शनिवार, 19 जून 2021

संतुलन बनाएं रखते हुए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की

हरिओम उपाध्याय             

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संतुलन बनाए रखते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। गाजियाबाद और मेरठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जगह मिली है। जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से में दो पद आये है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फर्रुखाबाद के प्रांशु दत्त द्विवेदी को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। औरैया की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। गोरखपुर के कामेश्वर सिंह के कंधों पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी डाली गई है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, त्राहिमाम कर उठे

अकांशु उपाध्याय                   

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर ऑल इंडिया माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा और थोक महंगाई दर में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। कोरोना के कारण लगाये गये लॉकडाउन में बढ़ी कंगाली में पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी से देश त्राहिमाम त्राहिमामकर उठा है। शनिवार को डॉ आसिफ ने राजधानी में जारी बयान में कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी की वजह से लगाये गये लॉकडाउन के कारण लोगों का रोजगार छिन गया है। ऊपर से खाद्य तेल व डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पिछले 4 वर्षों से जब जब डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। 

उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थो से होने वाली सरकार की कमाई का खर्च जनकल्याण के ऊपर करने को बताया है। कभी बताया है कि पेट्रोल डीजल से होने वाली आमदनी का खर्च देश की सड़कों के लिए किया जा रहा है। कभी कहा जाता है कि इसकी आमदनी रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे उपायों पर खर्च की जा रही हैं। कभी बयान दिया कि इससे होने वाली आमदनी का खर्च केंद्र सरकार रेल हवाई जहाज में सफर करने वालों हवाई अड्डे और रेलवे प्लेटफार्म को आधुनिक बनाने के लिए खर्च किए जा रहे हैं। कभी उनका जवाब होता है कि ठंड के कारण पेट्रोल की कीमत में उछाल आया है। ठंड कम होते ही पेट्रोल के दाम कम हो जाएंगे। कभी कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए तेल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। 

कभी कहते हैं कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ रही कीमतें कंट्रोल करने का अधिकार केंद्र सरकार को नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अब बहाने बनाने से बाज आये। बहाने सुन सुनकर लोग उब चुके हैं। जब विपक्षी पार्टियां पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर आवाज उठाते हैं तो धर्मेंद्र प्रधान का जवाब होता है कि कांग्रेस पार्टी महाराष्ट,ª पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान में अपने सरकार से वेट कम करने के लिए क्यों नहीं कहती। पेट्रोल के दाम अपने आप कम हो जाएंगे। अगर केंद्र सरकार अपनी एक्साइज ड्यूटी और टैक्स को कुछ कम कर दे तो बढ़ते तेल की कीमतों से लोगों को महंगाई में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जितनी एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल और डीजल पर लगी हुई थी। उस हिसाब से वसूल करे तो लोगों को महंगाई से राहत मिल जाएगी। 

पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाकर 2013-14 में 52,537 करोड़ रुपया मुनाफा हुआ। वही 2019-20 में बढ़कर 2,13 लाख करोड़ रुपया हो गया। 2020-21 में 2,94 लाख करोड़ों रुपया हो गया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ताजा बयान दिया है कि कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपया का बजट रखा गया है। उस पर खर्च किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वैक्सीन पर खर्च किए जाने वाले बजट की भरपाई करने में पेट्रोल डीजल से प्राप्त पैसे को खर्च किया जाएगा। सदन में ऐसा नहीं कहा, एक्सरसाइज टैक्स में 83ः की बढ़ोतरी हो गई। 

पेट्रोलियम धर्मेंद्र प्रधान ने सितंबर 2017 में कहा था कि जीएसटी लागू हो जाने के बाद केवल एक टैक्स लगेगा। जिससे पेट्रोल की कीमत में भारी कमी आ जाएगी। जबकि उन्हीं की पार्टी के नेता कहते हैं कि अभी 10 सालों तक पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाएगा। डॉ आसिफ ने कहा राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। पिछले 7 सालों में धीरे धीरे आमदनी के स्रोत बंद होते चले गए। उस आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए ही लोगों पर महंगाई का मार डाल कर पेट्रोल और डीजल से कमाई की जा रही है। आज देश की आर्थिक स्थिति नाजुक दौर से गुजर रही है। देश को अभी कृषि और पेट्रोल ही का सहारा है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थ पर से एक्साइज ड्यूटी 50 प्रतिशत कम कर दें तो लोगों को महंगाई से राहत मिल जाएगी।

भर्ती की कार्यवाही को ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिएं

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्व के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है।

करीब 6000 सहायक अध्यापकों की परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति की जाएगी। जबकि 17 मई को जारी शासनादेश के तहत, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के जरिये तैयार चयन एवं जिला आवंटन सूची पर कार्यवाही निर्धारित समय सारिणी के अनुसार की जाएगी।


बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगी क्रिकेट टीम

साउथम्पटन। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दूसरे दिन फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के प्रति सम्मान स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी। मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद कल देर रात चंडीगढ में निधन हो गया। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री समेत शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने ट्विटर पर शोक संदेश पोस्ट किया है। इसके अलावा पूरी भारतीय टीम बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रही है। ओलंपिक खेल के किसी महान खिलाड़ी की याद में भारतीय क्रिकेट टीम के बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने का यह दुर्लभ मौका है।

बीसीसीआई की मीडिया सेल ने पोस्ट किया, ‘भारतीय क्रिकेट टीम मिल्खा सिंह की याद में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रही है।’’ इससे पहले कोहली ने ट्वीट किया ,‘‘ उन्होंने पूरे देश को उत्कृष्टता के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कभी हार नहीं मानने और अपने सपने पूरे करने के लिये कोशिश करने की प्रेरणा दी । रेस्ट इन पीस मिल्खा सिंह। आपको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।


6 कर्मियों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की राशि

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले वायुसेना, दिल्ली पुलिस और असैन्य सुरक्षा के छह कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जवानों का शहीद होना एक अपूरणीय क्षति होती है। केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद ऐसे कर्मियों के परिवारों को अनुग्रह राशि मुहैया करने के लिए योजना शुरू की है, ताकि यह उनके लिए आय का स्रोत बन सके और वे गरिमा के साथ जीवन जी सकें।’’

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति हुईं

मनोज सिंह ठाकुर                     
भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति हुई है। कॉलेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा 6 न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट जज बनाए जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इंदौर बेंच के प्रिंसिपल रजिस्टर अनिल वर्मा भी हाईकोर्ट के जज बन गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने वरिष्ठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह ,सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल तथा राजेंद्र कुमार वर्मा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा राष्ट्रपति से की थी।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 53 पद हैं। वर्तमान में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 23 है, जिसमें से चार न्यायाधीश इसी वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने पूर्व में अधिवक्ता प्रणय वर्मा, अधिवक्ता विवेक शरण तथा अधिवक्ता निधि पाटनकर को न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की थी, जिस पर निर्णय लिया जाना लंबित है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 29 हो गई है। इसके बाद भी हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 24 पद रिक्त हैं। बता दे इंदौर खंडपीठ में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्टर अनिल वर्मा लगभग 4 साल पहले इंदौर खंडपीठ में रजिस्ट्रार बनकर आए थे।

घोटाला: आरोपित मिशेल की जमानत याचिका खारिज

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। स्पेशल जज अरविंद कुमार ने जमानत खारिज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने पिछले 22 अप्रैल को सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी किया था। 3600 करोड़ रुपये के इस घोटाले में ईडी ने मिशेल को जनवरी 2019 में गिरफ्तार किया था। मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित कर दिसंबर 2018 में भारत लाया गया था। 23 अक्टूबर, 2020 को कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दायर पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। चार्जशीट में 13 को आरोपित बनाया गया है। 
इस मामले में सीबीआई ने 19 सितंबर, 2020 को पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में क्रिश्चियन मिशेल, राजीव सक्सेना, अगस्ता वेस्टलैंट इंटरनेशनल के डायरेक्टर जी सापोनारो और वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी के रिश्तेदार संदीप त्यागी समेत 13 को आरोपित बनाया गया है। इस चार्जशीट में पूर्व सीएजी और पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा को आरोपित नहीं बनाया गया है, क्योंकि उनके खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए अभी सीबीआई को कोई स्वीकृति नहीं मिली है।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...