रविवार, 25 अप्रैल 2021

कोरोना के प्रकोप के बीच भारत के साथ हैं यूएसए

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत में कोरोना महामारी द्वारा पैदा हुई विकराल स्थिति में वाशिंग्टन उसके साथ खड़ा हैं। हम भारतीय अधिकारियों के साथ मिल कर कार्य कर रहे हैं और उसके स्वास्थ्यकर्मियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करेंगे। ब्लिंकन ने ट्वीट किया, “कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच हम भारतीय लोगों के साथ खड़े हैं। हम भारतीय अधिकारियों के साथ मिल कर कार्य कर रहे हैं और उसके स्वास्थ्यकर्मियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करेंगे।”अमेरिका के कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल के निर्यात पर अपने प्रतिबंधों का बचाव करने के ठीक एक दिन बाद ब्लिंकेन ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहला दायित्व अमेरिकी लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखना है। अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स ने देश के प्रशासन को भारत, ब्राजील और ऐसे अन्य देशों में महामारी से पीड़िताें के लिए लाखों ‘एस्ट्रोजेनेका वैक्सीन खुराक’ भेजने के लिए कहा है।
अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रमुख मेरॉन ब्रिलियंट ने एक बयान में कहा कि इन टीकों की अमेरिका में जरूरत नहीं होगी, जहाँ यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वैक्सीन निर्माता हर अमेरिकी को टीका लगाने के लिए जून की शुरुआत तक पर्याप्त खुराक का उत्पादन करने में सक्षम हैं। यह कदम अमेरिका के नेतृत्व में लिया गया है। कोई भी इस महामारी से सुरक्षित नहीं है।
सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने 16 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से अनुरोध किया था कि वह उन कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध हटा लें जिनका उपयोग कोविड वैक्सीन के निर्माण के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि भारत में वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और लोगों को टीकाकरण करने के लिए टीकों की अधिक आवश्यकता होगी। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक 14,09,16,417 टीके लगाए जा चुके हैं।

बंदरगाहों पर लगने वालें शुल्क समाप्त करने का निर्देश

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। सरकार ने सभी प्रमुख बंदरगाहों से ऑक्सीजन और अन्य संबंधित उपकरण लाने वाले जहाजों से बंदरगाहों पर लगने वाले सभी शुल्क समाप्त करने का निर्देश दिया है। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बीच यह कदम उठाया गया है। बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने रविवार को बयान में कहा कि उसने सभी प्रमुख बंदरगाहों को मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, ऑक्सीजन टैंक, ऑक्सीजन बोतल, पोर्टेबल ऑक्सीजन जेनरेटर और ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर लाने वाले जहाजों को बंदरगाहा पर आने को प्राथमिकता देने को कहा है। बयान में कहा गया है कि ऑक्सीजन की अत्यधिक जरूरत को देखते हुए कामराजार पोर्ट लि. सहित सभी बंदरगाहों से कहा गया है कि वे प्रमुख बंदरगाह न्यास द्वारा लगाए जाने वाले सभी शुल्क हटा दें। इनमें जहाज से संबंधित शुल्क और भंडारण शुल्क भी शामिल हैं। बंदरगाहों के प्रमुखों से कहा गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से लॉजिस्टिक्स परिचालन की निगरानी करें, जिससे इनकी आवाजाही में दिक्कत नहीं आए। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ”हम कोविड की दूसरी लहर की वजह से आपात स्थिति से जूझ रहे हैं। सभी प्रमुख बंदरगाह इस निर्देश को आज से लागू कर रहे हैं।” बयान में कहा गया है कि यदि किसी जहाज पर ऑक्सीजन से संबंधित समान के अलावा अन्य कॉर्गो भी है, तो उसे भी आनुपातिक आधार पर शुल्कों में छूट दी जाएगी।

दिल्ली के लोगों की मदद के लिए आगे आएं अक्षय

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कोरोना महामारी के समय दिल्ली के लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी के कारण देश इस वक्त मुश्किल समय से जूझ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। अक्षय कुमार ने पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है। गौतम गंभीर कोरोना संक्रमित लोगों को फैबीफ्लू दवा निशुल्क बांट रहे हैं। गौतम गंभीर की संस्था लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रही है। अक्षय कुमार ने भी उनकी मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। गौतम गंभीर ने अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, ‘इस समय में हर मदद उम्मीद की एक किरण है। गौतम गंभीर फाउंडेशन के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने के लिए शुक्रिया अक्षय कुमार। इससे जरूरतमंदों के लिए खाना, ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी। ‘ अक्षय कुमार ने भी गौतम के ट्वीट का रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, ‘ये सच में बहुत मुश्किल समय है। मुझे खुशी है कि मैं मदद कर सकता हूं। उम्मीद है कि हम जल्द ही इस समय से बाहर आएंगे। सुरक्षित रहिए।

संक्रमितों के इलाज का खर्चा वहन करेंगीं सरकार: योगी

हरिओम उपाध्याय                    
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिये उत्तर प्रदेश में आक्सीजन और रेमडिसीवर समेत अन्य दवाओं के पर्याप्त भंडार का दावा करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड मरीजों के उपचार में सरकारी और निजी अस्पतालों को कोई कोताही नहीं बरतनी है। कोरोना मरीजों के इलाज का खर्चा सरकार नियमानुसार वहन करेगी। योगी ने रविवार को टीम 11 के साथ कोरोना प्रबंधन की समीक्षा करते हुये कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 35,614 नए कोविड संक्रमित केस आए हैं, जबकि 25,633 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। योगी ने बैठक में कोविड मरीज के उपचार, ऑक्सीजन, रेमेडेसीवीर इंजेक्शन, लक्षणविहीन प्रवासी श्रमिकों,अंतिम संस्कार के लिए कोई शुल्क न लिया जाए,18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के निःशुल्क टीकाकरण जैसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर निर्देश जारी किए।इस प्रकार प्रदेश में अब तक 7.77 लाख से अधिक लोग अब तक कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। यह सुखद स्थिति ‘दवाई भी-कड़ाई भी’ के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने का परिणाम है। उन्होने कहा कि डीआरडीओ के सहयोग से लखनऊ और वाराणसी में स्थापित कराए जा रहा सर्वसुविधायुक्त कोविड हॉस्पिटल अति शीघ्र क्रियाशील हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग सम्बंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर डीआरडीओ को सभी आवश्यक संसाधन मुहैया कराए। इन अस्पतालों के संचालन से प्रदेश के चिकित्सा संसाधन और सुदृढ़ होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी निजी अथवा सरकारी अस्पताल किसी भी कोविड मरीज के उपचार से इनकार नहीं कर सकता। नियमानुसार सरकार इनके उपचार का खर्च वहन करेगी, लेकिन मरीज को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए लोगों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होने कहा कि आईआईटी कानपुर, आआइएम लखनऊ और आईआईटी बीएचयू के सहयोग से ऑक्सीजन की ऑडिट कराने की कार्यवाही कराई जाए।

यूपी: आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31

हरिओम उपाध्याय                
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड उप-निरीक्षक और सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क, गोपनीय और लेखा) के 1329 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जारी किए गए नोटिस को ध्यान से पढने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करे। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क और आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 मई 2021 है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क) और सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए सीधी भर्ती 2021 अधिसूचित की है।

घरेलू गैस-सिलेंडर की कीमत 819 रूपए हुईं: इजाफा

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम के साथ रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार इजाफा होता रहता है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए हो चुकी है। ऐसे में अगर कम कीमत पर सिलेडर मिलता है तो ये किसी खुशखबरी से कम नहीं और आज हम आपको ऐसी ही खुशखबरी सुनाने जा रहे है। जहां आप मात्र 19 रुपए में गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। पेटीएम आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है। अगर आप पेटीएम के माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो आपको 800 रुपए का कैशबैक मिल सकता है। दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के दाम 819 रुपये पहुंच गए हैं। लेकिन पेटीएम के तहत आप 819 रुपये सिलेंडर को मात्र 19 रुपये में ले सकते हैं।

कोरोना ने देश के आत्मविश्वास को झकझोरा: पीएम

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा, कि कोरोना के दूसरे तूफान ने देश के हौसले एवं आत्मविश्वास को झकझोर दिया है। लेकिन डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की राय पर चलते हुए सरकार एवं समाज के धैर्य और अनुशासन पूर्वक सामूहिक प्रयासों से इसे भी परास्त करेंगे।
नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले उनके मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के आज के अंक को केवल पर कोरोना पर केन्द्रित रखा और कहा कि आज की सबसे बड़ी प्राथमिकता कोरोना को हराना है। उन्होंने कहा, "मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय कर रहा हूं जब कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है। बहुत से अपने हमें असमय छोड़कर चले गए। कोरोना की पहली लहर के समय देश हौसले एवं आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफान ने हमें झकझोर कर रख दिया है।"
 प्रियंका ने पूछा-संकट के समय जनता से झूठ बोलने की क्या हो सजा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञ और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में केन्द्र सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है। राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रहीं हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उन्हें अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही स्रोत से ही जानकारी लें। उन्होंने कहा, "आपके जो पारिवारिक डॉक्टर हो, आस-पास के डॉक्टर हों, आप उनसे फोन से संपर्क करके सलाह लीजिए। मैं देख रहा हूं कि कई डाक्टर खुद भी ये जिम्मेदारी उठा रहे हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारियां दे रहे हैं। यह पहल बहुत ही सराहनीय है। 
 18 से 45 साल तक की उम्र वालो को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में टीके की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए लोग टीके को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं। केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों में निशुल्क टीका भेजा गया है जिसका 45 वर्ष के ऊपर के लोग लाभ ले सकते हैं। एक मई से 18 से 45 वर्ष के लोगों को भी टीका लगाने का अभियान शुरू होगा। देश का कारपोरेट क्षेत्र भी अपने कर्मचारियों को टीका लगवा सकेगा। चुनाव के बीच फूटा कोरोना बम-जांच में हर दूसरा पॉजिटिव
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से मुफ्त टीका का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा। राज्यों से भी आग्रह है कि वो केन्द्र सरकार के इस मुफ्त टीका अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में लोगों की मदद में जुटे डॉक्टरों एवं अन्य फ्रंटलाइन पेशेवरों की सराहना करते हुए कहा  जैसे आज हमारे चिकित्सा क्षेत्र के लोग, फ्रंटलाइन पेशेवर दिन-रात सेवा कार्यों में लगे हैं। वैसे ही समाज के अन्य लोग भी, इस समय, पीछे नहीं हैं। देश एक बार फिर एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। कोई क्वारेंटाइन में रह रहे परिवारों को भाेजन दवा आदि पहुंचा रहा है तो कोई निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा दे रहा है। देश में अलग अलग स्वयंसेवी संगठन भी दूसरों की मदद के लिए जुटे हुए हैं।

कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रदेश इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करने और कोरोना मरीजों को मदद पहुंचाने के लिए पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम गठित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम हर दिन प्रदेश इकाइयों के कंट्रोल रूम के साथ संपर्क कर जानकारी साझा करेगा। कांग्रेस के कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी मनीष चतरथ, डॉ अजय कुमार, पवन खेड़ा और गुरदीप सिंह सप्पल को सौंपी गई है।
इससे पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, " 'सिस्टम' फेल है। इसलिए ये जनहित की बात करना ज़रूरी है। इस संकट में देश को ज़िम्मेदार नागरिकों की ज़रूरत है। अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ़ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें। कांग्रेस परिवार का यही धर्म है।

चुनाव: यूपी के 20 जिलों में 26 को होगा मतदान

हरिओम उपाध्याय                          
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बीस जिलों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। गांव की सरकार चुनने के लिये चुनाव वाले जिलों अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ,मुरादाबाद, मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में कल शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया।
इन जिलों में सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। शाम 6 बजे जितने लोग लाइन में लगे होंगे ,उन्हें वोट देने दिया जायेगा। राज्य के निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने आज कहा कि इन जिलों में 748 जिला पंचायत,18530 क्षेत्र पंचायत,14379 ग्राम प्रधान और एक लाख ,80 हजार 473 सदस्यों के चुनाव के लिये मतदान होगा ।कुल तीन करोड़ पांच लाख 71 हजार613 मतदाता इन सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाता 49,789 केन्द्रों में अपने वोट डालेंगें।
निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि मतदान के लिये 20 प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि मतदान वाले जिलों में पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये स्वतंत्र ,सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निदेश दिये गये हैं।

तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौत

अविनाश श्रीवास्तव                     
खागडिया। बिहार में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। खगड़िया जिले में बेकाबू ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस बड़ी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया है। घटना खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र की है। जहां पिपरा चौक के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस बड़े हादसे में तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 लोगों को कुचल दिया है। दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बाकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना के आक्रोश में आकर पिपरा गांव के समीप एनएच 107 को जाम कर दिया है।

द्विपक्षीय अभ्यास​​​​ का 19वां संस्करण ​​अरब में शुरू हुआ

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। ​​भारतीय ​​और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच ​​द्विपक्षीय अभ्यास​​​​ ‘वरुण-2021’ का 19वां संस्करण रविवार से ​​अरब सागर में शुरू हुआ। जो ​​27 अप्रैल तक चलेगा​​। ​‘वरुण’ अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच तालमेल और सहयोग के बढ़ते स्तर को दर्शाएगा​​।​ ​यह उच्च स्तरीय नौसेनिक अभ्यास ​हिन्द महासागर में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण ​माना जा रहा ​है​​।​ ​​भारत औ​र फ्रांस के संबंध विशेष तौर पर आतंकवाद, रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष जैसे मुद्दों पर पारंपरिक रूप से काफी अच्छे रहे हैं​​।​​​​​​​​​​​
 इस नौसैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल स्टील्थ डिस्ट्रॉयर आईएनएस कोलकाता, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स आईएनएस तारक, आईएनएस तलवार, फ्लीट सपोर्ट शिप आईएनएस दीपक और चेतक इंटी​​ग्रेटेड हेलीकॉप्टर, कलवरी क्लास पनडुब्बी और पी8आई लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इसी तरह फ्रांसीसी नौसेना का प्रतिनिधित्व ​उसके विमानवाहक पोत चार्ल्स-डी-गॉले का राफेल-एम फाइटर जेट्स और ई 2 सी हॉकी विमान, शेवेलियर पॉल, एक्विटेन-क्लास मल्टी-मिशन फ्रिगेट प्रोवेंस और टैंकर वार ​कर रहे हैं​।​​ भारतीय पक्ष का नेतृत्व पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल अजय कोचर करेंगे जबकि फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व टास्क फोर्स 473 के कमांडर रियर एडमिरल मार्क औसादत ​कर रहे हैं​​​।

मुंबई को 4 लाख 35 हजार इंजेक्शन भेजने का निर्णय

कविता गर्ग                
मुंबई। कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र को 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार देर रात प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है।
महाराष्ट्र सरकार के निवेदन पर केंद्र 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजने जा रही है। इसकी आपूर्ति 30 अप्रैल तक की जाएगी। केंद्र के इस निर्णय से महाराष्ट्र सरकार राहत महसूस कर रही है। सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...