मंगलवार, 6 जुलाई 2021

पूर्व गृहमंत्री अनिल के 2 सहायकों को हिरासत में भेजा

कविता गर्ग       

मुंबई। विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के दो सहायकों को मंगलवार को 20 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रूपये की रिश्वत के आरोपों से जुड़े धनशोधन के मामले में यह कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 26 जून को देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया था। 

उनके खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पलांडे और शिंदे की ईडी की रिमांड मंगलवार को समाप्त होने के बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश एसएम भोंसले के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जांच एजेंसी के अनुरोध पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले ईडी ने अदालत में कहा था कि दोनों आरोपियों की अपराध में ‘बहुत अहम’ भूमिका थी।

सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले बदलें राज्यपाल

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे अपनी मंजूरी दे दी। मंंजूरी के तहत चार राज्यों को जहां नए राज्यपाल मिले हैं, तो चार राज्यपालों काे दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। वहीं, मिजोरम के राज्यपाल रहे पीएस श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल रहे सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब करेंगा 'ट्विटर'

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ट्विटर को आठ जुलाई तक यह बताने का निर्देश दिया कि नए आईटी नियमों के अनुपालन में वह स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब करेगा। ट्विटर ने उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि उसके द्वारा स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि अदालत को यह सूचित नहीं किया गया था कि स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी (आरजीओ) की। इससे पहले नियुक्ति केवल अंतरिम आधार पर थी। जिनकी ओर से पहले ही इस्तीफा दिया जा चुका है।

पीएम मोदी ने नेता दलाई को जन्मदिन की बधाई दी

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”86वें जन्मदिन पर मैंने दलाई लामा से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। हम उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।” तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मंगलवार को अपने 86वें जन्मदिन पर कहा कि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता और धार्मिक सद्भाव का पूरा लाभ लिया और वह प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

धर्मशाला में अपने आवास से डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए तिब्बती धार्मिक नेता ने उन्हें जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह मानवता की सेवा और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। दलाई लामा का वास्तविक नाम तेनजिन ग्यात्सो है।

कुछ देशों ने अपने वाणिज्य दूतावासों को बंद किया

काबुल। अधिकारियों से मिली जानकारी और खबरों के मुताबिक, उत्तर अफगानिस्तान के इलाकों में तालिबान को मिलती जीत को देखते हुए कुछ देशों ने उस इलाके में स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को बंद कर दिया। जबकि ताजिकिस्तान में आरक्षित सैनिकों को दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा और चाक-चौबंद करने के लिये बुलाया जा रहा है। ताजिकिस्तान से आ रही खबरों के मुताबिक करीब 1000 अफगान सैनिक तालिबानों बलों के आगे बढ़ने के मद्देनजर सीमा पार कर ताजिकिस्तान भाग गए हैं। ताजिकिस्तान सरकार द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति इमोमाली रखमोन ने अफगानिस्तान से लगने वाली सीमा को और मजबूत करने के लिये 20 हजार आरक्षित सैनिकों को भेजने का आदेश दिया है। तालिबान के उत्तरपूर्वी बदखशां प्रांत के अधिकतर जिलों पर कब्जे के बाद अफगान सेना का यह पलायन सामने आया है। कई जिलों ने बिना किसी संघर्ष के हथियार डाल दिए। जबकि ताजिकिस्तान से लगने वाली प्रांत की उत्तरी सीमा पर अफगान नेशनल सिक्योरिटी एंड डिफेंस फोर्सेज के सैकड़ों सैनिकों ने सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पार की। उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी और अफगानिस्तान के चौथे सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ में तुर्की और रूस के वाणिज्य दूतावासों के बंद होने की खबर है। ईरान ने कहा कि उसने शहर में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास में गतिविधियों को सीमित कर दिया है। बल्ख प्रांत में भी लड़ाई की खबर है लेकिन प्रांतीय राजधानी अपेक्षाकृत शांत है।
बल्ख प्रांत के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुनीर फरहाद ने मंगलवार को कहा कि उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, भारत और पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावासों ने अपनी सेवाएं कम कर दी हैं। उन्होंने कहा कि तुर्की और रूस ने अपने वाणिज्य दूतावास बंद कर दिए हैं और उनके कूटनीतिज्ञ शहर छोड़कर चले गए हैं। ताजिक सरकार ने कहा कि अफगान सैनिकों को मानवीय आधार पर सीमा पार करने की इजाजत दी गई। लेकिन ताजिक पक्ष की सीमा चौकियों पर देश के बलों का नियंत्रण है और ताजिक पक्ष की तरफ से तालिबान से कोई झड़प नहीं हो रही है। रूस ने भी सोमवार को घटनाक्रम पर चिंता जताई थी।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा की वहां जारी लड़ाई को लेकर “चिंता बढ़ी है” लेकिन उनके देश का पूर्व गणराज्य की सहायता के लिये सैनिक भेजने की कोई योजना नहीं है। पेस्कोव ने कहा, “हम कई बार यह कह चुके हैं कि अफगानिस्तान से अमेरिकियों और उनके सहयोगियों की वापसी के बाद, इस देश में स्थितियों का घटनाक्रम बढ़ती चिंता का मामला है।

थावरचंद को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को मंगलवार को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल तथा गोवा के भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मिजोरम के राज्यपाल पी एस पिल्लै को स्थानांतरित कर, गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचा परिसीमन आयोग, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज समूहों से करेगा मुलाकात।
वहीं हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है । त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को स्थानांतरित कर झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपरोक्त नियुक्तियां राज्यपालों के पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख सचिवों की बैठक

पंकज कपूर                
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव एसएस संधू ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख सचिवों ओर सचिवों की बैठक ली। मीडिया से मुखातिब, हुए मुख्य सचिव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने की है। जिससे राज्य में विकास की रफ्तार में तेजी आ सके। मुख्य सचिव ने कहा कि ये जरूरी है कि जो योजना बनी है। उसका कार्य धरातल पर दिखे। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जनप्रतिनिधि सरकार व नौकरशाहों का आपसी तालमेल बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा की कोविड-19 की रफ्तार धीमी पड़ी है। लेकिन उस पर भी सरकार का ध्यान रहेगा।
 

कंगना के खिलाफ रिपोर्ट देने के लिए और समय दिया

कविता गर्ग           
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा ने पत्रकार अर्णब गोस्वामी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ विशेषाधिकार समिति को अपनी रिपोर्ट देने के लिए और समय दिया है। समिति को अब अपनी रिपोर्ट देने के लिए विधानमंडल के अगले सत्र के अंतिम दिन तक का समय मिल गया है। 
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने पिछले साल सात सितंबर को गोस्वामी और रनौत के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव मंगलवार को विशेषाधिकार समिति के प्रमुख दीपक केसरकर (शिवसेना) द्वारा पेश किया गया और सदन ने ध्वनि मत से उसे मंजूरी दे दी।
सरनाईक ने पिछले साल गोस्वामी और रनौत पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के अन्य नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। पहले रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की थी जिसके बाद विधायक का अभिनेत्री के साथ विवाद हो गया था।

विधानसभा में परिषद का प्रस्ताव पेश करेंगी ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज विधानसभा में राज्य विधान परिषद बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगी। 18 मई को तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा के उच्च सदन विधान परिषद बनाने के कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दी थी। बीते दिनों ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि जिन बुद्धिजीवि लोगों और दिग्गज नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकित नहीं किया गया था। उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया जाएगा। 
सीएम ने 2011 के विधानसभा चुनावों के बाद नंदीग्राम और सिंगूर में उनके अभियान का हिस्सा रहने वालों को विधान परिषद में भेजने का वादा किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा वित्त मंत्री अमित मित्रा, पूर्णेंदु बोस जैसे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा में शामिल नहीं किया जा सकता है। इन्हें विधान परिषद में भेजने की तैयारी चल रही है। इसे देखते हुए एक विधान परिषद स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि हालिया चुनाव में ममता बनर्जी अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से हार गई थीं।

भाजपा ने फैसले के खिलाफ राज्य में प्रदर्शन किया

कविता गर्ग                    
मुंबई। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा से एक वर्ष के लिए भाजपा के 12 विधायकों को निलंबित करने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाशत नहीं की जा सकती। वहीं, भाजपा ने फैसले के खिलाफ राज्य में प्रदर्शन किया। राउत ने पत्रकारों से कहा कि ” राज्य विधानसभा में ऐसी अनुशासनहीनता कभी नहीं देखी गई। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ ”दुर्व्यवहार” करने के आरोप में भाजपा के 12 विधायकों को विधानसभा से एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि जाधव द्वारा दिया गया घटना का विवरण ”एकतरफा” है। राउत ने मंगलवार को कहा, ” अनुशासनहीनता बर्दाशत नहीं की जा सकती। अध्यक्ष का ‘माइक’ तोड़ना और पीठासीन अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है।
इस बीच भाजपा ने विपक्षी दल के विधायकों के खिलाफ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के कई विधायकों ने मुंबई में विधानभवन की सीढ़ियों पर धरना दिया और उद्धव ठाकरे नीत राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिन 12 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वे यहां नहीं दिखे क्योंकि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें विधानमंडल भवन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
ये विधायक संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भटकलकर, पराग अलवानी, हरीश पिंपले, योगेश सागर, जय कुमार रावत, नारायण कुचे, राम सतपुते और बंटी भांगड़िया शामिल हैं। सोमवार को इन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और ”लोकतंत्र को कुचलने” की एमवीए सरकार के खिलाफ शिकायत की थी। महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं।

महिला की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा: हाईकोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने एक महिला की याचिका पर केंद्र से मंगलवार को जवाब मांगा। जिसमें याचिकाकर्ता ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की जेल में अगस्त 2015 से बंद अपने बेटे को आवश्यक मदद मुहैया कराने का केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध किया है। महिला के बेटे को कथित तौर पर भारत सरकार के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यायमूर्ति पी बी सुरेश कुमार ने कहा, ”हम इसे देखेंगे। केंद्र सरकार के वकील (याचिका के बारे में) निर्देश लेकर आएं।
याचिका शाहुबनाथ बीवी ने दायर की है। इसमें दावा किया गया है कि उनके बेटे को ”बुरी तरह से यातनाएं दी गईं और उसका उत्पीड़न किया गया,” तथा उसे केंद्र सरकार या वहां स्थित भारतीय दूतावास से किसी तरह की मदद नहीं मिली। अधिवक्ता जोस अब्राहम के जरिए दायर याचिका के मुताबिक महिला का बेटा शिहानी मीरा साहिब जमाल मोहम्मद 25 अगस्त 2015 से यूएई के अबू धाबी के केंद्रीय कारागार में बंद है।
सुनवाई के वक्त याचिकाकर्ता ने कहा कि यूएई की अदालतों के इस मामले में दिए गए फैसलों के मुताबिक उनका बेटा ”यूएई में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के लिए काम कर रहा था।” महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को उचित कानूनी सहायता तक नहीं दी गई जिससे कि वह यूएई की अदालतों में अपना बचाव कर पाता। महिला ने कहा कि इस बाबत उन्होंने अनेक बार अनुरोध भेजे और पिछला अनुरोध 11 जून को भेजा था। 
जिसमें मानवाधिकार उल्लंघनों और उनके बेटे को बुनियादी अधिकार देने से इनकार किए जाने का जिक्र करते हुए सरकार से सहायता मांगी गई है। याचिका में कहा गया कि इन अनुरोधों पर उन्हें अब तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। महिला ने याचिका में उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह उनके बेटे को ”आवश्यक कानूनी, राजनयिक एवं राजनीतिक समर्थन” मुहैया कराने का केंद्र सरकार को निर्देश दे तथा उनके हाल के अनुरोध पर समुचित समय पर विचार करे।

मुंबई: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बनाएंगें रणवीर

कविता गर्ग             
मुंबई। फिल्मकार करण जौहर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनाने जा रहे हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की घोषणा की है। फिल्म में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह और रानी का किरदार आलिया भट्ट निभा रही हैं। करन जौहर अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह एक बार फिर निर्देशन करते हुए नजर आएंगे। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कैमरे के सामने अपने फेवरिट लोगों के साथ लेंस के पीछ जाने के लिए रोमांचित हूं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रस्तुत है। जिसकी लीड स्टार कास्ट में कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट है। फ़िल्म इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमीत रॉय ने लिखी है।
करण जौहर द्वारा निर्देशित, हीरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित, संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 2022 में प्रदर्शित होगी। कहा जा रहा है इस फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन की भी अहम भूमिका होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-325 (साल-02)
2. बुधवार, जुलाई 7, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 5 जुलाई 2021

भारत को 30 लाख वैक्सीन मिलने के आसार: यूएसए

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। भारत को अमेरिका से विशेष अनुदान के तौर पर आवंटित 30 लाख वैक्सीन मिलने के आसार हैं। दोंनों देशों के बीच वैक्सीन डिप्लोमेसी को लेकर लगातार संपर्क बना हुआ है। बता दें, कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के हाल ही में ऐलान करने के करने के बाद विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, कि कोवैक्स के जरिए भारत को 8 करोड़ कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।

बता दें कि 2 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि अमेरिका समर्थित कोवैक्स ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग प्रोग्राम के तहत अपने भंडार से कोविड के 75 फीसद 2.5 करोड़ डोज की पहली किश्त में से तकरीबन 1.9 करोड़ आवंटित करेगा। यह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ-साथ अफ्रीका के लिए भी होंगी। बाइडन का यह कदम जून के आखिरी तक वैश्विक स्तर पर आठ करोड़ वैक्सीन्स को शेयर करने के लिए उनके प्रशासन के फ्रेमवर्क का एक हिस्सा है।

भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगीं 'कांग्रेस'

पंकज कपूर               

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस आगामी सात और 10 जुलाई को विभिन्न पांच सूत्रीय मुद्दों पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और पुतला दहन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक वीडियो जारी कर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले के मुद्दे पर आगामी सात जुलाई को प्रदेश के सभी जिला और शहर मुख्यालयों में प्रदर्शन के साथ सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद 10 जुलाई को इन्हीं मुद्दों पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में इन आंदोलनों में भागेदारी का आह्वान किया है।

वाराणसी के दौरे की तैयारियों के कारण पहुंचें सीएम

हरिओम उपाध्याय           

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस माह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के संभावित दौरे की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां पहुंच गये। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी का यहां सर्किट हाउस में आलाधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करने अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण, सड़क, अस्पताल, फ्लाइओवर, पार्किग समेत एवं अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का जायजा लेंगे। उनके कई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम है। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री यहां अरबों रुपये की करीब 50 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करने उम्मीद है। कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर श्री योगी अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद अंतिम रूप देंगे। सूत्रों ने बताया कि लोकार्पण होने वाली संभावित परियोजनाओं में जापान के सहयोग से सिगरा में बना अंतरराष्ट्रीय कनवेंशन सेंटर ‘रुद्राक्ष’, गोदौलिया चौराहे के पास बहुमंजिला पार्किंग, बीएचयू में अतिरिक्त मातृ-शिशु विंग एवं क्षेत्रीय नेत्र अस्पताल, आशापुर फ्लाइओवर शामिल हैं। मुख्यमंत्री कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्था के साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे तथा इस संबंध अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

आपराधिक केस वापस लेने की मांग, याचिका स्थगित

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केरल विधानसभा में 2015 में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के छह प्रमुख सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने की मांग वाली राज्य सरकार की याचिका एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी है। हालांकि, न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह विधायकों के इस प्रकार के व्यवहार को क्षमा नहीं करेगा। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी करते हुए सार्वजनिक सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले विधायकों के आचरण पर असंतोष जताया। 

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार से कहा, "इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। प्रथम दृष्टया हमें सख्त दृष्टिकोण अपनाना होगा।" खंडपीठ ने रंजीत कुमार से यह भी पूछा कि ऐसे विधायकों को बचाने के पीछे व्यापक जनहित क्या है ?

थाइलैंड: कारखाने में हुए भीषण विस्फोट से 1 की मौंत

बैंकॉक। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में सोमवार को तड़के एक कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दर्जनों अन्य घायल हो गये। जिनमें राहत एवं बचावकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस विस्फोट में घटनास्थल के आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं और जहरीला धुआं फैलने की आशंका के चलते बड़ी तादाद में लोगों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 62 लोग घायल हो गये हैं। 

उन्होंने बताया कि घायलों में 12 लोग दमकल विभाग और बचाव दल के हैं और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुयी है। उन्होंने बताया कि फोम और प्लास्टिक की गोलियां बनाने वाली इस फैकट्री में तड़के तीन बजे आग लगी। यह फैक्ट्री बैंकॉक के बाहर सुवर्णाभूमि हवाई अड्डे के पास स्थित है। विस्फोट के बाद आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और मलबा तथा धुएं का गुबार दूर दूर तक फैल गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। स्थानीय आपदा रोकथाम अधिकारी-सी सुवन्नाकितपोंग ने बताया कि सुबह तक मिंग दिह केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन स्टाइरीन मोनोमेर रसायन से भरा एक बड़ा टैंक जल रहा है।

रिलायंस के शेयरों में बढ़त से 395 अंक चढ़ा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग              
मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से सोमवार को सेंसेक्स 395 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 395.33 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,880 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 112.15 अंक या 0.71 प्रतिशत के लाभ से 15,834.35 अंक पर पहुंच गया।सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। टाटा स्टील, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज, एचसीएल टेक तथा टाइटन के शेयरों में गिरावट आई। 

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 982.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.44 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

2 साल के प्रतिबंध को चुनौती देने का फैसला किया

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान सुमित मलिक ने डोप टेस्ट में नाकाम रहने पर उन पर लगाये गए दो साल के प्रतिबंध को चुनौती देने का फैसला किया है और वह सजा में कटौती की मांग करेंगे। ताकि, अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले सकें। राष्ट्रमंडल खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता सुमित पर युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने शुक्रवार को दो साल का प्रतिबंध लगा दिया। जब उनके दूसरे नमूने में भी प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाये गए।

टोक्यो ओलंपिक में 125 किलोवर्ग में क्वालीफाई कर चुके सुमित ने स्वीकार किया कि वह शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाये जाने के लिये जिम्मेदार हैं। लेकिन उनका उद्देश्य बेईमानी नहीं था। वह अपील करेंगे कि उनकी सजा घटाकर छह महीने की कर दी जाये। सुमित के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने एक खास सप्लीमेंट अमेरिका में जांच के लिये भेजा है। इसके साथ ही वह दवा भी भेजी है। जो सुमित ने ली थी, ताकि यह पता किया जा सके कि क्या वह पदार्थ इनके जरिये उसके शरीर में आया है ?

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...