महानगर पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा द्वारा आज शहर दक्षिणी से नाम जोड़ो वोटर बनाओ अभियान की शुरुआत की गई। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक के संरक्षण व महानगर पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव अजय यादव द्वारा नैनी के पूरा फतेह मोहम्मद मे कैम्प लगा कर सैकड़ो सदस्यों को पार्टी का सदस्य बनाते हुए लगभग दो सौ नए वोटरों का फार्म भरा गया।महानगर मीडिया प्रभारी सै.मो.अस्करी के अनुसार पिछड़े समाज के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों मे आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ली। अस्करी ने बताया की पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा द्वारा सदस्यता अभियान सभी तीनो विधान सभा मे लगातार जारी रहेगा।
मो. शारिक ने कहा मुस्लिम समाज के पिछड़ो को अगर कोई सम्मान दे सकता है तो वह है समाजवादी पार्टी।राकेश वर्मा ने पिछड़े समाज के लिए अखिलेश यादव की सोच की सराहना करते हुए कहा की पिछड़ो का उद्धार और सम्मान मान्नीय मुलायम सिंह से अखिलेश यादव को विरासत मे मिला है। जितना कार्य अखिलेश यादव ने पिछड़े समाज की भलाई के लिए किया, उतना किसी भी सरकार या नेता ने नहीं किया। 
नाम जोड़ो वोटर बनाओ अभियान मे अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़,पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा,प्रकोष्ठ के महासचिव अजय यादव,विधान सभा अध्यक्ष शहर दक्षिणी इमरान खान,सेक्टर प्रभारी सगीर अहमद,सद्दाम अन्सारी, अंकित यादव,शहज़ाद आलम,ताज अहमद,अज़हरुद्दीन, गुड्डू,,अहमद रज़ा,शेर अली,मो०अज़हर,महेश यादव,राम विलास निषाद,अर्जुन कुशवाहा, रामाश्रय प्रजापति आदि उपस्थित रहे। 

कानून बनाएं जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की

अतुल त्यागी             
हापुड़। पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर पत्रकारों में रोष दिखाई दिया। वही पत्रकार की सुरक्षा हेतु कानून बनाए जाने की मांग को लेकर पत्रकारों ने जमकर नारेबाजी भी की। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार कड़ा कानून बनाए। ताकि पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर अंकुश लग सके। इसके अलावा पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाकर उनको पेंशन और बीमा आदि की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। 
पत्रकारों पर हो रहे फर्जी मुकदमों को समाप्त किया जाए। ताकि पत्रकार अपने काम को स्वतंत्रता और निर्भीकता के साथ अंजाम दे सकें।

ग्रामीणों ने कोटेदार पर कार्यवाही की मांग की: यूपी

कौशाम्बी। चायल तहसील में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कोटेदार और ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए है। प्रदर्शन कर रहे कार्डधारकों ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले निःशुल्क सरकारी राशन में कोटेदार अवैध धन की वसूली कर रहा है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर कार्यवाही की मांग की है।
बताते चलें कि लॉकडाउन आपदा में सरकार द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। लेकिन चायल तहसील के पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ के केटेदार द्वारा ग्राम प्रधान से सांठगांठ कर राशन के एवज में कार्डधारकों से अवैध धन उगाही की जा रही हैं। जिससे कार्डधारकों में आक्रोश व्याप्त है। जब गांव के लोगों ने निःशुल्क राशन के बदले पैसा देने से कोटेदार को मना किया तो कोटेदार ने कार्डधारकों को भद्दी-भद्दी गालियां देकर भगा दिया कोटेदार आए दिन कार्ड धारकों के साथ अभद्रता कर रहा है। 
प्रदर्शन कर रहे कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार मार पीट पर आमादा हो जाता है। और धमकी देते हुए कहते है कि जाओ जो करना है, कर लो। प्रधान के साथ हम एक होकर यह निःशुल्क खाद्यान्न के बदले अवैध वसूली करते है। ग्रामीणों ने एक जुट होकर मंगलवार को चायल तहसील में प्रदर्शन नारेबाज़ी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है इस दौरान धीरज प्रजापति मानिकचंद राजेश कुमार कृष्णा प्रसाद गुलाब चंद्र, सतीश चंद्र, राधा देवी, बिट्टन गौतम, ममता गौतम, कमलेश गौतम, पप्पू, गुड्डी, सरिता देवी सहित तमाम कार्ड धारक मौजूद रहे।
विजय कुमार 

प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, बैठक आयोजित, रणनीति बनाईं

हरिओम उपाध्याय           

मुजफ्फरनगर। देश में व्याप्त महंगाई और प्रदेश में मौजूद अन्य समस्याओं के निदान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 15 जुलाई को निर्धारित प्रदेश व्यापी प्रदर्शन की रूपरेखा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सर्व समाज की भागीदारी कराना सुनिश्चित करें।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के मद्देनजर पार्टी के महावीर चैक स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सलीम सिद्दीकी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने की। बैठक के दौरान प्रदेश व्यापी आंदोलन की सफलता के लिए रणनीति तैयार कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर महंगाई और प्रदेश में व्याप्त अन्य समस्याओं को लेकर पार्टी द्वारा आगामी 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीजल व पेट्रोल की कीमतों के अलावा खाद्य तेल व अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। किसान गन्ने का भुगतान न मिलने की वजह से परेशान हैं। खाद, बीज और बिजली, पानी महंगा होने की वजह से किसानों को आर्थिक झंझटों से गुजरना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। उससे लोगों में रोष व्याप्त है। इन सब घटनाओं के विरोध में समाजवादी पार्टी तहसीलों पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देकर लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंट के तौर पर पुलिस व प्रशासन काम करना बंद करें अन्यथा समाजवादी लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बैठक का संचालन कर रहे महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट एवं शशांक त्यागी ने संयुक्त रूप से कहा है कि समाजवादी पार्टी द्वारा 15 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर आयोजित किए जाने वाले प्रदर्शन में सर्व समाज के लोग भारी संख्या में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। बैठक में वरिष्ठ सपा नेता नूर हसन सलमानी, मुकेश वशिष्ठ, सलीम अंसारी, अमित शील, महक सिंह, फराज अंसारी, प्रवीण उपाध्याय और राहुल सेन आदि सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

25 साल से फरार इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया

हरिओम उपाध्याय                

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन क्षेत्र से 25 साल से फरार चल रहे इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को चोपन पुलिस ने 25 साल से फरार एक इनामी अपराधी ओबारा निवासी शमशाद को तेलगुड़वा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शमशाद चोपन थाने में दर्ज मुकदमे में 25 साल से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता लागू, निर्देश दिया: सीएम

हरिओम उपाध्याय                 

लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के प्रयासों में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवडियों के लिये आरटीपीसीआर की नेगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता को लागू किए जाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि श्रावण मास की पारंपरिक कावड़ यात्रा कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक होगी।मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 25 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की पारंपरिक कांवड़ यात्रा को कोविड-19 प्रोटोकाॅल के अनुपालन में कराए जाने और आवश्यकता अनुसार कांवडियों के लिये आरटीपीसीआर की नेगेटिव जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता को लागू किए जाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक के बाद जारी किए गए सरकारी बयान में कहा गया है कि सीएम ने निर्देश दिया है कि पारंपरिक कांवड़ यात्रा कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक संपन्न होगी। सरकार के बयान के अनुसार उन्होंने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कांवड़ संघों से संवाद कर न्यूनतम लोगों की सहभागिता का कांवड़ यात्रा में शामिल होने अनुरोध किया जाए और दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों से संवाद करते हुए यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाये। आवश्यकतानुसार आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता भी लागू की जा सकती है। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में 25 जुलाई से निकलने वाली भगवान शिव के भक्तों की कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी थी। 

उन्होंने कहा था कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के दृष्टिगत प्रत्येक स्तर पर कांवड़ संघों से संवाद स्थापित किया जाए ताकि अनावश्यक भीड़ ना हो और कोविड-19 के संबंध में सतर्कता व सावधानी के सभी उपाय किए जाना सुनिश्चित किया जाए। 

50 से अधिक शहरों तक स्पुतनिक-वी उपलब्ध की

हैदराबाद। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने स्पूतनिक-वी वैक्सीन के देशभर के 50 से अधिक शहरों तक पहुंच जाने की मंगलवार को घोषणा की। लैबोरेटरी की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार स्पूतनिक वी वैक्सीन को भारत में 14 मई को लॉन्च किया गया था। आगामी हफ्तों में इसका वाणिज्यिक प्रसार मजबूत होता दिखेगा।

बयान के अनुसार भारत में वैक्सीन का न तो आसान वाणिज्यिक लॉन्च रोकी गई है और न ही इससे जुड़े अन्य कार्य रोके गये हैं। स्पूतिनक वी काे शुरुआत में हैदराबाद में लाॅन्च किया गया था जिसका तेजी से विस्तार करते हुए अब तक इसे मुम्बई, नवी मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर, चेन्नई, मिरयालगुडा, विजयवाडा, बड्डी, कोल्हापुर, कोच्चि, रायपुर, चंडीगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक, कोयम्बटूर, रांची, जयपुर, लखनऊ, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, अहमदाबाद, राजकोट, पलक्कड, इलाहाबाद, दिमापुर, कोहिमा, इन्दौर, भोपाल, सूरत, कटक, धारवाड, इरनाकुलम, रतलाम, फरीदाबाद, श्रीनगर, गांधीनगर, वडोदरा, गुलबर्गा, मदुरै, गुन्टूर, कन्नूर, जबलपुर, जालंधर, कानपुर और मैसूरु तक पहुंचा दिया गया है।

बयान के अनुसार डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने वैक्सीन उपलब्धता के लिए देश भर के कई बड़े अस्पतालों के साझेदारी की है। इन अस्पतालों में लोगों को सफलतापूर्वक वैक्सीन लगायी जा रही है।

धुएं से दम घुटने के कारण 6 सदस्यों की मौंत हुईं

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। रात्रि के समय बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के बाद चलाए जा रहे जनरेटर के धुंए से दम घुट जाने की वजह से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की जान चली गई। शनएक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जान गंवाने वालों में 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जनपद में बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के बाद रमेश लश्कर के परिवार ने घर में आपातकालीन परिस्थितियों में बिजली आपूर्ति के लिये लगा जनरेटर चालू किया था। जनरेटर चलाने के बाद आई बिजली से पंखे चलने से परिवारजनों को काफी राहत मिली। 

जिसके चलते घर के सभी लोग पंखों की हवा का आनंद लेते हुए सो गये। इसी बीच जनरेटर में कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते जनरेटर का धुंआ सो रहे रमेश लश्कर के परिवार के कमरे में फैल गया। नींद में होने के कारण कमरे में सो रहे लोगों का दम घुटने लगा। लेकिन बेहोशी की हालत में सभी बाहर नहीं निकल सके। मंगलवार की सवेरे पड़ोसियों ने जब घर के भीतर से धुआं निकलता हुआ देखा तो उन्होंने दरवाजा तोड़ते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां पर जमा हुए लोगों की सहायता से घर में बेहोश पड़े मिले 21 वर्षीय अजय लश्कर, 45 वर्षीय रमेश लश्कर, 10 वर्षीय लखन लश्कर, 8 वर्षीय कृष्णा लश्कर, 14 वर्षीय पूजा लश्कर और 20 वर्षीय माधुरी लश्कर उपचार के लिए अस्पताल ले जाये गए। 

जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करने के बाद सभी लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिये है। 

24 घंटे में 2 लाख 35 हजार 959 सैंपल की जांच की

हरिओम उपाध्याय                

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार घटते मामलों के बावजूद टेस्टिंग की रफ्तार बदस्तूर तेज बनी हुयी है। पिछले 24 घंटे में दो लाख 35 हजार 959 कोविड सैम्पल की जांच की गयी। जिनमें कोरोना संक्रमण के 59 नये मामले सामने आये है। जबकि 149 मरीज स्वस्थ हुये है। राज्य में फिलहाल 1489 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में बताया कि प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। सोमवार को 43 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 32 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। अलीगढ़, ललितपुर और श्रावस्ती में एक भी कोविड मरीज नहीं हैं। इस समय और अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग जारी रखी जाए।

उन्होने कहा कि सोमवार को पॉजिटिविटी दर 0.03 फीसदी रही। वर्तमान में 1,489 एक्टिव केस हैं। 1,189 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत हो गई है। अब तक 16 लाख 83 हजार 319 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

श्री योगी ने बताया कि टीबी के सक्रिय मरीज, डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया और इंसेफेलाइटिस आदि से ग्रसित मरीजों की पहचान और उपचार के लिए 'घर-घर पर दस्तक अभियान' प्रारम्भ हो चुका है। 25 जुलाई तक आयोजित इस अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता, सैनीटाइजेशन, पोषण युक्त भोजन आदि की महत्ता के प्रति जागरूक किया जायेगा। नियमित टीकाकरण सत्रों में दो साल तक के बच्चों को जेई का टीका लगाया जाए। अभियान के संपन्न होने के उपरांत 26 जुलाई से 'आयुष्मान भारत' योजना के तहतत गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक कांवड़ यात्रा कोविड प्रोटोकॉल के साथ हो सकेगी। कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कांवड़ संघों से संवाद कर न्यूनतम लोगों की सहभागिता का अनुरोध किया जाए। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों से संवाद कर यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। आवश्यकतानुसार आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता भी लागू की जा सकती है।

प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तक 03 करोड़ 77 लाख अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 03 करोड़ 17 लाख 62 हजार से अधिक लोग पहली डोज लेने वाले हैं। कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।

मसौदे को लेकर सरकार की नीयत पर उठाया सवाल

हरिओम उपाध्याय                       

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने जनसंख्या नियंत्रण बिल के मसौदे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुये कहा कि इसमें गंभीरता कम और चुनावी स्वार्थ ज्यादा प्रतीत हो रहा है। मायावती ने मंगलवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट कर बिल को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होने कहा " यूपी भाजपा सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिये लाया जा रहा नया बिल, इसके गुण-दोष से अधिक इस राष्ट्रीय चिन्ता के प्रति गंभीरता व इसकी टाइमिंग को लेकर सरकार की नीति व नीयत दोनों पर शक व सवाल खड़े कर रहा है। क्योंकि लोगों को इसमें गंभीरता कम व चुनावी स्वार्थ ज्यादा।

उन्होने कहा " अगर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर यूपी भाजपा सरकार थोड़ी भी गंभीर होती तो यह काम सरकार को तब ही शुरू कर देना चाहिये था जब इनकी सरकार बनी थी और फिर इस बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करती तो अब यहाँ विधानसभा चुनाव के समय तक इसके नतीजे भी मिल सकते थे।" बसपा अध्यक्ष ने कहा " यूपी व देश की जनसंख्या को जागरूक, शिक्षित व रोजगार-युक्त बनाकर उसे देश की शक्ति व सम्मान में बदलने में विफलता के कारण भाजपा अब कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की तरह ही जोर-जबरदस्ती व अधिकतर परिवारों को दण्डित करके जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहती हैं। जो जनता की नजर में घोर अनुचित।"

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण की नयी नीति का मसौदा तैयार किया है जिस पर राज्य विधिक आयोग जनता की राय ले रहा है जिसके आधार पर रिपोर्ट 19 जुलाई को सरकार को सौंपी जायेगी। कांग्रेस ने इस बिल पर चुप्पी साध रखी है हालांकि विश्व हिन्दू परिषद ने मसौदे पर एतराज जताते हुये एक बच्चे के नियम को हटाने की मांग की है। उसका कहना है कि इससे समाजिक असंतुलन के हालात पैदा हो सकते हैं। 

73वें एमी अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे सेड्रिक: मुंबई

कविता गर्ग                
मुबंई। लॉस एंजिलिस एमी अवार्ड्स में इस साल दर्शकों की मौजूदगी के साथ कार्यक्रम प्रसारण की वापसी हो रही है और ‘सेड्रिक द एंटरटेनर’ के नाम से मशहूर अभिनेता सेड्रिक एंटोनियो काइल्स 73वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स की मेजबानी करेंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीबीएस और टेलीविजन एकेडमी द्वारा आयोजित समारोह का 19 सितंबर को प्रसारण होगा। सीबीएस के हिट कॉमेडी सीरीज ‘द नेबरहुड’ के स्टार सेड्रिक द एंटरटेनर पहली बार कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। 
सेड्रिक ने एक बयान में कहा, ”जब मैं छोटा था तब अपनी दादी के साथ टेलीविजन देखा करता था जो हमेशा से मेरा विश्वसनीय मित्र रहा है।
इसलिए इस साल के एमी अवार्ड्स की मेजबानी करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। एकेडमी के चेयरमैन और सीईओ फ्रैंक शेरमा ने कहा कि सेड्रिक द एंटरटेनर ”टेलीविजन एकेडमी और हमारे फाउंडेशन” के लिए हमेशा से अच्छे मित्र रहे हैं।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...