बुधवार, 12 मई 2021

मैच: वाटलिंग ने प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाईं

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बी जे वाटलिंग ने घोषणा की है, कि वह अगले महीने इंग्लैंड में भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। दक्षिण अफ्रीका में जन्में वाटलिंग ने अगले सत्र के लिये न्यूजीलैंड के 20 अनुबंधित खिलाड़ियों की शुक्रवार को जारी होने वाली सूची से पहले यह घोषणा की है।
पैंतीस वर्षीय वाटलिंग ने न्यूजीलैंड के हाल में टेस्ट मैचों में अच्छे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने 2009 में सलामी बल्लेबाज और कामचलाऊ विकेटकीपर के रूप में करियर की शुरुआत की लेकिन 2013 में जब ब्रैंडन मैकुलम ने टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग करनी छोड़ दी तो वाटलिंग न्यूजीलैंड के पहली पसंद के विकेटकीपर बन गये।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या-2,33,40,938 हुईं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 4,205 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई। जबकि संक्रमण के 3,48,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,33,40,938 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,04,099 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.87 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 83.04 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,93,82,642 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले पिछले साल 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ की संख्या पार कर गए थे। भारत में महामारी के मामले चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे लीटर तक की वृद्धि की

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल की कीमत में आज 25 पैसे और डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई। दिल्ली और कोलकाता में पहली बार पेट्रोल का मूल्य 92 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। मुंबई में डीजल भी 90 रुपये प्रति​ लीटर के करीब पहुंच गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल के दाम 25-25 पैसे बढ़कर क्रमश: 92.05 रुपये और 82.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल पहली बार 92 रुपये के पार निकला है। गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.65 रुपये और डीजल 1.88 रुपये महंगा हो चुका है। इन नौ दिनों में सात दिन दाम बढ़े हैं जबकि दो दिन स्थि​र रहे हैं। पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 24-24 पैसे तथा चेन्नई में 22 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.36 रुपये, चेन्नई में 93.84 रुपये और कोलकाता में 92.16 रुपये का हो गया।डीजल की कीमत मुंबई में 27 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये, चेन्नई में 24 पैसे बढ़कर 87.49 रुपये और कोलकाता में 25 पैसे बढ़कर 85.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

कोलंबिया: विरोधी प्रदर्शन में 42 लोगों की मौंत हुईं

बोगोटा। कोलंबिया के मानवाधिकार लोकपाल ने बताया कि देश में दो सप्ताह पहले शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन में अभी तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी एजेंसी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 168 लोगों के लापता होने की खबर भी है। प्रदर्शनों के बुधवार को भी जारी रहने का अनुमान है। मानवाधिकार लोकपाल ने पांच मई को बताया था कि प्रदर्शन में 24 लोगों की मौत हुई है और 89 लोग लापता हैं।
लोकपाल द्वारा जारी किए गए नए आंकड़े ‘टेम्ब्लोर्स’ के आंकड़ों से मेल खाते हैं।‘ टेम्ब्लोर्स’ एक गैर-सरकारी समूह है, जो पुलिस द्वारा की जाने वाली हिंसा पर नज़र रखता है। ‘टेम्ब्लोर्स’ ने मंगलवार को बताया था कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया हिंसा में 40 लोगों की मौत हुई है और वहीं दंगे रोकने की कोशिश कर रहे एक पुलिसकर्मी की भी हत्या कर दी गई।

ट्विटर ने भारत को 1.5 करोड़ डॉलर डोनेट किया

अकांशु उपाध्याय                      .
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भी कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए भारत को 1.5 करोड़ डॉलर डोनेट किया है। इस समय भारत कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है।  दुनिया के कई देश भारत की मदद करने के लिए सामने आ रहे हैं.ट्विटर के सीईओ जैक पैट्रिक डोर्सी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि यह राशि तीन गैर-सरकारी संगठनों - केयर, एड इंडिया और सेवा इंटरनेशनल यूएसए को दान की गई है। केयर को 1 करोड़ डॉलर, जबकि एड इंडिया और सेवा इंटरनेशनल यूएसए को 25-25 लाख डॉलर दिए गए हैं। सेन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा, सेवा इंटरनेशनल एक हिंदू, आस्था आधारित, गैर-लाभकारी सेवा संगठन है। यह दान राशि कोविड मरीजों के इलाज के लिए दी जा रही है। इसका उपयोग वेंटिलेटर्स, बेड्स और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों को खरीदने में किया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया कि ये उपकरण सरकारी अस्पतालों, कोविड -19 देखभाल केंद्रों और अन्य अस्पतालों में वितरित किए जाएंगे। संदीप खडकेकर ने डोर्सी को दिया धन्यवादसेवा इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष संदीप खडकेकर ने ट्विटर के सीईओ डोर्सी को धन्यवाद देते हुए कहा, यह सेवा का काम है और मुझे खुशी है कि आपने आगे आकर हमारी मदद की। हम आपकी उम्मीदों पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और कोरोना संक्रमित मरीजों की अच्छी तरह देखभाल करेंगे। उन्होंने आगे कहा, इस समय हम सबको एकजुट होकर कोरोना से लड़ने की जरूरत है। यदि हम ऐसा करते हैं तो जल्द ही इस वायरस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-270 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, मई 13, 2021
3. शक-1984, बैसाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078। 
सहरी 03:59, इफ्तार 07:12। 30 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:04, सूर्यास्त 07:05।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 11 मई 2021

संपूर्ण लॉकडाउन व संक्रमण 'संपादकीय'

संपूर्ण लॉकडाउन व संक्रमण     'संपादकीय'   
देश में शराब खुलेआम बिक रही है। देश में संपूर्ण लॉकडाउन क्यों नहीं लगाया जा रहा हैं ? क्या खुलेआम शराब सरकार बिकवा रहीं है ?
देश में कोरोना के हालातों को देखकर संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का समय है। अस्पतालों के सामने सड़कों पर कोरोना संक्रमितों के शव पड़े हैं। श्मशान घाट में शवों को जलाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई हैं। ऐसी स्थिति में जिंदगी चुनें या मौत ? 
पीएम मोदी ने मौत को चुना। जो भी लोग मरेंगे, तो मर जाने दो।  वैक्सीन बनने के बाद भी कोरोना क्यों बढ़़ रहा है ? क्या नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनकर जीवन से तंग आ गए हैं ? क्या देश के पीएम कोरोना से लोगों को मरवा रहे हैं ? एक राजा का कर्तव्य यें होता है, कि वह अपनी प्रजा को सुखी रख सकें। बल्कि यह नहीं, कि अपनी प्रजा की जान से खिलवाड़ करें, राजनीति, राजनीति और बस राजनीति। अगर राजा का मकसद यह है, कि भ्रष्टाचार और अत्याचार करें, तो उस राजा को अपना पद नैतिकता के आधार पर छोड़ देना चाहिए। यह भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था के अनुसार संविधानिक अधिनियम है। 
'फेसबुक' एकमात्र दुनिया की सबसे बड़ी चोर संस्था हैं। जिससे भारत का व्यापार अंबानी ग्रुप से जुड़ा हैं। साथ में गूगल भी एक ऐसा यंत्र है, जो सरकार के निर्देशानुसार काम करता है। अगर किसी आदमी को राजा ही बनना है, तो उसे सन्यासी बनने की इच्छा को त्याग देना चाहिए। दाढ़ी बढ़ाने से कोई तपस्वी नहीं बनता। तपस्वी बनने के लिए भक्ति-भावना और प्रेम चाहिए।

शराब बेकता हूं खुलेआम, क्योंकि नहीं कोई दीवार, 
एक बात बोलूंगा, तो नखरें हो जाएगें तार-तार, 
कोविड़-19 तो बुखार हैं, पर बोलूंगा बार-बार।

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

24 घंटे में 999 ने कोविड़-19 संक्रमण को मात दी

अश्वनी उपाध्याय            
गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में 999 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इस अवधि में जिले में 7 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। इस अवधि में 817 ये संक्रमित भी मिले हैं। पिछले 2 दिनों से गाज़ियाबाद में नए संक्रमितों की संख्या 600 से नीचे ही रही थी। संख्या बढ़ने का कारण टेस्ट की संख्या बढ़ना भी हो सकता है। दरअसल राज्य के अन्य जिलों की भांति गाज़ियाबाद स्वास्थ्य विभाग यह जानकारी नहीं देता है कि 24 घंटों में कुल कितने टेस्ट किए गए। वर्तमान में सक्रिय सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 5275 हो गई है।

ट्रेक्टर व मशीन ने समस्त गाँव को सेनिटाइज किया

अतुल त्यागी                
हापुड़। जिस तरह समस्त देश और अपना गाँव एक अदृश्य संक्रमण से जूझ रहा हैं। जो कई परिवारों की खुशियां छिन चुका है। उस को हम सभी की सतर्कता और सुरक्षा से हराया जा सकता है। जो वादा आप सभी से था, हर घर सैनिटाइजर, हर घर सुरक्षित का। आज दूसरे सप्ताह भी समस्त गाँव को सेनिटाइज किया गया। जिसमें गाँव के नवनिर्वाचित प्रधान कुलदीप त्यागी खुद निकले। ट्रैक्टर और मशीन लेकर, और घर-घर गली-गली को सेनिटाइज किया।

यूपी: 24 घंटे में 306 कोरोना संक्रमितों की मौंत हुईं

हरिओम उपाध्याय            

खनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,463 नये मामले आये और 306 मरीजों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 20,463 नये मरीज आने के बाद कुल मामले 15,45,212 पहुंच गए हैं। जबकि राज्य में 306 और मौतें होने से कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16,043 हो गई है। अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि राज्य में पिछले दस दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 94 हजार से अधिक की कमी आई है। यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में लखनऊ में अधिकतम 23 मौतें हुई हैं। जिसके बाद कानपुर में 16, मेरठ में 15, झांसी और गौतमबुद्ध नगर में 12- 12, आगरा और आजमगढ़ में 11-11, बस्ती में 10 तथा वाराणसी में आठ मुत्यु हुई हैं।

दिल्ली में कोरोना मृतकों की संख्या-20,010 हुईं

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 12,481 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,48,699 हो गई। वहीं, 347 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 20,010 हो गई।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर अब 17.76 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 70,000 से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इस दौरान 1.40 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका भी लगाया गया। वहीं, अस्पतालों में 22,953 बेड (बिस्तर) में से 3,890 बेड खाली हैं।

कोरोना संक्रमितों में ब्लैक फंगस का खतरा बडा

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। यह दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है। जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होती है। कोविड-19 और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह इन्फेक्शन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इस संक्रमण को क्वब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है। म्यूकोरमाइकोसिस आम तौर पर उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाती है। जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कोरोना के दौरान या फिर ठीक हो चुके मरीजों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है इसलिए वो आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासतौर से कोरोना के जिन मरीजों को डायबिटीज है। शुगर लेवल बढ़ जाने पर उनमें म्यूकोरमाइकोसिस खतरनाक रूप ले सकता है। यह संक्रमण सांस द्वारा नायक से व्यक्ति के अंदर चला जाता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काम होती है।उनको यह जकड़ लेता है।

1 रुपए की कीमत पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध

विजय भाटी                
गौतमबुद्ध नगर। चैलेंजर्स ग्रुप एवं वॉइस ऑफ स्लम द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए एक बेहतर पहल की शुरुआत की गई है। दोनों संस्थाओं द्वारा संयुक्त रुप से कोरोना संक्रमित व आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय लोगों को मात्र एक रुपए की कीमत पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज के सही होने पर उन्हें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर संस्था को वापस लौटाना होगा। वॉइस ऑफ स्लम के संस्थापक देव प्रताप के मुताबिक अभी 50 कंसन्ट्रेटर मंगाए गए हैं। इसके अलावा और कंसन्ट्रेटर के ऑर्डर किये जा चुके हैं। चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि कंसन्ट्रेटर के लिए जरूरतमंद लोग संस्था की ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त करने के लिए दस्तावेजों के तौर पर मरीज का आधारकार्ड, ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल रिपोर्ट, कोरोना रिपोर्ट, चिकित्सक का पर्चा और परिवार के किसी सदस्य का पहचान पत्र व मोबाइल नंबर देना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद उपकरण को मात्र एक रुपए में 10 से 15 दिनों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था का उद्देश्य इस दर्दनाक महामारी में प्रत्येक जरूरमंद तक हर संभव सहायता पहुंचाना है। इस मौके पर मौजूद चांदनी ने कहा कि ऐसे समय में हम सबको आगे आकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर रोशनी कुमारी, हृदेश सिंह, गीतिका आर्या, शैलेंद्र चौहान, शुभम गुप्ता, सूरज झा आदि मौजूद रहे।

कोरोना के साये में तृतीया का त्योहार मनाया जाएंगा

उज्जैन। एक बार फिर इस वर्ष कोरोना के साये में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। 14 मई को अक्षय
तृतीया है लेकिन न बैंड की आवाज आएगी और न ही ढोल की गूंज सुनाई देगी क्योंकि मांगलिक कार्यो
पर प्रतिबंध लगा हुआ है। गौरतलब है कि आखातीज को अबूझ मुर्हूत माना जाता है तथा इस अवसर पर
बड़ी संख्या में वैवाहिक आयोजन होते है वहीं सामाजिक स्तर पर भी सामूहिक रूप से वैवाहिक कार्यक्रम
संपन्न किए जाते है लेकिन इस वर्ष ऐसा कुछ नहीं हो सकेगा। अक्षय तृतीया के दिन यहां के बाजारों में करोड़ों का कारोबार होता है। इसमें शादी विवाह के साथ सोना चांदी कारोबार, वाहन समेत अन्य कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव का ही असर है इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति इसको लेकर कारोबार नहीं हो पाएगा। कहते है कि अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इस दिन दान पुण्य करने से अक्षय फल (कभी न समाप्त होने वाला) की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग सोने चादी से बनी चीजों की विशेषतौर पर खरीददारी करते हैं मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीज में हमेशा बढ़ोत्तरी होती है और सोना खरीदने से सुख-समृद्धि आती है।
इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन-धान्य आता है। इसको लेकर भले भी इसके आयोजकों में भले ही उत्साह हो परंतु कारोबारियों को निराशा हाथ लग रही है। कई फूल कारोबारियों ने कहा कि इस दिन कई मंडल सजाने के लिए फूलों का पहले से आर्डर देकर मंगाता था। इस वर्ष तो पहले के आर्डर भी रद्द करना पड़ा है। महिलाएं अपने परिवार की समृद्धि के लिए व्रत करती हैं।इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। यदि नदी पर नहीं जा सकते तो घर पर ही स्नान करें। इसके बाद मा लक्ष्मी और नारायण की प्रतिमा पर अक्षत अíपत करेंभगवान के सामने धूप दीप प्रज्वलित करें। चंदन, श्वेत कमल के पुष्प या श्वेत गुलाब आदि से पूजन करें। इसके बाद अपने घर में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। यदि अक्षय तृतीया पर पर बैंक में नया खाता खोला जाए या पुराने खाते में धन जमा कराया जाए तो धन में निरंतर वृद्धि होती है।इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का ऐसा संयोग बना है जो इस दिन को और शुभ और प्रभावशाली बना रहा है। सूर्य इस दिन मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस दिन वृष राशि में सूर्य बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। इस दिन शुक्र स्वराशि वृष में रहेंगे। इस पर शुभ संयोग यह भी बना है इस दिन चंद्रमा उच्च राशि होंगे। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा का शुक्र के साथ शुक्रवार को वृष राशि में गोचर करना, धन, समृद्धि और निवेश के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा संध्या काल में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

दिव्यांगों को डोर-टु-डोर कोरोना वैक्सीन देने की मांग

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर देश भर के सभी नागरिकों खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और वंचितों को डोर-टु-डोर कोरोना वैक्सीन देने की मांग की गई है। यूथ बार एसोसिएशन की याचिका पर वकील मंजू जेटली ने कहा है कि अभी समय की मांग है कि घर-घर जाकर वैक्सीन दी जाए। याचिका में कहा गया है कि वैक्सीन से ही लोगों का कोरोना से बचाव हो सकता है। वैक्सिनेशन सेंटर पर जाने से लोगों को कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। 

याचिका में कहा गया है कि भारत एक लोक कल्याणकारी राज्य है। देश के सभी नागरिकों के हितों का ख्याल रखना सरकार की जिम्मेदारी है। कोरोना वैक्सीन मुफ्त देना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। याचिका में समाज के वंचित तबकों, दिव्यांगों और बुजुर्गों को वैक्सीन देने के लिए वैक्सीन बूथ, मोबाइल वैन और वाहनों की व्यवस्था की मांग की गई है।  


राजस्थान और गुजरात की सीमा 24 तक सील की

अहमदाबाद। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अधिकांश राज्य सरकारें लॉकडाउन की ओर बढ़ रही हैं। राजस्थान सरकार में 14 दिन की तालाबंदी को देखते हुए राजस्थान और गुजरात की सीमा को 10 मई से 24 मई तक पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
राजस्थान जाने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नकारात्मक होने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है।
दरअसल, राजस्थान की गहलोत सरकार ने राज्य में 14 दिन के लिए तालाबंदी कर दी है। बनासकांठा के तीर्थ स्थल अंबाजी के पास केवल छह किमी दूरी पर राजस्थान की सीमा है। राजस्थान सीमा चेक पोस्ट पर आज से सीमा सील कर दी गई है। सभी वाहनों को अंबाजी के पास छपरी चेकपोस्ट पर रोक दिया गया था। गुजरात एसटी कॉर्पोरेशन की बसों को भी राजस्थान में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, आवश्यक माल वाहनों और निजी वाहनों के यात्रियों को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले अपने कोरोना आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर उन्हें 15 दिन के लिए राजस्थान में एकांतवास में रहना होगा।

लखनऊ के अस्पताल का निरीक्षण करेंगे राजनाथ

हरिओम उपाध्याय              
लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार 11 मई को लखनऊ आएंगे। लखनऊ में बने दो कोविड अस्पतालों का रक्षामंत्री निरीक्षण करेंगे।
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 11 मई को प्रातः 11:30 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद वहां से 11:45 बजे हज हाउस सरोजनी नगर में तैयार एचएएल कोविड हॉस्पिटल के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंचकर एचएएल व राज्य सरकार के सहयोग से हाल ही में तैयार 255 बेड के कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 
उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री 12:35 बजे अवध शिल्पग्राम पहुंच कर वहां शुरू हो चुके अटल बिहारी वाजपेई कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 01:05 अवध शिल्पग्राम से चलकर राजनाथ सिंह सीधे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 01:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

तेलांगना में 12 मई से लॉकडाउन लगाने का फैसला

हैदराबाद। तेलांगना सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मंगलवार को राज्य में 12 मई से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल ने 12 मई (बुधवार) सुबह 10 बजे से अगले 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, ”हालांकि सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक सभी दैनिक गतिविधियों में छूट रहेगी।” सोमवार को तेलंगाना में कोविड-19 से संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर करीब 50 हजार हो गया और 4,826 नए मामले आये। जबकि संक्रमण से 35 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,771 हो गयी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने कोविड-19 रोधी टीका खरीदने के लिए वैश्विक कंपनियों को भी आमंत्रित करने का फैसला किया है।

उपकरणों को कानूनी दायरे लाने की मांग, नोटिस

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना की दवाइयां और मेडिकल उपकरणों को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 के तहत लाने की मांग करनेवाली याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली बेंच ने नोटिस जारी किया।  
याचिका मनीषा चौहान ने दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील संजीव सागर और नाजिया परवीन ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोरोना दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसेंट्रेटर समेत दूसरे उपकरणों की जमाखोरी और कालाबाजारी हो रही है। इनकी कालाबाजारी होने से जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कालाबाजारी को रोकने के लिए इन दवाइयों और उपकरणों को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 के तहत लाने का दिशानिर्देश जारी किया जाए। 

यूपी: कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार दर्ज किया

हरिओम उपाध्याय               
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के रिकवरी रेट में उत्तरोत्तर सुधार दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 21,331 नये मामले सामने आये हैं जबकि 29,709 मरीज स्वस्थ भी हुये हैं। इस अवधि में 278 मरीजों ने अपनी जान गंवायी है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मेरठ में कोरोना के नये मामलों में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 2269 नये मामले सामने आये जो राज्य के किसी भी जिले की अपेक्षा सबसे अधिक है। इस अवधि में 959 मरीज स्वस्थ हुये जबकि नौ की मृत्यु हो गयी। मेरठ के अलावा लखनऊ में 1269 नये मामले आये हालांकि यहां स्वस्थ होने वालों की तादाद 2915 थी। नोएडा में 1026,गोरखपुर में 1031,सहारनपुर में 961,बरेली में 856, वाराणसी में 864,मुरादाबाद में 663,गाजियाबाद में 532,बलिया और कुशीनगर में 491-491,झांसी में 460,प्रतापगढ़ में 459, कानपुर में 430 और मथुरा में 337 नये संक्रमितों की पहचान की गयी।
इस अवधि में सबसे अधिक 30 मौतें कानपुर में हुयी जबकि लखनऊ में 26,झांसी में 16,आजमगढ में 15, हरदोई और गाेंडा में 12-12 और नोएडा में 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
राजधानी लखनऊ में अभी भी कोरोना के सबसे अधिक 21,941 मरीज उपचाराधीन है जबकि मेरठ में यह संख्स 14,007 है। इसके अलावा वाराणसी में 9101,नोएडा में 8240,कानपुर में 8119,गोरखपुर में 8019 और प्रयागराज में 5511 मरीज कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में के दौरान दो लाख 14 हजार 977 कोरोना टेस्टिंग की गयी है जिसे मिलाकर अब तक राज्य में चार करोड़ 31 लाख् से अधिक कोरोना टेस्ट किये जा चुके हैं।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...