मंगलवार, 30 मार्च 2021

कोरोना को रोकने के लिए शासन पूरी तरह से तैयार

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है जिसे नियंत्रित करने का प्रयास राज्य शासन कर रहा है। चौहान ने कहा है कि प्रदेश के भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, खरगोन, रतलाम, खंडवा और विदिशा में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए सावधानी, सतर्कता और अनुशासन की जरूरत है। राज्य शासन कोरोना संक्रमण को रोकने और प्रभावितों के इलाज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पीपीई किट जैसी सभी जरूरी सामग्री, ऑक्सीजन, पर्याप्त आवश्यक बैड उपलब्ध हैं। शासकीय के साथ-साथ निजी अस्पतालों का भी इस लड़ाई में सहयोग लिया जा रहा है।

बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, 8 तरीके अपनाएं

त्योहार के मौके पर खान-पीने की बेतकल्लुफी तो होती ही है। हम रोजमर्रा जिन चीज़ों का सेवन नहीं करते त्योहार के दिन उन्हें भी खा लेते हैं। दोस्तों और मेहमानों के साथ मिलना-झुलना होता है तो कुछ तो अलग होगा ही। हम त्योहार के दिन खूब खाते हैं काफी कैलोरी इनटेक करते हैं। जिसका असर हमारी बॉडी पर कई दिनों तक रहता है। होली के दिन हम लोग खान-पान पर ज्यादा ध्यान देते हैं। मीठा, नमकीन, नॉनवेज सब कुछ इस दिन खाया जाता है जो हमारे पाचन को कई बार नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में जरुरी है कि हम त्योहार के बाद बॉडी को डिटॉक्स करें। बॉडी को डिटॉक्स करने से मतलब है कि शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालना। होली के बाद आमतौर पर थकान, शरीर में दर्द, बेचैनी, हैंग ओवर, स्किन एलर्जी आदि समस्या हो जाती है, जिनसे बॉडी को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए होली के बाद बॉडी का डिटॉक्सिफिकेशन जरूर करें। आइए जानते हैं कि बॉडी को डिटॉक्स कैसे कर सकते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए खूब पानी पिएं:
शरीर को डिटॉक्‍स करने के लिए पानी ज्यादा पीएं। ये पसीने और मूत्र के माध्यम से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि आप कुछ जड़ी-बूटियों और फलों के साथ अपने पानी में फ्लेवर जोड़ते हैं, तो वह न केवल पानी का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि पोषक तत्वों को भी जोड़ने में मदद करते हैं।

नीबू पानी:
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए नीबू पानी पिएं। ये पाचन में सहायक होता है, साथ ही शरीर से विषाणुओं को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

फलों का सेवन करें:
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप अपने खाने में फलों को शामिल करें। फल बॉडी को डिटॉक्स करने का बेहतरीन माध्यम है।

ताज़ी सब्जियों के जूस का सेवन करें:
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप सब्जियों के जूस का सेवन करें। सब्जियों में आप गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन करें। आप इस जूस में अदरक और काली मिर्च का भी सेवन कर सकते हैं जिससे जूस को बेहतर तरीके से पचाने में मदद मिलती है।

ग्रीन टी का सेवन करें:
ग्रीन टी में एंटी ऑक्सिडेन्ट होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। अगर आप इसमें थोड़ी काली मिर्च पाउडर एवं शहद मिलाकर पिएं, तो यह वजन कम करने में भी सहायक होती है।

खीरे का पानी:
खीरे के स्लाइस काटें एवं एक ग्लास पानी में पूरी रात डुबो कर रख दें। उसमें पुदीने के कुछ पत्ते भी तोड़कर डाल दें। सुबह इसे मिक्सी में चलाकर छानकर पी लें। ये एक तरफ जहां आपकी प्यास बुझाएगा, वहीं दूसरी तरफ आपको पेट भरा होने का एहसास कराएगा। यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालेगा।

44,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोना, गिरावट

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे ज्यादा गिरवाट दर्ज की गई है। वैश्विक दरों के अनुरूप भारत में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई।एमसीएक्स पर जून डिलीवरी का सोना वायदा 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ एक साल के निचले स्तर पर, 44,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आज लगातार चौथे दिन इसमें गिरावट आई। जबकि, चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 63,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में हुई मौत

राणा ओबराय    

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर दिलजान की एक सड़क हादसे में मंगलवार को मौत हो गई है। वो रात के समय अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे। इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजान के साथ अलसुबह करीब पौने चार बजे हादसा हुआ। उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिससे उनको गंभीर चोटें आई और इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाबी सिंगर दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे और रात के समय किसी कारण से वो कार लेकर निकले थे। पुलिस का कहना है कि हादसों के कारणों की जांच करवाई जा रही है। दिलजान मंगलवार तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान, दिल्ली-हरियाणा में गर्मी

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद देश में कई जगहों पर आंधी-पानी के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक कई राज्यों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ‘आरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए इन पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ वर्षा और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने दो अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा होने का भी पूर्वानुमान किया है।

छत्तीसगढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

रायपुर। दो दिनों से रायपुर में तापमान बढ़ा हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में अब लू के आसार बन रहे हैं। मार्च का महीना बीतते-बीतते छत्तीसगढ़ में मौसम गर्म हो गया है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान मंगलवार को 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह मार्च में शहर के औसत तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह लू जैसी स्थिति है।रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा इसे उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के प्रभाव से ताममान बढ़ रहा है। उन्होंने बताया, प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आना लगातार जारी है। यह स्थिति 31 मार्च तक बने रहने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश में लू (ग्रीष्म लहर) जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों में यह स्थिति थोड़ा और गंभीर होने की संभावना बन रही है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के मध्य क्षेत्र में लू की सम्भावना है।

बॉयलर भट्टी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

जांजगीर चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज में हादसा, बॉयलर भट्टी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत हुई। जांजगीर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रकाश इंडस्ट्रीज में कार्यरत एक व्यक्ति की बॉयलर की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रकाश इंडस्ट्रीज जांजगीर-चांपा में 25 साल से कार्यरत सुपरवाइजर ग्रेट टू में पदस्थ युवक की करीब 11:30 बजे बॉयलर भट्टी फटने से आग में झुलस कर मौत हो गई। मृतक का नाम नारायण प्रसाद सूर्यवंशी निवासी चरण नगर वार्ड क्रमांक 15 चम्पा का रहने वाला बताया गया है। जोकि, प्रकाश इंडस्ट्रीज जांजगीर-चांपा में कार्यरत था।


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...